PM Scholarship Scheme 2026–27

PM Scholarship Scheme 2026–27: छात्रों को हर साल मिलेगी ₹36,000 तक की स्कॉलरशिप? जानें पात्रता, आवेदन और पूरी जानकारी

Published on: October 13, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Scholarship Scheme 2026–27: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके माता-पिता पुलिस या केंद्रीय सशस्त्र बलों में काम करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। आपको बताते चले की केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना यानी PM Scholarship Scheme के तहत पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में लड़कियों को सालाना ₹36,000 और लड़कों को सालाना ₹30,000 तक की छात्रवृत्ति मिलने का प्रावधान है।

लेकिन यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है। मैं आपको बता दू की यह छात्रवृत्ति हर कॉलेज में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए नहीं है। इसके लिए कुछ खास श्रेणियों में आना, निर्धारित पाठ्यक्रम में पढ़ाई करना और योजना की शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है।

अगर आप PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि योजना क्या है, किसे इसका लाभ मिल सकता है, आवेदन कब तक करना है, कौन-कौन से दस्तावेज लग सकते हैं और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।

PM Scholarship Scheme 2026–27 Highlights

विवरणजानकारी
1. योजना का नामPM Scholarship Scheme 2026–27
2. योजना का उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना
3. लाभार्थीनिर्धारित श्रेणियों के पात्र विद्यार्थी
4. छात्राओं को सहायता₹36,000 सालाना तक
5. छात्रों को सहायता₹30,000 सालाना तक
6. आवेदन का माध्यमऑनलाइन
7. आधिकारिक पोर्टलNational Scholarship Portal
8. आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म जमा करना
9. जरूरी पहचानOTR और निर्धारित पहचान संबंधी जानकारी
10. शैक्षणिक योग्यतासंबंधित योजना के नियमों के अनुसार
11. चयन प्रक्रियापात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन
12. छात्रवृत्ति भुगतानचयनित पात्र विद्यार्थियों के खाते में नियमानुसार
१३ आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/

PM Scholarship Scheme 2026–27 की ताजा खबर

दोस्तों, चलिए अब आपको PM Scholarship Scheme 2026–27 से जुड़ी ताजा जानकारी आसान भाषा में बताते हैं। आपको बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए National Scholarship Portal (NSP) पर कई छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दोस्तों, मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स के पात्र परिवारों के बच्चों के लिए आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आतंकवादी या नक्सली हमलों में शहीद हुए राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए भी संबंधित छात्रवृत्ति योजना उपलब्ध है। इन दोनों श्रेणियों में आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

दोस्तों, यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है कि सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भर देने से छात्रवृत्ति मिलना तय नहीं हो जाता। आवेदन जमा होने के बाद संबंधित शिक्षण संस्थान और अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच करते हैं। पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है, जबकि आगे के अधिकारी स्तर पर सत्यापन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 रखी गई है।

इसलिए अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर दें। वहीं, RPF/RPSF और पूर्व सैनिकों से संबंधित छात्रवृत्ति योजनाओं के नियम और आवेदन की तारीखें अलग हो सकती हैं। ऐसे में आवेदन करने से पहले अपनी योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी जरूर जांच लें।

अगर आप भी PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि फॉर्म कैसे भरना है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और किन विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान से पढ़ें। यहां आपको आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: NMMSS Scholarship 2026-27: कक्षा 8वीं के छात्रों को मिलेगी ₹12,000 सालाना स्कॉलरशिप, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

PM Scholarship Scheme 2026–27 Important Dates

दोस्तों आपको बताते चले की PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को नीचे दी गई महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। आवेदन के साथ संस्थान और संबंधित अधिकारियों के सत्यापन की अंतिम तारीख भी जरूरी है। फॉर्म भरने से पहले अपनी योजना की आधिकारिक जानकारी जरूर जांच लें।

महत्वपूर्ण जानकारीतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तारीख31 अक्टूबर 2026
Defective Application सुधार / सत्यापन15 नवंबर 2026
Institute Verification की अंतिम तारीख15 नवंबर 2026
अधिकारी स्तर के सत्यापन की अंतिम तारीख30 नवंबर 2026

PM Scholarship Scheme 2026–27 क्या हैं?

दोस्तों अब आपके मन में यह प्रश्न आ रहा होगा की PM Scholarship Scheme 2026–27 क्या हैं? तो चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताता हूँ आपको बता दे PM Scholarship Scheme यानी प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का मकसद ऐसे परिवारों के बच्चों को आगे की पढ़ाई में आर्थिक मदद देना है, जो इस योजना की तय शर्तों को पूरा करते हैं। इस पैसे की मदद से विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने में कुछ राहत पा सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस योजना का फायदा किन बच्चों को मिल सकता है? तो आपको बता दें कि इसके तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था है। जैसे की मैं आपको बतला दू केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स के पात्र कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक श्रेणी है। इसके अलावा, आतंकवादी या नक्सली हमलों में शहीद हुए राज्य पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए भी छात्रवृत्ति का प्रावधान है। रेलवे सुरक्षा बल से जुड़े पात्र विद्यार्थियों के लिए भी अलग नियम लागू हो सकते हैं।

इसलिए आपको बता दे आवेदन करने से पहले यह जरूर देख लें कि आप किस श्रेणी में आते हैं और उसके लिए क्या-क्या शर्तें रखी गई हैं। सिर्फ कॉलेज में पढ़ने या अच्छे नंबर लाने से छात्रवृत्ति नहीं मिलती। इसके लिए निर्धारित योग्यता पूरी करना और आवेदन का सत्यापन होना जरूरी है।

PM Scholarship Scheme 2026–27 Scholarship Amount

दोस्तों, PM Scholarship Scheme 2026–27 के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में लड़के और लड़कियों के लिए छात्रवृत्ति की राशि अलग-अलग निर्धारित है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विद्यार्थी का प्रकारमासिक छात्रवृत्तिसालाना छात्रवृत्ति
छात्राएं (Female Students)₹3,000₹36,000
छात्र (Male Students)₹2,500₹30,000

नोट: यह राशि संबंधित PM Scholarship Scheme की पात्र श्रेणियों के लिए है। छात्रवृत्ति पाने के लिए निर्धारित योग्यता, दस्तावेज और चयन संबंधी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिलता।

PM Scholarship Scheme 2026–27

PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए पात्रता

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि इस योजना का लाभ किन विद्यार्थियों को मिल सकता है। इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस छात्रवृत्ति श्रेणी में आवेदन कर रहे हैं जो की हमने आपको नीचे बताया हैं।

1. परिवार की श्रेणी: आवेदक का संबंध उस पुलिस बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, असम राइफल्स या अन्य संबंधित श्रेणी से होना चाहिए, जिसके लिए छात्रवृत्ति निर्धारित है।

2. पढ़ाई और पाठ्यक्रम: योजना के अंतर्गत आने वाले मान्यता प्राप्त तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश होना जरूरी हो सकता है। सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थी स्वतः पात्र नहीं होते।

3. शैक्षणिक अंक: कुछ श्रेणियों में नए आवेदन के लिए पिछली पात्रता परीक्षा में कम से कम 60% अंक और नवीनीकरण के लिए आगे के शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 50% अंक की शर्त दी गई है। सही नियम अपनी श्रेणी के दिशा-निर्देशों में जांचें।

4. संस्थान और दस्तावेज: विद्यार्थी का संस्थान, पाठ्यक्रम और संबंधित प्रमाण पत्र योजना की शर्तों के अनुसार होना चाहिए।

5. चयन: केवल आवेदन करने से छात्रवृत्ति पक्की नहीं होती। आवेदन की जांच, पात्रता और चयन प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

Read Also: Bihar Graduation Scholarship Payment Status 2026: ₹50,000 का पैसा आया या नहीं? मोबाइल से ऐसे चेक करें Status

PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों अगर आप भी PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप ये सभी दस्तावेज को तैयार रखें जो की मैंने आपको नीचे बुलट पॉइंट के माध्यम से आसन भाषा में बता दिया है।

आपको बतला दे ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों और जानकारियों की आवश्यकता पड़ सकती है। अपनी श्रेणी के दिशा-निर्देश देखकर ही अंतिम सूची तैयार करें।

  • आधार कार्ड या निर्धारित पहचान संबंधी जानकारी
  • विद्यार्थी का सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल
  • पिछली कक्षा की अंकतालिका
  • कॉलेज में प्रवेश या पढ़ाई का प्रमाण
  • बैंक खाते की जानकारी
  • संबंधित पुलिस बल या विभाग का सेवा प्रमाण पत्र
  • पात्रता के अनुसार मृत्यु, सेवा, आश्रित या अन्य संबंधित प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की फोटो या अन्य मांगे गए दस्तावेज

हर आवेदक के लिए सभी दस्तावेज एक जैसे नहीं होंगे। इसलिए फॉर्म भरने से पहले संबंधित योजना की आधिकारिक सूची देख लें। दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और दूसरी जानकारी सही होनी चाहिए।

PM Scholarship Scheme 2026–27 Online Apply कैसे करें?

अगर आप PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बस आवेदन करते समय अपनी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी कागजात अपने पास रखें। चलिए, अब आपको पूरा तरीका आसान भाषा में समझाते हैं।

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल में National Scholarship Portal की वेबसाइट खोल लें। इसी पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और आवेदन की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेबसाइट खुलने के बाद अपनी योजना से संबंधित जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Step 2: अपना OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें

वेबसाइट पर आवेदन करने से पहले आपको OTR यानी One Time Registration की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपने पहले ही OTR बना लिया है, तो उसी का इस्तेमाल करें। नया रजिस्ट्रेशन करते समय मांगी गई जानकारी सही-सही भरें, ताकि आगे फॉर्म भरने में परेशानी न हो।

Step 3: पोर्टल पर लॉगिन करें

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने लॉगिन विवरण की मदद से पोर्टल पर प्रवेश करें। इसके बाद आपके सामने छात्रवृत्ति से जुड़ी सेवाएं दिखाई देंगी। यहां से आगे आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

Step 4: अपने लिए सही योजना चुनें

अब आपको यह देखना है कि आपके लिए कौन-सी PM Scholarship Scheme लागू होती है। इस योजना की अलग-अलग श्रेणियां हैं और सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिलता। इसलिए अपने परिवार की पात्रता और पढ़ाई से जुड़ी शर्तों को जांचने के बाद ही सही योजना चुनें।

Step 5: आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें

योजना चुनने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। इसमें आपका नाम, पढ़ाई का विवरण, कॉलेज की जानकारी और दूसरी जरूरी जानकारियां शामिल हो सकती हैं। फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करें और हर जानकारी को अपने दस्तावेजों से मिलाकर देखें।

Step 6: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

अब आवेदन के लिए मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इनमें आपकी पात्रता के अनुसार शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण, बैंक खाते की जानकारी और संबंधित विभाग का प्रमाण पत्र शामिल हो सकता है। सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

Step 7: फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें

फॉर्म भरने के बाद एक बार शुरू से आखिर तक सारी जानकारी जांच लें। कहीं नाम की स्पेलिंग, बैंक खाते की जानकारी या कॉलेज के विवरण में गलती तो नहीं है। जब आपको लगे कि सारी जानकारी सही है, तभी फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें। आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली रसीद या आवेदन से जुड़ी जानकारी अपने पास सुरक्षित रखें।

Step 8: आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें

फॉर्म जमा करने के बाद आपकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी देखते रहें। अगर आपके फॉर्म में कोई कमी मिलती है या संस्थान की ओर से सत्यापन बाकी है, तो संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। जरूरत पड़ने पर अपने कॉलेज या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

ध्यान देने वाली बात: केवल फॉर्म भरने से छात्रवृत्ति मिलने की गारंटी नहीं होती। आपके आवेदन का सत्यापन और पात्रता की जांच पूरी होने के बाद ही योजना के नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकता है। इसलिए आवेदन करते समय सही जानकारी दें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।

PM Scholarship Scheme का पैसा कब मिलेगा?

दोस्तों, अगर आपने PM Scholarship Scheme 2026–27 के लिए आवेदन कर दिया है, तो अब आपके मन में यही सवाल होगा कि स्कॉलरशिप का पैसा आखिर बैंक खाते में कब आएगा। देखिए, सभी विद्यार्थियों के खाते में पैसा एक ही दिन आएगा, ऐसा जरूरी नहीं है। सबसे पहले आपके आवेदन और उसमें दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाती है। इसके बाद कॉलेज और संबंधित विभाग के अधिकारी आपकी जानकारी का सत्यापन करते हैं। जब यह पूरी प्रक्रिया हो जाती है और आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तब योजना के नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि भेजी जाती है।

साथ ही मैं आपको बात दू की अगर आपने काफी समय पहले फॉर्म भर दिया है, लेकिन अभी तक पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने के बजाय एक बार आधिकारिक पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें। अगर आवेदन लंबित है या उसमें कोई कमी दिखाई दे रही है, तो अपने कॉलेज या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

ध्यान रखें: सिर्फ फॉर्म भर देने से छात्रवृत्ति पक्की नहीं हो जाती। पैसा पाने के लिए आपका आवेदन मंजूर होना और बाकी जरूरी प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है।

PM Scholarship Scheme 2026–27: आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

सबसे पहले अपनी सही योजना की पहचान करें। गलत श्रेणी चुनने पर आवेदन में परेशानी हो सकती है। दूसरी बात, बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों में जानकारी एक जैसी रखें। तीसरी बात, आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म जमा करें, ताकि किसी गलती को सुधारने का समय मिल सके।

इसके अलावा, किसी अनजान व्यक्ति को छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर पैसे न दें। अपना पासवर्ड या OTP भी साझा न करें। आवेदन और उसकी स्थिति से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल से जांचें।

PM Scholarship Scheme 2026–27 Quick Links

PM Scholarship Scheme 2026–27Online Apply
Official WebsiteVisit Now
Our Home PageVisit Now
WhatsApp ChannelFollow Now
Telegram ChannelFollow Now

PM Scholarship Scheme 2026–27 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. PM Scholarship Scheme 2026–27 क्या है?

दोस्तों, यह सरकार की ओर से चलाई जाने वाली छात्रवृत्ति योजना है। इसका मकसद कुछ खास श्रेणियों के परिवारों के बच्चों को आगे की पढ़ाई करने में आर्थिक मदद देना है। इसका लाभ लेने के लिए योजना की शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

2. इस योजना में लड़कियों को कितने रुपये मिलते हैं?

इस योजना की संबंधित श्रेणियों में पात्र छात्राओं को हर महीने ₹3,000 की दर से सालाना ₹36,000 तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए आवेदन का स्वीकृत होना और जरूरी नियमों को पूरा करना जरूरी है।

3. लड़कों को साल भर में कितनी स्कॉलरशिप मिलती है?

पात्र छात्रों के लिए हर महीने ₹2,500 की दर से सालाना ₹30,000 तक की छात्रवृत्ति का प्रावधान है। यह राशि उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है जो संबंधित योजना की सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हैं।

4. PM Scholarship Scheme 2026–27 के आवेदन कब शुरू हुए?

इस योजना की संबंधित श्रेणियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हुए थे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपनी श्रेणी की जानकारी जरूर देख लें।

5. PM Scholarship Scheme के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

CAPF, Assam Rifles और शहीद राज्य पुलिस कर्मियों के बच्चों से जुड़ी संबंधित श्रेणियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। दूसरी श्रेणियों में तारीख अलग हो सकती है, इसलिए अपने आवेदन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जांचें।

6. क्या हर कॉलेज में पढ़ने वाला विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकता है?

नहीं, ऐसा नहीं है। इस छात्रवृत्ति के लिए कुछ खास श्रेणियों के विद्यार्थी ही पात्र होते हैं। परिवार की स्थिति, पढ़ाई का पाठ्यक्रम, कॉलेज और दूसरे जरूरी नियमों के आधार पर पात्रता तय की जाती है।

7. PM Scholarship Scheme के लिए ऑनलाइन फॉर्म कहां भरें?

इसके लिए आपको National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर जाना होगा। वहां अपनी पात्रता के अनुसार सही योजना चुनकर आवेदन करना है।

8. क्या आवेदन करने से पहले OTR बनाना जरूरी है?

हां, NSP पर आवेदन करने के लिए आमतौर पर One Time Registration यानी OTR की जरूरत होती है। अगर आपका OTR पहले से बना हुआ है, तो उसी का इस्तेमाल करें और नया पंजीकरण करने से पहले पोर्टल के निर्देश पढ़ लें।

9. आवेदन करने के कितने दिन बाद छात्रवृत्ति का पैसा मिलेगा?

इसका कोई एक निश्चित समय सभी विद्यार्थियों के लिए नहीं बताया जा सकता। पहले आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच होती है। आवेदन स्वीकृत होने और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र विद्यार्थी के खाते में पैसा भेजा जाता है।

10. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो क्या करें?

अगर फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देखें। अगर सुधार का विकल्प मिलता है, तो बताई गई प्रक्रिया के अनुसार गलती ठीक करें। जरूरत पड़ने पर अपने कॉलेज या संबंधित अधिकारी से मदद लें।

Conclusion PM Scholarship Scheme 2026–27

तो दोस्तों, अगर आप PM Scholarship Scheme 2026–27 के तहत छात्रवृत्ति लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जांच लें कि आप संबंधित योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस योजना की कुछ श्रेणियों में लड़कियों को सालाना ₹36,000 और लड़कों को ₹30,000 तक की सहायता मिल सकती है। लेकिन यह राशि सभी विद्यार्थियों को नहीं मिलती, बल्कि निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले और चयनित आवेदकों को ही मिलती है।

CAPF, Assam Rifles और शहीद राज्य पुलिस कर्मियों के बच्चों वाली संबंधित श्रेणियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। इसलिए पात्र विद्यार्थी समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करें, दस्तावेज सही रखें और आवेदन की स्थिति भी देखते रहें।

छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर आते रहें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें।

Leave a Comment