Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Ke Liye Online Apply Kaise Kare

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27: मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका

Published on: October 13, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27: नमस्कार दोस्तों! अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और आपने 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई अच्छे अंकों से पास की है, तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी है। आपको बताते चले की हरियाणा सरकार की डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना का मकसद यही है कि जिन विद्यार्थियों ने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।

साथ ही आपको बता दे कई बार घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सरकार की यह मदद विद्यार्थियों के काम आ सकती है। इस योजना में पात्रता पूरी करने वाले छात्रों को उनकी श्रेणी और शैक्षणिक स्तर के अनुसार सालाना ₹8,000 से ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है।

इस लेख में हम आसान भाषा में जानेंगे कि Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 क्या है, आवेदन कब तक होगा, कौन फॉर्म भर सकता है, कितने अंक चाहिए और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Highlights

विवरणजानकारी
लेख का नाम Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27
योजना का नामडॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना
शैक्षणिक सत्र2026–27
राज्यहरियाणा
संबंधित विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
आवेदन शुरू17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
वार्षिक पारिवारिक आय₹4 लाख से अधिक नहीं
छात्रवृत्ति राशिपात्रता के अनुसार ₹8,000 से ₹12,000 तक
आधिकारिक वेबसाइटsaralharyana.gov.in

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Breaking News

दोस्तों चलिए मैं आपको Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 की Breaking News के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं आपको बता दे की डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026–27 के लिए हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। और आपको बतला दे की राज्य के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू हुए हैं और विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही मैं आपको बताता चलू की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों, टपरिवास समुदायों, पिछड़े वर्गों और सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ मिल सकता है। उसके बाद आपको बता दे योजना का लाभ लेने के लिए केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना ही काफी नहीं है। बल्कि विद्यार्थी का हरियाणा का स्थायी निवासी होना, परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा में होना और संबंधित कक्षा में तय अंकों के साथ अगली पढ़ाई में प्रवेश लेना भी जरूरी है।

दोस्तों आप यह जान ले की आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। इसलिए अगर आप पात्र हैं, तो समय रहते अपना आवेदन जमा करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपनी श्रेणी के अनुसार अंकों की शर्त, जरूरी दस्तावेज और छात्रवृत्ति की राशि जरूर जांच लें इस लेख को शुरू से पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card Status Check 2026: आपका आधार कार्ड बंद तो नहीं हो गया? मोबाइल से तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 क्या है?

दोस्तों हम लोग सबसे पहले आसान भाषा में समझते हैं कि यह Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 आखिर है क्या। तो मैं आपको बता दू की डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना हरियाणा सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है। इसके माध्यम से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाता है।

मान लीजिए आप किसी विद्यार्थी ने 10वीं या 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और वह आगे की पढ़ाई करना चाहता है। अगर वह योजना की सभी शर्तें पूरी करता है, तो उसे निर्धारित नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति मिल सकती है। और आपको बताते चले की इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित होने की आशंका कम करना है।

आप सभी छात्रा ध्यान रखें कि यह हरियाणा सरकार की योजना है। दूसरे राज्य में रहने वाले विद्यार्थी केवल इस योजना का नाम देखकर आवेदन न करें। इसके लिए हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है इसलिए इस लेख को अधिक जानकारी के लिए पूरा पढ़ें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Ke Liye Online Apply Kaise Kare

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 से Amount कितने रुपये मिलेंगे?

दोस्तों अब बात करतें हैं की Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 से Amount कितने रुपये मिलेंगे? आपको बताते चले की हरियाणा सरकार की आधिकारिक योजना संबंधी जानकारी के अनुसार, पात्र विद्यार्थियों को सालाना ₹8,000 से ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है। लेकिन हर विद्यार्थी को ₹12,000 मिलेंगे, ऐसा नहीं है। आपको मैं बतला दू की राशि विद्यार्थी की श्रेणी, पिछली परीक्षा, शैक्षणिक स्तर और लागू नियमों के अनुसार तय होती है।

साथ ही मैं आपको बताता चलू की सरकारी सूचना में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 10वीं के बाद पात्रता पूरी करने पर ₹8,000 की राशि का उल्लेख है। और 12वीं के बाद स्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित अंकों और नियमों के अनुसार ₹8,000 से ₹10,000 तक की राशि का प्रावधान बताया गया है। जो की स्नातक के बाद स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार ₹9,000 से ₹12,000 तक की राशि मिल सकती है।

इसलिए आपको हम बता दे की राशि को केवल कोर्स के नाम, जैसे मेडिकल या इंजीनियरिंग, के आधार पर तय मानना सही नहीं होगा। आवेदन करने से पहले अपने पाठ्यक्रम और श्रेणी के लिए लागू सरकारी दर जरूर जांचें यदि आपको इस Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने नहीं आता हैं तो इस लेख को अंत तक देखें।

इसे भी पढ़ें: PM Scholarship Scheme 2026–27: छात्रों को हर साल मिलेगी ₹36,000 तक की स्कॉलरशिप? जानें पात्रता, आवेदन और पूरी जानकारी

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Eligibility Criteria कौन आवेदन कर सकता है?

दोस्तों, इस Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इसलिए आवेदन करने से पहले अपना निवास प्रमाण पत्र, परिवार की सालाना आय, पिछली परीक्षा के अंक और अगली कक्षा में प्रवेश से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें।

1. हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी

इस योजना के लिए आवेदन करने वाला विद्यार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। अगर आप बिहार, उत्तर प्रदेश या किसी दूसरे राज्य के निवासी हैं, तो केवल अच्छे अंक होने के आधार पर इस योजना के पात्र नहीं हो जाते।

2. परिवार की वार्षिक आय

विद्यार्थी के परिवार की सालाना आय सभी स्रोतों को मिलाकर ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र या पोर्टल पर मांगा गया संबंधित दस्तावेज तैयार रखें।

3. पिछली परीक्षा में अच्छे अंक

इस योजना में हर विद्यार्थी के लिए एक जैसी प्रतिशत सीमा नहीं है। जरूरी अंक विद्यार्थी की श्रेणी और ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकते हैं।

उदाहरण के लिए, आधिकारिक जानकारी में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 10वीं में ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की शर्त बताई गई है।

4. अगली कक्षा में प्रवेश

सिर्फ पिछली परीक्षा पास करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी का संबंधित अगली कक्षा या पात्र पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना भी जरूरी है।

5. निर्धारित श्रेणी में पात्रता

योजना में अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों, टपरिवास समुदायों, पिछड़े वर्गों और सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए प्रावधान हैं। हालांकि, हर श्रेणी पर एक जैसी शर्तें लागू नहीं होतीं।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए?

अब विद्यार्थियों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर कितने प्रतिशत अंक होने पर आवेदन किया जा सकता है। आधिकारिक सरकारी जानकारी में कुछ प्रमुख श्रेणियों के लिए निम्नलिखित शर्तें बताई गई हैं जो की आप इस टेबल नीचे देख सकतें हैं:

श्रेणी और परीक्षाग्रामीण क्षेत्रशहरी क्षेत्र
अनुसूचित जाति – 10वीं60%70%
अनुसूचित जाति – 12वीं70%75%
अनुसूचित जाति – स्नातक60%65%
पिछड़ा वर्ग-A – 10वीं60%70%
पिछड़ा वर्ग-B और सामान्य वर्ग – 10वीं75%80%

यह पूरी योजना की सभी श्रेणियों और शैक्षणिक स्तरों की सूची नहीं है। अन्य स्थितियों में अलग पात्रता लागू हो सकती है। इसलिए इस तालिका को अंतिम निर्णय मानने के बजाय आवेदन से पहले विभाग की आधिकारिक अधिसूचना से अपनी पात्रता का मिलान करें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों आपको मैं बात दू की ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी कागजात अपने पास रख लें। इससे आवेदन करते समय जानकारी भरना और दस्तावेज अपलोड करना आसान रहेगा। साथ ही, फॉर्म जमा करने में बेवजह की देरी नहीं होगी और गलतियां होने की संभावना भी कम रहेगी।

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान प्रमाण
  • हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं, 12वीं या पिछली कक्षा की अंकतालिका
  • वर्तमान स्कूल या कॉलेज का पहचान पत्र
  • वर्तमान कक्षा में पढ़ाई करने का प्रमाण या संस्थान के प्रधानाचार्य का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • विद्यार्थी की फोटो
  • पोर्टल पर मांगे जाने वाले अन्य प्रमाण पत्र

ध्यान दें कि सभी विद्यार्थियों के लिए हर दस्तावेज अनिवार्य हो, यह जरूरी नहीं है। आपकी श्रेणी और आवेदन की स्थिति के अनुसार दस्तावेज अलग हो सकते हैं। फॉर्म में जो दस्तावेज मांगे जाएं, उन्हें सही प्रारूप में अपलोड करें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। इसके बाद हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आइए, अब आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में एक-एक करके समझते हैं, ताकि फॉर्म भरते समय आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

Step 1: सबसे पहले हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर जाएं।

Step 2: अगर आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो पोर्टल पर उपलब्ध पंजीकरण विकल्प से अपना खाता बनाएं। पहले से खाता होने पर लॉगिन करें।

Step 3: लॉगिन करने के बाद उपलब्ध सरकारी सेवाओं में डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना को खोजें।

Step 4: योजना का आवेदन फॉर्म खोलें और उसमें मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।

Step 5: अब अपनी शैक्षणिक योग्यता, पिछली परीक्षा के अंक, श्रेणी और परिवार की आय से जुड़ी जानकारी ध्यान से दर्ज करें।

Step 6: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। दस्तावेज साफ होने चाहिए और उनमें लिखी जानकारी फॉर्म में भरी गई जानकारी से मेल खानी चाहिए।

Step 7: आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने से पहले एक बार पूरा फॉर्म जांच लें। नाम, अंक, बैंक विवरण या प्रमाण पत्र में गलती होने पर आवेदन में परेशानी आ सकती है।

Step 8: फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन संख्या या रसीद उपलब्ध हो, तो उसे सुरक्षित रख लें। आगे आवेदन की स्थिति जानने में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

याद रखें, आवेदन जमा होने का मतलब छात्रवृत्ति मंजूर होना नहीं है। संबंधित विभाग आपके दस्तावेज और पात्रता की जांच करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करता है।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 आवेदन का स्टेटस कैसे पता करें?

दोस्तों अब हम जानेंगे की Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 आवेदन का स्टेटस कैसे करना हैं तो आपको बताते चले की अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है, तो समय-समय पर उसकी स्थिति जांचते रहें। इसके लिए आप सरल हरियाणा पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन की स्थिति देखने के लिए उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल करें। वहां आवेदन संख्या या मांगी गई जानकारी दर्ज करके स्टेटस देखा जा सकता है।

अगर आवेदन में कोई कमी दिखाई देती है, तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी सुधार या दस्तावेज जमा करें। अगर स्टेटस समझ में नहीं आता है, तो संबंधित विभाग या जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क करें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 का पैसा कब मिलेगा?

दोस्तों मैं आपको बता दू की बहुत से विद्यार्थी यह जानना चाहते हैं कि आवेदन करने के बादDr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 का पैसा खाते में कब आएगा। तो इसका जवाब यह है कि केवल आवेदन जमा करने की तारीख से भुगतान की निश्चित तारीख नहीं बताई जा सकती। पहले आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन होता है। इसके बाद पात्रता की जांच और विभागीय मंजूरी जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं।

उसके बाद हम आपको बता दे की योजना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंजूर की गई प्रोत्साहन राशि विद्यार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। हालांकि आपको मैं बतला दू की, भुगतान कब होगा, इसकी पुष्टि के लिए आधिकारिक सूचना और अपने आवेदन का स्टेटस देखते रहें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

दोस्तों आपको बता दे डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026–27 के लिए आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू हुए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है।

मेरी सलाह है कि आप अंतिम दिन का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन करें, ताकि दस्तावेजों में कोई कमी मिलने पर उसे ठीक करने का मौका मिल सके।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Quick Links

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27Online Apply
Status CheckClick Here
Official WebsiteVisit Now
Our Home PageVisit Now
Our WhatsApp ChannelFollow Now
Our Telegram ChannelFollow Now

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 क्या है?

यह हरियाणा सरकार की योजना है, जिसके तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।

2. Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 के आवेदन कब शुरू हुए?

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू हुए हैं।

3. Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है।

4. इस योजना में कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र विद्यार्थियों को लागू नियमों के अनुसार सालाना ₹8,000 से ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है।

5. क्या बिहार के विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

यह हरियाणा सरकार की योजना है और इसके लिए हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। केवल बिहार का निवासी होने पर इस योजना की पात्रता पूरी नहीं होती।

6. परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

7. क्या 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, पात्र विद्यार्थी निर्धारित अंक प्राप्त करने और अगली कक्षा में प्रवेश लेने सहित बाकी शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

8. आवेदन करने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

आमतौर पर निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र, अंकतालिका, बैंक विवरण और वर्तमान कक्षा में पढ़ाई का प्रमाण मांगा जा सकता है।

9. ऑनलाइन आवेदन कहां से करना होगा?

आवेदन हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर किया जा सकता है।

10. छात्रवृत्ति का पैसा कब आएगा?

भुगतान आवेदन के सत्यापन, पात्रता और विभागीय मंजूरी पर निर्भर करता है। निश्चित तारीख के लिए आधिकारिक सूचना और आवेदन का स्टेटस जांचें।

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 Conclusion

तो दोस्तों,Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्होंने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता चाहते हैं। हरियाणा सरकार की इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी और शैक्षणिक स्तर के अनुसार ₹8,000 से ₹12,000 तक की सालाना प्रोत्साहन राशि मिल सकती है।

अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो 30 नवंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें। फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और छात्रवृत्ति की दर की पुष्टि जरूर करें। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर आते रहें।

Leave a Comment