Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Ke Liye Online Apply Kaise Kare

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026: बिहार के बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1,000 जानें आवेदन का पूरा तरीका

Published on: October 14, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। आपको बताते चले की कई युवा ऐसे होते हैं जो 12वीं पास या ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, अलग-अलग जगह आवेदन करते हैं, लेकिन उन्हें तुरंत रोजगार नहीं मिल पाता। ऐसे में पढ़ाई और नौकरी की तैयारी से जुड़े छोटे-मोटे खर्च उठाना भी मुश्किल हो जाता है।

इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना चलाई जा रही है। आपको मैं बता दू की इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। यह राशि अधिकतम दो साल तक मिल सकती है।

आज के इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 क्या है, कौन आवेदन कर सकता है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है और आवेदन करने के बाद आगे क्या करना होगा। इसलिए अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
लेख क नाम Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026
योजना का नाममुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
राज्य का नामबिहार
संबंधित विभागयोजना एवं विकास विभाग
योजना का उद्देश्यबेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देना
लाभार्थीपात्र बेरोजगार युवक एवं युवतियां
मासिक सहायता राशि₹1,000
सालाना सहायता राशि₹12,000
अधिकतम लाभ अवधि2 वर्ष
कुल संभावित सहायता राशि₹24,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन करने की स्थितिआधिकारिक पोर्टल पर जांचें
दस्तावेज सत्यापनजिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC)
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Good News

दोस्तों चलिए मैं आपको सबसे पहले Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Good News के बारे में आपको बताते चले की बिहार में बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना संचालित है। इस योजना का उद्देश्य नौकरी की तलाश कर रहे पात्र युवाओं को कुछ आर्थिक मदद देना और उन्हें रोजगार के लिए जरूरी कौशल सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है।

आपको बताते चले की बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, योजना के तहत पात्र युवाओं को अधिकतम दो साल तक हर महीने ₹1,000 की सहायता देने का प्रावधान है। इस हिसाब से अगर किसी लाभार्थी को पूरे 24 महीने तक सहायता मिलती है, तो कुल राशि ₹24,000 होती है।

वहीं मैं आपको बात दू की, 2026 में प्रकाशित जानकारी में 12वीं पास और ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं के लिए भी इस योजना का उल्लेख किया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध वर्तमान पात्रता और आवेदन के विकल्पों को ध्यान से देखना जरूरी है। केवल यह मानकर आवेदन न करें कि हर शैक्षणिक योग्यता वाला व्यक्ति अपने आप पात्र हो जाएगा।

साथ ही आप यह बात भी जान ले की इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र यानी DRCC में दस्तावेजों का सत्यापन कराना भी जरूरी होता है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार हम आपको बताते चले की, आवेदन करने के 60 दिनों के भीतर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार DRCC पहुंचकर दस्तावेज सत्यापित कराने होते हैं और भी अधिकारिक जानकारी के लिए इस एल्ख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।

Read Also: Ladki Bahin Yojana Online 2026: महिलाओं को हर महीने ₹1,500 पाने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता और पूरा तरीका

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 क्या है?

दोस्तों आइए हम आपको Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 क्या है? इसके बारे में सरल सब्दों में समझतें हैं आपको बता दे की बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना आखिर है क्या। इसका आधिकारिक नाम मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना है। इसे बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया जाता है।

साथ ही आपको बतलाते चले की इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को नौकरी की तलाश के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार इस योजना में नौकरी देने की गारंटी देती है। योजना का उद्देश्य युवाओं को कुछ आर्थिक मदद देना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार होने में सहायता करना है। इस योजना से जुड़े युवाओं के लिए भाषा, संवाद कौशल, बेसिक कंप्यूटर और व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण का प्रावधान भी है। इससे उन्हें नौकरी के लिए आवेदन करने, इंटरव्यू देने और कंप्यूटर से जुड़े सामान्य काम सीखने में मदद मिल सकती है।

इसलिए अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन करने से पहले योजना के नियमों को समझें और प्रशिक्षण से जुड़े निर्देशों का भी पालन करें यदि अओको इस योजन का आवेदन फॉर्म भरने नहीं आता हैं तो इस लेख की शुरू से पूरा पढ़ें क्योंकि हम आपको यहाँ आवेदन की सभी स्टेप बताएँगे।

Read Also: LPG Gas e-KYC Online 2026: घर बैठे Aadhaar से ऐसे करें e-KYC, मोबाइल से Check करें पूरा Status

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 में कितने रुपये मिलेंगे?

दोस्तों अब आपके मन में सबसे पहला सवाल यही होगा कि इस योजना में आखिर कितने पैसे मिलते हैं। तो चलिए इसे बिल्कुल आसान तरीके से समझते हैं। हम आपको सभी लोग को बता दे की दोस्तों अब आपके मन में सबसे पहला सवाल यही होगा कि इस योजना में आखिर कितने पैसे मिलते हैं। तो चलिए इसे बिल्कुल आसान तरीके से समझते हैं।

हम आपको सभी लोग को बता दे की योजना की अधिकतम अवधि दो साल यानी 24 महीने है। अगर आपको पूरे 24 महीने तक सहायता मिलती है, तो हिसाब इस प्रकार होगा जो की आप इस टेबल के माध्यम से देख सकतें हैं:

अवधिमिलने वाली राशि
1 महीना₹1,000
6 महीने₹6,000
12 महीने₹12,000
18 महीने₹18,000
24 महीने₹24,000

यहां एक बात समझना जरूरी है। जो मैं आपको बताता चलू की ₹24,000 पूरी अवधि की अधिकतम गणना है। इसका मतलब यह नहीं है कि आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को बिना किसी शर्त के पूरी राशि मिल जाएगी। और उसक एबाद लाभ मिलने के लिए पात्रता, दस्तावेज सत्यापन और योजना के नियमों का पालन करना जरूरी है।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Eligibility कौन आवेदन कर सकता है?

अगर आप Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 का फायदा लेना चाहते हैं, तो पहले यह देख लें कि आप इसकी शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। सिर्फ बेरोजगार होना काफी नहीं है, आपकी उम्र, पढ़ाई और बाकी जरूरी योग्यताएं भी सही होनी चाहिए।

1. बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए

आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। निवास प्रमाण पत्र सहित संबंधित दस्तावेज सत्यापन के समय मांगे जा सकते हैं।

2. उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए

योजना की आधिकारिक जानकारी में 20 से 25 वर्ष के युवाओं का उल्लेख है। आवेदन करते समय अपनी जन्मतिथि के आधार पर आयु की पात्रता जांच लें।

3. शैक्षणिक योग्यता की शर्त पूरी होनी चाहिए

योजना की मूल पात्रता में बिहार के मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास और आगे की उच्च शिक्षा जारी नहीं रखने वाले युवाओं का उल्लेख है।

वहीं, 2025 में योजना का दायरा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसलिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर वर्तमान आवेदन संबंधी निर्देश जरूर देखें।

4. आवेदक बेरोजगार होना चाहिए

आवेदक किसी सरकारी या गैर-सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए। स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए भी पात्रता संबंधी शर्तें लागू होती हैं।

5. आगे की पढ़ाई से संबंधित शर्त

योजना की मूल पात्रता के अनुसार, लाभार्थी आगे की उच्च शिक्षा जारी नहीं कर रहा होना चाहिए। आवेदन से पहले यह देख लें कि आपकी वर्तमान शैक्षणिक स्थिति योजना के नियमों के अनुरूप है या नहीं।

6. दूसरी सरकारी सहायता की शर्त

आधिकारिक योजना की मूल शर्तों में दूसरी सरकारी सहायता, छात्रवृत्ति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड या शिक्षा ऋण से जुड़ी पाबंदियों का उल्लेख है। अपनी स्थिति के अनुसार यह जरूर जांचें कि आप इन शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं।

7. प्रशिक्षण से संबंधित नियम

लाभार्थियों के लिए भाषा, कम्युनिकेशन स्किल और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से जुड़ा कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ लेते समय प्रशिक्षण संबंधी निर्देशों का पालन करना जरूरी हो सकता है।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों आपको बता दे की Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपने जरूरी कागजात पास में रख लें और वह कौन कौन से दस्तावेज आवेदन में लगेगा वे सभी दस्तावेज हामें आपको नीचे पॉइंट के माध्यम से बताया हैं।

  • आधार कार्ड
  • बिहार का निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • लागू पात्रता के अनुसार ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र
  • आवेदक के नाम का बैंक खाता
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्कूल या कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आगे की पढ़ाई नहीं करने और बेरोजगार होने से संबंधित स्व-घोषणा, यदि मांगी जाए
  • ऑनलाइन आवेदन की पावती

जरूरी बात: आधिकारिक FAQ के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन भरते समय दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक नहीं बताया गया है। लेकिन दस्तावेजों की जांच के लिए DRCC जाना होता है। इसलिए सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी तैयार रखें। आवेदन के समय मिलने वाले निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana Online Apply 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब चलिए, इस Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका आसान भाषा में समझते हैं। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो चिंता न करें। बस नीचे बताए गए स्टेप्स को एक-एक करके अपनाएं, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो।

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: जो की इसका लिंक आपके सामने दिया हुआ: https://7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in

हमेशा सरकारी वेबसाइट से ही आवेदन करें। किसी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी दर्ज न करें।

Step 2: New Applicant Registration चुनें

वेबसाइट के होमपेज पर New Applicant Registration का विकल्प खोजें। उस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।

यहां मांगी गई जानकारी भरें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज करें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इनका इस्तेमाल हो सकता है।

Step 3: OTP से सत्यापन करें

रजिस्ट्रेशन के दौरान आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP भेजा जा सकता है। निर्धारित जगह पर OTP दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

इसके बाद आपको लॉगिन से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सकती है। उसे सुरक्षित रखें और किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।

Step 4: User ID और Password से लॉगिन करें

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें। अपनी User ID और Password दर्ज करें। यदि कैप्चा दिखाई दे, तो उसे भी सही तरीके से भरें। लॉगिन होने के बाद उपलब्ध योजनाओं और आवेदन के विकल्पों वाला पेज खुल सकता है।

Step 5: मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना चुनें

डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना या संबंधित SHA विकल्प चुनें।

ध्यान रखें कि इसी पोर्टल पर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम जैसी दूसरी योजनाएं भी उपलब्ध हैं। इसलिए आवेदन करते समय सही योजना का चयन करें।

Step 6: आवेदन फॉर्म में जानकारी भरें

अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें। इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है।

हर जानकारी अपने दस्तावेजों के अनुसार भरें। बैंक खाता संख्या और IFSC कोड को दोबारा जांच लें।

Step 7: फॉर्म जांचकर सबमिट करें

फॉर्म भरने के बाद उपलब्ध Preview विकल्प से अपनी जानकारी जांच लें। यदि कोई गलती है, तो उसे ठीक करें।

इसके बाद आवेदन सबमिट करें और प्राप्त पावती या रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रख लें। भविष्य में आवेदन की स्थिति जानने और DRCC में सत्यापन के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद DRCC में क्या करना होगा?

दोस्तों आपको बता दे की बहुत से लोग ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद यह सोचते हैं कि अब उन्हें कुछ नहीं करना है और पैसा अपने आप खाते में आ जाएगा। लेकिन इस योजना में दस्तावेजों का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है। आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए निर्देश के अनुसार मैं आपको बतात चलू की, ऑनलाइन आवेदन के 60 दिनों के भीतर निर्धारित समय पर अपने जिले के DRCC यानी जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापित कराने होते हैं।

आपको आवेदन की प्रति, जरूरी दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी और मूल प्रमाण पत्र साथ ले जाने पड़ सकते हैं। वहां अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे। मूल दस्तावेजों को सत्यापन के लिए दिखाएं और उन्हें सुरक्षित वापस लेना न भूलें।

उसके बाद आपको बता दे की DRCC जाने से पहले अपने ईमेल और मोबाइल पर मिली सूचना ध्यान से पढ़ लें। अगर केंद्र की ओर से कोई विशेष तारीख या समय दिया गया है, तो उसी के अनुसार पहुंचें।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 का पैसा कब मिलेगा?

दोस्तों अब सवाल आता है कि Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 आवेदन करने के बाद ₹1,000 महीने की सहायता कब से मिलनी शुरू होगी। तो हम आपको बताते चले की इसका कोई एक निश्चित दिन सभी आवेदकों के लिए बताना सही नहीं होगा। आवेदन जमा होने, दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता की जांच के बाद ही लाभ मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

अगर आपने आवेदन कर दिया है, तो सबसे पहले यह जांचें कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हुआ है या नहीं। इसके बाद DRCC में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। यदि कोई कमी बताई जाती है, तो उसे संबंधित निर्देश के अनुसार ठीक करें।

साथ ही आपको मैं बता दू की इस योजना के तहत सहायता स्वीकृत होने पर भुगतान की जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल और विभाग की ओर से मिलने वाले संदेशों पर नजर रखें। आवेदन जमा करना और भत्ता स्वीकृत होना दो अलग-अलग बातें हैं, इसलिए भुगतान की तारीख के बारे में बिना आधिकारिक सूचना के किसी दावे पर भरोसा न करें।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 योजना का लाभ लेते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • आवेदन केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर करें।
  • आवेदन में सही जानकारी और वास्तविक दस्तावेज दें।
  • ऑनलाइन फॉर्म की पावती सुरक्षित रखें।
  • आवेदन के 60 दिनों के भीतर DRCC सत्यापन से संबंधित निर्देशों का पालन करें।
  • बैंक खाता आधार से लिंक कराने संबंधी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।
  • भाषा, कम्युनिकेशन और कंप्यूटर प्रशिक्षण से जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ें।
  • नौकरी मिलने या पात्रता में बदलाव होने पर विभाग को आवश्यक जानकारी दें।
  • किसी अनजान व्यक्ति को OTP, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी न दें।

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 Important Links

Important LinksDirect Link
Online Apply Click Here
Official WebsiteClick Here
Our Home PageClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026: FAQs

1. Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 में हर महीने कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत हर महीने ₹1,000 की सहायता देने का प्रावधान है।

2. इस योजना में अधिकतम कितनी राशि मिल सकती है?

यदि पात्र लाभार्थी को पूरे 24 महीने सहायता मिलती है, तो कुल ₹24,000 हो सकते हैं।

3. Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 का आधिकारिक नाम क्या है?

इस योजना का नाम मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना है, जिसे अंग्रेजी में Mukhyamantri Nishchay Swayam Sahayata Bhatta Yojana कहा जाता है।

4. Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 आवेदन करने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

बिहार सरकार की आधिकारिक योजना जानकारी में 20 से 25 वर्ष की आयु का उल्लेख है। आवेदन से पहले वर्तमान नियमों की पुष्टि करें।

5. क्या 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं?

योजना की पारंपरिक पात्रता में बिहार के मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट पास और आगे की उच्च शिक्षा जारी नहीं रखने वाले युवाओं का उल्लेख है। अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

6. क्या ग्रेजुएशन पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं?

हाल की प्रकाशित जानकारी में ग्रेजुएट युवाओं का भी उल्लेख है। इसलिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर वर्तमान पात्रता और उपलब्ध आवेदन विकल्पों की जांच करें।

7. क्या आवेदन करने के बाद DRCC जाना जरूरी है?

आधिकारिक पोर्टल के निर्देश के अनुसार, आवेदन के 60 दिनों के भीतर DRCC में दस्तावेज सत्यापन कराना जरूरी है।

8. Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 का फॉर्म कहां से भरें?

आप बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

9. क्या नौकरी मिलने के बाद भी भत्ता मिलता रहेगा?

योजना की शर्तों के अनुसार रोजगार मिलने पर पात्रता प्रभावित हो सकती है और भत्ता बंद हो सकता है। ऐसी स्थिति में विभाग के निर्देशों का पालन करें।

10. आवेदन करने के बाद पैसा कितने दिनों में आएगा?

सभी आवेदकों के लिए भुगतान की एक निश्चित समय-सीमा बताना सही नहीं है। आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान से संबंधित जानकारी मिलती है।

Conclusion Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026

तो दोस्तों, अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने ₹1,000 की सहायता अधिकतम दो साल तक देने का प्रावधान है। यानी पूरी अवधि तक लाभ मिलने पर ₹24,000 की मदद मिल सकती है।

लेकिन आवेदन करने से पहले अपनी उम्र, पढ़ाई और बाकी पात्रता की शर्तें जरूर जांच लें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद DRCC में दस्तावेज सत्यापन कराना भी न भूलें, क्योंकि केवल फॉर्म जमा करने से भत्ता मिलना तय नहीं होता।

मेरी सलाह है कि आवेदन हमेशा सरकारी वेबसाइट से करें और किसी एजेंट को पैसे देने से बचें। योजना से जुड़ी नई जानकारी और आवेदन के निर्देशों के लिए आधिकारिक पोर्टल देखते रहें। ऐसी ही उपयोगी सरकारी योजनाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर आते रहें।

Leave a Comment