UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Online Apply Kaise Kare | UCO Bank Apprentice Vacancy ke liye aawedan form kaise bhare | UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Apply Link

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 530 पदों पर भर्ती शुरू, ₹16,650 महीने तक स्टाइपेंड!

Published on: October 15, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 एक अच्छा अवसर हो सकता है। आपको बताते चले की यूको बैंक ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और निर्धारित उम्र सीमा को भी पूरा करना होगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को बैंक में काम सीखने का मौका मिलेगा। और ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹16,650 तक स्टाइपेंड मिलने की जानकारी दी गई है। यानी जिन युवाओं के पास डिग्री तो है, लेकिन बैंकिंग सेक्टर का अनुभव नहीं है, वे भी इस अवसर पर विचार कर सकते हैं।

जो की मैं आपको बात दू की आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2026 बताई गई है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले योग्यता, उम्र, आवेदन शुल्क, परीक्षा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी समझ लेना बेहतर रहेगा इसलिए इस आर्टिकल को शरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें क्योंकि यहाँ हम आपको सभी जानकारी बिलकूल आसान भाषा में बताएँगे तो चलिए शुरू करतें हैं।

Quick Answer: UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामUCO Bank Apprentice Vacancy 2026
बैंक का नामयूको बैंक (UCO Bank)
पद का नामअप्रेंटिस
कुल रिक्तियां530 पद
प्रशिक्षण का प्रकारअप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग
प्रशिक्षण की अवधि1 वर्ष
मासिक स्टाइपेंड₹16,650 तक
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन पास
न्यूनतम आयु20 वर्ष
अधिकतम आयु28 वर्ष
चयन प्रक्रियाऑनलाइन परीक्षा एवं अन्य निर्धारित चरण
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटUCO Bank

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Latest Update

दोस्तों चलिए हम आपको UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Latest Update की पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं ताकि आपको आगे की जानकारी जानने में कोई भी परेशानी ना हो आपको बता दे UCO Bank ने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम 2026-27 के तहत कुल 530 पदों पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। और मैं आपको बता दू की बैंक की ओर से जारी विज्ञापन संख्या HO/HRM/RECR/2026-27/COM-02 है। यह कार्यक्रम Apprentices Act, 1961 के तहत चलाया जा रहा है।

दोस्तों आपको बताते चले की ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि केवल एक पोर्टल पर शुरुआती रजिस्ट्रेशन कर देना ही पर्याप्त नहीं हो सकता। इस भर्ती में NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ BFSI Sector Skill Council of India (BFSI SSC) की ओर से बताई गई अतिरिक्त परीक्षा संबंधी प्रक्रिया और शुल्क भुगतान भी पूरा करना जरूरी है।

उसके बाद मैं आपको बता दू की इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित बताई गई है। इसलिए आवेदन करते समय अपना ईमेल और मोबाइल नंबर सही दर्ज करें, ताकि परीक्षा से जुड़ी सूचना समय पर मिल सके। साथ ही मैं आपको बताता चलू की अप्रेंटिसशिप का मतलब बैंक में प्रशिक्षण प्राप्त करना है, न कि सीधे स्थायी कर्मचारी बन जाना। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यूको बैंक में स्थायी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी नियम पढ़ें।

Read Aslo: RRB NTPC New Vacancy 2026-27: 5,236 पदों पर भर्ती, Graduate Level आवेदन शुरू, जानें योग्यता और पूरी जानकारी

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Important Dates

दोस्तों आपको बतला दे की UCO Bank Apprentice भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सभी जरूरी तारीखों को जानना बेहद जरूरी है। इससे आपको फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने और परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। नीचे दी गई टेबल में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं।

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख13 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू14 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख29 अक्टूबर 2026
परीक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख29 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन परीक्षा7 नवंबर 2026
परीक्षा का समयसुबह 11:00 बजे
ट्रेनिंग की अवधि1 वर्ष

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

दोस्तों आपको बता दे की इस भर्ती के तहत कुल 530 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए लिया जाएगा। ये पद अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपने राज्य की रिक्तियों और वहां लागू स्थानीय भाषा की शर्तों पर ध्यान देना चाहिए।

राज्य के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार कुछ राज्यों में पद इस प्रकार हैं जो की मैंने आपको इस टेबल के माध्यम से बता दिया है:

राज्यपदों की संख्या
पश्चिम बंगाल86
उत्तर प्रदेश45
ओडिशा41
राजस्थान37
बिहार34
महाराष्ट्र32
मध्य प्रदेश27
हिमाचल प्रदेश25
असम24
पंजाब24
तमिलनाडु21
गुजरात20

ध्यान दें: ऊपर दिए गए आंकड़े उपलब्ध भर्ती विवरण पर आधारित हैं। और पूरी राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की तालिका जरूर देखें। आवेदन करते समय उम्मीदवार केवल उसी राज्य के लिए आवेदन करें, जहां की पात्रता और भाषा संबंधी शर्तें वह पूरी करते हों।

Read Aslo: Bihar New Ration Card Online Apply 2026: घर बैठे ऐसे बनाएं नया राशन कार्ड, जानें आवेदन का पूरा तरीका

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

दोस्तों अब बात करते हैं कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पढ़ाई कितनी होनी चाहिए। तो मैं आपको बतात चलू की इस भर्ती में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पात्र संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। यानी यदि आपने BA, BSc, BCom या किसी अन्य मान्य विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, तो आप निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि हां आपको अभी बता दे की, केवल ग्रेजुएशन कर लेना पर्याप्त नहीं है। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार की ग्रेजुएशन की मार्कशीट और प्रोविजनल या फाइनल डिग्री सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2022 को या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए।

इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी डिग्री और मार्कशीट पर जारी होने की तारीख जांच लें। यदि आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है, लेकिन जरूरी प्रमाणपत्र अभी जारी नहीं हुआ है, तो पहले नोटिफिकेशन में दी गई शर्तें समझें।

इसके अलावा हां आपको बताते चले की, जिस राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता भी जरूरी हो सकती है। और आप यह भी जान ले की भाषा की जानकारी साबित करने के लिए 10वीं या 12वीं की मार्कशीट अथवा प्रमाणपत्र काम आ सकता है, यदि उसमें संबंधित भाषा पढ़ने का प्रमाण मौजूद हो और नोटिफिकेशन की शर्तें पूरी होती हों।

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Age Limit

दोस्तों अब हम जानेंगे की UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Age Limit क्या हैं तो आपको हम बता दे की उम्र सीमा भी इस भर्ती की एक जरूरी शर्त है। उपलब्ध नोटिफिकेशन विवरण के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।

साथ ही आपको यह भी बात दे उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। यानी उम्मीदवार को उसी तारीख के हिसाब से अपनी उम्र की पात्रता जांचनी होगी।

आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिल सकती है। लेकिन कितने वर्ष की छूट मिलेगी और उसके लिए कौन-सा प्रमाणपत्र जरूरी होगा, यह संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन के नियमों के अनुसार तय होगा।

दोस्तों यदि आपकी उम्र 28 वर्ष से थोड़ी अधिक है, तो सीधे आवेदन करने से पहले उम्र में छूट के नियम देख लें। इसी तरह, यदि आपकी उम्र 20 वर्ष से कम है, तो न्यूनतम आयु की शर्त भी जांचना जरूरी है।

UCO Bank Apprentice Salary 2026 हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?

दोस्तों आपको बताते चले की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान हर महीने कुल ₹16,650 स्टाइपेंड मिलने की जानकारी दी गई है। यह रकम स्थायी बैंक कर्मचारी की सैलरी नहीं है। अप्रेंटिस को ट्रेनिंग के दौरान निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाता है और स्थायी कर्मचारियों की तरह अन्य सभी सुविधाएं अपने आप लागू नहीं होतीं।

उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार मैं आपको बता दू की, स्टाइपेंड में बैंक और सरकार का हिस्सा शामिल है। और इसके बाद आपको बता दे बैंक की ओर से ₹10,500 और सरकारी हिस्से के रूप में ₹6,150 तक की राशि का उल्लेख किया गया है, जो लागू सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन है।

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Application Fees

दोस्तों आपको बता दे की फॉर्म भरने से पहले आवेदन या परीक्षा शुल्क की जानकारी जरूर समझ लें। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार शुल्क इस प्रकार है जो इस टेबल में आपको मैएँ बता दिया हैं:

श्रेणीआवेदन/परीक्षा शुल्क
General / EWS / OBC पुरुष₹800 + GST
General / EWS / OBC महिला₹600 + GST
SC / ST₹200 + GST
PwBD₹200 + GST
Transgender₹600 + GST

साथ ही मैं आपको बता दू की शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। और उपलब्ध जानकारी के अनुसार शुल्क वापस नहीं किया जाता, भले ही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल न हो या आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित न हो।

जरूरी सलाह: शुल्क की अंतिम राशि और श्रेणी संबंधी नियमों को आधिकारिक विज्ञापन तथा BFSI SSC की भुगतान स्क्रीन पर जरूर मिलाएं। भुगतान के बाद रसीद या ट्रांजैक्शन विवरण सुरक्षित रखें।

UCO Bank Apprentice Selection Process 2026

दोस्तों अब समझते हैं कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन किस तरह किया जाएगा। केवल आवेदन जमा कर देने से चयन नहीं होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी जो की हमने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं।

1. ऑनलाइन परीक्षा: सबसे पहले निर्धारित पैटर्न के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे।

2. मेरिट लिस्ट: परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर संबंधित राज्य और श्रेणी की मेरिट तैयार की जा सकती है। केवल न्यूनतम अंक प्राप्त कर लेना चयन की गारंटी नहीं है।

3. स्थानीय भाषा की जांच: उम्मीदवार को संबंधित राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। भाषा संबंधी शर्त पूरी नहीं करने पर उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।

4. दस्तावेज सत्यापन: इस चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा सकती है।

5. मेडिकल फिटनेस: भर्ती के नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस संबंधी प्रक्रिया भी लागू हो सकती है।

इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ अपने दस्तावेज भी तैयार रखें। चयन प्रक्रिया का अंतिम स्वरूप और सभी शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ही मान्य होंगी।

UCO Bank Apprentice Exam Pattern 2026

दोस्तों मैं आपको बताता चलू की ऑनलाइन परीक्षा में चार मुख्य विषयों से प्रश्न पूछे जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा की अवधि 60 मिनट और कुल अंक 100 हैं जो की आप इस टेबल के माध्यम से देख सकतें है।

विषयप्रश्नअंक
General / Financial Awareness2525
General English2525
Reasoning Ability & Computer Aptitude2525
Quantitative Aptitude2525
कुल100100

साथ ही आपको बता दे परीक्षा की भाषा और प्रत्येक विषय से जुड़े नियम नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगे। उपलब्ध विवरण के अनुसार सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता वाले भाग में हिंदी और अंग्रेजी का विकल्प बताया गया है, जबकि अंग्रेजी विषय के प्रश्न अंग्रेजी में होंगे।

न्यूनतम अंक के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार मैं आपको ता दू की General/EWS के लिए 40 और SC/ST/OBC/PwBD के लिए 35 अंक निर्धारित बताए गए हैं। इन अंकों को अंतिम चयन की गारंटी न समझें, क्योंकि मेरिट और अन्य पात्रता शर्तें भी लागू होती हैं।

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखें?

आपको बता दे फॉर्म भरते समय या आगे दस्तावेज सत्यापन के दौरान जरूरत के अनुसार निम्नलिखित कागजात मांगे जा सकते हैं वे सभी दसत्वेज का नाम हामें आपको बुलट पॉइंट में बता दिया है:

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • NATS रजिस्ट्रेशन की जानकारी
  • श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • स्थानीय भाषा के ज्ञान का प्रमाण, यदि आवश्यक हो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

यह सूची सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। सभी दस्तावेजों का प्रारूप, आकार और सत्यापन संबंधी नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ही मान्य होंगे।

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 Online Apply कैसे करें?

अगर आप इस UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए पात्र हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया ध्यान से पूरी करें।

स्टेप 1: सबसे पहले UCO Bank की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: Careers या Job Opportunities सेक्शन में जाकर Apprentice Engagement 2026-27 का नोटिफिकेशन खोलें।

स्टेप 3: आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए निर्देशों के अनुसार NATS पोर्टल पर जाएं: https://nats.education.gov.in

स्टेप 4: यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आवश्यक जानकारी भरकर अपना NATS रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 5: UCO Bank Apprenticeship Program FY 2026-27 को खोजें और उसके लिए आवेदन करें।

स्टेप 6: अपना NATS Enrolment ID सुरक्षित रखें। आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

स्टेप 7: BFSI SSC की ओर से ईमेल या निर्देश मिलने पर अतिरिक्त परीक्षा पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 8: निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।

स्टेप 9: सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। ईमेल और मोबाइल नंबर सही रखें, ताकि परीक्षा संबंधी जानकारी मिल सके।

ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 है। अंतिम दिन वेबसाइट या भुगतान में समस्या होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा।

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026: Important Links

कामलिंक
Online Applyयहां क्लिक करें
Official Notification PDFयहां क्लिक करें
UCO Bank Official Websiteयहां क्लिक करें
Our Home Pageयहां क्लिक करें
WhatsApp Channelयहां क्लिक करें
Telegram Channelयहां क्लिक करें

UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 FAQs

प्रश्न 1. UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 530 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए लिया जाना है।

प्रश्न 2. UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुआ?

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 से हुई है।

प्रश्न 3. UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

उपलब्ध नोटिफिकेशन विवरण के अनुसार आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2026 है।

प्रश्न 4. इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पात्र संस्थान से ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे उम्र और अन्य शर्तें पूरी करते हों।

प्रश्न 5. UCO Bank Apprentice की उम्र सीमा कितनी है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष है। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

प्रश्न 6. UCO Bank Apprentice को हर महीने कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹16,650 तक स्टाइपेंड मिलने की जानकारी दी गई है।

प्रश्न 7. UCO Bank Apprentice की ट्रेनिंग कितने समय की होगी?

अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल बताई गई है।

प्रश्न 8. UCO Bank Apprentice की परीक्षा कब होगी?

उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा 7 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित है।

प्रश्न 9. क्या UCO Bank Apprentice में चयन होने पर स्थायी नौकरी मिलेगी?

नहीं। यह एक साल का अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसे स्थायी बैंक नौकरी नहीं माना जाना चाहिए और ट्रेनिंग पूरी करने से स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं मिलती।

प्रश्न 10. UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद BFSI SSC की ओर से बताई गई अतिरिक्त परीक्षा पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

Conclusion UCO Bank Apprentice Vacancy 2026

तो दोस्तों, अगर आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और बैंकिंग सेक्टर में काम सीखने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो UCO Bank Apprentice Vacancy 2026 आपके लिए एक उपयोगी अवसर हो सकता है। इस भर्ती में कुल 530 पद हैं और चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹16,650 तक स्टाइपेंड मिलने की जानकारी दी गई है।

लेकिन फॉर्म भरने से पहले अपनी उम्र, डिग्री जारी होने की तारीख, स्थानीय भाषा की जानकारी और आवेदन शुल्क की शर्तें जरूर जांच लें। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2026 है, इसलिए प्रक्रिया को अंतिम दिन तक टालना सही नहीं होगा।

सबसे जरूरी बात, यह अप्रेंटिसशिप है, स्थायी बैंक नौकरी नहीं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करने के बाद ही फॉर्म भरें।

सरकारी नौकरी, बैंक भर्ती, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी ऐसी ही आसान भाषा में जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर आते रहें।

Leave a Comment