Silai Machine Yojana 2026

Silai Machine Yojana 2026 Online Apply: घर बैठे ऐसे भरें आवेदन फॉर्म, ₹15,000 का लाभ मिलेगा, जानें पात्रता और दस्तावेज

Published on: October 30, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Silai Machine Yojana 2026 Online Apply: नमस्ते! अगर आप भी सिलाई का काम करते हैं या अपना खुद का सिलाई सेंटर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सरकारी योजना काफी काम की हो सकती है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत दर्जी का काम करने वाले लोगों को आर्थिक और तकनीकी सहायता दी जाती है। इस योजना में पात्र लाभार्थियों को आधुनिक औजार खरीदने के लिए अधिकतम ₹15,000 तक का टूलकिट प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन का स्टाइपेंड भी मिलता है।

दोस्तों बता दे बहुत से लोगों को अभी भी यह जानकारी नहीं है कि सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कहां करना है, कौन-कौन लोग इसका लाभ ले सकते हैं और आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम आपको सिलाई मशीन योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, मिलने वाले लाभ और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाने वाले हैं।

Silai Machine Yojana 2026 Latest Update

दोस्तों आपको ताजा खबर बताने जा रहे हैं ध्यान से आप लोग समझिएगा आपको बता दे सिलाई मशीन योजना 2026 को लेकर बहुत से लोग आवेदन शुरू होने और ₹15,000 मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि यह लाभ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दर्जी यानी टेलर का काम करने वाले पात्र कारीगरों को दिया जाता है।

बताता चलु इस योजना का संचालन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा किया जाता है। योजना के तहत पात्र दर्जियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षण से जुड़े निर्धारित चरण पूरे करने पर आधुनिक टूलकिट खरीदने के लिए अधिकतम ₹15,000 का ई-वाउचर दिया जाता है।

नवंबर 2026 के दौरान इस योजना से संबंधित आवेदन और लाभ को लेकर नए अपडेट आने की संभावना पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, नवंबर में कोई नई आवेदन तारीख या अलग से सिलाई मशीन वितरण की आधिकारिक घोषणा अभी मानकर नहीं चलना चाहिए। सरकार की ओर से कोई निश्चित तारीख घोषित होने पर ही उसे पक्का माना जाएगा।

जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया और अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रखें कि केवल फॉर्म भर देने से ₹15,000 नहीं मिलते। इसके लिए पात्रता की जांच, सत्यापन और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

Silai Machine Yojana 2026 Overview

विवरण जानकारी
लेख का नाम Silai Machine Yojana 2026 Online Apply
योजना का नामप्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
संबंधित मंत्रालयसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
संबंधित व्यवसायदर्जी (Tailor/Darzi) सहित 18 पारंपरिक व्यवसाय
लाभटूलकिट प्रोत्साहन
अधिकतम टूलकिट सहायता₹15,000
प्रशिक्षणपात्रता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण
प्रशिक्षण स्टाइपेंड₹500 प्रतिदिन
आवेदन का माध्यमअधिकृत CSC केंद्र
न्यूनतम आयु18 वर्ष
आवेदन शुल्कसरकारी योजना पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क नहीं
आधिकारिक वेबसाइटpmvishwakarma.gov.in

इसे भी पढ़े:- Uttar Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन, Last Date, पात्रता और जरूरी दस्तावेज

इसे भी पढ़ें:- PM Kisan Payment Status Check 2026: ₹2,000 की किस्त का स्टेटस ऐसे चेक करें, Payment List और Beneficiary Status

इसे भी पढ़ें:- Voter Card Mobile Number Link 2026: वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें? जानें ऑनलाइन तरीका

इसे भी पढ़ें:- Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27: छात्रों को मिलेंगे ₹18,000 तक, आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, जल्दी आवेदन करें

इसे भी पढ़ें:- ONGC Scholarship 2026-27: छात्रों को हर साल ₹48,000 मिलेंगे, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन!

Silai Machine Yojana 2026 क्या है?

दोस्तों, सबसे पहले समझ लेते हैं कि आखिर सिलाई मशीन योजना क्या है और इसके तहत लोगों को किस प्रकार का लाभ मिलता है।दरअसल, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसकी शुरुआत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना में कुल 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इनमें दर्जी का काम करने वाले लोग भी आते हैं।

मान लीजिए कि कोई महिला या पुरुष अपने घर पर सिलाई का काम करता है और कपड़े सिलकर अपने परिवार का खर्च चलाता है। ऐसे पात्र व्यक्ति को इस योजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक औजार खरीदने के लिए टूलकिट प्रोत्साहन मिल सकता है। इसका उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि छोटे कारीगरों के काम को बेहतर बनाना भी है।

यानी उन्हें अच्छे औजार मिलें, काम करने का तरीका बेहतर हो और वे अपने व्यवसाय से ज्यादा कमाई कर सकें। ध्यान दें: ₹15,000 का लाभ हर आवेदक को बिना किसी शर्त के नहीं मिलता। यह निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए टूलकिट प्रोत्साहन है। इसे सीधे सभी लोगों के बैंक खाते में नकद मिलने वाली राशि न समझें।

Silai Machine Yojana 2026 के तहत कितने रूपये मिलेंगे?

तो जी हां अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की कि इस योजना में आखिर कितने रुपये का लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र दर्जियों को टूलकिट खरीदने के लिए अधिकतम ₹15,000 का प्रोत्साहन दिया जाता है। इस सहायता का उद्देश्य कारीगरों को उनके काम से जुड़े आधुनिक औजार उपलब्ध कराना है।

दोस्तों आपको बताते चले इस राशि का लाभ ई-वाउचर या निर्धारित डिजिटल माध्यम से दिया जाता है। इसका उपयोग योजना के नियमों के अनुसार निर्धारित टूलकिट खरीदने के लिए किया जाता है। इसके अलावा योजना में कौशल प्रशिक्षण की भी सुविधा है। बेसिक ट्रेनिंग सामान्यतः 5 से 7 दिनों की होती है। जरूरत और पात्रता के अनुसार एडवांस ट्रेनिंग का विकल्प भी मिलता है।

प्रशिक्षण के दौरान पात्र लाभार्थियों को ₹500 प्रतिदिन का स्टाइपेंड दिया जाता है। यह राशि प्रशिक्षण पूरा होने और संबंधित प्रमाणन प्रक्रिया के बाद बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।इसलिए अगर आप दर्जी का काम करते हैं, तो आपके लिए यह योजना अपने काम को बेहतर बनाने का अच्छा अवसर हो सकती है।

Silai Machine Yojana 2026 Eligibility – कौन आवेदन कर सकता है?

तो दोस्त अब जानते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन पात्र माना जाता है। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई शर्तों को जरूर समझ लें।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक दर्जी यानी टेलर का काम करता हो।
  • व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में अपने हाथों और औजारों से काम करने वाला पारंपरिक कारीगर होना चाहिए।
  • आवेदन के समय संबंधित व्यवसाय में काम करना जरूरी है।
  • योजना का लाभ एक परिवार के केवल एक सदस्य को दिया जाता है।
  • पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की समान स्वरोजगार या व्यवसाय विकास ऋण योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित निर्धारित प्रतिबंध लागू होते हैं।
  • सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के पात्र नहीं हैं।

दोस्तों देखिये यहां एक बात और समझना जरूरी है कि केवल सिलाई मशीन खरीदने की इच्छा रखने से कोई व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र नहीं हो जाता। आवेदक का दर्जी के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा होना और योजना की अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है।

Silai Machine Yojana 2026 Documents – जरूरी दस्तावेज

दोस्तों यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपने पास तैयार रखें। नीचे निम्न प्रकार से सभी जरूरी दस्तावेज दी गई है:-

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • परिवार के सदस्यों की आधार जानकारी (यदि राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है)
  • दर्जी के काम से संबंधित जानकारी
  • अन्य जानकारी, जिसकी जरूरत सत्यापन के दौरान हो सकती है।

जरूरी सूचना: आपको बता दे योजना के पंजीकरण के लिए आधार आधारित पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है। बैंक खाता नहीं होने की स्थिति में पहले बैंक खाता खुलवाने की आवश्यकता हो सकती है। दस्तावेजों की अंतिम जरूरत CSC केंद्र पर आवेदन के समय समझ लें।

Silai Machine Yojana 2026

Silai Machine Yojana 2026 Online Apply – आवेदन कैसे करें?

अब सबसे जरूरी बात समझ लेते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन कैसे करना होगा? दोस्तों कई लोग इंटरनेट पर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका खोजते हैं। लेकिन इस योजना में लाभार्थियों का पंजीकरण अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC के माध्यम से कराया जाता है। इसलिए नीचे दिए गए तरीके से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने नजदीकी अधिकृत CSC सेंटर पर जाएं।

स्टेप 2: वहां मौजूद CSC संचालक को बताएं कि आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दर्जी व्यवसाय के लिए आवेदन करना है।

स्टेप 3: अब अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराएं।

स्टेप 4: इसके बाद आधार आधारित OTP और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्टेप 5: आपकी व्यक्तिगत जानकारी और व्यवसाय से संबंधित विवरण ऑनलाइन आवेदन में दर्ज किए जाएंगे।

स्टेप 6: आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें, ताकि नाम, मोबाइल नंबर या बैंक खाते की जानकारी में गलती न रहे।

स्टेप 7: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अपना आवेदन नंबर या रेफरेंस नंबर जरूर प्राप्त करें।

स्टेप 8: इसके बाद आपके आवेदन का संबंधित स्तरों पर सत्यापन किया जाएगा।

स्टेप 9: पात्र पाए जाने पर आपका पंजीकरण पूरा होगा और आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।

स्टेप 10: कौशल सत्यापन और निर्धारित प्रशिक्षण प्रक्रिया के अनुसार पात्र होने पर टूलकिट प्रोत्साहन का लाभ दिया जा सकता है।

इस तरह आप CSC केंद्र की मदद से सिलाई मशीन योजना यानी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के बाद क्या होगा?

दोस्तों बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि आवेदन करने के बाद तुरंत पैसा या सिलाई मशीन मिल जाएगी या फिर कुछ और प्रक्रिया पूरी करनी होगी।तो आपको बता दें कि आवेदन जमा होने के बाद सबसे पहले आपकी पात्रता की जांच की जाती है। इस योजना में सत्यापन की प्रक्रिया तीन स्तरों पर होती है। पहले स्तर पर ग्राम पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय द्वारा आवेदन की जांच की जाती है।

इसके बाद जिला स्तर पर संबंधित समिति आवेदन की जांच और सिफारिश करती है। अंतिम स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी पात्रता की पुष्टि करके पंजीकरण को मंजूरी देती है। पंजीकरण पूरा होने के बाद लाभार्थी को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र दिया जाता है। इसके बाद कौशल प्रशिक्षण और टूलकिट प्रोत्साहन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

इसलिए आवेदन करने के बाद थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आवेदन की स्थिति जानने के लिए अपना रेफरेंस नंबर संभालकर रखें और CSC केंद्र से जानकारी लेते रहें।

Silai Machine Yojana 2026 Status Check – आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने भी सिलाई मशीन योजना यानी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दर्जी (Tailor) के लिए आवेदन कर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या अभी पेंडिंग है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार CSC सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

स्टेप 1: सबसे पहले प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर Login के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब Applicant / Beneficiary Login का विकल्प चुनें।

स्टेप 4: इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

स्टेप 5: अब Login के विकल्प पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

स्टेप 6: प्राप्त OTP दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 7: लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां आप अपने आवेदन से संबंधित उपलब्ध जानकारी और उसकी वर्तमान स्थिति देख सकते हैं।

स्टेप 8: अगर आपका आवेदन अभी पेंडिंग है, तो संबंधित CSC केंद्र या सत्यापन अधिकारी से संपर्क करके आगे की जानकारी प्राप्त करें

इस तरह आप घर बैठे सिलाई मशीन योजना 2026 का आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आवेदन का स्टेटस चेक करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • आवेदन करते समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर ही दर्ज करें।
  • OTP किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं।
  • अपना आवेदन नंबर सुरक्षित रखें।
  • अगर आवेदन पेंडिंग दिख रहा है, तो तुरंत घबराएं नहीं।
  • योजना में तीन स्तरों पर सत्यापन होता है।
  • आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी टूलकिट प्रोत्साहन के लिए निर्धारित प्रशिक्षण और अन्य शर्तें पूरी करनी होती हैं।

महत्वपूर्ण: आवेदन का स्टेटस Approved दिखने का अर्थ यह नहीं है कि ₹15,000 आपके बैंक खाते में भेज दिए गए हैं। यह राशि निर्धारित नियमों के अनुसार टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में मिलती है।

Silai Machine Yojana 2026 Online Apply Important Link

विवरण (Details)लिंक (Link)
ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन की जानकारी PM Vishwakarma Portal
योजना की पूरी जानकारी MyScheme – PM Vishwakarma
आवेदन की पात्रता Official Scheme Portal
आवेदन का स्टेटस Click Here
व्हाट्सप्प चैनल Click Here

निष्कर्ष:- तो दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको सिलाई मशीन योजना 2026 के बारे में पूरी जानकारी दी है। यह योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दर्जी का काम करने वाले पात्र कारीगरों के लिए उपयोगी है। इसमें अधिकतम ₹15,000 का टूलकिट प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

अगर आप भी दर्जी का काम करते हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर आवेदन की जानकारी जरूर प्राप्त करें। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। साथ ही नवंबर 2026 में किसी नए अपडेट या आवेदन की तारीख को लेकर केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें।

Silai Machine Yojana 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. सिलाई मशीन योजना 2026 क्या है?

यह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दर्जी का काम करने वाले पात्र कारीगरों को सहायता देने वाली सुविधा है। इसमें टूलकिट प्रोत्साहन और कौशल प्रशिक्षण मिलता है।

Q2. सिलाई मशीन योजना में कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र लाभार्थियों को आधुनिक औजार खरीदने के लिए अधिकतम ₹15,000 का टूलकिट प्रोत्साहन ई-वाउचर के माध्यम से दिया जाता है।

Q3. क्या ₹15,000 सीधे बैंक खाते में आएंगे?

नहीं, टूलकिट प्रोत्साहन सामान्य नकद राशि नहीं है। इसे निर्धारित ई-वाउचर या डिजिटल माध्यम से औजार खरीदने के लिए दिया जाता है।

Q4. सिलाई मशीन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

ऐसे पात्र महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं, जो दर्जी का पारंपरिक काम करते हैं और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की सभी शर्तें पूरी करते हैं।

Q5. आवेदन करने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन के समय आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

Q6. सिलाई मशीन योजना का फॉर्म कहां भरा जाएगा?

इस योजना का पंजीकरण अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC के माध्यम से कराया जाता है।

Q7. क्या इस योजना में प्रशिक्षण भी दिया जाता है?

हां, पात्र लाभार्थियों को 5 से 7 दिनों का बेसिक प्रशिक्षण और इच्छुक लाभार्थियों को निर्धारित शर्तों पर एडवांस प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

Q8. प्रशिक्षण के दौरान कितने रुपये मिलते हैं?

प्रशिक्षण के दौरान पात्र लाभार्थियों को ₹500 प्रतिदिन का स्टाइपेंड मिलता है। यह प्रशिक्षण पूरा होने और प्रमाणन के बाद DBT के माध्यम से दिया जाता है।

Q9. सिलाई मशीन योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी और राशन कार्ड प्रमुख आवश्यकताएं हैं। राशन कार्ड नहीं होने पर परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की जानकारी देनी पड़ सकती है।

Q10. सिलाई मशीन योजना 2026 का आवेदन नवंबर में शुरू होगा क्या?

नवंबर 2026 के दौरान नए अपडेट आने की संभावना पर नजर रखी जा रही है, लेकिन किसी नई आवेदन तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। योजना के पंजीकरण और आवेदन की जानकारी के लिए CSC केंद्र या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।

Silai Machine Yojana 2026

Silai Machine Yojana 2026 Silai Machine Yojana 2026

Leave a Comment