Bihar Board Dummy Admit Card 2027: नमस्कार छात्रों! बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी चेक कर सकते हैं।
आपको बता दे अगर आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो या विषय से जुड़ी कोई गलती है, तो उसे समय रहते अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ठीक यानी की सुधार करवाना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Bihar Board Dummy Admit Card 2027 क्या है, इसे कहां से डाउनलोड करना है, डाउनलोड करने का तरीका क्या है और गलती होने पर सुधार कैसे करवाना है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का नाम | Bihar Board Dummy Admit Card 2027 |
| बोर्ड का नाम | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2027 |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| 10वीं परीक्षा | मैट्रिक |
| 12वीं परीक्षा | इंटरमीडिएट |
| सत्र | 2026–2027 |
| एडमिट कार्ड का प्रकार | डमी एडमिट कार्ड |
| जारी स्थिति | जारी |
| डाउनलोड/जांच अवधि | 1 से 7 नवंबर 2026 |
| सुधार का माध्यम | स्कूल/कॉलेज के माध्यम से |
| डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
| मैट्रिक वेबसाइट | exam.biharboardonline.org |
| इंटर वेबसाइट | intermediate.biharboardonline.com |
इसे भी पढ़ें:-Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 OUT: जारी हुआ मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड, नाम और फोटो की गलती अभी सुधारें!
इसे भी पढ़ें:-Bihar Ration Card Download 2026: बिहार नया राशन कार्ड PDF डाउनलोड करें, ऑनलाइन ऐसे करें
इसे भी पढ़ें:-Bihar Jati Praman Patra Online Apply: घर बैठे मोबाइल से ऐसे बनाएं जाति प्रमाण पत्र, जानें पूरा तरीका
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 क्या होता है?
अब कई विद्यार्थियों के मन में सवाल होगा कि आखिर डमी एडमिट कार्ड क्या होता है और इसे डाउनलोड करना क्यों जरूरी है? तो आसान भाषा में समझिए, डमी एडमिट कार्ड एक अस्थायी प्रवेश पत्र होता है। इसमें विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी रहती है। इसे जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि विद्यार्थी फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी जानकारी को अच्छी तरह जांच सकें।
दोस्तों मान लीजिए कि आपके नाम की स्पेलिंग गलत है, जन्मतिथि गलत दर्ज है या आपके विषय में कोई गलती है। अगर आप इसे डमी एडमिट कार्ड में ही पहचान लेते हैं, तो समय रहते सुधार करवाया जा सकता है। इसलिए डमी एडमिट कार्ड को केवल एक सामान्य कागज समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह आपकी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी को सही करवाने का महत्वपूर्ण मौका है।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 कब जारी होगा?
आपके मन में सवाल होगा की Bihar Board Dummy Admit Card 2027 कब जारी होगा? तो आपको बताते चले बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी चेक कर सकते हैं। अगर नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम या विषय में कोई गलती है, तो निर्धारित समय के अंदर अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से सुधार जरूर करवाएं।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 Important Dates
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| डमी एडमिट कार्ड नोटिस जारी | 31 अक्टूबर 2026 |
| डाउनलोड शुरू होने की तारीख | 01 नवंबर 2026 |
| सुधार शुरू होने की तारीख | 01 नवंबर 2026 |
| डाउनलोड करने की अंतिम तारीख | 07 नवंबर 2026 |
| सुधार की अंतिम तारीख | 07 नवंबर 2026 |
| परीक्षा वर्ष | 2027 |
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
दोस्तों आपको बता दे डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। जल्दबाजी में केवल नाम देखकर कार्ड बंद न करें। आप नीचे दी गई जानकारी जरूर चेक करें:
- विद्यार्थी का पूरा नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- जन्मतिथि
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- स्कूल या कॉलेज का नाम
- स्कूल या कॉलेज कोड
- कक्षा और परीक्षा का नाम
- विद्यार्थी की फोटो
- लिंग और अन्य व्यक्तिगत विवरण
- परीक्षा के विषय और विषय कोड
- अन्य परीक्षा संबंधी जानकारी
सबसे ज्यादा ध्यान नाम की स्पेलिंग, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो और विषयों पर दें। अगर आप इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हैं, तो यह भी जांचें कि आपके चुने हुए स्ट्रीम और विषय सही दर्ज हैं या नहीं।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 में गलती होने पर सुधार कैसे करें?
आप सभी ज्यादातर विद्यार्थियों के मन में यही सवाल होता है कि यदि किसी चीज में गलती पाया जाता है तो हम उसे कैसे सुधरवा सकते हैं तो आपको बता दें अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को निर्धारित समय में सुधार करवाने का मौका दिया है। सुधार करवाने के लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं:
- सबसे पहले अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- उसमें जिस जानकारी में गलती है, उसे ध्यान से पहचानें।
- डमी एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।
- गलत जानकारी और सही जानकारी को स्पष्ट रूप से नोट करें।
- अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक या कॉलेज के प्रधान से संपर्क करें।
- आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार के लिए आवेदन दें।
- संस्थान के माध्यम से निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करवाएं।
- सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जानकारी दोबारा चेक करें।
सुधार की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 है। इसलिए सभी विद्यार्थी समय रहते अपने स्कूल या कॉलेज में जानकारी दे दें। यह भी ध्यान रखें कि हर तरह का बदलाव स्वीकार होना जरूरी नहीं है। विद्यार्थी के नाम या माता-पिता के नाम में पूर्ण बदलाव जैसे मामलों पर बोर्ड के नियम लागू होंगे। इसलिए सुधार करवाने से पहले स्कूल से स्पष्ट जानकारी जरूर लें।

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
दोस्तों अगर आप बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
Step 2. वेबसाइट के होम पेज पर Dummy Admit Card 2027 से संबंधित लिंक खोजें।संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
Step 3. अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करें।
Step 4. जानकारी भरने के बाद Submit या Search बटन पर क्लिक करें।
Step 5. आपकी जानकारी सही होने पर डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 6. अब इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
Step 7. डमी एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर सभी विवरण ध्यान से चेक करें।
अगर वेबसाइट पर विद्यार्थी लॉगिन के बजाय स्कूल लॉगिन का विकल्प दिखाई देता है, तो अपने स्कूल से संपर्क करें। कुछ परिस्थितियों में संस्थान के माध्यम से कार्ड प्राप्त करना पड़ सकता है।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी आसान है। स्टेप नीचे समझें:-
Step 1. सबसे पहले इंटरमीडिएट की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाएं।
Step 2. होम पेज पर Intermediate Dummy Admit Card 2027 का लिंक देखें।
Step 3. लिंक उपलब्ध होने पर उस पर क्लिक करें।
Step 4. अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
Step 5. जरूरत पड़ने पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, स्कूल या कॉलेज से संबंधित विवरण भरें।
Step 6. Submit बटन पर क्लिक करें।स्क्रीन पर आपका डमी एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
Step 7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अपने नाम, फोटो, विषय और अन्य जानकारी को ध्यान से जांचें। अगर आपको वेबसाइट पर डमी एडमिट कार्ड का लिंक नहीं मिल रहा है, तो अपने कॉलेज या स्कूल से संपर्क करें। संस्थान के प्रधान की मदद से भी डमी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।
डमी एडमिट कार्ड और फाइनल एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?
कई विद्यार्थी डमी एडमिट कार्ड को ही परीक्षा का अंतिम प्रवेश पत्र समझ लेते हैं, जबकि दोनों में अंतर होता है।
| डमी एडमिट कार्ड | फाइनल एडमिट कार्ड |
|---|---|
| जानकारी जांचने के लिए जारी होता है | परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी होता है |
| इसमें गलती सुधारने का मौका मिलता है | इसमें अंतिम रूप से दर्ज जानकारी होती है |
| परीक्षा से पहले जारी किया जाता है | परीक्षा के नजदीक जारी किया जाता है |
| इसे जांच और सुधार के लिए सुरक्षित रखें | परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होता है |
Bihar Board 10th & 12th Exam 2027 की तैयारी से जुड़ी जरूरी बातें
दोस्तों बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए केवल एडमिट कार्ड चेक करना ही काफी नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले अपने सभी विषयों का सिलेबस चेक करें और जो अध्याय कमजोर हैं, उन्हें पहले पूरा करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने की आदत डालें। इससे परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों को अपने प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी भी स्कूल या कॉलेज से लेते रहना चाहिए। परीक्षा की तारीख, फाइनल एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचें।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 Important Link
| 10th Dummy Admit Card Download | Link 1 || Link 2 |
| 12th Dummy Admit Card Download | Link 1 || Link 2 |
| Class 10th Notice | Click Here |
| Class 12th Notice | Click Here |
| Matric Official Website | Click Here |
| Inter Official Website | Click Here |
निष्कर्ष:-Bihar Board Dummy Admit Card 2027 कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से विद्यार्थी फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी व्यक्तिगत और परीक्षा संबंधी जानकारी को चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और विद्यार्थी 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक डाउनलोड करके विवरण की जांच कर सकते हैं।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न 1: Bihar Board Dummy Admit Card 2027 जारी हुआ है?
जी हां, बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
प्रश्न 2: बिहार बोर्ड 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2027 कहां से डाउनलोड करें?
कक्षा 10वीं के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर डमी एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक देख सकते हैं।
प्रश्न 3: Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 की वेबसाइट क्या है?
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए आधिकारिक पोर्टल intermediate.biharboardonline.com है।
प्रश्न 4: डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख क्या है?
विद्यार्थी 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके जानकारी चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 5: डमी एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
गलती मिलने पर अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधान से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार के लिए आवेदन दें।
प्रश्न 6: डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तारीख क्या है?
बिहार बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुधार की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 है।
प्रश्न 7: क्या विद्यार्थी खुद डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
जहां विद्यार्थी डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध है, वहां वे ऑनलाइन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर स्कूल या कॉलेज से भी सहायता ले सकते हैं।
प्रश्न 8: डमी एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
विद्यार्थी अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय और अन्य विवरण ध्यान से चेक करें।
प्रश्न 9: क्या डमी एडमिट कार्ड से बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं?
नहीं, डमी एडमिट कार्ड केवल जानकारी जांचने और सुधार के लिए होता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए फाइनल एडमिट कार्ड जरूरी होगा।
प्रश्न 10: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 कब होगी?
परीक्षा की आधिकारिक तारीख बिहार बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार होगी। विद्यार्थियों को डेटशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️
