Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी बिहार बोर्ड से साल 2027 में इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है। आपको बताते चले की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का Dummy Admit Card अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब विद्यार्थी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें लिखी सभी जानकारियों को अच्छी तरह चेक कर सकते हैं।
सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आपके डमी एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, आधार नंबर, विषय या किसी दूसरी जानकारी में गलती है, तो उसे सुधारने का मौका दिया गया है। बिहार बोर्ड के नोटिस के अनुसार मैं आपको बता दू की, ऑनलाइन गलती सुधारने की प्रक्रिया 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक चलेगी।
इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार मत कीजिए। अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कीजिए और गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधान से संपर्क कीजिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करना है, सुधार के लिए स्कूल के प्रधान से कैसे संपर्क करना है, कौन-कौन सी गलतियां ठीक करवा सकते हैं और सुधार की अंतिम तारीख क्या है। साथ ही जरूरी लिंक और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी देंगे इसलिए पूरा पढ़ें।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Board Name | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| Article Name | Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 |
| Class | 12th / Intermediate |
| Exam Session | 2026-27 |
| Exam Year | 2027 |
| Dummy Admit Card Status | Uploaded |
| Notice Number | P.R. 257/2026 |
| Notice Date | 31 October 2026 |
| Correction Start Date | 01 November 2026 |
| Correction Last Date | 07 November 2026 |
| Correction Mode | Online |
| Correction Authority | School/College Principal |
| Exam Mode | As per official examination schedule |
| Official Website | intermediate.biharboardonline.com |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Breaking News
दोस्तों सबसे पहेल मैं आप छात्रों को Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 से जुड़ी Breaking News के बारे में विस्तार से बताता हूँ आपको बता दे की बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मैं आपको बताता चलू की विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से जारी सूचना पत्रांक पी.आर. 257/2026 के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों का Dummy Admit Card समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इसका मतलब है कि अब 12वीं के विद्यार्थी अपने डमी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर सकते हैं। और बोर्ड ने विद्यार्थियों को गलती सुधारने के लिए 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। इस दौरान ऑनलाइन सुधार संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय के प्रधान के माध्यम से किया जाएगा।
साथ ही हम आपको बतला दे की बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डमी एडमिट कार्ड और त्रुटि सुधार से संबंधित मैसेज भेजा जा रहा है। इससे विद्यार्थी खुद भी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एक जरूरी बात और समझ लीजिए। विद्यार्थी को डमी एडमिट कार्ड में गलती मिलने पर खुद बोर्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। उसे अपने विद्यालय या कॉलेज के प्रधान को सही जानकारी और संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे। इसके बाद संस्थान के प्रधान आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सुधार करेंगे।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी अथवा उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी विद्यार्थी समय रहते अपनी जानकारी जरूर जांच लें।
Read Also:
- Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 OUT: जारी हुआ मैट्रिक का डमी एडमिट कार्ड, नाम और फोटो की गलती अभी सुधारें!
- Sahara Refund Form 2026-27: सहारा निवेशकों को ₹48,000 तक वापस मिलेंगे? ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और स्टेटस चेक करें
- Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: जारी हुआ डमी एडमिट कार्ड! तुरंत Download करें अपना नाम, फोटो और विषय की गलती सुधारें
- PM Internship Scheme 2026: युवाओं को हर महीने ₹9,000, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा मौका!
- Vylor Agritech Scholarship 2026-27: कृषि छात्रों को मिलेंगे ₹35,000 तक, UG, PG और PhD वाले ऐसे करें आवेदन!
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Requirement Information
स्टूडेंट्स अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 डाउनलोड करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी? तो आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए Student Login की सुविधा दी है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपना डमी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने +2 विद्यालय या महाविद्यालय का कोड, संकाय यानी Arts, Science या Commerce और सूचीकरण संख्या (Registration Number) की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा वेबसाइट पर मांगी गई अन्य जानकारी भी सही-सही भरनी होगी।
अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो सही जानकारी के समर्थन में संबंधित प्रमाण अपने विद्यालय या कॉलेज के प्रधान को दें। जैसे जन्मतिथि की गलती के लिए जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल रिकॉर्ड और विषय की गलती के लिए संबंधित शैक्षणिक रिकॉर्ड उपयोगी हो सकता है। आप लोग ध्यान रखें कि ऑनलाइन सुधार विद्यार्थी खुद नहीं करेंगे। संबंधित संस्थान के प्रधान ही अपने लॉगिन से सुधार की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
दोस्तों आपको बता दे की बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के डमी एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण तारीखें निर्धारित कर दी हैं। विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा ध्यान गलती सुधार की अंतिम तारीख पर देना है जो की मैंने आपको इस टेबल के माध्यम से बता दिया हैं।
| Events | Dates |
|---|---|
| Dummy Admit Card Upload | 31 October 2026 तक उपलब्ध |
| Dummy Admit Card Status | Released |
| Online Correction Starts | 01 November 2026 |
| Online Correction Last Date | 07 November 2026 |
| Correction Mode | Online |
| Correction Through | School/College Principal |
| Final Admit Card | To Be Announced |
| Intermediate Annual Examination | Official Schedule Awaited |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card कब जारी हुआ?
दोस्तों अब बात करते हैं कि Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कार्ड कब जारी हुआ है। तो आपको मैं बतात चलू की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जो की यह बोर्ड की 31 अक्टूबर 2026 की सूचना में इसकी जानकारी दी गई है।
आप विद्यार्थी 01 नवंबर से 07 नवंबर 2026 तक निर्धारित समय में अपने डमी एडमिट कार्ड की गलतियों को सुधरवा सकते हैं। तथा आप इसे अभी से डाउनलोड कर सकते हैं यहां एक बात समझना जरूरी है कि यह अभी Dummy Admit Card है, मूल यानी Final Admit Card नहीं। इसका उद्देश्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की जानकारी को सही करवाना है।
इसलिए डमी एडमिट कार्ड को देखकर यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि बाद में जारी होने वाले मूल एडमिट कार्ड में आपके सभी विवरण सही रहें।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 क्या होता है?
दोस्तों बहुत से छात्रों को यह नहीं मालूम होता हैं की Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 क्या होता है? तो चलिए मैं आपको सरल और आसान भाषा में बता देता हूँ डमी एडमिट कार्ड एक तरह का प्रारंभिक प्रवेश पत्र होता है, जिसे बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की जानकारी की जांच करने के लिए जारी करता है। इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, विषय, संकाय और दूसरी जरूरी जानकारियां दी रहती हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है कि परीक्षा का असली एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अगर किसी जानकारी में गलती है, तो उसे ठीक कराया जा सके। आसान भाषा में कहें तो यह आपके फाइनल एडमिट कार्ड का एक नमूना होता है, जिसे ध्यान से चेक करना बहुत जरूरी है।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card में किन-किन गलतियों को सुधार सकते हैं?
दोस्तों आपको बता दे की Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 डाउनलोड करने के बाद केवल अपना नाम देखकर संतुष्ट न हो जाएं। उसमें दी गई प्रत्येक जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है। बिहार बोर्ड के नोटिस के अनुसार, विद्यार्थियों को निम्नलिखित विवरणों का मिलान करना चाहिए:
- विद्यार्थी के नाम की स्पेलिंग।
- माता के नाम की स्पेलिंग।
- पिता के नाम की स्पेलिंग।
- जन्मतिथि (Date of Birth)।
- आधार नंबर।
- विद्यार्थी की फोटो।
- विद्यार्थी के हस्ताक्षर।
- लिंग (Gender)।
- जाति या कोटि (Category)।
- विषय और संकाय।
- वैवाहिक स्थिति।
- अन्य उपलब्ध व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण।
अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उसे समय रहते अपने विद्यालय या कॉलेज के प्रधान को बताएं।
सबसे जरूरी नियम: विद्यार्थी और उनके माता-पिता के नाम में किसी भी परिस्थिति में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसलिए नाम से जुड़ी गलती के मामले में बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ही सुधार कराया जा सकता है।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
अब सबसे जरूरी बात समझ लेते हैं कि विद्यार्थी अपना Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 मोबाइल से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास जरूरी जानकारी और इंटरनेट की सुविधा है, तो नीचे बताए गए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com खोलें।
Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click Here Intermediate Dummy Admit Card (Student Login) का विकल्प दिखाई देगा।
Step 3: अब इस विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4: इसके बाद अपना +2 विद्यालय या महाविद्यालय कोड दर्ज करें।
Step 5: अब अपना संकाय चुनें। जैसे Arts, Science या Commerce।
Step 6: इसके बाद अपनी सूचीकरण संख्या (Registration Number) और वेबसाइट पर मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
Step 7: सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट या डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 8: अब आपके सामने Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 खुल जाएगा।
Step 9: इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और अपनी सभी जानकारियों का मिलान करें।
इस तरह आप घर बैठे अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card Correction 2027: गलती कैसे सुधारें?
मान लीजिए आपने अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया और उसमें आपके नाम की स्पेलिंग गलत है या फिर विषय, जन्मतिथि अथवा फोटो में कोई परेशानी है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन सुधार का अवसर दिया है।
गलती सुधारने के लिए आपको नीचे बताए गए तरीके को अपनाना होगा:
Step 1: सबसे पहले अपना Dummy Admit Card डाउनलोड करें।
Step 2: उसमें जिस जानकारी में गलती है, उसे ध्यान से देखें और नोट कर लें।
Step 3: सही जानकारी के समर्थन में संबंधित प्रमाण तैयार रखें।
Step 4: अपने +2 विद्यालय या महाविद्यालय के प्रधान से संपर्क करें।
Step 5: डमी एडमिट कार्ड में गलती को चिन्हित करके उस पर अपना हस्ताक्षर करें।
Step 6: संशोधन के लिए हस्ताक्षर किया हुआ डमी एडमिट कार्ड अपने विद्यालय या कॉलेज के प्रधान को दें।
Step 7: संस्थान के प्रधान अपने User ID और Password से बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे।
Step 8: इसके बाद ऑनलाइन त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
Step 9: सुधार होने के बाद संशोधित डमी एडमिट कार्ड प्राप्त करें और उसमें सभी जानकारियां दोबारा जांचें।
Step 10: संशोधित डमी एडमिट कार्ड की एक प्रति संस्थान के प्रधान के हस्ताक्षर और मुहर के साथ अपने पास सुरक्षित रखें।
याद रखिए, ऑनलाइन सुधार की जिम्मेदारी विद्यालय या कॉलेज के प्रधान की है। इसलिए विद्यार्थी को समय पर अपने संस्थान से संपर्क करना जरूरी है।
School या College के प्रधान Dummy Admit Card कैसे डाउनलोड करेंगे?
दोस्तों आपको बताता चलू की बिहार बोर्ड ने केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि संबंधित विद्यालय और महाविद्यालय के प्रधान को भी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इसके लिए संस्थान के प्रधान को अपने पहले से प्राप्त User ID और Password की जरूरत होगी।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com खोलें।
- संस्थान के प्रधान अपने User ID और Password से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद Dummy Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
- अब संकायवार विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- सभी विद्यार्थियों के डमी एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालें।
- विद्यार्थियों को उनकी जानकारी जांचने के लिए डमी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएं।
- गलती मिलने पर निर्धारित अवधि के अंदर ऑनलाइन सुधार करें।
इस प्रक्रिया के माध्यम से स्कूल और कॉलेज के प्रधान अपने संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जानकारी सही करवा सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 में माता-पिता के नाम को लेकर जरूरी नियम
दोस्तों आपको बता दे की बिहार बोर्ड ने अपने नोटिस में एक महत्वपूर्ण बात साफ-साफ बताई है। किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी, उनकी माता या पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी नाम को पूरी तरह बदलवाना चाहते हैं, तो ऐसा करने की अनुमति इस सुधार प्रक्रिया में नहीं दी गई है।
इसलिए मैं आपको बता दू की अगर नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है, तो अपने विद्यालय के प्रधान से संपर्क करके बोर्ड के नियमों के अनुसार सुधार की जानकारी लें। अपनी तरफ से गलत जानकारी दर्ज करवाने की कोशिश न करें।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 में Vocational Subject वालों के लिए जरूरी सूचना
आपको बता दे की बिहार बोर्ड के इस नोटिस में व्यावसायिक ट्रेड (Vocational Trade) से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी खास जानकारी दी गई है। बोर्ड ने सुरक्षा (Security), ब्यूटीशियन (Beautician), टूरिज्म (Tourism), रिटेल मैनेजमेंट (Retail Management), ऑटोमोबाइल (Automobile), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (Electronics and H/W), ब्यूटी एंड वेलनेस (Beauty & Wellness), टेलीकॉम (Telecom) और IT/ITES जैसे ट्रेड का उल्लेख किया है।
जिन विद्यालयों में इन ट्रेड की पढ़ाई की व्यवस्था है, वहां संबंधित विद्यार्थियों को अपने चुने हुए व्यावसायिक ट्रेड की जानकारी भी डमी एडमिट कार्ड में जांचनी चाहिए। अगर किसी विद्यार्थी के ट्रेड या विषय में गलती है, तो उसे भी निर्धारित समय के अंदर अपने विद्यालय के प्रधान से संपर्क करके सुधरवाना चाहिए।
इसलिए केवल व्यक्तिगत जानकारी ही नहीं, बल्कि अपने विषय और व्यावसायिक ट्रेड को भी ध्यान से चेक करें।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Help Line Number
अगर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है या ऑनलाइन गलती सुधार को लेकर कोई समस्या है, तो बिहार बोर्ड ने संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन की जानकारी भी दी है।
| Contact Details | Information |
|---|---|
| Helpline Number 1 | 0612-2230039 |
| Helpline Number 2 | 7488807882 |
| Email ID | bsebinterhelpdesk@gmail.com |
| Official Website | intermediate.biharboardonline.com |
किसी भी परेशानी की स्थिति में पहले अपने विद्यालय या महाविद्यालय के प्रधान से संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर बोर्ड की हेल्पलाइन या ईमेल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 Important Links
| Download Dummy Admit Card | Click Here |
| School/College Login | Click Here |
| Official Website | Visit Now |
| Home Page | Visit Now |
| Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Our Telegram Channel | Follow Now |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: 10 Important FAQs
Q1. Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कब जारी हुआ है?
उत्तर: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
Q2. Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027 कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर: विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर Student Login के माध्यम से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q3. Bihar Board 12th Dummy Admit Card में गलती सुधार कब से होगा?
उत्तर: डमी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 01 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
Q4. Bihar Board 12th Dummy Admit Card Correction की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन गलती सुधार की अंतिम तारीख 07 नवंबर 2026 निर्धारित की है।
Q5. क्या विद्यार्थी खुद ऑनलाइन गलती सुधार सकते हैं?
उत्तर: नहीं, विद्यार्थी को गलती की जानकारी और हस्ताक्षर किया हुआ डमी एडमिट कार्ड अपने विद्यालय या कॉलेज के प्रधान को देना होगा। ऑनलाइन सुधार संस्थान के प्रधान करेंगे।
Q6. डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
उत्तर: विद्यार्थी को +2 विद्यालय या महाविद्यालय कोड, संकाय, सूचीकरण संख्या और वेबसाइट पर मांगी गई अन्य जानकारी की जरूरत होगी।
Q7. क्या डमी एडमिट कार्ड में माता-पिता का नाम बदला जा सकता है?
उत्तर: बिहार बोर्ड के नोटिस के अनुसार किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी या उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
Q8. Bihar Board 12th Exam City 2027 कब जारी होगा?
उत्तर: 31 अक्टूबर 2026 के इस नोटिस में परीक्षा शहर जारी करने की तारीख नहीं बताई गई है। परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए आगे बोर्ड की आधिकारिक सूचना देखनी होगी।
Q9. क्या Dummy Admit Card ही Final Admit Card होता है?
उत्तर: नहीं, डमी एडमिट कार्ड प्रारंभिक दस्तावेज है। इसका उद्देश्य परीक्षा से पहले विद्यार्थी की जानकारी में सुधार करवाना है। मूल एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
Q10. Bihar Board Inter Dummy Admit Card Correction के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर: विद्यार्थी 0612-2230039 और 7488807882 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा bsebinterhelpdesk@gmail.com पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: Conclusion
तो दोस्तों, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी होना एक जरूरी अपडेट है। अब आपको परीक्षा से पहले अपनी सभी जानकारियों को जांचने का मौका मिल गया है। अगर नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, विषय या किसी दूसरी जानकारी में गलती है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
बोर्ड ने गलती सुधारने के लिए 01 नवंबर से 07 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। इसलिए अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधान से संपर्क करके निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन सुधार जरूर करवाएं।
एक बात हमेशा याद रखें कि डमी एडमिट कार्ड को चेक करना केवल औपचारिकता नहीं है। इसमें हुई गलती अगर समय रहते ठीक नहीं हुई, तो आगे मूल एडमिट कार्ड में भी परेशानी हो सकती है।
इसलिए आज ही अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, सभी जानकारियों का मिलान करें और संशोधित प्रति को सुरक्षित रखें। बिहार बोर्ड की ऐसी ही जरूरी अपडेट के लिए TheBharatHelp.Com पर विजिट करते रहें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️
