SML Saarthi Scholarship 2026-27: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके घर में बेटी है और वह अभी 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है, तो आज की यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। आपको बताते चले की कई परिवार ऐसे होते हैं जहां घर के पिता ट्रक, बस या दूसरे कमर्शियल वाहन चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना कई बार आसान नहीं होता। खासकर जब बेटी आगे की पढ़ाई करना चाहती है, तो स्कूल फीस, किताबें, कॉपी और दूसरी जरूरतों के लिए पैसों की परेशानी सामने आने लगती है।
इसी तरह के परिवारों की बेटियों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से SML Mahindra Limited की ओर से SML Saarthi Scholarship 2026-27 चलाई जा रही है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत योग्य छात्राओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यानी अगर आपकी बेटी निर्धारित पात्रता पूरी करती है, तो उसे अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है।
तो चलिए, बिना किसी परेशानी के इस पूरी स्कॉलरशिप को आसान भाषा में समझते हैं। इस लेख में आपको बताएंगे कि SML Saarthi Scholarship क्या है, इसमें कितने रुपये मिलेंगे, कौन-कौन आवेदन कर सकता है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसलिए आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।
SML Saarthi Scholarship 2026-27 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Scholarship Name | SML Saarthi Scholarship 2026-27 |
| Organization | SML Mahindra Limited |
| Scholarship Category | Private Scholarship |
| लाभार्थी | छात्राएं |
| शैक्षणिक योग्यता | कक्षा 11वीं और 12वीं |
| Stream | Arts, Science, Commerce |
| Scholarship Amount | ₹10,000 |
| न्यूनतम अंक | 60% |
| अधिकतम पारिवारिक आय | ₹6 लाख सालाना |
| अभिभावक का व्यवसाय | Commercial Vehicle Driver |
| आवेदन माध्यम | Online |
| आवेदन पोर्टल | Buddy4Study |
| चयन प्रक्रिया | पात्रता और मेरिट आधारित |
SML Saarthi Scholarship 2026-27–लेटेस्ट अपडेट
दोस्तों चलिए मैं आपको SML Saarthi Scholarship 2026-27 के बारे में विस्तार स बता देता हूँ ताकि आपको आगे की जानकारी समझने में दिक्कत या परेशानी ना हो आपको बताते चले की SML Saarthi Scholarship 2026-27 उन मेधावी छात्राओं के लिए एक खास आर्थिक सहायता कार्यक्रम है, जिनके माता-पिता कमर्शियल मालवाहक वाहन या बड़े यात्री परिवहन वाहन जैसे बस चलाते हैं। इस कार्यक्रम को SML Mahindra Limited की ओर से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य ऐसी बेटियों को आर्थिक सहयोग देना है, जो अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
साथ ही मैं आपको बता दू की इस स्कॉलरशिप में कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को ₹10,000 की सहायता देने का प्रावधान है। अच्छी बात यह है कि छात्राएं किसी भी स्ट्रीम में पढ़ाई कर रही हों, वे निर्धारित शर्तें पूरी करने पर इसके लिए पात्र हो सकती हैं। यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की छात्राएं भी इस योजना की पात्रता देख सकती हैं।
इसमें केवल पढ़ाई का स्तर ही नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और माता-पिता का व्यवसाय भी महत्वपूर्ण है। छात्रा के अभिभावक को निर्धारित प्रकार का कमर्शियल वाहन चालक होना चाहिए। साथ ही पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और परिवार की सालाना आय अधिकतम ₹6 लाख होनी चाहिए। इसलिए अगर आपके परिवार में ऐसी कोई बेटी है, जो इन शर्तों को पूरा करती है, तो उसे इस स्कॉलरशिप की जानकारी जरूर दें। यह सहायता उसकी पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद कर सकती है।
Read Aslo:
- Vylor Agritech Scholarship 2026-27: कृषि छात्रों को मिलेंगे ₹35,000 तक, UG, PG और PhD वाले ऐसे करें आवेदन!
- LIC Bima Sakhi Yojana e KYC Kaise Kare: घर बैठे मोबाइल से करें e-KYC, हर महीने ₹7,000 पाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट!
- PM YASASVI Scholarship 2026-27: छात्रों को मिलेंगे ₹1.25 लाख तक! 9वीं से 12वीं वालों के लिए बड़ी खबर
- PM Internship Scheme 2026: युवाओं को हर महीने ₹9,000, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा मौका!
- Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2027: जारी हुआ डमी एडमिट कार्ड! तुरंत Download करें अपना नाम, फोटो और विषय की गलती सुधारें
- Ujjivan Transgender Scholarship 2026-27: ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹40,000, जानें कौन कर सकता है आवेदन!
SML Saarthi Scholarship 2026-27 क्या है?
दोस्तों सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि SML Saarthi Scholarship आखिर है क्या? दरअसल आपको बताता चलू की, यह एक निजी छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसे SML Mahindra Limited की ओर से संचालित किया जाता है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य कमर्शियल वाहन चालकों की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है। आपने देखा होगा कि ट्रक चलाने वाले ड्राइवर कई-कई दिनों तक अपने घर से दूर रहते हैं। कभी एक राज्य से दूसरे राज्य तक माल पहुंचाना होता है, तो कभी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है। बस चालक भी रोजाना यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेहनत करते हैं।
इन सभी लोगों की मेहनत से परिवार का खर्च चलता है और बच्चों की पढ़ाई आगे बढ़ती है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार बेटियों को अपनी पढ़ाई में समझौता करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए SML Saarthi Scholarship शुरू की गई है। इसके माध्यम से योग्य छात्राओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और अपने भविष्य के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।
आप लोग ध्यान रखें कि यह सरकारी छात्रवृत्ति नहीं है। इसे कंपनी की ओर से संचालित निजी स्कॉलरशिप कार्यक्रम के रूप में समझना चाहिए यदि आप इसके लिए फॉर्म को अप्लाई करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपको आवेदन की सारी स्टेप समझ में आ सकें।
SML Saarthi Scholarship में कितने रुपये मिलेंगे?
दोस्तों अब बात करते हैं उस सवाल की, जिसे जानने के लिए ज्यादातर छात्राएं इस स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी लेना चाहती हैं। मैं आपको बताता चलू की इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ने वाली योग्य छात्राओं के लिए निर्धारित है। मान लीजिए किसी छात्रा के पिता ट्रक चलाते हैं और उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार की सालाना आय भी निर्धारित सीमा के अंदर है और छात्रा ने पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अगर वह बाकी शर्तें भी पूरी करती है और चयनित हो जाती है, तो उसे ₹10,000 की स्कॉलरशिप मिल सकती है।
इस पैसे से छात्रा अपनी पढ़ाई के लिए जरूरी सामान खरीद सकती है। जैसे किताबें, कॉपी, स्टेशनरी, स्कूल से जुड़े खर्च और अन्य शैक्षणिक जरूरतें। यह कोई लोन नहीं है, इसलिए इसे सामान्य शिक्षा ऋण की तरह ब्याज सहित वापस करने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, सहायता प्राप्त करने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
SML Saarthi Scholarship 2026-27 Eligibility – कौन कर सकता है आवेदन?
दोस्तों अब सबसे जरूरी जानकारी समझते हैं। आखिर किन छात्राओं को इस SML Saarthi Scholarship 2026-27 का लाभ मिल सकता है? इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें रखी गई हैं जो की मैंने आपको नीचे विस्त्र से बताने का काम किया हैं।
1. केवल लड़कियां ही पात्र हैं
इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल छात्राओं के लिए निर्धारित है। अगर कोई छात्रा आवेदन करना चाहती है, तो उसे बाकी सभी पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
2. 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ना जरूरी
आवेदक छात्रा भारत के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रही होनी चाहिए। किसी भी स्ट्रीम की छात्राएं पात्र हो सकती हैं।
यानी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों विषयों में पढ़ने वाली छात्राएं अपनी पात्रता जांच सकती हैं।
3. माता-पिता का कमर्शियल वाहन चालक होना जरूरी
इस स्कॉलरशिप की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यही है। छात्रा के माता-पिता में से संबंधित अभिभावक भारी या हल्के कमर्शियल मालवाहक वाहन अथवा बड़े यात्री परिवहन वाहन जैसे बस के चालक होने चाहिए।
उदाहरण के लिए ट्रक, मालवाहक वाहन और बस चलाने वाले ड्राइवरों की बेटियां इस शर्त के अंतर्गत आ सकती हैं।
4. पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक
छात्रा ने पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए। अगर मार्कशीट में CGPA या ग्रेड दिया गया है, तो उसके बराबर निर्धारित शैक्षणिक परिणाम होना चाहिए।
5. परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
आवेदक छात्रा के परिवार की सभी स्रोतों से होने वाली कुल वार्षिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसका मतलब है कि परिवार की कुल सालाना कमाई निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
6. मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई होनी चाहिए
छात्रा का दाखिला भारत के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में होना जरूरी है। स्कूल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई करने का प्रमाण भी देना पड़ सकता है।
7. कुछ कर्मचारियों के बच्चों को पात्रता नहीं
SML Mahindra Limited और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं।
8. कुछ छात्राओं को प्राथमिकता मिल सकती है
निर्धारित पात्रता और मेरिट के अलावा उपलब्ध छात्रवृत्तियों के आधार पर कुछ विशेष श्रेणियों की छात्राओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। इनमें दिव्यांग छात्राएं, एकल अभिभावक वाले परिवारों की छात्राएं, अनाथ छात्राएं और कुछ निर्धारित राज्यों तथा आकांक्षी जिलों की छात्राएं शामिल हो सकती हैं।
ध्यान रहे, प्राथमिकता मिलने का अर्थ यह नहीं है कि स्कॉलरशिप मिलना निश्चित हो जाएगा।
SML Saarthi Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज
अब बात करते हैं कि SML Saarthi Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करते समय कौन-कौन से कागजात की जरूरत पड़ सकती है। देखिए, ऑनलाइन आवेदन करते समय सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब छात्रा के पास कोई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता। इसलिए बेहतर होगा कि आवेदन करने से पहले सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है जो की मैंने आपको बता दिया हूँ:
- छात्रा का हाल का पासपोर्ट साइज फोटो।
- आधार कार्ड या मान्य सरकारी पहचान पत्र।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
- पिछली कक्षा की मार्कशीट।
- वर्तमान स्कूल में एडमिशन का प्रमाण।
- स्कूल आईडी कार्ड या एडमिशन लेटर।
- माता या पिता का वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस।
- परिवार की सालाना आय का प्रमाण पत्र या निर्धारित आय संबंधी दस्तावेज।
- बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक।
- स्कूल की फीस रसीद या फीस स्ट्रक्चर।
- विशेष श्रेणी का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
इनमें माता-पिता का कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी से अभिभावक के वाहन चालक होने की पुष्टि करने में मदद मिलती है।
सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए। आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी और दस्तावेजों में दी गई जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
SML Saarthi Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?
अब मान लेते हैं कि आप इस SML Saarthi Scholarship 2026-27 के लिए पात्र हैं और अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको क्या करना होगा? चलिए पूरी प्रक्रिया समझते हैं।
Step 1: Buddy4Study वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर खोलें। इसके बाद Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: SML Saarthi Scholarship सर्च करें
वेबसाइट खुलने के बाद सर्च बॉक्स में SML Saarthi Scholarship 2026-27 लिखकर सर्च करें। अब आपके सामने संबंधित स्कॉलरशिप का पेज दिखाई देगा। उसे खोलें और पूरी जानकारी पढ़ें।
Step 3: Apply Now पर क्लिक करें
स्कॉलरशिप के पेज पर Apply Now का विकल्प उपलब्ध होने पर उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Buddy4Study अकाउंट में लॉगिन करने के लिए कहा जा सकता है।
Step 4: अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
अगर आपका पहले से Buddy4Study पर अकाउंट है, तो अपनी लॉगिन जानकारी डालकर लॉगिन करें। अगर अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या उपलब्ध रजिस्ट्रेशन विकल्प के माध्यम से नया अकाउंट बनाएं।
Step 5: आवेदन फॉर्म भरें
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें। इसमें छात्रा का नाम, पता, मोबाइल नंबर, स्कूल का नाम, कक्षा, पिछली परीक्षा के अंक और परिवार से जुड़ी जानकारी भरें। इसके अलावा माता-पिता के वाहन चालक होने से संबंधित जानकारी भी सही-सही दर्ज करें।
Step 6: दस्तावेज अपलोड करें
अब आवेदन में मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। ध्यान रखें कि फोटो और दस्तावेज साफ होने चाहिए, ताकि उनकी जानकारी आसानी से पढ़ी जा सके।
Step 7: आवेदन की जानकारी जांचें
फॉर्म भरने के बाद उसे एक बार शुरू से अंत तक जांच लें। कहीं नाम की स्पेलिंग, मोबाइल नंबर, बैंक खाता या स्कूल की जानकारी गलत तो नहीं भर गई है।
Step 8: आवेदन सबमिट करें
सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद मिलने वाली एप्लीकेशन आईडी या कन्फर्मेशन को सुरक्षित रख लें।
इस तरह आप अपने मोबाइल से SML Saarthi Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जब संबंधित आवेदन पोर्टल पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हों।
SML Saarthi Scholarship Selection Process – चयन कैसे होगा?
दोस्तों अब हम जानेंगे की SML Saarthi Scholarship Selection Process के बारे में और आपको यह जानना बहुत ही जरुरी हैं आपको बतला दे की इस स्कॉलरशिप में चयन केवल फॉर्म भरने के आधार पर नहीं होता। सबसे पहले आवेदक की ओर से दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच की जाती है। इस दौरान यह देखा जाता है कि छात्रा निर्धारित कक्षा में पढ़ रही है या नहीं, पिछली कक्षा में उसके कितने अंक आए हैं, परिवार की सालाना आय कितनी है और उसके माता-पिता निर्धारित वाहन चालक की पात्रता पूरी करते हैं या नहीं।
इसके बाद पात्र छात्राओं का चयन मेरिट और कार्यक्रम के निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाता है।अगर आवेदन में गलत जानकारी दी गई है या कोई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो आवेदन अस्वीकार भी हो सकता है। इसलिए मैं आपको बता दू की आवेदन करते समय जल्दबाजी न करें और प्रत्येक जानकारी सही भरें।
SML Saarthi Scholarship और SML Unnati Scholarship में क्या अंतर है?
दोस्तों कई लोगों को SML Saarthi Scholarship और SML Unnati Scholarship के नाम में भ्रम हो जाता है। दरअसल आपको बताते चले की, ये दोनों SML Mahindra Scholarship Program 2026-27 की अलग-अलग श्रेणियां हैं। और SML Saarthi Scholarship उन छात्राओं के लिए है जो कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रही हैं। इसके अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹10,000 की सहायता मिलती है।
वहीं मैं आपको बता दू की SML Unnati Scholarship कॉलेज स्तर की छात्राओं के लिए है। इसके तहत मान्यता प्राप्त संस्थानों में STEM विषयों और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्र में UG, डिप्लोमा या पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाली पात्र छात्राओं को ₹30,000 की सहायता दी जाती है।
इसलिए अगर आपकी बेटी 11वीं या 12वीं में पढ़ती है, तो आपको SML Saarthi Scholarship की पात्रता देखनी चाहिए। अगर वह निर्धारित तकनीकी या इंजीनियरिंग कोर्स कर रही है, तो SML Unnati Scholarship की जानकारी भी जांच सकती है।
SML Saarthi Scholarship 2026-27 Important Links
| SML Saarthi Scholarship 2026-27 | Online Apply |
| Official Website | Click Here |
| Home Page | Visit Now |
| Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Our Telegram Channel | Follow Now |
SML Saarthi Scholarship 2026-27 – FAQs
प्रश्न 1. SML Saarthi Scholarship 2026-27 क्या है?
उत्तर: यह SML Mahindra Limited की ओर से चलाई जाने वाली निजी छात्रवृत्ति है। इसका उद्देश्य कमर्शियल वाहन चालकों की बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है।
प्रश्न 2.SML Saarthi Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलते हैं?
उत्तर: इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रश्न 3. SML Saarthi Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: भारत के मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली योग्य छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जिनके माता-पिता निर्धारित कमर्शियल वाहन चालक हों।
प्रश्न 4. क्या आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हां, इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं की किसी भी स्ट्रीम में पढ़ने वाली छात्राएं पात्रता की बाकी शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न 5. SML Saarthi Scholarship के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरी हैं?
उत्तर: छात्रा ने पिछली शैक्षणिक कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या उसके बराबर CGPA/ग्रेड प्राप्त किया होना चाहिए।
प्रश्न 6. SML Saarthi Scholarship 2026-27 के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: छात्रा के परिवार की सभी स्रोतों से होने वाली कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रश्न 7. क्या ट्रक ड्राइवर की बेटी इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकती है?
उत्तर: हां, ट्रक या अन्य निर्धारित कमर्शियल मालवाहक वाहन चलाने वाले अभिभावक की बेटी पात्रता की बाकी शर्तें पूरी करने पर इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती है।
प्रश्न 8. SML Saarthi Scholarship के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
उत्तर: आवेदन के लिए फोटो, पहचान पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, स्कूल एडमिशन प्रूफ, अभिभावक का कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस, आय संबंधी प्रमाण और बैंक खाते का विवरण मांगा जा सकता है।
प्रश्न 9. SML Saarthi Scholarship 2026-27 का आवेदन कहां से करना होगा?
उत्तर: इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन Buddy4Study के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
प्रश्न 10. क्या SML Saarthi Scholarship में सभी आवेदकों को ₹10,000 मिलेंगे?
उत्तर: नहीं, ₹10,000 की राशि केवल उन छात्राओं को मिलती है जो निर्धारित पात्रता पूरी करती हैं और चयन प्रक्रिया में चुनी जाती हैं। केवल आवेदन करने से स्कॉलरशिप मिलने की गारंटी नहीं होती।
SML Saarthi Scholarship 2026-27 निष्कर्ष
तो दोस्तों, इस तरह SML Saarthi Scholarship 2026-27 उन बेटियों के लिए एक उपयोगी आर्थिक सहायता कार्यक्रम है, जिनके माता-पिता कमर्शियल ट्रक, मालवाहक वाहन या बस जैसे बड़े यात्री परिवहन वाहन चलाते हैं। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली योग्य छात्राओं को ₹10,000 की सहायता दी जाती है। इसके लिए छात्रा के पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अगर आपके परिवार में कोई बेटी इन शर्तों को पूरा करती है, तो उसे इस स्कॉलरशिप के बारे में जरूर बताएं। कई बार सही जानकारी नहीं मिलने के कारण छात्राएं ऐसी आर्थिक सहायता का लाभ लेने से चूक जाती हैं। हमारी कोशिश है कि आपको स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में मिले, ताकि आप खुद भी इसे समझ सकें और दूसरे जरूरतमंद परिवारों तक भी पहुंचा सकें।
महत्वपूर्ण सूचना: SML Saarthi Scholarship 2026-27 एक निजी छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। पात्रता, दस्तावेज और चयन से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए Buddy4Study पर उपलब्ध संबंधित स्कॉलरशिप के आधिकारिक निर्देश जरूर पढ़ें।
TheBharatHelp.Com – छात्रों और अभिभावकों तक सही जानकारी पहुंचाने की एक कोशिश।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️