Aadhaar Card Mobile Number Update 2026

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे नंबर बदलें, जानें नया तरीका

Published on: October 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: नमस्कार दोस्तों, अगर आपके आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है और अब आप उसे बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी है। आपको बताते चले की आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना आज के समय में काफी काम आता है। बैंकिंग से जुड़े कई काम हों, आधार से ऑनलाइन पहचान की पुष्टि करनी हो या किसी सरकारी सेवा का लाभ लेना हो, कई जगह मोबाइल पर OTP की जरूरत पड़ सकती है।

पहले मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था। लेकिन अब UIDAI के नए Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है। यानी मैं आपको बता दू की कुछ जरूरी शर्तें पूरी होने पर आप अपने स्मार्टफोन से ही नंबर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 का नया तरीका, ऑनलाइन अपडेट करने के स्टेप्स, जरूरी शर्तें, लगने वाला शुल्क, स्टेटस चेक करने का तरीका और उन लोगों के लिए विकल्प बताएंगे जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है। तो चलिए, आसान भाषा में पूरी जानकारी समझते हैं, ताकि आपको नंबर बदलवाने के लिए बेवजह परेशान न होना पड़े इसलिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Highlights

ParticularsDetails
Article NameAadhaar Card Mobile Number Update 2026
Authority NameUnique Identification Authority of India (UIDAI)
Update ServiceMobile Number Update
Update ModeAadhaar App / Aadhaar Seva Kendra
Application TypeMobile Number Correction or Change
Required InformationAadhaar Number and New Mobile Number
Old Mobile NumberNot Always Required at Aadhaar Centre
Online FacilitySubject to App Availability and Eligibility
Update ChargesAs Per Current UIDAI Fee Rules
Verification MethodAs Applicable to the Selected Service
Processing TimeUsually Within 30 Days for Most Requests
Status CheckThrough Official UIDAI Services
Official Websiteuidai.gov.in

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 का नया जानकारी

दोस्तों सबसे पहेल हम आपको Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 का नया जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं आपको बता दे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने को लेकर सबसे जरूरी बदलाव यह है कि UIDAI के नए Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प उपलब्ध है। जैसा की हम आपको बतला दे की UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस सुविधा से जुड़ी जानकारी दी गई है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए प्रक्रिया एक जैसी नहीं होगी। यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपका पुराना नंबर चालू है या नहीं और आपने ऐप में किस नंबर से रजिस्ट्रेशन किया है।

साथ ही मैं आपको यह भी बताता चलू की अगर आपका पुराना आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आपके पास है, तो ऐप में नए नंबर को OTP से सत्यापित करने और Face Authentication यानी चेहरे से पहचान की पुष्टि करने के बाद अनुरोध जमा किया जा सकता है। और आपको यहाँ पर निर्धारित शुल्क भी देना पड़ सकता है।

लेकिन मैं आपको बता दू की अगर पुराना नंबर बंद हो चुका है, आपके पास उपलब्ध नहीं है या आधार में पहले कोई मोबाइल नंबर दर्ज ही नहीं था, तो आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत अपडेट केंद्र जाना होगा। और आप सभो लोग ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर अपडेट का अनुरोध जमा करना और नंबर का आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। अनुरोध जमा करने के बाद UIDAI की तरफ से उसकी जांच और प्रक्रिया पूरी की जाती है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर अपडेट होने में 30 दिन तक लग सकते हैं। इसलिए आवेदन करने के बाद तुरंत अपडेट होने की उम्मीद न रखें। ऐसे मैं आपको अपने अनुभव के माध्यम से बता दू की आधार कार्ड में नंबर अपडेट होने में 1 सप्ताह के समय लग जाता हैं और भी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर लास्ट तक जरुर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: ABHA Card Card e-KYC Online: अब घर बैठे करें e-KYC, मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना पूरा Status

Aadhaar Card में Mobile Number Update करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

दोस्तों अगर आप घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो पहले कुछ जरूरी बातों को समझ लें। इससे आवेदन करते समय परेशानी कम होगी जो की हमने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं इसे ध्यान पूर्वक से पढ़ें।

1. आधार नंबर: आपके पास अपना 12 अंकों का आधार नंबर होना चाहिए, ताकि आप ऐप में अपनी पहचान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

2. स्मार्टफोन: मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App इस्तेमाल करें। ऐप को Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।

3. नया मोबाइल नंबर: जिस नंबर को आधार से जोड़ना चाहते हैं, वह आपके पास होना चाहिए और उस पर OTP प्राप्त हो सकना चाहिए।

4. पुराना मोबाइल नंबर: अगर आपका पुराना नंबर आधार में दर्ज है और चालू है, तो कुछ परिस्थितियों में पुराने और नए दोनों नंबरों का OTP सत्यापन करना पड़ सकता है।

5. Face Authentication: ऐप के जरिए पहचान की पुष्टि करने के लिए चेहरे का सत्यापन करना पड़ सकता है। इसके लिए फोन का कैमरा सही तरीके से काम करना चाहिए।

6. इंटरनेट कनेक्शन: ऐप में लॉगिन करने, पहचान सत्यापित करने और अनुरोध जमा करने के लिए इंटरनेट जरूरी है।

7. निर्धारित शुल्क: मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लागू शुल्क देना पड़ सकता है। भुगतान से पहले ऐप में दिखाई गई राशि जरूर जांच लें।

अगर पुराना नंबर आपके पास नहीं है, तो केवल नया नंबर और आधार कार्ड होने से ऐप के जरिए हर स्थिति में अपडेट संभव नहीं होगा। ऐसे मामले में आधार सेवा केंद्र जाना बेहतर विकल्प है।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Online घर बैठे नंबर कैसे बदलें?

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 बदलने के लिए क्या करना होगा? अगर आप ऐप के जरिए अपडेट करने की जरूरी शर्तें पूरी करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से प्रक्रिया समझ सकते हैं जो की मैं आपको आसान स्टेप में बताता हूँ इसे ध्यान से पदेहं और फोलो करे।

Step 1: आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें। ऐप का नाम और उसे जारी करने वाले संस्थान की जानकारी जरूर जांचें। किसी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।

Step 2: ऐप में लॉगिन करें

ऐप खोलें और अपना आधार नंबर दर्ज करके निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन या लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। पहली बार ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको Face Authentication और छह अंकों का PIN सेट करने जैसे चरण पूरे करने पड़ सकते हैं।

Step 3: Mobile Number Update विकल्प चुनें

लॉगिन करने के बाद ऐप के Services सेक्शन में जाएं। यहां Mobile Number Update का विकल्प दिखाई देने पर उसे चुनें।

अगर यह विकल्प आपके ऐप में नहीं दिख रहा है, तो ऐप को आधिकारिक स्टोर से अपडेट करके दोबारा जांचें। फिर भी सुविधा उपलब्ध न होने पर UIDAI की आधिकारिक सहायता या आधार केंद्र से जानकारी लें।

Step 4: नया मोबाइल नंबर दर्ज करें

दोस्तों आप जो मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ना चाहते हैं, उस नंबर को अच्छे से दर्ज करें। और आपको बता दे नंबर भरने के बाद एक दो बार फिर जांच लें कि कोई अंक गलत तो नहीं है।

Step 5: OTP से सत्यापन करें

आपकी स्थिति के अनुसार नए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जा सकता है। यदि ऐप आपसे पुराने आधार-रजिस्टर्ड नंबर का OTP भी मांगता है, तो उसे भी दर्ज करना होगा।

अगर पुराना नंबर बंद है और आप उसका OTP प्राप्त नहीं कर सकते, तो इस चरण में आगे बढ़ने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में बार-बार गलत OTP डालने के बजाय अधिकृत आधार केंद्र का विकल्प चुनें।

Step 6: Face Authentication पूरा करें

निर्देशों के अनुसार चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करें। इस दौरान फोन का कैमरा साफ रखें, पर्याप्त रोशनी में बैठें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

यह चरण इसलिए जरूरी है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि आधार में बदलाव का अनुरोध सही व्यक्ति कर रहा है।

Step 7: शुल्क का भुगतान करें

ऐप में लागू शुल्क दिखाया जाए, तो उसे जांचकर भुगतान करें। भुगतान पूरा होने के बाद आवेदन जमा करने से संबंधित स्क्रीन या रसीद को सुरक्षित रखें।

Step 8: Request Number सुरक्षित रखें

आपको बात दे जमा होने पर मिलने वाला Reference Number या SRN सुरक्षित रख लें। यही नंबर आगे आवेदन की Status देखने में काम आ सकता है।

इस तरह ऐप के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का अनुरोध जमा किया जा सकता है। हालांकि, नंबर तभी अपडेट माना जाएगा जब UIDAI प्रक्रिया पूरी कर दे और इसकी पुष्टि हो जाए।

इसे भी पढ़ें: Bihar Labour Card e KYC Online: लेबर कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी

पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो क्या करें?

दोस्तों अब आपके मन में याह सवाल चल रहा होगा की पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो क्या करें? तो मैं आपको इसके बारे में विस्तार से बता दू की बहुत से लोगों की परेशानी यह होती है कि आधार में जो मोबाइल नंबर दर्ज था, वह अब बंद हो चुका है। ऐसे में OTP नहीं आता और ऑनलाइन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती।

दोस्तों अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत आधार अपडेट केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं।

इसके लिए ये काम करें जो की मैंने आपको नीचे इस बुलट पॉइंट के माध्यम से बता दिया हैं:

  • UIDAI की वेबसाइट खोलें।
  • आधार केंद्र खोजने की सुविधा से अपने नजदीकी केंद्र का पता लगाएं।
  • केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए कहें।
  • ऑपरेटर के निर्देशों के अनुसार अपनी पहचान की पुष्टि कराएं।
  • नया मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाएं।
  • अपडेट की रसीद और अनुरोध संख्या जरूर लें।

UIDAI की जानकारी के अनुसार मं आपको बताता चलू की, मोबाइल नंबर बदलने के लिए पुराने नंबर का उपलब्ध होना या अलग दस्तावेज जमा करना सामान्यतः अनिवार्य नहीं है। फिर भी पहचान की पुष्टि और केंद्र पर लागू प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 के लिए कितनी फीस लगेगी?

दोस्तों अब हां जानेंगे की Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 के लिए कितनी फीस लगेगी? तो हां आपको बात दे की मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए निर्धारित शुल्क लागू हो सकता है। सही राशि जानने के लिए आवेदन करते समय Aadhaar App में दिखाई गई फीस या आधार केंद्र पर उपलब्ध आधिकारिक शुल्क सूची देखें।

साथ ही मैं आपको बता दू किसी एजेंट के कहने पर बिना रसीद के ज्यादा पैसे न दें। अपडेट के लिए भुगतान करते समय रसीद या डिजिटल भुगतान का रिकॉर्ड अपने पास रखें। और आप यह भी ध्यान रखें कि आधार में मोबाइल नंबर बदलने का शुल्क और आधार से जुड़ी दूसरी सेवाओं का शुल्क अलग हो सकता है। इसलिए इंटरनेट पर किसी पुराने लेख में दी गई राशि देखकर भुगतान न करें।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 का Status कैसे चेक करें?

दोस्तों अब हम जानेंगे की Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 का Status कैसे चेक करें?अगर आपने मोबाइल नंबर अपडेट करने का अनुरोध जमा कर दिया है, तो अब यह जानना जरूरी है कि आपका नंबर अपडेट हुआ या नहीं। तो आप स्टेटस जांचने के लिए इन स्टेप्स को अपनाएं:

  1. आधिकारिक Aadhaar App खोलें।
  2. अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  3. Services में Track My Request या उपलब्ध ट्रैकिंग विकल्प खोजें।
  4. अनुरोध जमा करते समय मिली Reference Number या SRN की जानकारी तैयार रखें।
  5. स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों के अनुसार अपने आवेदन की स्थिति देखें।
  6. अगर आवेदन अभी प्रक्रिया में है, तो कुछ समय बाद दोबारा स्टेटस जांचें।

अगर आपने आधार केंद्र पर आवेदन दिया था, तो रसीद पर दी गई जानकारी के अनुसार UIDAI की उपलब्ध ट्रैकिंग सुविधा का इस्तेमाल करें।

ध्यान रखें: आपको बता दे की आवेदन जमा होने का मतलब यह नहीं है कि मोबाइल नंबर तुरंत बदल गया है। जब तक अपडेट पूरा होने की पुष्टि नहीं होती, तब तक पुराने रिकॉर्ड के आधार पर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 कब तक पूरा होगा?

दोस्तों यह सवाल लगभग हर उस व्यक्ति के मन में आता है जिसने आधार में नया मोबाइल नंबर जोड़ने का अनुरोध दिया है। तो मैं आपको बताता चलू की UIDAI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मोबाइल नंबर सहित आधार अपडेट के अधिकांश अनुरोध सामान्यतः 1 सप्ताह से 30 दिनों के भीतर पूरे हो जाते हैं। लेकिन हर अनुरोध में इतना ही समय लगे, इसकी गारंटी नहीं है। सत्यापन या दूसरी वजहों से अधिक समय भी लग सकता है।

अगर 30 दिन के बाद भी आपका अनुरोध पूरा नहीं हुआ है, तो पहले उसका स्टेटस जांचें। इसके बाद जरूरत पड़ने पर UIDAI की आधिकारिक हेल्पलाइन 1947 या उपलब्ध शिकायत सुविधा से संपर्क करें। और मैं आपको बता दू की मोबाइल नंबर अपडेट होने पर आमतौर पर नया आधार पत्र डाक से नहीं भेजा जाता। अपडेट से जुड़ी सूचना नए मोबाइल नंबर या संबंधित माध्यम से मिल सकती है। इसलिए हम आपको बता देतें हैं की रसीद संभालकर रखना और स्टेटस जांचते रहना जरूरी है।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 से क्या फायदा होगा?

आपको बताते चले की आधार में सही मोबाइल नंबर दर्ज रहने से कई जरूरी काम आसान हो सकते हैं। उदाहरण के लिए:

  • आधार आधारित सेवाओं में OTP प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • ऑनलाइन पहचान सत्यापन से जुड़े काम पूरे करने में सुविधा होती है।
  • आधार से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।
  • बैंकिंग या सरकारी सेवाओं में, जहां आधार आधारित सत्यापन जरूरी हो, प्रक्रिया आसान हो सकती है।
  • पुराने या बंद नंबर की वजह से होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

हालांकि मैं आपको बता दू , केवल आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से हर बैंक खाते, पैन कार्ड या सरकारी योजना में मोबाइल नंबर अपने आप नहीं बदलता। दूसरी सेवाओं में अलग से नंबर अपडेट कराने की जरूरत पड़ सकती है।

मोबाइल नंबर अपडेट करते समय इन गलतियों से बचें

आधार से जुड़ी जानकारी संवेदनशील होती है। इसलिए मोबाइल नंबर अपडेट करते समय थोड़ी सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

पहली गलती: किसी अनजान वेबसाइट पर आधार नंबर और OTP दर्ज न करें।

दूसरी गलती: सोशल मीडिया या फोन पर किसी व्यक्ति को OTP न बताएं।

तीसरी गलती: किसी दूसरे व्यक्ति के फोन पर अपना आधार ऐप लॉगिन करते समय सावधानी बरतें।

चौथी गलती: आवेदन की रसीद या Reference Number को संभालकर रखना न भूलें।

पांचवीं गलती: किसी एजेंट के इस दावे पर भरोसा न करें कि वह बिना सत्यापन के तुरंत नंबर अपडेट कर देगा।

छठी गलती: अपडेट पूरा होने से पहले यह न मान लें कि आपका नया नंबर आधार में जुड़ चुका है।

आपकी थोड़ी-सी सावधानी आपके आधार की जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Important Links

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
UIDAI Official Websiteयहाँ क्लिक करें
Aadhaar App डाउनलोड करें (Android)Google Play Store
Aadhaar App (iPhone)Apple App Store
आधार अपडेट स्टेटस चेक करेंयहाँ क्लिक करें
नजदीकी आधार केंद्र खोजेंयहाँ क्लिक करें
आधार से जुड़ी FAQsयहाँ क्लिक करें
UIDAI हेल्पलाइन नंबर1947

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का नया तरीका क्या है?

अगर आप आधार में दर्ज पुराना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App में उपलब्ध सेवाओं को देखें। मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प मिलने पर स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों का पालन करें। अगर ऐप से यह काम नहीं हो पा रहा है, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र से सहायता लें।

2. मेरा पुराना सिम खो गया है, क्या फिर भी नया नंबर आधार से जुड़ सकता है?

हां, पुराना सिम खो जाने पर भी आप आधार में नया मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए अधिकृत आधार केंद्र पर जाकर निर्धारित पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। पुराना नंबर उपलब्ध न होने के कारण ऑनलाइन तरीका काम न करे, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

3. नया नंबर दर्ज करवाते समय क्या आधार कार्ड के साथ कोई प्रमाण पत्र भी देना होगा?

केवल मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए सामान्यतः अलग से दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ते। फिर भी आवेदन के समय पहचान की पुष्टि आवश्यक हो सकती है। केंद्र पर जाने से पहले आधिकारिक निर्देश देख लें और अपना आधार नंबर तथा नया मोबाइल नंबर सही तरीके से उपलब्ध रखें।

4. मोबाइल नंबर अपडेट करवाने पर कुल कितना खर्च आएगा?

आधार में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए निर्धारित शुल्क लागू होता है। भुगतान करने से पहले UIDAI की वर्तमान शुल्क सूची देख लें, क्योंकि इंटरनेट पर उपलब्ध पुराने लेखों में अलग राशि दी हो सकती है। भुगतान की रसीद संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपके पास प्रमाण रहे।

5. नया नंबर आधार से जुड़ने में कितने दिन लग सकते हैं?

आवेदन देने के बाद अपडेट पूरा होने में समय लगता है। UIDAI के अनुसार, अधिकांश अपडेट अनुरोध 30 दिनों के भीतर पूरे हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में अधिक समय लग सकता है। इसलिए आवेदन की रसीद संभालकर रखें और अनुरोध की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें।

6. घर बैठे कैसे मालूम करें कि मेरा मोबाइल नंबर आधार में जुड़ गया है?

आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या Aadhaar App में उपलब्ध ट्रैकिंग सुविधा की मदद से अपने अनुरोध की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए आवेदन के समय मिली अनुरोध संख्या उपयोगी हो सकती है। अपडेट पूरा होने की पुष्टि मिलने के बाद ही नए नंबर के आधार रिकॉर्ड में जुड़ने की बात मानें।

7. मोबाइल नंबर बदलवाने के बाद क्या मुझे नया आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा?

नहीं, मोबाइल नंबर बदलने के लिए नया आधार बनवाने की जरूरत नहीं होती। आपका 12 अंकों का आधार नंबर पहले जैसा ही रहता है। इस प्रक्रिया में केवल आधार रिकॉर्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट किया जाता है।

8. क्या घर के सभी सदस्यों के आधार में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज करवा सकते हैं?

परिवार के अलग-अलग सदस्यों के आधार से एक ही मोबाइल नंबर जुड़ा हो सकता है। हालांकि, प्रत्येक सदस्य की जानकारी सही होनी चाहिए और अपडेट की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मोबाइल नंबर साझा करने पर OTP और निजी जानकारी की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

9. ऐप में मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा नहीं खुल रही है, तो क्या करना चाहिए?

सबसे पहले आधिकारिक ऐप स्टोर में जाकर जांचें कि Aadhaar App का नया संस्करण उपलब्ध है या नहीं। ऐप अपडेट करने के बाद भी सुविधा न मिले, तो UIDAI की वेबसाइट पर संबंधित निर्देश देखें। जरूरत पड़ने पर आधार सेवा केंद्र जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं।

10. आधार मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किस वेबसाइट पर जाना सही रहेगा?

आधार से संबंधित सही जानकारी और सेवाओं के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ का इस्तेमाल करें। यहां से अपडेट संबंधी निर्देश और सहायता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी अनजान वेबसाइट पर OTP, PIN या दूसरी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें।

Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 Conclusion

दोस्तों, अगर आपके आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है और आप उसे बदलना चाहते हैं, तो अब आपके पास एक नया विकल्प मौजूद है। UIDAI के Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा दी गई है, जिससे जरूरी शर्तें पूरी होने पर घर बैठे अनुरोध जमा किया जा सकता है।

लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आपके पास उसका OTP नहीं आ रहा है, तो आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ सकता है। इसलिए बिना पूरी जानकारी के किसी भी ऑनलाइन तरीके को सभी लोगों के लिए लागू न समझें।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक ऐप का इस्तेमाल करें, फीस की जानकारी जांचें और Request Number सुरक्षित रखें। इसके बाद समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहें।

उम्मीद है कि इस लेख से आपको Aadhaar Card Mobile Number Update 2026 की प्रक्रिया आसानी से समझ में आ गई होगी। ऐसी ही सरकारी सेवाओं, नौकरी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की सही जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment