Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026: बेटी के जन्म से पढ़ाई तक मिलेंगे ₹1.5 लाख, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे

Published on: October 20, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है या आपके परिवार में छोटी बच्ची है, तो राजस्थान सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना आपके लिए काफी काम की हो सकती है। आपको बताते चले की इस योजना का मकसद है कि बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और आगे की शिक्षा तक परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। कई बार पैसों की परेशानी के कारण माता-पिता बेटियों की पढ़ाई बीच में छुड़वा देते हैं, लेकिन ऐसी योजनाओं से परिवार को कुछ आर्थिक सहारा मिलता है।

साथ ही मैं आपको बता दू की राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र बालिका के लिए कुल ₹1,50,000 की सहायता सात किस्तों में देने का प्रावधान है। यानी बेटी के जन्म के समय से लेकर स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं और आगे की पढ़ाई तक सहायता मिल सकती है।

इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 क्या है, किसे इसका लाभ मिल सकता है, सातों किस्तों में कितने पैसे मिलते हैं, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और आवेदन या लाभ की स्थिति कैसे पता कर सकते हैं इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें तो चलिए शुरू करतें हैं!

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामRajasthan Lado Protsahan Yojana 2026
संबंधित राज्यराजस्थान
शुरुआत1 अगस्त 2024
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास / महिला अधिकारिता विभाग तथा संबंधित विभाग
मुख्य उद्देश्यबालिकाओं के जन्म, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रोत्साहन देना
कुल सहायता राशि₹1,50,000
किस्तों की संख्या7 (सात)
भुगतान का तरीकाDBT यानी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण
लाभार्थीनिर्धारित शर्तें पूरी करने वाली बालिकाएं
आवेदन / रिकॉर्ड की प्रक्रियासंबंधित सरकारी पोर्टल और विभागीय रिकॉर्ड के माध्यम से
आधिकारिक पोर्टलojspm.rajasthan

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 Latest Update

दोस्तों सबसे पहेल हम आपको Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 से जुड़ी Latest Update के बारे में व्सिअत्र से बताते हैं आपको बताते चले की राजस्थान सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना को 1 अगस्त 2024 से पूरे राज्य में लागू किया था। बाद में योजना के तहत मिलने वाली कुल सहायता को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.50 लाख करने की घोषणा की गई। सरकार की संशोधित गाइडलाइन में भी सात किस्तों में सहायता देने का प्रावधान दिया गया है।

इसके बाद मैं आपको बता दू की इस योजना में बेटी के जन्म पर ₹2,500 की पहली किस्त और एक वर्ष की आयु पूरी होने तथा जरूरी टीकाकरण की शर्त पूरी होने पर ₹2,500 की दूसरी किस्त का प्रावधान है। इसके बाद कक्षा 1, 6, 10 और 12 में प्रवेश जैसे शैक्षणिक पड़ावों पर सहायता दी जाती है। सातवीं और अंतिम किस्त ₹1 लाख की है, जिसके लिए निर्धारित स्नातक और आयु संबंधी शर्तें पूरी करनी होती हैं।

दोस्तों आपको बतला दे योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, जरूरी पहचान विवरण और संबंधित रिकॉर्ड सही होना जरूरी है। भुगतान की प्रक्रिया संबंधित विभागों के रिकॉर्ड के आधार पर होती है, इसलिए परिवार को बच्ची के जन्म, टीकाकरण और स्कूल में प्रवेश से जुड़े विवरण संभालकर रखने चाहिए और भी जानकारी के लिए सी लेख को आप मेरे साथ पढतें रहिए।

इसे भी पढ़ें: Haryana NMMS Scholarship 2026: 8वीं के छात्रों को 4 साल तक मिलेंगे ₹48,000, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक!

इसे भी पढ़ें: Ambedkar DBT Voucher Scheme 2026-27: आवेदन शुरू, छात्रों को मिलेंगे ₹20,000 तक, 30 नवंबर तक करें अप्लाई

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 में कितने पैसे मिलते हैं?

दोस्तों अब बात करते हैं की लाडो प्रोत्साहन योजना में कितने पैसे मिलते हैं? तो आपको मैं बताता चलू की इस योजना में ₹1.5 लाख की सहायता सात अलग-अलग किस्तों में दी जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि बच्ची के जन्म के समय ही परिवार के खाते में पूरे डेढ़ लाख रुपये आ जाएंगे। हर किस्त का भुगतान एक खास पड़ाव पर निर्धारित शर्तें पूरी होने के बाद किया जाता है जो की हमने आपको इस टेबल के माध्यम से बता दिया हैं।

किस्तकिस पड़ाव पर मिलेगी राशिसहायता राशि
पहली किस्तबेटी के जन्म पर₹2,500
दूसरी किस्तएक वर्ष की आयु और निर्धारित टीकाकरण पूरा होने पर₹2,500
तीसरी किस्तकक्षा 1 में प्रवेश लेने पर₹4,000
चौथी किस्तकक्षा 6 में प्रवेश लेने पर₹5,000
पांचवीं किस्तकक्षा 10 में प्रवेश लेने पर₹11,000
छठी किस्तकक्षा 12 में प्रवेश लेने पर₹25,000
सातवीं किस्तमान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा करने और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर₹1,00,000
कुल सहायतासातों किस्तों का कुल योग₹1,50,000

यह राशि और किस्तों के पड़ाव योजना की उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं। हर किस्त का लाभ लेने के लिए संबंधित नियम और रिकॉर्ड पूरे होने चाहिए। स्कूल में प्रवेश वाली किस्तों के लिए सरकारी या राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल की शर्त लागू हो सकती है।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का उद्देश्य क्या है?

दोस्तों अब हम जानने वाले हैं Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का उद्देश्य क्या है? तो चलिए आपको हम सरल और आसान सब्दों में बताने का काम करता हूँ आपको बतला दे आपने देखा होगा कि कई परिवारों में बेटी की पढ़ाई के लिए पर्याप्त पैसे जुटाना आसान नहीं होता। कभी स्कूल का खर्च परेशानी बनता है, तो कभी आगे की पढ़ाई के लिए परिवार को दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ती है। लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य ऐसी परिस्थितियों में बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

आपको मैं बता दू की इस योजना के माध्यम से सरकार चाहती है कि परिवार बेटी के जन्म को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें और उसकी पढ़ाई को बीच में न रोकें। और आपको बता दे जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता देने से परिवार को लंबे समय तक सहयोग मिल सकता है। इसका एबाद हम आपको बताते चले की योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना भी है। इसके अलावा बालिकाओं के टीकाकरण, स्कूल में नामांकन और आगे की शिक्षा को प्रोत्साहित करना भी इसके लक्ष्यों में शामिल है।

हालांकि अभी आपको हम बता दे, ध्यान दें, इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जो सरकार की तय की गई शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें। अगर आप इन नियमों के दायरे में आते हैं, तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। फॉर्म भरने का तरीका आपको इसी लेख में आगे बताया गया है।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 के लिए पात्रता क्या है?

अब बात आती है कि इस Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का फायदा किन परिवारों को मिल सकता है। आवेदन या लाभ की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन बातों को समझ लें जो की हमने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं इसे ध्यान पुर्वाक से पढ़ें।

1. राजस्थान का निवासी होना जरूरी है

योजना के लिए मां का राजस्थान की निवासी होना आवश्यक है। संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार मां के पास आधार और जन आधार कार्ड होना भी जरूरी है। अलग-अलग किस्तों के लिए रिकॉर्ड की शर्तें अलग हो सकती हैं।

2. बच्ची का जन्म अधिकृत चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए

इस योजना का फायदा उन्हीं बेटियों को मिल सकता है, जिनका जन्म सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में हुआ हो। घर पर बच्ची का जन्म होने पर लाभ मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी संबंधित विभाग से ले लें।

3. टीकाकरण की शर्त पूरी होनी चाहिए

दूसरी किस्त के लिए बच्ची की एक वर्ष की आयु पूरी होने के साथ निर्धारित टीकाकरण का रिकॉर्ड पूरा होना चाहिए। टीकाकरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सही होना जरूरी है।

4. स्कूल में प्रवेश की शर्त पूरी होनी चाहिए

तीसरी से छठी किस्त तक सहायता अलग-अलग शैक्षणिक पड़ावों से जुड़ी है। बच्ची का संबंधित कक्षा में प्रवेश होना चाहिए और स्कूल की मान्यता से संबंधित शर्तें पूरी होनी चाहिए।

5. अंतिम किस्त के लिए उच्च शिक्षा और आयु की शर्त जरूरी है

सातवीं किस्त के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा करना और 21 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी है। केवल 21 वर्ष की उम्र होने से ही अंतिम ₹1 लाख मिलने की पुष्टि नहीं होती।

पात्रता से संबंधित नियमों के लिए राजस्थान सरकार की आधिकारिक गाइडलाइन जरूर देखें।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों आपको बताते चले की Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड की जरूरत पड़ सकती है। इन्हें पहले से तैयार रखना उपयोगी रहेगा।

  • मां का आधार कार्ड
  • मां का जन आधार कार्ड
  • राजस्थान निवास से संबंधित जानकारी, जहां आवश्यक हो
  • बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र
  • अस्पताल या अधिकृत चिकित्सा संस्थान में जन्म का रिकॉर्ड
  • बच्ची के टीकाकरण का रिकॉर्ड
  • माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते का विवरण
  • बच्ची का PCTS या संबंधित यूनिक आईडी रिकॉर्ड
  • स्कूल में प्रवेश से संबंधित जानकारी
  • अंतिम किस्त के लिए स्नातक और आयु का प्रमाण

ध्यान दें कि हर किस्त के लिए सभी दस्तावेज एक साथ जमा करना जरूरी नहीं है। कुछ जानकारी संबंधित विभागों के पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए आवेदन कहां और कैसे करना है। तो दोस्तों, इसके लिए सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां योजना से जुड़ी जानकारी देखकर आप आगे की प्रक्रिया आसानी से समझ सकते हैं।

स्टेप 1: राजस्थान सरकार के OJSPM पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2: पोर्टल पर लाडो प्रोत्साहन योजना से संबंधित विकल्प और उपलब्ध निर्देश देखें।

स्टेप 3: बच्ची के जन्म के समय अस्पताल में दर्ज कराए गए रिकॉर्ड और मां के आधार व जन आधार की जानकारी सही होने की पुष्टि करें।

स्टेप 4: अगर रिकॉर्ड में कोई कमी है या योजना का लाभ नहीं दिख रहा है, तो संबंधित अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र या विभागीय कार्यालय से संपर्क करें।

स्टेप 5: स्कूल में प्रवेश और टीकाकरण से जुड़े रिकॉर्ड सही रखें, ताकि संबंधित किस्तों के लिए पात्रता की जांच हो सके।

स्टेप 6: अंतिम किस्त के लिए स्नातक पूरा करने और 21 वर्ष की आयु से जुड़े रिकॉर्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

योजना में लाभ की प्रक्रिया अलग-अलग विभागों के रिकॉर्ड से जुड़ी हुई है। पहली और दूसरी किस्त स्वास्थ्य विभाग से, तीसरी से छठी किस्त शिक्षा विभाग से और सातवीं किस्त उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित प्रक्रिया के माध्यम से दी जाती है। इसलिए हर स्थिति में नया ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी हो, ऐसा नहीं है।

यदि पोर्टल पर आवेदन का विकल्प नहीं मिलता है, तो किसी अनजान वेबसाइट पर फॉर्म भरने या पैसे देकर आवेदन कराने से बचें। संबंधित सरकारी कार्यालय से सही प्रक्रिया की जानकारी लें।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का पैसा कैसे मिलेगा?

दोस्तों अब आपके सभी के मन में यह सवाल चल रहा हैं की लाडो प्रोत्साहन योजना का पैसा कैसे मिलेगा? तो मैं आपको बताता चलू की इस योजना में भुगतान DBT यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है। इसका मतलब है कि पात्रता और संबंधित रिकॉर्ड की जांच होने के बाद राशि बैंक खाते में भेजी जाती है ।सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार हम आपको बतला दे , बालिका के वयस्क होने तक पहली छह किस्तें उसके माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाती हैं। सातवीं किस्त बालिका के अपने बैंक खाते में भेजने का प्रावधान है।

अगर पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले बैंक खाते की जानकारी, आधार और जन आधार से संबंधित विवरण तथा बच्ची के जन्म या टीकाकरण का रिकॉर्ड जांचें। इसके बाद संबंधित स्वास्थ्य केंद्र या विभागीय कार्यालय से संपर्क करें। और आप यह भी समझ लें कि केवल आवेदन या रिकॉर्ड दर्ज होने का मतलब भुगतान तुरंत हो जाना नहीं है। भुगतान पात्रता, रिकॉर्ड के सत्यापन और संबंधित विभाग की प्रक्रिया के अनुसार होता है।

अगर किसी किस्त का लाभ नहीं मिला तो क्या करें?

मान लीजिए दोस्तों, आपकी बेटी के लिए योजना की एक किस्त आनी थी, लेकिन अभी तक बैंक खाते में पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में सबसे पहले बच्ची के जन्म, टीकाकरण या स्कूल में प्रवेश से जुड़े रिकॉर्ड चेक करें। अगर सब कुछ सही है, फिर भी पैसा नहीं मिला, तो संबंधित स्वास्थ्य केंद्र या विभाग के कार्यालय में जाकर जानकारी लें।

वहां पूछें कि किस्त क्यों रुकी है और क्या कोई दस्तावेज अधूरा है। बिना जानकारी के परेशान न हों और किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 महत्वपूर्ण बातें

  • योजना की कुल सहायता राशि ₹1.50 लाख है।
  • राशि सात अलग-अलग किस्तों में दी जाती है।
  • पात्रता के लिए राजस्थान निवासी मां और अधिकृत चिकित्सा संस्थान में जन्म की शर्त महत्वपूर्ण है।
  • दूसरी किस्त के लिए निर्धारित टीकाकरण पूरा होना जरूरी है।
  • स्कूल में प्रवेश वाली किस्तों के लिए संबंधित शैक्षणिक शर्तें पूरी करनी होती हैं।
  • अंतिम ₹1 लाख के लिए स्नातक पूरा करना और 21 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी है।
  • भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता है।
  • लाभ से जुड़ी जानकारी के लिए सरकारी पोर्टल और संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 Quick Links

Scheme Guidelines PDFDownload
Official WebsiteClick Here
Our Home PageClick Here
WhatsApp ChannelFollow Now
Telegram ChannelFollow Now

Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1. राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना में कुल कितने पैसे मिलते हैं?

इस योजना के तहत पात्र बालिका के लिए कुल ₹1,50,000 की सहायता सात किस्तों में देने का प्रावधान है।

प्रश्न 2. Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 की पहली किस्त कितनी है?

बेटी के जन्म पर पहली किस्त के रूप में ₹2,500 देने का प्रावधान है। इसके लिए पात्रता और जन्म से संबंधित रिकॉर्ड सही होना चाहिए।

प्रश्न 3. दूसरी किस्त कब मिलती है?

बच्ची की एक वर्ष की आयु पूरी होने और निर्धारित टीकाकरण की शर्त पूरी होने पर ₹2,500 की दूसरी किस्त दी जाती है।

प्रश्न 4. क्या दूसरे राज्य के निवासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

योजना के लिए मां का राजस्थान निवासी होना जरूरी है। दूसरे राज्य के निवासी परिवारों को पात्रता के लिए संबंधित सरकारी नियम देखने चाहिए।

प्रश्न 5. क्या घर पर जन्म लेने वाली बेटी को योजना का लाभ मिलेगा?

योजना के दिशानिर्देशों में सरकारी या JSY के लिए अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थान में जन्म की शर्त दी गई है। घर पर जन्म होने की स्थिति में संबंधित विभाग से पात्रता की पुष्टि करें।

प्रश्न 6. क्या निजी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी को लाभ मिल सकता है?

मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को भी संबंधित शैक्षणिक किस्तों का लाभ मिल सकता है, बशर्ते योजना की अन्य शर्तें पूरी हों।

प्रश्न 7. Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 का आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक OJSPM पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देखें। जन्म, स्वास्थ्य और स्कूल से जुड़े रिकॉर्ड सही रखें। अगर लाभ दर्ज नहीं हो रहा है, तो संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।

प्रश्न 8. योजना की सातवीं किस्त में कितने रुपये मिलते हैं?

सातवीं किस्त ₹1,00,000 की है। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा करना और 21 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी है।

प्रश्न 9. क्या सभी सातों किस्तों का पैसा एक साथ मिलता है?

नहीं, पूरी राशि एक साथ नहीं मिलती। अलग-अलग किस्तें बच्ची के जन्म, टीकाकरण, स्कूल में प्रवेश और उच्च शिक्षा से जुड़े पड़ावों पर दी जाती हैं।

प्रश्न 10. Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 की जानकारी कहां मिलेगी?

योजना से जुड़ी जानकारी के लिए राजस्थान सरकार के OJSPM पोर्टल पर जाएं या संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Conclusion Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026

तो दोस्तों, राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर आर्थिक सहायता चाहते हैं। इस योजना में पात्र बालिका के लिए जन्म से लेकर आगे की शिक्षा तक कुल ₹1.5 लाख देने का प्रावधान है। लेकिन ध्यान रखें कि यह रकम सात किस्तों में मिलती है और हर किस्त के लिए अलग-अलग शर्तें पूरी करनी होती हैं।

अगर आपके घर में बेटी है, तो उसके जन्म, टीकाकरण और स्कूल में प्रवेश से जुड़े सभी रिकॉर्ड सही रखें। साथ ही मां का आधार और जन आधार भी अपडेट रखें। किसी किस्त का पैसा नहीं आने पर परेशान होने के बजाय संबंधित विभाग से जानकारी लें और आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों को देखें।

उम्मीद है कि अब आपको Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2026 की जानकारी आसानी से समझ आ गई होगी। सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, नौकरी, रिजल्ट और जरूरी अपडेट की जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर आते रहें।

Leave a Comment