NSP Scholarship 2026-27: नमस्तें मेरे प्यारे स्टूडेंट्स! अगर आप स्कूल, कॉलेज या किसी दूसरे मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के खर्च को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए NSP Scholarship 2026-27 काफी काम की जानकारी हो सकती है। आपको हम बताते चले की सरकार की कई छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन National Scholarship Portal यानी NSP के माध्यम से लिए जा रहे हैं।
सबसे जरूरी बात आपको मैं बता दू कि 2026-27 सत्र के लिए NSP पोर्टल 1 जून 2026 से खुला हुआ है। कई प्रमुख योजनाओं में छात्र आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इसके बाद आवेदन की जांच और संस्थान स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया होगी। आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन के साथ One Time Registration यानी OTR को भी जरूरी बताया गया है।
इसलिए अगर आप किसी छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हैं, तो आखिरी दिनों का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर देना बेहतर रहेगा। इस लेख में हम आसान भाषा में बताएंगे कि NSP Scholarship 2026-27 क्या है, कौन छात्र आवेदन कर सकते हैं, कितनी छात्रवृत्ति मिल सकती है, कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और आवेदन करने के बाद Status कैसे देखना है। साथ ही यह भी समझेंगे कि आवेदन के बाद Verification और Scholarship मिलने की प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है। तो चलिए हम शुरू करतें हैं।
NSP Scholarship 2026-27 Quick Overview
| Particular | Details |
|---|---|
| Scholarship Name | NSP Scholarship 2026-27 |
| Full Form | National Scholarship Portal |
| Academic Session | 2026-27 |
| Application Mode | Online |
| Application Start Date | 1 June 2026 |
| Last Date to Apply | 31 October 2026 |
| OTR Registration | Mandatory |
| Scholarship Type | Central & State Government Schemes |
| Eligible Students | School, College & Higher Education Students |
| Institute Verification | Up to 15 November 2026 |
| District/L2 Verification | Up to 30 November 2026 |
| Official Portal | scholarships.gov.in |
NSP Scholarship 2026-27 Latest Update
दोस्तों सबसे पहेल आपको NSP Scholarship 2026-27 की Latest Update के बारे में हम बताते चले की NSP Scholarship 2026-27 को लेकर इस समय सबसे जरूरी अपडेट आवेदन की अंतिम तारीख से जुड़ा है। जो की आपको बता दे की National Scholarship Portal पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई योजनाओं के आवेदन चल रहे हैं। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार छात्र आवेदन की अंतिम तारीख कई योजनाओं के लिए 31 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद आवेदन को संबंधित संस्थान और विभाग द्वारा जांचा जाएगा।
साथ ही मैं आपको बताता चलू की कई योजनाओं में आवेदन की कमियां दूर करने और संस्थान स्तर पर सत्यापन के लिए 15 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं कई योजनाओं में जिला या संबंधित विभागीय स्तर का सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक किया जाना है। इसका मतलब यह हुआ कि 31 अक्टूबर को छात्र का काम खत्म नहीं होगा, बल्कि उसके बाद आवेदन की जांच का चरण शुरू होगा।
NSP की एक और जरूरी बात आपको बतला दे कि अब छात्रवृत्ति के लिए One Time Registration यानी OTR जरूरी है। OTR एक ऐसा पंजीकरण नंबर है जिसे छात्र अपने पूरे शैक्षणिक जीवन में इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले OTR से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहिए। आधिकारिक पोर्टल पर यह भी बताया गया है कि 2026-27 से छात्र अपनी पात्रता के अनुसार एक merit-based scholarship और एक या उससे अधिक welfare-based scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कौन-सी योजनाएं एक साथ ली जा सकती हैं, यह संबंधित योजना के नियमों पर निर्भर करेगा।
NSP Scholarship 2026-27 Important Dates
दोस्तों अआप्को बता दे की NSP Scholarship 2026-27 की जरूरी तारीखों पर नजर रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आवेदन के बाद Verification की प्रक्रिया भी तय समय पर होती है। नीचे आवेदन से लेकर Verification तक की महत्वपूर्ण तारीखें आसान तरीके से दी गई हैं।
| Event | Date |
|---|---|
| NSP Scholarship 2026-27 Session Starts | 01 June 2026 |
| Online Application Last Date | 31 October 2026 |
| Institute Verification Last Date | 15 November 2026 |
| L2/District Verification Last Date | 30 November 2026 |
NSP Scholarship 2026-27 क्या है?
दोस्तों अगर आपको NSP Scholarship 2026-27 क्या है? के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मालूम हैं तो चलिए मैं आपको आसान भाषा में बताता हूँ ताकि आपको कोई भी जानकारी समझने में समस्या ना हो आपको बता दे की NSP यानी National Scholarship Portal भारत सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन लिए जाते हैं।
सीधी भाषा में समझें तो पहले छात्रों को अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग जगह जानकारी और आवेदन प्रक्रिया देखनी पड़ती थी। जो की आपको बता दे NSP ने कई योजनाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। यहां छात्र अपनी पढ़ाई, वर्ग, आय और दूसरी पात्रताओं के आधार पर उपलब्ध योजना देख सकता है और नियम पूरे होने पर आवेदन कर सकता है।
साथ ही मैं आपको यह भी बात दू की इस पोर्टल पर स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी कई छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं। इसलिए सिर्फ “NSP Scholarship” देखकर यह नहीं मानना चाहिए कि सभी छात्रों को एक जैसी राशि मिलेगी। असल लाभ चुनी गई योजना के नियमों के हिसाब से तय होता है अगर आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने नहीं आता हैं तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।
NSP Scholarship 2026-27 में कौन-कौन सी Schemes मिलती हैं?
दोस्तों अब बात करतें हैं की NSP Scholarship 2026-27 में कौन-कौन सी Schemes मिलती हैं? तो चलिए मैं आपको बता देता हूँ NSP पर 2026-27 में कई विभागों की योजनाएं उपलब्ध हैं। इनमें विद्यार्थियों की पढ़ाई के स्तर और वर्ग के अनुसार अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं।
उदाहरण के तौर पर मैं आपको बताता चलू की National Means Cum Merit Scholarship यानी NMMS, PM-USP Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students, National Scholarship for Post Graduate Studies, Ishan Uday, AICTE की कुछ योजनाएं, दिव्यांग विद्यार्थियों से जुड़ी योजनाएं, SC, ST, OBC और अन्य वर्गों से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
इसके अलावा आपको बता दे की कुछ विशेष वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजनाएं भी NSP पर उपलब्ध हैं। आधिकारिक सूची में कई योजनाओं के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक छात्र आवेदन की तारीख दिखाई गई है। इसलिए आप आवेदन करने से पहले सबसे जरूरी काम यही है कि आप अपनी पढ़ाई और पात्रता के हिसाब से सही योजना चुनें।
NSP Scholarship 2026-27 Amount
NSP Scholarship 2026-27 के तहत अलग-अलग योजनाओं में छात्रों को उनकी पढ़ाई और पात्रता के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाती है। नीचे कुछ प्रमुख योजनाओं की छात्रवृत्ति राशि दी गई है, ताकि आपको आसानी से पता चल सके कि किस योजना में कितना लाभ मिलता है।
| Scheme | Scholarship Amount |
|---|---|
| PM-USP CSSS – First 3 Years of UG | ₹12,000 per year |
| PM-USP CSSS – PG | ₹20,000 per year |
| NMMS | ₹12,000 per year |
दोस्तों आपको बता दे की PM-USP जैसी योजना में राशि विद्यार्थी की पढ़ाई के स्तर और योजना के नियमों के अनुसार तय होती है। वहीं NMMS में चयनित विद्यार्थियों को ₹12,000 सालाना छात्रवृत्ति दिए जाने की व्यवस्था है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार NMMS का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। इसलिए मैं आपको बता दू की किसी भी छात्र को आवेदन करने से पहले अपनी योजना के आधिकारिक नियम जरूर पढ़ लेने चाहिए।
NSP Scholarship 2026-27 Eligibility
दोस्तों आपको हम बता दे की NSP पर पात्रता किसी एक नियम से तय नहीं होती। अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग शर्तें रखी गई हैं। कहीं कक्षा या पाठ्यक्रम देखा जाता है, कहीं परिवार की सालाना आय, कहीं पिछली परीक्षा के अंक और कहीं वर्ग या विशेष स्थिति के आधार पर पात्रता तय होती है।
इसलिए अगर किसी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है, तो सबसे पहले यह देखना चाहिए कि वह जिस योजना को चुन रहा है, उसकी शर्तें पूरी करता है या नहीं।
1. पढ़ाई से जुड़ी पात्रता
सबसे पहले यह देखना होता है कि आप किस कक्षा या पाठ्यक्रम में पढ़ रहे हैं। कुछ योजनाएं स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हैं, जबकि कुछ कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी पाठ्यक्रम या स्नातकोत्तर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए होती हैं।
2. पिछली परीक्षा के अंक
कई छात्रवृत्ति योजनाओं में पिछली कक्षा या परीक्षा में प्राप्त अंकों को भी देखा जाता है। कुछ योजनाएं पूरी तरह merit के आधार पर होती हैं।
3. परिवार की आय
कई छात्रवृत्तियों में परिवार की सालाना आय की सीमा भी होती है। इसलिए आय प्रमाण पत्र की जानकारी सही देना बहुत जरूरी है।
4. वर्ग और दूसरी शर्तें
कुछ योजनाएं SC, ST, OBC, EBC, DNT, दिव्यांग विद्यार्थियों या दूसरे विशेष वर्गों के लिए होती हैं। ऐसे मामलों में संबंधित प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।
5. संस्थान की पात्रता
जिस कॉलेज या संस्थान में आप पढ़ रहे हैं, उसका NSP पर मान्य और संबंधित योजना के लिए पात्र होना भी जरूरी हो सकता है।
NSP Scholarship 2026-27 में OTR क्या है और क्यों जरूरी है?
दोस्तों अब हम जानेंगे की NSP Scholarship 2026-27 में OTR क्या है और क्यों जरूरी है? तो चलिए मैं आपको इसके बारे में विस्तार से बताता देता हूँ ताकि आवेदन करतें समय किसी भी दीक्क्त का सामना न करना पड़े आपको बता दे की OTR यानी One Time Registration NSP आवेदन प्रक्रिया का बहुत जरूरी हिस्सा है। इसे आसान भाषा में ऐसे समझिए कि यह छात्र की एक स्थायी पहचान जैसी व्यवस्था है, जिसके जरिए आगे छात्रवृत्ति आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया को जोड़ा जाता है।
साथ ही मैं आपको बताता चलू की यह NSP की आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए OTR जरूरी है। इसलिए अगर आपने अभी तक OTR नहीं बनाया है, तो आवेदन करने से पहले इसे पूरा कर लेना चाहिए। और आप यह जना ले की OTR बनाते समय जो जानकारी मांगी जाए, उसे ध्यान से भरें। नाम, जन्मतिथि और पहचान से जुड़ी जानकारी में गलती होने पर आगे आवेदन में परेशानी हो सकती है।
NSP Scholarship 2026-27 के लिए जरूरी Documents
दोस्तों अब बात करते हैं की NSP Scholarship 2026-27 के लिए कौन से दस्तावेज जरुरी हैं तो मैं आपको बता दू की आवेदन करते समय योजना के अनुसार अलग-अलग दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। सामान्य तौर पर विद्यार्थियों को इन चीजों की जरूरत पड़ सकती है:
- आधार कार्ड या मान्य पहचान से जुड़ी जानकारी
- OTR नंबर
- पिछली कक्षा की अंकतालिका
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
- बैंक खाते की जानकारी
- निवास से जुड़े दस्तावेज, जहां योजना में जरूरी हो
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कॉलेज या स्कूल से जुड़ी जानकारी
- प्रवेश या फीस से जुड़े दस्तावेज, जहां जरूरी हों
हर योजना में सभी दस्तावेज जरूरी नहीं होंगे। इसलिए आवेदन करते समय अपनी चुनी हुई योजना की सूची जरूर देख लें।
NSP Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?
दोस्तों अगर आप NSP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से करना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा बताएं गएँ सभी स्टेप को ध्यान पूर्वक से पढ़ें क्योंकि आप इसी स्टेप के तहत अपना आवेदन फॉर्म सफलता पूर्वक जमा कर सकतें हैं बस इस फॉलो करें।
Step 1: NSP की Official Website खोलें
सबसे पहले National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां 2026-27 सत्र से जुड़ा विद्यार्थी वाला भाग दिखाई देगा।
Step 2: OTR पूरा करें
अगर आपका OTR पहले से बना हुआ है तो संबंधित जानकारी से आगे बढ़ें। अगर OTR नहीं बना है तो पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 3: Scholarship Scheme चुनें
अब अपनी पढ़ाई, वर्ग और पात्रता के अनुसार उपलब्ध छात्रवृत्ति योजना देखें। जल्दबाजी में कोई भी योजना चुनने के बजाय उसकी पात्रता और नियम पढ़ लें।
Step 4: Application Form भरें
अब आवेदन में मांगी गई जानकारी भरें। नाम, जन्मतिथि, पढ़ाई, संस्थान, बैंक और दूसरी जानकारी भरते समय खास सावधानी रखें।
Step 5: Documents की जानकारी दें
जहां जरूरी हो, वहां संबंधित दस्तावेजों की जानकारी या प्रतियां उपलब्ध कराएं। गलत या अधूरी जानकारी देने से आवेदन में समस्या हो सकती है।
Step 6: Form को Check करें
सबमिट करने से पहले पूरा आवेदन एक बार ध्यान से पढ़ें। खासकर नाम, जन्मतिथि, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और योजना की जानकारी जरूर जांच लें।
Step 7: Final Submit करें
सब कुछ सही होने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से जमा करें और आवेदन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखें।
इसके बाद आवेदन सीधे छात्र के पास नहीं रहता, बल्कि संबंधित संस्थान और विभाग की जांच प्रक्रिया से गुजरता है।
NSP Scholarship 2026-27 Status कैसे Check करें?
दोस्तों अगर आपने NSP Scholarship 2026-27 का आवेदन कर दिया है, तो उसका Status ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए तरीके से आगे बढ़ें:
Step 1: सबसे पहले NSP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Step 2: अब Student Login वाले विकल्प पर जाएं और अपना OTR ID व Password डालकर Login करें।
Step 3: Login होने के बाद अपने Scholarship Application से जुड़ी जानकारी खोलें।
Step 4: यहां आपको आवेदन किस स्तर पर है, Verification हुआ है या अभी बाकी है, इसकी जानकारी दिखाई देगी।
Step 5: अगर आवेदन में कोई कमी बताई गई है, तो उसे समय रहते ठीक करें और फिर Status दोबारा Check करते रहें।
ध्यान रखें: NSP के अनुसार OTR से Login करके Fresh और Renewal Scholarship Application का Status देखा जा सकता है।
NSP Scholarship Verification कैसे होगा?
दोस्तों अब आपके मन इमं यह सवाल चल रहा हैं की NSP Scholarship Verification कैसे होगा? तो चलिए मैं आपको इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में बताता हूँ आपको बता दे की आवेदन जमा होने के बाद अगला महत्वपूर्ण चरण सत्यापन का होता है। इसमें संस्थान आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करता है। और और कई योजनाओं में Institute Verification की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 दी गई है। इसके बाद संबंधित स्तर पर आगे की जांच हो सकती है और कई योजनाओं में L2 या जिला स्तर का सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक किया जाना है।
साथ ही आप यह भी अच्छी तरह से जान ले की अगर आवेदन में कोई गलती या कमी मिलती है तो योजना के नियमों के अनुसार आवेदन में सुधार या defective application से जुड़ी प्रक्रिया हो सकती है। इसलिए आवेदन करने के बाद भी विद्यार्थी को अपना आवेदन समय-समय पर जांचते रहना चाहिए।
NSP Scholarship 2026-27 Result कब जारी होगा?
दोस्तों अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि NSP Scholarship 2026-27 का Result कब आएगा? तो इसक सीधा जवाब याह है की NSP पर सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए एक ही तारीख को Result जारी नहीं किया जाता। पहले छात्र आवेदन जमा करते हैं, फिर आवेदन की जांच और सत्यापन होता है। इसके बाद संबंधित विभाग अपनी प्रक्रिया के अनुसार पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृत करता है।
इसलिए आपको अभी किसी एक तारीख को NSP Scholarship Result 2026-27 की पक्की तारीख बताना सही नहीं होगा। आधिकारिक NSP पर फिलहाल कई योजनाओं के लिए छात्र आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026, Institute Verification 15 नवंबर और कई मामलों में L2/District Verification 30 नवंबर 2026 तक दिखाया गया है।
यानी मैं आपको बताता चलू की पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी, फिर सत्यापन होगा और उसके बाद छात्रवृत्ति स्वीकृति तथा भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
NSP Scholarship 2026-27 का पैसा कब मिलेगा?
दोस्तों आवेदन ख़त्म होने के बाद छात्रों सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा की NSP Scholarship 2026-27 का पैसा कब मिलेगा? तो मैं आपको बता दू की छात्रवृत्ति का पैसा आवेदन जमा करते ही खाते में नहीं आता। पहले आवेदन की जांच, सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होती है। और आपको बता दे स्वीकृति के बाद संबंधित योजना के नियमों के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। कई सरकारी छात्रवृत्तियों में राशि सीधे बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था होती है।
इसलिए अहम आपको सीधा बता दतें हैं की अगर किसी छात्र ने आवेदन किया है और अभी पैसा नहीं आया है, तो इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि आवेदन गलत है। हो सकता है कि आवेदन अभी सत्यापन या आगे की प्रक्रिया में हो।
NSP Scholarship 2026-27 में किन गलतियों से बचना चाहिए?
आवेदन करते समय कुछ छोटी गलतियां बाद में बड़ी परेशानी बन सकती हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें।
पहली गलती: बिना पात्रता देखे किसी योजना में आवेदन करना।
दूसरी गलती: नाम या जन्मतिथि गलत भरना।
तीसरी गलती: बैंक खाते की जानकारी गलत देना।
चौथी गलती: गलत आय या जाति प्रमाण पत्र की जानकारी देना।
पांचवीं गलती: आवेदन जमा करने के बाद Status नहीं देखना।
छठी गलती: आखिरी तारीख तक आवेदन टालते रहना।
सातवीं गलती: किसी अनजान व्यक्ति को अपनी जरूरी जानकारी या पासवर्ड देना।
एक बात हमेशा याद रखें—छात्रवृत्ति से जुड़ा आवेदन केवल आधिकारिक NSP पोर्टल और संबंधित सरकारी जानकारी के आधार पर ही करें।
NSP Scholarship 2026-27 में 31 अक्टूबर क्यों जरूरी है?
दोस्तों आपको बताते चले की 31 अक्टूबर 2026 की तारीख उन कई योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है जिनमें NSP पर छात्र आवेदन की अंतिम तारीख यही दी गई है। आधिकारिक पोर्टल पर ऐसी कई योजनाएं दिखाई जा रही हैं जिनमें 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि NSP पर मौजूद हर योजना की अंतिम तारीख हमेशा 31 अक्टूबर ही है। कुछ योजनाओं की शुरुआत और आवेदन की अवधि अलग हो सकती है। इसलिए विद्यार्थी को अपनी योजना के सामने दी गई तारीख जरूर देखनी चाहिए।
और मैं आपको बता दू की अगर आपकी योजना में 31 अक्टूबर अंतिम तारीख है, तो आखिरी दिन तक इंतजार करने के बजाय पहले आवेदन कर देना समझदारी होगी।
NSP Scholarship 2026-27 के लिए जरूरी बात
अगर आप पहली बार NSP पर आवेदन कर रहे हैं तो पूरी प्रक्रिया देखकर थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन इसे एक-एक चरण में करने पर काम आसान हो जाता है।
सबसे पहले OTR पूरा करें। इसके बाद अपनी पात्रता के अनुसार योजना चुनें। फिर आवेदन में सही जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दें। Form जमा करने के बाद उसकी स्थिति देखते रहें।
सिर्फ आवेदन कर देने के बाद निश्चिंत होकर बैठना सही नहीं है। कई बार आवेदन सत्यापन के दौरान किसी जानकारी या दस्तावेज की वजह से अटक सकता है। इसलिए आवेदन की स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
NSP Scholarship 2026-27 Important Links
| NSP Scholarship 2026-27 | Online Apply |
| OTR Online Apply | Click Here |
| NSP Official Website | Visit Now |
| Our Home Page | Visit Now |
| WhatsApp Channel | Click Here |
| Telegram Channel | Click Here |
NSP Scholarship 2026-27 FAQs
1. NSP Scholarship 2026-27 की Last Date क्या है?
कई योजनाओं में छात्र आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। हालांकि सभी योजनाओं की तारीख एक जैसी नहीं होती, इसलिए अपनी योजना की तारीख आधिकारिक NSP पर जरूर देखें।
2. NSP Scholarship 2026-27 का आवेदन कब शुरू हुआ?
2026-27 सत्र के लिए NSP पोर्टल 1 जून 2026 से खुला हुआ है। अलग-अलग योजनाओं की आवेदन शुरू होने की तारीख अलग हो सकती है।
3. NSP पर OTR जरूरी है क्या?
हां, NSP की आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए One Time Registration यानी OTR नंबर जरूरी है।
4. क्या सभी छात्रों को एक ही Scholarship मिलेगी?
नहीं। NSP पर कई अलग-अलग योजनाएं हैं और हर योजना की पात्रता, राशि और नियम अलग हो सकते हैं।
5. NSP Scholarship में कितने रुपये मिलते हैं?
यह योजना पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए NMMS में ₹12,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति है, जबकि PM-USP CSSS में पढ़ाई के स्तर के अनुसार राशि अलग हो सकती है।
6. NSP Scholarship Result कब आएगा?
सभी योजनाओं का Result एक ही तारीख को जारी नहीं होता। आवेदन के बाद सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित योजना के अनुसार स्थिति आगे बढ़ती है।
7. क्या NSP पर आवेदन करने के बाद भी Verification होता है?
हां। आवेदन के बाद संबंधित संस्थान और कई मामलों में आगे के विभागीय स्तर पर भी सत्यापन किया जाता है। कई योजनाओं में Institute Verification 15 नवंबर और आगे का सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित है।
8. क्या आवेदन करने के बाद Status देख सकते हैं?
हां। NSP के विद्यार्थी पोर्टल में लॉगिन करके आवेदन से जुड़ी स्थिति देखी जा सकती है।
9. क्या 31 अक्टूबर के बाद आवेदन किया जा सकता है?
अगर आपकी संबंधित योजना की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, तो उसके बाद आवेदन स्वीकार होगा या नहीं, यह योजना के आधिकारिक नियमों पर निर्भर करेगा। इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।
10. NSP Scholarship का पैसा सीधे खाते में आता है?
कई सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं में स्वीकृति के बाद राशि सीधे बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था होती है। भुगतान संबंधित योजना के नियमों और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर किया जाता है।
NSP Scholarship 2026-27 Conclusion
दोस्तों कुल मिलाकर देखा जाए तो NSP Scholarship 2026-27 उन छात्रों के लिए अच्छा मौका है, जो अपनी पढ़ाई के खर्च को कम करने के लिए सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं। इस पोर्टल पर एक ही तरह की छात्रवृत्ति नहीं, बल्कि अलग-अलग पढ़ाई और वर्ग के हिसाब से कई योजनाएं उपलब्ध हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता के अनुसार सही योजना चुनना सबसे जरूरी है।
अगर आपकी योजना में आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, तो इसे आखिरी समय के लिए न छोड़ें। पहले OTR पूरा करें, फिर आवेदन में अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें और जमा करने के बाद आवेदन की स्थिति भी देखते रहें। क्योंकि आवेदन जमा होने के बाद भी सत्यापन की प्रक्रिया होती है और केवल Form भर देने से छात्रवृत्ति पक्की नहीं हो जाती।
एक और बात ध्यान रखने वाली है कि NSP पर हर योजना की राशि, पात्रता और नियम अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी दूसरे छात्र को मिली राशि देखकर अपनी छात्रवृत्ति तय न मानें। आपकी छात्रवृत्ति उसी योजना के नियमों के आधार पर तय होगी, जिसके लिए आपका आवेदन स्वीकार किया गया है।
इसलिए अगर आप 2026-27 में छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन पूरा कर लें और आगे होने वाली Verification प्रक्रिया पर भी नजर रखें। सही जानकारी और सही दस्तावेज के साथ किया गया आवेदन आपकी पढ़ाई के खर्च में काफी मददगार साबित हो सकता है।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️