PM Matru Vandana Yojana Ke Liye Online Apply Kaise

PM Matru Vandana Yojana: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 का लाभ, ऐसे करें आवेदन और घर बैठे चेक करें Status

Published on: October 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Matru Vandana Yojana: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके घर में कोई महिला गर्भवती है, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हम आपको बताते चले की केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना यानी PM Matru Vandana Yojana (PMMVY) के तहत पात्र गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मकसद सिर्फ पैसा देना नहीं है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, वह समय पर जांच कराए और बच्चे का जरूरी टीकाकरण हो, यह सुनिश्चित करना भी है।

साथ ही आपको मैं बात दू की अब PMMVY 2.0 के तहत पहले बच्चे के लिए कुल ₹5,000 तक और दूसरे बच्चे के लड़की होने पर ₹6,000 की सहायता दी जाती है। इस तरह नियमों के अनुसार पात्रता पूरी होने पर महिला को कुल ₹11,000 तक का लाभ मिलेगा।

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे कि PM Matru Vandana Yojana क्या है, ₹11,000 का लाभ किस तरह मिलता है, कौन महिला आवेदन कर सकती है, कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, आवेदन कहां से होगा और आवेदन करने के बाद PMMVY Status घर बैठे कैसे चेक किया जा सकता है सभी जानकारी और प्रक्रिय आपको विस्तार से सरल शब्दों में बताएँगे अगर आप इस योजना का लाभ आसानी से लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

PM Matru Vandana Yojana: Quick Overview

Overview DetailsInformation
Scheme NamePM Matru Vandana Yojana
Short NamePMMVY
Scheme TypeMaternity Benefit Scheme
Launched ByGovernment of India
Main ObjectiveFinancial Support to Eligible Mothers
First Child BenefitUp to ₹5,000
Second Child Benefit₹6,000 if the child is a girl
Maximum Combined BenefitUp to ₹11,000
Payment ModeDirect Benefit Transfer (DBT)
Bank AccountAadhaar-Based Bank/Post Office Account
Application ModeOnline / Through AWW or ASHA Worker
BeneficiariesEligible Pregnant & Lactating Women
Official Portalhttps://wcd.delhi.gov.in

PM Matru Vandana Yojana 2026 Latest Update

दोस्तों सबसे पहले आप PM Matru Vandana Yojana 2026 Latest Update से जुड़ी सबसे जरूरी बात समझ लीजिए। आपको बताते चले की PMMVY को पूरे देश में 1 जनवरी 2017 से लागू किया गया था और बाद में PMMVY 2.0 के तहत इसके नियमों में बदलाव किए गए। और आपको बात दू की वर्तमान व्यवस्था में योजना के तहत पहले दो जीवित बच्चों तक लाभ का प्रावधान है, लेकिन दूसरे बच्चे के मामले में उसका लड़की होना जरूरी है।

आपको बता दे की पहले बच्चे के लिए दो किस्तों में कुल ₹5,000 दिए जाते हैं। पहली किस्त ₹3,000 और दूसरी किस्त ₹2,000 है। इसके लिए गर्भावस्था का पंजीकरण, कम से कम एक ANC यानी गर्भावस्था की जांच और बच्चे के जन्म के बाद जन्म पंजीकरण तथा जरूरी शुरुआती टीकाकरण जैसी शर्तें पूरी करनी होती हैं।अगरअ आपका दूसरा बच्चा लड़की है, तो PMMVY 2.0 में ₹6,000 की सहायता एक किस्त में देने का प्रावधान है। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान रजिस्ट्रेशन, कम से कम दो ANC और बच्चे के जन्म का पंजीकरण तथा 14 सप्ताह तक के जरूरी टीकाकरण की शर्तें लागू होती हैं।

एक और महत्वपूर्ण बदलाव आपको बात दे कि पति का Aadhaar कार्ड PMMVY 2.0 में अनिवार्य नहीं है। और इस योजना का पैसा पात्र लाभार्थी के Aadhaar आधारित बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाता है।साथ ही आपको बताता चलू की भारत सरकार के PMMVY Dashboard के अनुसार योजना में करीब 5.04 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हुए हैं और करीब 4.32 करोड़ लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। और कुल भुगतान राशि ₹20,344 करोड़ से अधिक बताई गई है।

इससे आप लोग समझ सकते हैं कि योजना का दायरा काफी बड़ा है। लेकिन सिर्फ गर्भवती होने से हर महिला को अपने-आप ₹11,000 नहीं मिलते। आपको बता दे हम की योजना में निर्धारित पात्रता और जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है तभी आप इस योजाना का लाभ सही से ले पाएंगे।

PMMVY में ₹11,000 कैसे मिलते हैं?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ₹11,000 का लाभ किस तरह मिलता है। आपको बात दे इसे आसान उदाहरण से समझते हैं।

पहला बच्चा:
पहले बच्चे के लिए कुल ₹5,000 तक का लाभ मिलता है।

  • पहली किस्त – ₹3,000
  • दूसरी किस्त – ₹2,000

दूसरा बच्चा अगर लड़की है:
दूसरे बच्चे के लिए ₹6,000 की सहायता का प्रावधान है।

इस तरह अगर महिला PMMVY 2.0 की पात्रता पूरी करती है और दोनों मामलों में योजना की शर्तें पूरी होती हैं, तो कुल लाभ ₹11,000 तक हो सकता है। तो आपको बात दे की अगर कहीं सिर्फ यह लिखा हो कि “हर गर्भवती महिला को सीधे ₹11,000 मिलेंगे”, तो इसे सही तरीके से समझना जरूरी है। ₹11,000 कुल संभावित लाभ है, न कि हर गर्भावस्था में मिलने वाली एकमुश्त राशि।

इसे भी पढ़ें: PM Awas Yojana Gramin List 2026: गांव की नई आवास लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Matru Vandana Yojana के लिए कौन पात्र है?

अब बात करते हैं PM Matru Vandana Yojana के लिए कौन पात्र है? यानि कौन आवेदन फ्रॉम बार सकतें हैं PMMVY के तहत सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों की पात्र गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को लक्षित किया गया है। सरकारी जानकारी के अनुसार लक्षित लाभार्थियों की उम्र 18 वर्ष 7 महीने से 55 वर्ष के बीच बताई गई है।

पात्रता साबित करने के लिए कई श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें शामिल हैं—

  • जिन महिलाओं के परिवार की सालाना नेट आय ₹8 लाख से कम है।
  • MGNREGA Job Card रखने वाली महिलाएं।
  • PM Kisan Samman Nidhi की महिला लाभार्थी।
  • e-Shram Card रखने वाली महिलाएं।
  • Ayushman Bharat PM-JAY की पात्र महिला लाभार्थी।
  • BPL राशन कार्ड वाली महिलाएं।
  • 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाली महिलाएं।
  • SC वर्ग की महिलाएं।
  • ST वर्ग की महिलाएं।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली AWW, AWH और ASHA कार्यकर्ता।
  • National Food Security Act यानी NFSA के तहत राशन कार्ड रखने वाली महिलाएं।

साथ ही आपको बता दे की सरकार की आधिकारिक जानकारी में पात्रता की इन श्रेणियों का उल्लेख किया गया है। आप लोग ध्यान रखें कि केवल इनमें से किसी एक दस्तावेज का होना ही पर्याप्त नहीं हो सकता; आवेदन के दौरान योजना की दूसरी शर्तों और दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाता है।

PM Matru Vandana Yojana के लिए जरूरी Documents

दोस्तों अब बात करते हैं कि PM Matru Vandana Yojana आवेदन करते समय कौन-कौन से कागजात तैयार रखने चाहिए। तो आपको बात दे की सरकारी FAQ के अनुसार लाभार्थी को अपना Aadhaar Number, MCP/RCHI Card और पात्रता साबित करने वाला निर्धारित दस्तावेज देना होता है।

आम तौर पर आपको ये चीजें तैयार रखनी चाहिए जो कली हम आपको नीचे विस्त्र से बता रहे हैं —

  1. महिला का Aadhaar Card
  2. MCP/RCHI Card
  3. बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते की जानकारी
  4. मोबाइल नंबर
  5. पात्रता का प्रमाण, जैसे e-Shram Card, MGNREGA Job Card, राशन कार्ड आदि
  6. बच्चे के जन्म के बाद Birth Registration की जानकारी
  7. बच्चे के टीकाकरण से संबंधित जानकारी

सबसे जरूरी बात यह है कि बैंक या पोस्ट ऑफिस खाता Aadhaar से जुड़ा होना चाहिए, क्योंकि PMMVY का भुगतान DBT के माध्यम से Aadhaar आधारित खाते में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana 2026-27: 15 नवंबर से शुरू होगा आवेदन, किसान ऐसे करें फसल बीमा के लिए Online Apply

PM Matru Vandana Yojana में आवेदन कैसे करें?

दोस्तों अगर आप PM Matru Vandana Yojana के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो कैसे आवेदन फॉर्म आसानी से भर सकतें हैं वे पूरी जानकारी और प्रक्रिया हमने आपको नीचे विस्त्र पूर्वक से बताया हैं बस आप इसे ध्यान पूर्वक से पढ़ें।

आपको बताते चले की PMMVY का आधिकारिक पोर्टल pmmvy.wcd.gov.in है। सरकारी जानकारी के अनुसार पात्र महिला खुद Citizen Login के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इसके अलावा नजदीकी Anganwadi Worker या ASHA Worker भी ऑनलाइन आवेदन में मदद कर सकती हैं।

अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करना आता है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Citizen Login के जरिए प्रक्रिया शुरू कर सकतें हैं।

और अगर ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है, तो सबसे आसान तरीका है कि अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी या ASHA Worker से संपर्क करें। और आप आवेदन के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी, Aadhaar, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, MCP/RCHI Card और पात्रता से संबंधित जानकारी भरनी होती है।

साथ ही मैं आपको बता दू की फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जरूर देख लें। नाम की स्पेलिंग, Aadhaar नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर में गलती होने पर बाद में समस्या आ सकती है।

PM Matru Vandana Yojana का Status घर बैठे कैसे चेक करें?

दोस्तों अब मान लीजिए आपने आवेदन कर दिया। इसके बाद अगला सवाल होता है—मेरा PMMVY Application किस स्थिति में है? पैसा आया या नहीं? तो आपको बता दे की इसके लिए PMMVY पोर्टल पर Track Your Application की सुविधा दी गई है। सरकारी जानकारी के अनुसार लाभार्थी इस सुविधा से आवेदन की live status और payment status को track कर सकते हैं।

आसान तरीका इस तरह समझें जो की हमने आपको नीचे सभी स्टेप बताया हैं आप इसे फॉलो करे—

Step 1: सबसे पहले PMMVY के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

Step 2: इसके बाद उपलब्ध लॉगिन/स्टेटस संबंधी विकल्प में अपनी जानकारी के अनुसार आगे बढ़ें। आवेदन से संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी पड़ सकती है।

Step 3: इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है।

Step 4: अगर आवेदन स्वीकृत हो चुका है, तो भुगतान की स्थिति भी प्रक्रिया के अनुसार दिखाई जा सकती है। अगर आवेदन में कोई कमी है या सत्यापन बाकी है, तो उसका अपडेट भी मिल सकता है।

यहां एक बात याद रखें—Status का मतलब सिर्फ “पैसा आ गया” नहीं होता। आवेदन की स्थिति अलग-अलग चरणों में हो सकती है, जैसे आवेदन जमा होना, सत्यापन, स्वीकृति या भुगतान प्रक्रिया।

PMMVY का पैसा कब मिलेगा?

दोस्तों अब सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल—PM Matru Vandana Yojana का पैसा खाते में कब आएगा? और यह सवाल सभी के मन में रहता हैं तो चलिए मैं आपको इसके सीधा जवाब बताता हूँ आपको बात दे की इसका जवाब आपके आवेदन की स्थिति और संबंधित किस्त की शर्तें पूरी होने पर निर्भर करता है।

आपको बताते चले की सरकार के Citizen Charter के अनुसार पहले बच्चे की पहली ₹3,000 की किस्त सफल enrollment के बाद निर्धारित प्रक्रिया में 30 दिनों के भीतर जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ₹2,000 की किस्त बच्चे के पहले 14 सप्ताह के universal immunization details portal में दर्ज होने के बाद 30 दिनों के भीतर जारी करने का प्रावधान बताया गया है। दूसरे बच्चे की लड़की होने पर ₹6,000 की single instalment के लिए सफल enrollment और 14 सप्ताह की immunization details पूरी होने के बाद 30 दिनों की समयसीमा बताई गई है।

इसका मतलब यह नहीं है कि हर महिला के खाते में एक ही तारीख को पैसा आएगा। और आवेदन की जांच, approval और जरूरी जानकारी update होना भी जरूरी है। आपको बता दू की अगर आपकी payment काफी समय से pending है तो पहले Status देखें और फिर संबंधित आंगनवाड़ी/ASHA Worker या अधिकारी से जानकारी लें।

PMMVY में Result कब जारी होगा?

यहां बहुत से लोग एक गलती करते हैं। वे Google पर “PM Matru Vandana Yojana Result Date” खोजते हैं। लेकिन मैं आपको बताता चलू की PMMVY कोई सरकारी भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा नहीं है। इसलिए इसका SSC, Railway या किसी भर्ती परीक्षा जैसा Result जारी नहीं होता।

यहां आपको अपना Application Status, Approval Status और Payment Status देखना होता है। अगर आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है, पात्रता की जांच हो गई है और जरूरी शर्तें पूरी हैं, तो योजना के नियमों के अनुसार DBT के जरिए राशि आपके Aadhaar आधारित बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में भेजी जाती है।

इसलिए आपको बता दे की अगर आप “PMMVY Result कब आएगा?” खोज रहे हैं, तो आपको Result Date के बजाय PMMVY Status Check पर ध्यान दे। और योजना के नियमों के अनुसार पात्र महिला बच्चे के जन्म के बाद भी निर्धारित समय के भीतर registration कर सकती है।

साथ ही मैं आपको बात दू की सरकारी FAQ के अनुसार PMMVY registration बच्चे के जन्म से 270 दिन तक किया जा सकता है। हालांकि दूसरे बच्चे के लिए लाभ लेने के मामले में गर्भावस्था के दौरान registration जरूरी है।

PMMVY में आवेदन Reject या Payment Pending क्यों हो सकता है?

दोस्तों अब बात करतें हैं की PM Matru Vandana Yojana में आवेदन Reject या Payment Pending क्यों हो सकता है? तो चलिए आपको इसके बारे में सरल और आसान भाषा में बताता हूँ दोस्तों कई बार महिला आवेदन कर देती है, लेकिन पैसा तुरंत नहीं आता। इसके कई कारण हो सकते हैं जो हमें आपको नीसह निम्नलिखित में बताने का कम किया है एक बार आवश्य पढ़ें।

1. Aadhaar में जानकारी की समस्या

अगर Aadhaar में नाम या दूसरी जानकारी और application details में अंतर है तो verification प्रभावित हो सकता है।

2. Bank Account की समस्या

Aadhaar-based payment के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस खाता सही तरीके से Aadhaar seeded होना जरूरी है।

3. जरूरी दस्तावेज अधूरे होना

अगर eligibility proof या MCP/RCHI Card से संबंधित जानकारी अधूरी है तो application आगे बढ़ने में समस्या हो सकती है।

4. ANC Details Update न होना

किस्त के लिए जरूरी ANC की जानकारी portal पर दर्ज होना जरूरी हो सकता है।

5. Birth Registration Pending होना

बच्चे के जन्म से जुड़ी शर्त वाली किस्त के लिए birth registration की जानकारी जरूरी है।

6. Immunization Details Update न होना

14 सप्ताह तक के जरूरी टीकाकरण से संबंधित जानकारी update न होने पर संबंधित किस्त की प्रक्रिया रुक सकती है।

ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। पहले Status देखें और फिर अपनी आंगनवाड़ी या ASHA Worker से बात करें।

PM Matru Vandana Yojana में आवेदन की Last Date क्या है?

दोस्तों अब हम जानेंगे की PM Matru Vandana Yojana में आवेदन की Last Date क्या है? तो आपको बता दे की यह सवाल भी बहुत लोगों के मन में रहता है। PMMVY में सामान्य रूप से ऐसा नहीं है कि पूरे देश के लिए हर साल एक ही अंतिम तारीख जारी होती है।

और आपको मैं बता दू की सरकारी FAQ के अनुसार पात्र महिला बच्चे के जन्म से 270 दिन तक PMMVY portal पर registration कर सकती है।लेकिन दूसरे बच्चे के लिए अगर बच्ची है और ₹6,000 का लाभ लेना है, तो गर्भावस्था के दौरान registration जरूरी बताया गया है।

इसलिए आपको बात दे की अगर आप पात्र हैं तो अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर है।

PM Matru Vandana Yojana में पति का Aadhaar जरूरी है या नहीं?

दोस्तों PM Matru Vandana Yojana में पति का Aadhaar जरूरी है या नहीं? तो चलिए मैं आपको इसकी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक से बताता हूँ PMMVY 2.0 में पति का Aadhaar अनिवार्य नहीं रखा गया है।

लेकिन आपको बता दे की पहले कई लोग आवेदन के समय पति का Aadhaar मांगने को लेकर परेशान होते थे, लेकिन PMMVY 2.0 में mandatory husband Aadhaar की शर्त हटाई गई है। इसलिए हम आपको बताते चले की अगर कोई व्यक्ति सिर्फ पति का Aadhaar नहीं होने की वजह से आवेदन नहीं होने की बात कहता है, तो आधिकारिक नियम जरूर जांचें।

हालांकि आपको मैं बता दू की लाभार्थी महिला का Aadhaar और Aadhaar-based payment व्यवस्था योजना में महत्वपूर्ण है।

PMMVY में पैसा किस खाते में आएगा?

दोस्तों अब आपको बताते हैं की क्या PMMVY में पैसा किस खाते में आएगा? तो दोस्तों देखिये योजना की राशि DBT यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से लाभार्थी के Aadhaar-based bank/post office account में भेजी जाती है।

इसलिए आपको मैं अभी बता रहा हूँ की आवेदन करते समय बैंक खाते की जानकारी सही रखना बहुत जरूरी है।अगर आपका बैंक खाता Aadhaar से seeded नहीं है या payment में बैंक से संबंधित कोई समस्या है, तो बैंक या पोस्ट ऑफिस से इसकी स्थिति की जानकारी लें।

और मैं आपको एक जरुरी बात कहना चाहता हूँ की किसी अनजान व्यक्ति को OTP, ATM PIN, UPI PIN या internet banking password कभी न दें इससे वे आपकी पूंजी खाली कर सकतें हैं इसलिए चीजें कभी भी न बताएं।

PM Matru Vandana Yojana PMMVY Helpline Number

दोस्तों अगर PMMVY से जुड़ी कोई शिकायत या जानकारी चाहिए तो सरकार ने multilingual PMMVY Helpline 1515 उपलब्ध कराई है। इसके अलावा आप अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ASHA Worker या संबंधित महिला एवं बाल विकास/स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से भी संपर्क कर सकती हैं।

PM Matru Vandana Yojana Important Links

Important LinkDirect Link
PMMVY Online Apply Click Here
Official WebsiteClick Here
Our Home PageClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

PM Matru Vandana Yojana 2026 FAQs

1. PM Matru Vandana Yojana क्या है?

Ans: PMMVY केंद्र सरकार की maternity benefit scheme है, जिसके तहत निर्धारित पात्रता और शर्तें पूरी करने वाली गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

2. PMMVY में ₹11,000 किसे मिलते हैं?

Ans: ₹11,000 एक ही बार मिलने वाली राशि नहीं है। पहले बच्चे के लिए ₹5,000 और दूसरे बच्चे के लड़की होने पर ₹6,000 का प्रावधान है। दोनों लाभों को मिलाकर राशि ₹11,000 तक हो सकती है।

3. पहले बच्चे पर PMMVY में कितने रुपये मिलते हैं?

Ans: पहले बच्चे के लिए ₹5,000 का प्रावधान है। यह दो किस्तों में दिया जाता है—₹3,000 और ₹2,000, निर्धारित शर्तें पूरी होने पर।

4. दूसरे बच्चे के लिए कितने रुपये मिलते हैं?

Ans: अगर दूसरा बच्चा लड़की है और पात्रता तथा योजना की शर्तें पूरी होती हैं, तो ₹6,000 की एक किस्त का प्रावधान है।

5. PMMVY का आवेदन कौन कर सकता है?

Ans: योजना में SC/ST, BPL, e-Shram, MGNREGA Job Card, PM-JAY, PM-KISAN, NFSA और निर्धारित आय सीमा जैसी कई पात्रता श्रेणियां हैं।

6. क्या PMMVY में पति का Aadhaar जरूरी है?

Ans: PMMVY 2.0 में पति का Aadhaar अनिवार्य नहीं है।

7. PMMVY Status कैसे Check करें?

Ans: PMMVY के आधिकारिक portal पर उपलब्ध Track Your Application सुविधा से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

8. PMMVY का Result कब जारी होगा?

Ans: PMMVY कोई परीक्षा नहीं है, इसलिए इसका परीक्षा जैसा Result Date नहीं होता। इसमें Application Status, Approval Status और Payment Status देखा जाता है।

9. PMMVY का पैसा कब आएगा?

Ans: पैसा आवेदन की approval और संबंधित किस्त की सभी शर्तें पूरी होने के बाद DBT से Aadhaar-based bank/post office account में भेजा जाता है। सरकारी Citizen Charter में निर्धारित conditions पूरी होने के बाद संबंधित payment के लिए 30 दिनों की समयसीमा बताई गई है।

10. PMMVY का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

Ans: सबसे पहले PMMVY portal पर Application और Payment Status देखें। इसके बाद Aadhaar, बैंक खाता, ANC, birth registration और immunization details की जांच करें। जरूरत पड़ने पर Anganwadi Worker, ASHA Worker या PMMVY Helpline 1515 से संपर्क करें।

PM Matru Vandana Yojana 2026 Conclusion

तो दोस्तों, अगर आपके घर में गर्भवती महिला है तो PM Matru Vandana Yojana की जानकारी जरूर समझ लें। इस योजना में पात्र महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चे की देखभाल से जुड़ी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आर्थिक सहायता दी जाती है।

सबसे जरूरी बात फिर से याद रखें—₹11,000 हर महिला को एक साथ नहीं मिलते। पहले बच्चे के लिए ₹5,000 और दूसरे बच्चे के लड़की होने पर ₹6,000 का प्रावधान है। इसलिए आपके मामले में कौन-सा लाभ लागू होगा, यह आपकी पात्रता और बच्चे की स्थिति पर निर्भर करेगा।

अगर आपने आवेदन कर दिया है तो अब सबसे जरूरी काम है PMMVY Status Check करना। Application Status, Approval Status और Payment Status देखते रहें। अगर कोई जानकारी pending है तो उसे संबंधित आंगनवाड़ी या ASHA Worker के माध्यम से पूरा करवाएं।

और सबसे खास बात—आवेदन के नाम पर किसी को OTP, PIN या बैंक की गोपनीय जानकारी न दें। PMMVY का official portal इस्तेमाल करें और किसी भी परेशानी में सरकारी माध्यम से ही जानकारी लें।

Leave a Comment