PM Fasal Bima Yojana 2026-27: नमस्तें किसान भाइयों! अगर आप किसान हैं और हर साल मौसम की मार से अपनी फसल को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपके लिए फसल बीमा की जानकारी काफी जरूरी है। आपको बताते चले की कभी बेमौसम बारिश, कभी ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़ या बीमारी के कारण तैयार फसल खराब हो जाती है और किसान को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यानी PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) किसानों के लिए फसल नुकसान से जुड़े वित्तीय जोखिम को कम करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
दोस्तों आपको बात दे इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक और अन्य निर्धारित जोखिमों से फसल को नुकसान होने पर पात्र किसानों को बीमा सहायता उपलब्ध कराना है।साथ ही आपके लिए ख़ुशी की बात यह हैं की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के लिए आवेदन जो की आपको बता दे 15 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू और 15 जनवरी 2027 तक आवेदन चलेगी। हालांकि किसान भाइयों को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि PMFBY में फसल और राज्य के हिसाब से अंतिम तारीख अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले आप अपने राज्य की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देख लें।
तो भाइयों इस लेख में हम आसान भाषा में जानेंगे कि PM Fasal Bima Yojana क्या है, PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के लिए कौन किसान आवेदन कर सकता है, कितना प्रीमियम देना पड़ता है, कौन-कौन सी फसलें कवर होती हैं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, फसल खराब होने पर क्लेम कैसे करना है और आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करना है अगर आप ये सभी जानकारी को लेना चाहते हैं तो इसलिए लिए आपको इस लेख को पूरा पढना होगा तभी आप इस योजना का लाभ सही तरीके से ले पाएंगे।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 Quick Overview
नीचे PM Fasal Bima Yojana 2026-27 की आवेदन तारीख, पात्रता, प्रीमियम और जरूरी जानकारी एक नजर में देखिए।
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) |
| योजना वर्ष | 2026-27 |
| संबंधित सीजन | रबी 2026-27 |
| आवेदन शुरू | 15 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी 2027 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन / अधिकृत माध्यम |
| लाभार्थी | पात्र किसान |
| बीमा का उद्देश्य | फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा |
| शामिल फसलें | अधिसूचित खाद्यान्न, तिलहन, वाणिज्यिक व बागवानी फसलें |
| रबी फसल पर किसान प्रीमियम | अधिकतम 1.5% तक |
| ऑनलाइन सुविधा | आवेदन, प्रीमियम कैलकुलेटर और स्टेटस |
| हेल्पलाइन नंबर | 14447 |
| आधिकारिक पोर्टल | https://pmfby.gov.in/ |
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 Good News
दोस्तों सबसे पहले आपको इस PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के Good News के बारे में विस्तार से बताते हैं ताकि आगे की जानकारी जानने में कोई दिक्कत या समस्या आपको बिलकूल ना हो आपको बता दे की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के लिए रबी सीजन से जुड़े आवेदन की तारीख के तौर पर 15 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू होने होने जारी रही हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 तक रखीं गई हैं यदि कोई भी किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस तिथि के भीतर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन के माध्यम से सफलता पूर्वक भर सकतें हैं ।
लेकिन यहां एक जरूरी सावधानी मैं आपको बता दू की। PMFBY की प्रक्रिया पूरी तरह एक जैसी तारीख पर पूरे देश में लागू नहीं होती। कौन-सी फसल अधिसूचित है, किस जिले में कौन-सा बीमा क्षेत्र है और किसान के लिए कट-ऑफ डेट क्या है—इन चीजों की जानकारी राज्य और फसल के अनुसार तय होती है।
इसलिए अगर आप बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र या किसी दूसरे राज्य से हैं तो केवल सामान्य तारीख देखकर आवेदन न छोड़ें। अपने राज्य की कृषि विभाग की सूचना और PMFBY पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी जरूर चेक करें यह आपके बहुत ही बेहतर रहेगी।
साथ ही आपको मैं बताता चलू की सरकारी PMFBY पोर्टल पर किसान को Crop Insurance के लिए Apply, Insurance Premium Calculator, Application Status और शिकायत से जुड़ी सुविधाएं दी गई हैं।
और आपको बता दे सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक PMFBY में आवेदन की जांच भी की जाती है। किसान का बीमा योग्य हित, जमीन/किरायेदारी से जुड़ा प्रमाण, बीमा किया गया क्षेत्र और वास्तविक क्षेत्र, बोई गई फसल और आवेदन में दर्ज फसल तथा किसान के नाम की जानकारी जैसे बिंदुओं का मिलान किया जा सकता है। तथा आप यह भी जन ले की गलत, अधूरी या जरूरी दस्तावेजों के बिना दी गई जानकारी के कारण आवेदन अस्वीकार भी हो सकता है।
इसलिए आवेदन करते समय जल्दबाजी करने के बजाय सभी जानकारी सही-सही भरना सबसे जरूरी है और सही से आवेदन फॉर्म भरने के लिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 Important Dates
दोस्तों और किसान भाइयों मैं आपको बात दू की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 से जुड़ी जरूरी तारीखें किसान भाइयों के लिए नीचे आसान भाषा में दी गई हैं। आवेदन करने से पहले अपने राज्य और फसल के अनुसार अंतिम तारीख जरूर जांच लें, क्योंकि तारीखों में बदलाव हो सकता है।
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तारीख |
|---|---|
| योजना का सीजन | रबी 2026-27 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 नवंबर 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख | 15 जनवरी 2027 |
| आवेदन/पॉलिसी स्टेटस चेक | आवेदन के बाद ऑनलाइन |
| फसल नुकसान की सूचना | नुकसान होने पर निर्धारित समय में |
| क्लेम प्रक्रिया | नुकसान के आकलन के बाद |
नोट: आपको बात दे की ऊपर दी गई 15 नवंबर और 15 जनवरी की तारीखें उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं। वास्तविक अंतिम तारीख राज्य, जिला, फसल और संबंधित अधिसूचना के अनुसार अलग हो सकती है। किसान अपने राज्य की आधिकारिक सूचना जरूर जांचें।
Read Also: PM Kisan eKYC 2026: ₹2000 की किस्त से पहले जरूर करें eKYC, मोबाइल से ऐसे चेक करें Status
PM Fasal Bima Yojana क्या है?
दोस्तों चलिए मैं आपको PM Fasal Bima Yojana 2026-27 क्या हैं इसके बारे में आसान भाषा में समझाता हूँ आपको बात दे की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना है। इसका मकसद यह है कि अगर किसी किसान की अधिसूचित फसल को बीमा के तहत आने वाले प्राकृतिक या दूसरे निर्धारित जोखिमों के कारण नुकसान होता है, तो पात्रता और नियमों के अनुसार उसे बीमा दावा मिल सके।
साथ ही आपको बताते चले की इसमें किसान पूरी बीमा लागत खुद नहीं देता। और किसान से निर्धारित हिस्सा लिया जाता है और बाकी प्रीमियम में सरकार की सब्सिडी का प्रावधान होता है। जो की आपको बता दे की PMFBY की आधिकारिक जानकारी के अनुसार सामान्य तौर पर खाद्यान्न और तिलहन फसलों के लिए किसान का अधिकतम प्रीमियम हिस्सा खरीफ में 2% और रबी में 1.5% तथा वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के लिए 5% तक है।
और आपको याह भी बता दू की वास्तविक लागू प्रीमियम संबंधित अधिसूचना और बीमा व्यवस्था पर निर्भर करता है। यानी इसे ऐसे आसन और सरल समझिए—किसान अपनी फसल को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाता है और यदि योजना के तहत कवर होने वाला नुकसान होता है, तो नियमों के अनुसार क्लेम प्रक्रिया शुरू होती है।
PM Fasal Bima Yojana में कौन-कौन सी फसलें आती हैं?
दोस्तों अब बात करते हैं की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 में कौन-कौन सी फसल आती हैं आपको बताते चले की PMFBY में हर फसल अपने आप शामिल नहीं होती। संबंधित राज्य और क्षेत्र में अधिसूचित फसल ही योजना के तहत बीमा के लिए पात्र होती है।
आधिकारिक FAQ के अनुसार योजना में मुख्य रूप से जो की मैं आपको नीचे बुलट पॉइंट के माध्यम से बताने जा रहा हूँ:
- खाद्यान्न फसलें
- अनाज
- मोटे अनाज
- दालें
- तिलहन
- वार्षिक वाणिज्यिक फसलें
- वार्षिक बागवानी फसलें
जैसी श्रेणियां शामिल हो सकती हैं। इसलिए आप किसान को आवेदन से पहले यह जरूर देखना चाहिए कि उसके गांव/क्षेत्र में उसकी बोई गई फसल इस सीजन में अधिसूचित है या नहीं।
PM Fasal Bima Yojana में कितना Premium देना होगा?
दोस्तों आपको बता दे की PM Fasal Bima Yojana में कितना Premium देना होगा? ये सवाल लगभग हर किसान के मन में आता है कि फसल का बीमा कराने के लिए कितना पैसा लगेगा। तो मैं आपको बात दू की PMFBY की आधिकारिक FAQ के अनुसार खाद्यान्न और तिलहन फसलों के लिए किसान का अधिकतम निर्धारित हिस्सा सामान्य तौर पर इस प्रकार है जो आप इस टेबल में देख पा रहें होंगे:
| फसल का मौसम | फसल की श्रेणी | किसान का अधिकतम प्रीमियम |
|---|---|---|
| खरीफ | खाद्यान्न एवं तिलहन फसलें | 2% तक |
| रबी | खाद्यान्न एवं तिलहन फसलें | 1.5% तक |
| खरीफ/रबी | वार्षिक वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलें | 5% तक |
आसान भाषा में आपको बात दे की: किसान को सामान्य तौर पर खरीफ की खाद्यान्न/तिलहन फसलों पर 2% तक, रबी की खाद्यान्न/तिलहन फसलों पर 1.5% तक और वार्षिक वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलों पर 5% तक प्रीमियम देना होता है।
लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर किसान को हर जगह बिल्कुल यही रकम देनी होगी। और बीमा राशि, अधिसूचित फसल, क्षेत्र और संबंधित राज्य की अधिसूचना के अनुसार वास्तविक गणना हो सकती है।
आपको बात दे PMFBY पोर्टल पर Insurance Premium Calculator भी उपलब्ध है, जिससे किसान अपने बीमा से संबंधित प्रीमियम की जानकारी देख सकता है।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के लिए Eligibility क्या है?
अब बात करते हैं पात्रता की। तो मैं आपको बताता चलू की इस योजना के लिए आप सबसे पहले किसान के पास उस फसल और जमीन से संबंधित वैध बीमा योग्य हित होना चाहिए। और जमीन के मालिक किसान के अलावा योजना के नियमों के अनुसार पात्र किरायेदार या बटाईदार किसान भी संबंधित प्रमाण के आधार पर शामिल हो सकते हैं।
लेकिन आपको बात दे की केवल किसान होना ही पर्याप्त नहीं है। आपकी फसल और क्षेत्र संबंधित सीजन में अधिसूचित होना भी जरूरी है। और आपको यह भी जान ले की आप आवेदन में किसान का नाम, जमीन, फसल, क्षेत्रफल और बैंक जैसी जानकारी सही होनी चाहिए।
साथ ही सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन की जांच में जमीन के क्षेत्रफल, बोई गई फसल, किसान के नाम और उपलब्ध दस्तावेजों जैसी चीजों का सत्यापन किया जा सकता है इसलिए मैं आपको यह बताना चाहता हूँ की सभी जानकारी और सभी दस्तावेज सही-सही दें तभी आप इस योजना ला लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
PM Fasal Bima Yojana के लिए जरूरी Documents
किसान भाइयों अब बात करतें हैं की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में क्या-क्या दस्तावेज लगेगा आपको बता दे की आमतौर पर किसान को इन जानकारियों/दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है जो की हमने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं एक बार जरुर पढ़ें:
- आधार कार्ड या संबंधित पहचान विवरण
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- IFSC Code
- जमीन से संबंधित दस्तावेज
- फसल और बोए गए क्षेत्र की जानकारी
- किरायेदार/बटाईदार होने पर संबंधित प्रमाण, जहां लागू हो
- किसान की व्यक्तिगत जानकारी
- पासबुक/बैंक संबंधी विवरण
दोस्तों PMFBY के आधिकारिक किसान रजिस्ट्रेशन पेज पर किसान का नाम, पासबुक में नाम, मोबाइल नंबर, उम्र, किसान श्रेणी, पता, पहचान विवरण और बैंक अकाउंट/IFSC जैसी जानकारी मांगी जाती है। सबसे जरूरी बात—नाम और दस्तावेजों में जानकारी गलत न भरें। वरना आपका आवेदन फॉर्म रद्द भी हो सकता हैं इसलिए हर जानकारी सही दें।
PM Fasal Bima Yojana Online Apply कैसे करें?
दोस्तों आपको बता दे की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 15 नवंबर से शुरू होगा आवेदन, किसान ऐसे करें फसल बीमा के लिए Online Apply यदि आप किसी भी गलती न कार्टन हुए इस फॉर्म को ऑनलाइन भरना चाहते हैं तो आप मेरे द्वारा बताएं गएँ आसान स्टेप को ध्यान पूर्वक से फॉलो किजीयें।
Step 1: ऑनलाइन आवेदन फ्रॉम भरने के लिए किसान भाइयों आप सबसे पहेल PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Step 2: उसके बाद अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप Farmer Corner में जाकर फसल बीमा के लिए Apply करने का विकल्प चुनें।
Step 3: अगर आप नए किसान हैं तो New Farmer Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 4: इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर और जरूरी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही दर्ज करें।
Step 5: अब आप अपन राज्य, जिला, प्रखंड/तहसील और गांव से संबंधित जानकारी भरें।
Step 6: उसके बाद आप अपना बैंक अकाउंट और IFSC की जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
Step 7: फिर उसके बाद अपनी जमीन और फसल से जुड़ी जानकारी भरें।
Step 8: जिस फसल का बीमा कराना है, उसे संबंधित विकल्प में चुनें।
Step 9: बीमा क्षेत्र और बाकी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करें।
Step 10: उपलब्ध होने पर प्रीमियम की राशि चेक करें।
Step 11: अंत में आप जानकारी भरने के बाद आवेदन को Submit करें और आवेदन संख्या/रसीद सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक पोर्टल पर किसान स्वयं फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकता है।
किसान भाइयों ध्यान रखें कि कुछ राज्यों में ऑनलाइन enrollment की प्रक्रिया राज्य के अपने पोर्टल से भी हो सकती है। उदाहरण के लिए PMFBY पोर्टल खुद बताता है कि कर्नाटक और गुजरात में NCIP पर direct online farmer enrollment उपलब्ध नहीं है और वहां राज्य के अपने पोर्टल से प्रक्रिया होती है।
फसल खराब होने पर क्या करें?
दोस्तों मान लीजिए आपने फसल का बीमा करा लिया और उसके बाद बारिश, ओलावृष्टि, बाढ़ या किसी दूसरे कवर किए गए जोखिम से फसल खराब हो गई। तो आपको बता दे की ऐसी स्थिति में आप सबसे पहले नुकसान की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर देना जरूरी है।
इसके बाद आपको बता दे PMFBY में अलग-अलग प्रकार के नुकसान के लिए अलग-अलग नियम होते हैं। आधिकारिक FAQ में standing crop yield losses, prevented sowing, localized calamities और post-harvest losses जैसे कवरेज का उल्लेख है।
इसलिए फसल खराब होने के बाद किसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि पैसा अपने आप खाते में आ जाएगा। और नुकसान की सूचना और क्लेम प्रक्रिया समय पर पूरी करना जरूरी है।
साथ ही मैं अआप्को बता दू की जरूरत पड़ने पर किसान PMFBY के Krishi Rakshak Portal & Helpline के माध्यम से भी शिकायत या सहायता ले सकता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 14447 है।
PM Fasal Bima Yojana में Result कब जारी होगा?
यहां एक जरूरी बात समझना बहुत जरूरी है। आपको बता दे की PM Fasal Bima Yojana कोई ऐसी भर्ती या परीक्षा नहीं है जिसमें आवेदन के बाद एक निश्चित तारीख को मेरिट लिस्ट या Result जारी किया जाता है।
यह एक फसल बीमा योजना है। इसलिए अगर आप पूछ रहे हैं कि “PM Fasal Bima Yojana 2026-27 का Result कब आएगा?”, तो यहां Result का मतलब आमतौर पर आवेदन की स्थिति, पॉलिसी की स्थिति या नुकसान के बाद क्लेम की स्थिति से हो सकता है।
आधिकारिक PMFBY पोर्टल पर किसान Application Status के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति देख सकता है। इसके अलावा Application Number, किसान का नाम, राज्य, जिला, तहसील और गांव जैसी जानकारी के जरिए आवेदन से संबंधित लॉगिन की सुविधा भी उपलब्ध है।
इसलिए कोई एक ऐसी तारीख नहीं बताई जा सकती कि 15 जनवरी के बाद PM Fasal Bima Yojana का Result इसी दिन आएगा।
PM Fasal Bima Yojana का Result/Status कैसे Check करें?
दोस्तों आपको बता दे की अगर आपने PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के लिए आवेदन कर दिया है और अब उसका Status देखना चाहते हैं, तो सबसे पहेल आपको PMFBY पोर्टल पर जाकर Application Status की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उसके बाद आपको अपना आवेदन नंबर या पोर्टल द्वारा मांगी गई दूसरी जानकारी तैयार रखनी होगी। आपको बता दे पोर्टल पर किसान के लिए आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा उपलब्ध है।
अगर आवेदन में कोई समस्या आती है, तो पहले अपने आवेदन की जानकारी और दस्तावेजों को चेक करें। जरूरत पड़ने पर संबंधित बैंक, CSC/अधिकृत चैनल, कृषि विभाग या PMFBY की हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।
PM Fasal Bima Yojana में Claim कब मिलता है?
दोस्तों अब आप यह सोच रहें होंगे की PM Fasal Bima Yojana 2026-27 में Claim कब मिलता है? तो मैं आपको इसके जवाब बात दू की क्लेम की कोई एक समान तारीख हर किसान के लिए तय नहीं होती। आप जन ले की क्लेम इस बात पर निर्भर कर सकता है कि नुकसान किस प्रकार का है, संबंधित क्षेत्र में फसल नुकसान का आकलन कैसे किया गया है, आवश्यक प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं और बीमा कंपनी/संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन किस स्थिति में है।
साथ ही हां आपको बताते चले की PMFBY के आधिकारिक डैशबोर्ड में claim paid, yield based, localized, prevented sowing और post-harvest जैसी अलग-अलग श्रेणियों में आंकड़े दिखाए जाते हैं।
इसलिए किसान को किसी सोशल मीडिया पोस्ट में दी गई “क्लेम की पक्की तारीख” पर भरोसा करने के बजाय अपने आवेदन और संबंधित सरकारी सूचना को देखना चाहिए और आप केवल अधिकारिक खबर पर ही विश्वाश करें।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 में किन बातों का ध्यान रखें?
दोस्तों आपको हम बता दे की आवेदन करते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां बाद में परेशानी पैदा कर सकती हैं।
पहली बात, किसान का नाम और आधार/बैंक रिकॉर्ड में नाम की जानकारी सही रखें।
दूसरी बात, जमीन का क्षेत्रफल वास्तविक क्षेत्रफल के अनुसार ही दर्ज करें।
तीसरी बात, जिस फसल की खेती की है, वही फसल आवेदन में दर्ज करें।
चौथी बात, बैंक अकाउंट और IFSC सही भरें।
पांचवीं बात, आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद या Application Number संभालकर रखें।
छठी बात, फसल खराब होने पर निर्धारित समय में नुकसान की सूचना देने की प्रक्रिया को नजरअंदाज न करें।
सरकारी जानकारी में भी स्पष्ट किया गया है कि गलत, अधूरी या आवश्यक दस्तावेजों के बिना दी गई जानकारी के कारण आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 Important Links
| Important Link | Direct Link |
|---|---|
| PM Fasal Bima Yojana Official Website | Click Here |
| Apply Online for Crop Insurance | Click Here |
| PMFBY Application Status Check | Click Here |
| Our Home Page | Visit Now |
| Our WhatsApp Channel | Click Here |
| Our Telegram Channel | Click Here |
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 FAQs
1. PM Fasal Bima Yojana 2026-27 का आवेदन कब शुरू होगा?
दोस्तों आपको बता दे की अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार आवेदन 15 नवंबर 2026 से शुरू होगा। हालांकि वास्तविक तारीख राज्य और अधिसूचित फसल के अनुसार जांचना जरूरी है।
2. PM Fasal Bima Yojana की Last Date क्या है?
अंतिम तारीख 15 जनवरी 2027 है। राज्य की आधिकारिक अधिसूचना में इससे अलग कट-ऑफ हो सकती है।
3. PM Fasal Bima Yojana में किसान को कितना Premium देना होता है?
सामान्य PMFBY नियमों में रबी खाद्यान्न और तिलहन फसलों के लिए किसान का अधिकतम हिस्सा 1.5%, खरीफ में 2% और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों में 5% तक बताया गया है।
4. क्या किसान घर बैठे PMFBY के लिए Online Apply कर सकता है?
हां, PMFBY के आधिकारिक पोर्टल पर Farmer Corner के जरिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि कुछ राज्यों में अलग राज्य पोर्टल की प्रक्रिया हो सकती है।
5. PM Fasal Bima Yojana में कौन-कौन सी फसलें शामिल हैं?
अधिसूचित खाद्यान्न, दाल, तिलहन तथा कुछ वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलें योजना में शामिल हो सकती हैं। वास्तविक फसल सूची राज्य और क्षेत्र की अधिसूचना से तय होती है।
6. क्या किरायेदार किसान भी फसल बीमा करा सकता है?
योजना के नियमों के अनुसार पात्र किरायेदार या बटाईदार किसान संबंधित वैध प्रमाण और अधिसूचना की शर्तों के आधार पर शामिल हो सकता है।
7. PM Fasal Bima Yojana का Result कब आएगा?
इस योजना में भर्ती परीक्षा जैसा एक सामान्य Result जारी नहीं होता। किसान अपने Application Status, Policy Status या Claim Status को चेक करता है।
8. फसल खराब होने के बाद किसान क्या करे?
अगर बीमा के तहत आने वाले जोखिम से फसल को नुकसान हुआ है तो किसान को निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा के अनुसार नुकसान की सूचना देनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर PMFBY की हेल्पलाइन 14447 से सहायता ली जा सकती है।
9. PMFBY Application Status कैसे Check करें?
PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट पर Application Status/फार्म से संबंधित लॉगिन सुविधा के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।
10. PM Fasal Bima Yojana में आवेदन करते समय सबसे जरूरी क्या है?
सबसे जरूरी है कि किसान अपना नाम, जमीन, फसल, क्षेत्रफल, बैंक अकाउंट और दूसरी जानकारी बिल्कुल सही दर्ज करे और आवेदन के बाद Application Number/रसीद सुरक्षित रखे। गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन पर समस्या आ सकती है।
PM Fasal Bima Yojana 2026-27 Conclusion
तो किसान भाइयों, अगर आप अपनी रबी फसल को PM Fasal Bima Yojana 2026-27 के तहत बीमा कराने की सोच रहे हैं, तो आवेदन की तारीख का इंतजार करने के साथ-साथ अपने जरूरी दस्तावेज अभी से तैयार रखें। आपको हम बता दे की अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू और 15 जनवरी 2027 अंतिम तारीख बताई गई है, लेकिन अपने राज्य की आधिकारिक अधिसूचना में फसल और अंतिम तारीख जरूर मिलाएं।
आवेदन करते समय नाम, जमीन, फसल और बैंक की जानकारी बिल्कुल सही भरें और आवेदन करने के बाद उसकी रसीद संभालकर रखें। फसल में नुकसान होने पर समय पर सूचना देना भी उतना ही जरूरी है। सबसे सही और ताजा जानकारी के लिए PMFBY के आधिकारिक पोर्टल को ही आधार मानें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️