Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 Kaise Banaye

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026: पेंशनर्स अब घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र, जानें ऑनलाइन जमा करने का आसान तरीका

Published on: November 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके घर में कोई पेंशन लेने वाले बुजुर्ग हैं या आप खुद सरकारी पेंशन का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी Life Certificate बहुत जरूरी दस्तावेज है। आपको हम बताते चले की हर साल पेंशन जारी रखने के लिए पेंशनर्स को यह प्रमाण देना होता है कि वे जीवित हैं। पहले इसके लिए बैंक, पोस्ट ऑफिस या पेंशन कार्यालय जाना पड़ता था। कई बार बुजुर्गों को लंबी लाइन में लगना पड़ता था और आने-जाने में भी काफी परेशानी होती थी।

लेकिन अब आपको इन परेशानियों से काफी हद तक राहत मिल सकती है। भारत सरकार ने Jeevan Pramaan यानी Digital Life Certificate की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसकी मदद से पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन से फेस ऑथेंटिकेशन करके घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इतना ही नहीं, जिन बुजुर्गों को मोबाइल चलाना नहीं आता या जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे डाकिया, ग्रामीण डाक सेवक, बैंक या नजदीकी CSC सेंटर की मदद भी ले सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 से जुड़ी हर जरूरी बात आसान भाषा में समझाने वाले हैं। जैसे जीवन प्रमाण पत्र क्या है, इसे कौन बनवा सकता है, 2026 में जमा करने की तारीख क्या है, मोबाइल से ऑनलाइन कैसे बनाएं, कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और प्रमाण पत्र बनने के बाद उसका स्टेटस कैसे चेक करें। इसलिए अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य पेंशन लेता है, तो इस जानकारी को अंत तक जरूर पढ़िए।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 Overview

ParticularsDetails
Article NameJeevan Pramaan Life Certificate 2026
Certificate NameDigital Life Certificate
संबंधित विभागGovernment of India
संबंधित मंत्रालयMinistry of Electronics and IT
लाभार्थीपात्र पेंशनर्स
आवेदन का माध्यमOnline / Offline
प्रमाण पत्र का तरीकाAadhaar Based Authentication
Face AuthenticationAvailable
सामान्य आवेदन अवधि1 November 2026
80 वर्ष या अधिक उम्र1 October 2026 से
सामान्य अंतिम तारीख30 November 2026 (केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स)
आधिकारिक वेबसाइटjeevanpramaan.gov.in

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 क्या है?

दोस्तों बहुत से लोगों को Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 क्या है? इसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी नहीं होती हैं तो चलिए मैं आपको सबसे पहले बताता हूँ आपको बता दे की ब कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी से रिटायर हो जाता है और उसे हर महीने पेंशन मिलती है, तो संबंधित पेंशन विभाग को समय-समय पर यह जानकारी चाहिए होती है कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति जीवित है। इसी के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जाता है। और पहले पेंशनर्स को खुद बैंक या पेंशन कार्यालय जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज करानी पड़ती थी। लेकिन बुजुर्गों और बीमार पेंशनर्स के लिए यह काम काफी मुश्किल होता था।

इसी परेशानी को कम करने के लिए भारत सरकार ने Jeevan Pramaan Digital Life Certificate की शुरुआत की। यह आधार आधारित डिजिटल सुविधा है, जिसमें पेंशनर की पहचान बायोमेट्रिक तरीके से की जाती है। इसके लिए फिंगरप्रिंट, आईरिस या स्मार्टफोन के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

साथ ही मैं आपको बता दू की जब पेंशनर की पहचान सफलतापूर्वक सत्यापित हो जाती है, तो उसका Digital Life Certificate तैयार हो जाता है। इसे एक अलग Pramaan ID दी जाती है और संबंधित पेंशन भुगतान एजेंसी इसे ऑनलाइन देख सकती है। यानी आसान शब्दों में कहें तो अब पेंशनर्स को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जरूरी नहीं कि बैंक की लाइन में खड़ा होना पड़े।

Read Aslo:

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 कौन बनवा सकता है?

दोस्तों अब सवाल आता है कि इस डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?तो आपको बता दें कि भारत सरकार की यह सुविधा उन पात्र पेंशनर्स के लिए है जिनकी Pension Sanctioning Authority Jeevan Pramaan सिस्टम से जुड़ी हुई है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित पेंशनर्स शामिल हो सकते हैं:

  1. केंद्र सरकार के पेंशनर्स।
  2. राज्य सरकार के पेंशनर्स।
  3. रक्षा विभाग के पात्र पेंशनर्स।
  4. सरकारी संगठनों के पेंशनर्स।
  5. सार्वजनिक क्षेत्र के पात्र संस्थानों के पेंशनर्स।
  6. EPFO की पात्र पेंशन योजनाओं के लाभार्थी, जहां संबंधित एजेंसी की सुविधा उपलब्ध हो।

हालांकि हम आपको बतला दे सभी पेंशनर्स के लिए पात्रता अपने आप लागू नहीं हो जाती। आपकी पेंशन देने वाली संस्था Jeevan Pramaan से जुड़ी होनी चाहिए।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 जरूरी तारीखें

पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए इसे आसान तरीके से समझ लीजिए।

Pensioners CategorySubmission Start Date
80 वर्ष या उससे अधिक उम्र1 October 2026
80 वर्ष से कम उम्र1 November 2026
सामान्य अंतिम तारीख (केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स)30 November 2026

ध्यान रखें कि यह समय-सीमा केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स के सामान्य वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र नियमों के अनुसार है। राज्य सरकार, EPFO या अन्य पेंशन एजेंसियों के लिए अपने संबंधित विभाग की सूचना भी जांच लें।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों अगर आप अपने मोबाइल से Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 बनाना चाहते हैं, तो पहले कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रख लीजिए। आपको बता दे की आवेदन के दौरान निम्नलिखित जानकारियों की जरूरत पड़ सकती है जो की नीचे आप देख सकते हैं:

  1. पेंशनर का आधार कार्ड नंबर।
  2. पेंशनर का मोबाइल नंबर।
  3. PPO Number यानी Pension Payment Order Number।
  4. पेंशन बैंक खाता संख्या।
  5. बैंक का नाम।
  6. Pension Sanctioning Authority की जानकारी।
  7. Pension Disbursing Agency की जानकारी।
  8. पेंशन का प्रकार।
  9. इंटरनेट कनेक्शन।
  10. फेस ऑथेंटिकेशन के लिए स्मार्टफोन।

एक जरूरी बात: पेंशनर का आधार नंबर संबंधित पेंशन भुगतान एजेंसी के रिकॉर्ड से जुड़ा होना चाहिए। अगर आधार और पेंशन खाते की जानकारी में गड़बड़ी है, तो प्रमाण पत्र बनने या स्वीकार होने में परेशानी आ सकती है।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 Online कैसे बनाएं?

अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। आखिर अपने मोबाइल से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाना है? देखिए, इसके लिए आपको Jeevan Pramaan Face App और Aadhaar Face RD App की जरूरत होगी। सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार Android मोबाइल में Android 9.0 या उससे ऊपर का वर्जन और iPhone में iOS 14.0 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए। आइए पूरी प्रक्रिया एक-एक करके समझते हैं।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store खोलें।

Step 2: अब वहां से AadhaarFaceRD App डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।

Step 3: इसके बाद Jeevan Pramaan Face App को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।

Step 4: अब Jeevan Pramaan Face App को ओपन करें।

Step 5: स्क्रीन पर मांगी गई जरूरी जानकारी भरें। इसमें पेंशनर का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य पेंशन संबंधी विवरण शामिल हो सकते हैं।

Step 6: अब मोबाइल नंबर और दूसरी मांगी गई जानकारी का सत्यापन पूरा करें।

Step 7: इसके बाद पेंशनर की जानकारी जैसे PPO Number, बैंक खाता संख्या और पेंशन देने वाली संस्था का विवरण सही-सही भरें।

Step 8: अब Face Authentication की प्रक्रिया शुरू करें।

Step 9: मोबाइल का फ्रंट कैमरा पेंशनर के चेहरे की पहचान करेगा। इस दौरान पेंशनर को कैमरे के सामने अपना चेहरा ठीक से रखना होगा।

Step 10: मोबाइल की स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और फेस स्कैन पूरा करें।

Step 11: पहचान सफल होने के बाद Digital Life Certificate जनरेट हो जाएगा।

Step 12: इसके बाद आपके मोबाइल पर SMS के माध्यम से Pramaan ID प्राप्त होगी।

इस तरह आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे Jeevan Pramaan Life Certificate बना सकते हैं।

ध्यान रखें कि ऐप के संस्करण और स्क्रीन पर दिखाई देने वाले विकल्पों के अनुसार प्रक्रिया में थोड़ा अंतर हो सकता है। हमेशा आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करें।

बिना स्मार्टफोन के Jeevan Pramaan Life Certificate कैसे बनवाएं?

अब बहुत सारे बुजुर्ग ऐसे भी हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या उन्हें मोबाइल से ऑनलाइन काम करना नहीं आता। ऐसे पेंशनर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए भी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं आप इसे ध्यान पूर्वक से पढ़ें।

1. नजदीकी CSC सेंटर से

आप अपने आसपास के Common Service Centre यानी CSC पर जाकर जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। वहां ऑपरेटर आपके पेंशन संबंधी विवरण दर्ज करके फिंगरप्रिंट या आईरिस के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कर सकता है।

2. बैंक शाखा के माध्यम से

अगर आप बैंक जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना चाहते हैं, तो संबंधित पेंशन भुगतान बैंक की शाखा में जाकर यह सुविधा ले सकते हैं। बैंक में उपलब्ध बायोमेट्रिक सुविधा से डिजिटल प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।

3. पोस्ट ऑफिस के माध्यम से

पेंशनर्स नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी Digital Life Certificate बनवाने की जानकारी ले सकते हैं। इन सभी तरीकों में संबंधित पेंशन एजेंसी और सेवा उपलब्ध होने की शर्त लागू होती है।

डाकिया घर आकर बनाएगा Life Certificate, जानें पूरी प्रक्रिया

दोस्तों मैं आपको बताता चलू की यह सुविधा उन बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद है जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं या बैंक और CSC सेंटर तक नहीं जा सकते। और India Post Payments Bank यानी IPPB की मदद से पेंशनर्स घर बैठे डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से Digital Life Certificate बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको ये काम करने होंगे:

  1. सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से संपर्क करें।
  2. वहां डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से Doorstep Digital Life Certificate की सुविधा के बारे में बताएं।
  3. जरूरी होने पर पोस्ट ऑफिस या उपलब्ध IPPB माध्यम से घर आने का अनुरोध करें।
  4. पेंशनर का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, PPO Number और पेंशन खाते की जानकारी तैयार रखें।
  5. डाकिया घर आकर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेगा।
  6. सफल प्रक्रिया के बाद Digital Life Certificate बन जाएगा।
  7. पेंशनर को Pramaan ID SMS के माध्यम से मिल जाएगी।

इस सुविधा का शुल्क कितना है?

आपको बतला दे की IPPB की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Digital Life Certificate जनरेट करने के लिए ₹70 (GST सहित) का शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा इस सेवा के लिए अलग से Doorstep Charges नहीं लिए जाते हैं।

यह सुविधा IPPB और गैर-IPPB दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, बशर्ते संबंधित पेंशन एजेंसी DLC सुविधा पर उपलब्ध हो। इसलिए जिन बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है, वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Jeevan Pramaan Life Certificate Status 2026 कैसे चेक करें?

अब मान लीजिए कि आपने अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा लिया है, तो उसके बाद यह जानना भी जरूरी है कि आपका प्रमाण पत्र सही तरीके से जनरेट हुआ है या नहीं। इसके लिए आप नीचे बताए गए तरीके को अपनाएं।

Step 1: सबसे पहले Jeevan Pramaan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step 2: अब Pensioner Login वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: यहां अपना Pramaan ID दर्ज करें।

Step 4: इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें।

Step 5: अब Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 6: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

Step 7: OTP दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।

Step 8: अब आप अपना Digital Life Certificate PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

इस PDF में प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी और उसका स्टेटस देखा जा सकता है।

ध्यान रहे, केवल Pramaan ID जनरेट हो जाना और पेंशन भुगतान एजेंसी द्वारा प्रमाण पत्र स्वीकार कर लेना दो अलग-अलग बातें हो सकती हैं। इसलिए PDF में स्टेटस जरूर देखें। अगर प्रमाण पत्र Reject हो गया है, तो संबंधित बैंक या पेंशन कार्यालय से संपर्क करके सही जानकारी के साथ दोबारा प्रक्रिया पूरी करें।

Jeevan Pramaan Life Certificate जमा करने के बाद क्या बैंक जाना होगा?

यह सवाल बहुत सारे पेंशनर्स पूछते हैं कि अगर हमने मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र बना लिया, तो क्या इसकी कॉपी लेकर बैंक जाना पड़ेगा?तो इसका जवाब है कि सामान्य डिजिटल प्रक्रिया में अलग से प्रमाण पत्र बैंक में जमा करने की जरूरत नहीं होती है।

Jeevan Pramaan के माध्यम से बना Digital Life Certificate संबंधित Pension Disbursing Agency के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध होता है। हालांकि अपनी तरफ से Pramaan ID और PDF सुरक्षित रखना जरूरी है। अगर बैंक की तरफ से कोई जानकारी मांगी जाती है या प्रमाण पत्र रिजेक्ट होता है, तो संबंधित बैंक या पेंशन कार्यालय से संपर्क करें।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 बनाते समय किन गलतियों से बचें?

दोस्तों, जीवन प्रमाण पत्र बनाना आसान है, लेकिन छोटी-सी गलती के कारण आपका Digital Life Certificate रिजेक्ट हो सकता है।

इसलिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें:

  • आधार नंबर सही दर्ज करें।
  • PPO Number की जांच करके ही फॉर्म भरें।
  • पेंशन बैंक खाते की सही जानकारी दें।
  • पेंशन देने वाली संस्था का सही नाम चुनें।
  • मोबाइल नंबर चालू रखें।
  • फेस स्कैन करते समय पर्याप्त रोशनी रखें।
  • चेहरे पर कैमरे की पहचान में बाधा डालने वाली चीजें न रखें।
  • प्रमाण पत्र बनने के बाद Pramaan ID सुरक्षित रखें।
  • डाउनलोड की गई PDF में स्टेटस जरूर जांचें।
  • किसी अनजान व्यक्ति को OTP या आधार से जुड़ी गोपनीय जानकारी न बताएं।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 Important Links

महत्वपूर्ण जानकारीलिंक
Official WebsiteClick Here
Face App DownloadClick Here
Life Certificate LoginClick Here
Life Certificate StatusClick Here
Official FAQClick Here
Post Office Doorstep ServiceClick Here
Our Website Home PageClick Here
WhatsApp ChannelClick Here

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 क्या है?

Ans. Jeevan Pramaan भारत सरकार की आधार आधारित डिजिटल सुविधा है, जिसके माध्यम से पात्र पेंशनर्स बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन से अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं।

Q2. Jeevan Pramaan Life Certificate बनाने की अंतिम तारीख क्या है?

Ans. केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स के लिए सामान्य अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। अन्य पेंशन योजनाओं के लाभार्थी अपने संबंधित विभाग के नियम जरूर जांचें।

Q3. क्या 80 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स अक्टूबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं?

Ans. हां, 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र पेंशनर्स 1 अक्टूबर 2026 से अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

Q4. क्या जीवन प्रमाण पत्र मोबाइल से घर बैठे बनाया जा सकता है?

Ans. हां, पेंशनर्स Jeevan Pramaan Face App और Aadhaar Face RD App की मदद से स्मार्टफोन पर फेस ऑथेंटिकेशन करके घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

Q5. Jeevan Pramaan बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

Ans. इसके लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, PPO Number, पेंशन बैंक खाता संख्या और पेंशन से संबंधित जरूरी जानकारी की आवश्यकता होती है।

Q6. क्या बिना स्मार्टफोन के भी जीवन प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है?

Ans. हां, बिना स्मार्टफोन वाले पेंशनर्स नजदीकी CSC सेंटर, बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस या उपलब्ध डोरस्टेप सेवा की मदद से अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Q7. क्या डाकिया घर आकर Jeevan Pramaan बना सकता है?

Ans. हां, India Post Payments Bank की डोरस्टेप सुविधा के माध्यम से डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक घर आकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए Digital Life Certificate बनाने में सहायता कर सकते हैं।

Q8. Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 बनाने का कितना शुल्क लगता है?

Ans. IPPB की आधिकारिक डोरस्टेप DLC सेवा के लिए ₹70 का शुल्क निर्धारित है। दूसरी जगहों पर सेवा के अनुसार शुल्क अलग हो सकता है।

Q9. Jeevan Pramaan बनने के बाद Pramaan ID कहां मिलेगी?

Ans. सफलतापूर्वक प्रमाण पत्र जनरेट होने के बाद पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से Pramaan ID भेजी जाती है।

Q10. क्या Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 हर साल बनवाना जरूरी है?

Ans. पात्र पेंशनर्स को अपने पेंशन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अवधि के अनुसार जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। इसकी वैधता आजीवन नहीं होती, इसलिए अगली निर्धारित अवधि में नया प्रमाण पत्र बनवाना पड़ सकता है।

Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 निष्कर्ष

तो दोस्तों, इस तरह आप समझ गए होंगे कि Jeevan Pramaan Life Certificate 2026 कैसे बनाया जाता है और इसे घर बैठे ऑनलाइन जमा करने के लिए कौन-कौन से तरीके उपलब्ध हैं।अगर आप पेंशन लेते हैं, तो सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख का ध्यान जरूर रखें। खासकर 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स के लिए 1 अक्टूबर से और 80 वर्ष से कम उम्र के पेंशनर्स के लिए 1 नवंबर से सामान्य वार्षिक प्रक्रिया शुरू होती है।

सबसे अच्छी बात यह है कि अब बुजुर्गों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर बार बैंक की लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वे मोबाइल से Face Authentication कर सकते हैं या डाकिया, पोस्ट ऑफिस, बैंक और CSC सेंटर की सहायता ले सकते हैं। इसलिए अगर आपके माता-पिता, दादा-दादी या परिवार में कोई पेंशनर हैं, तो उन्हें इस सुविधा के बारे में जरूर बताएं। इससे उनका समय और मेहनत दोनों बच सकते हैं।

Leave a Comment