LPG Gas Connection Online Apply 2026-27: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके घर में अभी तक LPG गैस कनेक्शन नहीं है और आप नया गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो अब आपको हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल की मदद से Indane Gas, Bharat Gas या HP Gas का नया कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कई लोगों को लगता है कि नया गैस कनेक्शन लेने के लिए पहले गैस एजेंसी जाना होगा, फिर वहां फॉर्म भरना होगा और उसके बाद कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन अब तेल कंपनियों ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। आप घर बैठे अपनी पसंद की गैस कंपनी चुन सकते हैं, अपनी जानकारी भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
इसलिए इस लेख में हम आपको सामान्य LPG गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, दोनों के बारे में आसान भाषा में समझाने वाले हैं। साथ ही जानेंगे कि कौन आवेदन कर सकता है, कौन-कौन से कागजात लगेंगे, नया गैस कनेक्शन लेने में कितना खर्च आएगा और मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।
LPG Gas Connection Online Apply 2026-27 Overview
| Details | Information |
|---|---|
| Article Name | LPG Gas Connection Online Apply 2026-27 |
| Connection Type | Domestic LPG Connection |
| Gas Companies | Indane, Bharat Gas, HP Gas |
| Application Mode | Online / Offline |
| Beneficiaries | Eligible Indian Households |
| PMUY Scheme | Ujjwala Yojana 2.0 |
| Required Documents | Aadhaar, Address Proof, KYC |
| Application Fee | As per applicable company charges |
| Payment Mode | Online / Distributor |
| Official Website | PMUY / LPG Company Portal |
LPG Gas Connection क्या होता है?
दोस्तों सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि LPG गैस कनेक्शन क्या होता है। आपको बताते चले की LPG का पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas है। इसका इस्तेमाल घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। पहले ज्यादातर घरों में लकड़ी, कोयला या दूसरे पारंपरिक ईंधन का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब बड़ी संख्या में परिवार LPG गैस का उपयोग करते हैं। जब आप किसी सरकारी तेल कंपनी जैसे Indian Oil, Bharat Petroleum या Hindustan Petroleum से घरेलू गैस सिलेंडर और रेगुलेटर लेते हैं, तो आपको घरेलू LPG कनेक्शन मिलता है।
भारत में मुख्य रूप से तीन बड़ी कंपनियां घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराती हैं।
- Indane Gas – Indian Oil Corporation
- Bharat Gas – Bharat Petroleum
- HP Gas – Hindustan Petroleum
आप अपने इलाके में उपलब्ध डिस्ट्रीब्यूटर के अनुसार इनमें से किसी कंपनी का कनेक्शन ले सकते हैं।
LPG Gas Connection कितने प्रकार का होता है?
नया गैस कनेक्शन लेने से पहले आपको इसके प्रकार भी समझ लेने चाहिए जो की हमने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं आप इसे आवश्य पढ़ें।
1. Single Bottle Connection (SBC)
इसमें आपको एक LPG सिलेंडर मिलता है। अगर आपके घर में गैस का इस्तेमाल कम होता है, तो एक सिलेंडर वाला कनेक्शन आपके लिए पर्याप्त हो सकता है।
2. Double Bottle Connection (DBC)
इसमें दो सिलेंडर दिए जाते हैं। एक सिलेंडर खत्म होने पर आप दूसरे सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बार-बार सिलेंडर खत्म होने की परेशानी कम होती है।
3. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कनेक्शन
यह गरीब परिवारों की पात्र वयस्क महिलाओं के लिए सरकार की योजना है। इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को डिपॉजिट फ्री LPG कनेक्शन दिया जाता है।
ध्यान रखें कि सामान्य कनेक्शन और उज्ज्वला योजना के लाभ एवं शुल्क एक जैसे नहीं होते।
Read Aslo:
- Indane Gas e-KYC 2026 Online: Step-by-Step Process, Aadhaar Verification & Status Check
- Bihar Vridha Pension e-KYC 2026: घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी, जानें स्टेटस चेक और पूरी प्रक्रिया
- Silai Machine Yojana 2026 Online Apply: घर बैठे ऐसे भरें आवेदन फॉर्म, ₹15,000 का लाभ मिलेगा, जानें पात्रता और दस्तावेज
- Voter ID Card Download 2026: घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें अपना वोटर कार्ड, जानें सबसे आसान तरीका!

LPG Gas Connection के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
दोस्तों अब बात करते हैं कि नया गैस कनेक्शन लेने के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है। आपको मैं बता दू की सामान्य घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं।
- आवेदक भारत में रहने वाला घरेलू उपभोक्ता होना चाहिए।
- आवेदक के पास वैध पहचान प्रमाण होना चाहिए।
- वर्तमान पते का प्रमाण उपलब्ध होना चाहिए।
- जिस घर के लिए कनेक्शन लिया जा रहा है, वहां पहले से किसी परिवार के सदस्य के नाम घरेलू LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक को निर्धारित KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- कनेक्शन के लिए संबंधित गैस कंपनी के नियमों का पालन करना होगा।
यहां एक बात समझना जरूरी है कि एक ही घरेलू परिवार और साझा रसोई के लिए सरकारी तेल कंपनियों के नियमों के अनुसार एक से ज्यादा घरेलू कनेक्शन नहीं दिए जाते। इसलिए आवेदन करते समय पहले से मौजूद कनेक्शन की जानकारी छिपाएं नहीं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कौन आवेदन कर सकता है?
दोस्तों आपको बता दे अगर आप सामान्य गैस कनेक्शन के बजाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग पात्रता निर्धारित की गई है।इस योजना का लाभ मुख्य रूप से गरीब परिवार की ऐसी वयस्क महिला को मिलता है, जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो। इसके अलावा कुछ जरूरी शर्तें भी हैं जो हमने आपको नीचे बता दिया हैं।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पहले से घरेलू LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक को निर्धारित Deprivation Declaration देना होगा।
- परिवार की जानकारी और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
- आवेदन की जांच के बाद पात्रता की पुष्टि की जाएगी।
सरकारी दिशा-निर्देशों में SC, ST, PMAY-G, AAY, MBC, वनवासी और अन्य निर्धारित श्रेणियों के साथ 14-point declaration के आधार पर गरीब परिवारों को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब यह है कि केवल राशन कार्ड होने से उज्ज्वला कनेक्शन मिलना पक्का नहीं है। परिवार की पात्रता और दस्तावेजों की जांच भी जरूरी है।
LPG Gas Connection के लिए जरूरी दस्तावेज
अब अगर आप नया गैस कनेक्शन लेने जा रहे हैं, तो पहले जरूरी कागजात अपने पास रख लीजिए। इससे ऑनलाइन आवेदन करते समय बार-बार दस्तावेज ढूंढने की परेशानी नहीं होगी। सामान्य गैस कनेक्शन के लिए ये दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:
- आधार कार्ड।
- पहचान प्रमाण पत्र।
- पते का प्रमाण।
- मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि मांगा जाए।
- बैंक खाते का विवरण, जहां लागू हो।
- निर्धारित KYC फॉर्म।
- परिवार में पहले से कनेक्शन नहीं होने का घोषणा पत्र, जहां आवश्यक हो।
पते के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य स्वीकार्य दस्तावेज इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
उज्ज्वला योजना के लिए अतिरिक्त दस्तावेज
अगर आप PM Ujjwala Yojana के तहत आवेदन कर रहे हैं, तो ये दस्तावेज भी तैयार रखें:
- आवेदक महिला का आधार कार्ड।
- परिवार के वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड।
- राशन कार्ड या परिवार की संरचना बताने वाला सरकारी दस्तावेज।
- बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक।
- वर्तमान पते का प्रमाण, यदि आधार पर पता अलग है।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- KYC आवेदन फॉर्म।
- Deprivation Declaration।
अगर आप दूसरे स्थान से आकर रह रहे हैं और आपके पास स्थानीय राशन कार्ड नहीं है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवासी परिवारों के लिए Self Declaration का विकल्प उपलब्ध हो सकता है।
नया LPG Gas Connection लेने में कितना पैसा लगेगा?
दोस्तों यह सवाल लगभग हर व्यक्ति के मन में आता है कि आखिर नया गैस कनेक्शन लेने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे? तो देखिए, सामान्य LPG कनेक्शन के लिए आपको कंपनी के निर्धारित शुल्क के अनुसार भुगतान करना पड़ सकता है। इसमें सिलेंडर की सिक्योरिटी डिपॉजिट, प्रेशर रेगुलेटर, गैस पाइप, इंस्टॉलेशन और अन्य लागू शुल्क शामिल हो सकते हैं। कुल खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी कंपनी का कनेक्शन ले रहे हैं, एक सिलेंडर ले रहे हैं या दो और आपके क्षेत्र में कौन-से शुल्क लागू हैं।
उदाहरण के लिए मैं आपको बताता चलू की, IndianOil की प्रकाशित शुल्क सूची में सामान्य 14.2 किलो सिलेंडर की सिक्योरिटी डिपॉजिट और रेगुलेटर की राशि अलग-अलग दिखाई गई है। इसके अलावा पाइप और इंस्टॉलेशन का शुल्क भी लागू हो सकता है।
इसलिए किसी एक निश्चित रकम को सभी कंपनियों और सभी राज्यों के लिए लागू नहीं समझना चाहिए। आवेदन के समय मिलने वाले आधिकारिक Payment Summary को देखकर ही भुगतान करें।
उज्ज्वला योजना में कितना पैसा देना होगा?
इसके बाद आपको बताते चले की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को सरकार की सहायता से डिपॉजिट फ्री कनेक्शन दिया जाता है। इसमें निर्धारित सिलेंडर, रेगुलेटर, गैस पाइप और अन्य जरूरी उपकरण शामिल होते हैं। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को पहला रिफिल और चूल्हा भी मुफ्त दिया जाता है।
इसलिए अगर आप उज्ज्वला योजना के लिए पात्र हैं, तो सामान्य कनेक्शन के लिए पैसा जमा करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
LPG Gas Connection Online Apply 2026-27: मोबाइल से आवेदन कैसे करें?
अब आते हैं सबसे जरूरी हिस्से पर। अगर आप अपने मोबाइल से नया गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को ध्यान से समझिए। आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि आप Indane Gas, Bharat Gas या HP Gas में से किस कंपनी का कनेक्शन लेना चाहते हैं।
Indane Gas New Connection Online Apply
अगर आप इंडेन गैस का नया कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले मोबाइल में Chrome Browser खोलें।
Step 2: अब Indian Oil की आधिकारिक वेबसाइट cx.indianoil.in पर जाएं।
Step 3: वेबसाइट पर New Connection या संबंधित LPG सेवा का विकल्प खोजें।
Step 4: अब अपने राज्य, जिला और क्षेत्र के अनुसार उपलब्ध गैस डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देखें।
Step 5: इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और पते का विवरण भरें।
Step 6: जरूरी KYC और पहचान से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
Step 7: आवेदन में भरी गई सभी जानकारी दोबारा जांच लें।
Step 8: अगर पोर्टल पर भुगतान का विकल्प दिया गया है, तो वहां दिखाए गए शुल्क के अनुसार ऑनलाइन पेमेंट करें।
Step 9: आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाला Reference Number सुरक्षित रख लें।
इसके बाद आपकी जानकारी की जांच की जाएगी और आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित गैस एजेंसी आपसे संपर्क कर सकती है।
Bharat Gas New Connection Online Apply
अगर आप भारत गैस का नया कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को अपनाएं।
Step 1: सबसे पहले Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट my.ebharatgas.com खोलें।
Step 2: यहां New Connection या Register for LPG Connection का विकल्प देखें।
Step 3: अब अपने मोबाइल नंबर और मांगी गई जानकारी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
Step 4: अपने राज्य, जिला और नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करें।
Step 5: इसके बाद नाम, पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
Step 6: पहचान प्रमाण और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेज अपलोड करें।
Step 7: सभी जानकारी सही होने पर आवेदन सबमिट करें।
Step 8: यदि ऑनलाइन भुगतान मांगा जाता है, तो आधिकारिक पोर्टल पर ही भुगतान करें।
इस तरह आप भारत गैस के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HP Gas New Connection Online Apply
अगर आप HP Gas का कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।
Step 1: अपने मोबाइल में HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट myhpgas.in खोलें।
Step 2: यहां New LPG Connection या संबंधित आवेदन विकल्प पर जाएं।
Step 3: अब अपने क्षेत्र के अनुसार HP Gas डिस्ट्रीब्यूटर चुनें।
Step 4: आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता भरें।
Step 5: इसके बाद जरूरी पहचान और पते के दस्तावेज अपलोड करें।
Step 6: आवेदन की जानकारी ध्यान से चेक करें।
Step 7: पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान विकल्प के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
Step 8: आवेदन जमा होने के बाद Reference Number सुरक्षित रखें।
आपके आवेदन की जांच पूरी होने के बाद गैस एजेंसी आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी।
ध्यान रखें कि तीनों कंपनियों की वेबसाइट पर विकल्पों के नाम और आवेदन के चरण थोड़े अलग हो सकते हैं। अगर आपके क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन का विकल्प उपलब्ध नहीं दिखाई देता है, तो नजदीकी अधिकृत गैस एजेंसी से KYC फॉर्म लेकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
PM Ujjwala Yojana Online Apply कैसे करें?
अब उन महिलाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया समझ लेते हैं जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन लेना चाहती हैं।
Step 1: सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in खोलें।
Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर Apply for New Ujjwala 2.0 Connection का विकल्प देखें।
Step 3: अब अपनी पसंद की गैस कंपनी चुनें। यहां Indane, Bharat Gas और HP Gas के विकल्प मिल सकते हैं।
Step 4: इसके बाद संबंधित कंपनी के आवेदन पेज पर जाएं।
Step 5: मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और परिवार का विवरण भरें।
Step 6: आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार की जानकारी वाला दस्तावेज और बैंक खाते से संबंधित जानकारी जमा करें।
Step 7: जरूरी घोषणा पत्र और KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 8: फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की जानकारी सुरक्षित रख लें।
Step 9: इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा आपके दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी।
Step 10: पात्रता सही पाए जाने पर आगे की प्रक्रिया पूरी करके गैस कनेक्शन जारी किया जा सकता है।
अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है, तो आप नजदीकी CSC सेंटर की सहायता भी ले सकते हैं। सरकारी जानकारी के अनुसार CSC के माध्यम से आवेदन जमा करने पर ₹20 का सेवा शुल्क लग सकता है।
नया गैस कनेक्शन मिलने में कितना समय लगता है?
दोस्तों अब कई लोग पूछते हैं कि आवेदन करने के बाद गैस सिलेंडर कितने दिनों में मिल जाएगा? तो इसका कोई एक निश्चित समय सभी आवेदनों के लिए नहीं बताया जा सकता। यह आपके आवेदन की जांच, आधार और परिवार की जानकारी के सत्यापन, डिस्ट्रीब्यूटर की प्रक्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकताओं पर निर्भर करता है।
अगर आपके दस्तावेज सही हैं और कोई दूसरी घरेलू LPG कनेक्शन संबंधी समस्या नहीं है, तो प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। आवेदन करने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल पर आने वाले मैसेज को देखते रहें। जरूरत पड़ने पर संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
आपको बता दे की अगर आपने नया गैस कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन कहां तक पहुंचा है, तो सबसे पहले उसी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं, जहां आपने आवेदन किया था।
वहां Login या Application Status से संबंधित विकल्प देखें। आवेदन संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से उपलब्ध स्टेटस चेक करें। अगर ऑनलाइन स्टेटस नहीं दिख रहा है, तो अपनी नजदीकी गैस एजेंसी में आवेदन की रसीद या Reference Number लेकर संपर्क कर सकते हैं।
गैस कनेक्शन लेते समय इन बातों का ध्यान रखें
नया कनेक्शन लेने के समय कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें।
- परिवार में पहले से LPG कनेक्शन है तो उसकी सही जानकारी दें।
- आधार और पते का विवरण सही भरें।
- भुगतान केवल आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को करें।
- पेमेंट की रसीद जरूर लें।
- बिना बिल के किसी व्यक्ति को पैसे न दें।
- सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप की जांच करवाकर ही कनेक्शन लें।
- गैस एजेंसी से इंस्टॉलेशन और सुरक्षा की जानकारी जरूर समझें।
- गैस लीकेज होने पर तुरंत 1906 पर कॉल करें।
LPG Gas Connection Online Apply 2026-27 Important Links
| Indane Gas New Connection Apply | Click Here |
| Bharat Gas New Connection Apply | Click Here |
| HP Gas New Connection Apply | Click Here |
| PM Ujjwala Yojana Online Apply | Click Here |
| LPG Gas Services & Information | Click Here |
| Our Website Home Page | Click Here |
| WhatsApp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
LPG Gas Connection Online Apply 2026-27: FAQs
Q1. नया LPG गैस कनेक्शन ऑनलाइन कैसे लें?
Ans. नया गैस कनेक्शन लेने के लिए Indane, Bharat Gas या HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Connection का विकल्प चुनें। इसके बाद अपनी जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज जमा करें।
Q2. क्या मोबाइल से घर बैठे नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं?
Ans. हां, आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।
Q3. नया गैस कनेक्शन लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
Ans. आवेदन के लिए आधार कार्ड, पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, मोबाइल नंबर और KYC फॉर्म जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।
Q4. क्या बिना राशन कार्ड के नया गैस कनेक्शन मिल सकता है?
Ans. सामान्य गैस कनेक्शन के लिए राशन कार्ड ही एकमात्र जरूरी दस्तावेज नहीं है। कंपनी द्वारा स्वीकार किए जाने वाले दूसरे पहचान और पते के प्रमाण भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Q5. नया LPG गैस कनेक्शन लेने में कितना खर्च आता है?
Ans. सामान्य गैस कनेक्शन का खर्च कंपनी, सिलेंडर की संख्या और लागू सिक्योरिटी डिपॉजिट तथा अन्य शुल्क पर निर्भर करता है। सही राशि आवेदन के समय पोर्टल पर देख सकते हैं।
Q6. क्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है?
Ans. हां, पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत डिपॉजिट फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है। इसके साथ पहला रिफिल और चूल्हा भी निर्धारित नियमों के अनुसार मुफ्त मिलता है।
Q7. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की गरीब परिवार की महिला आवेदन कर सकती है। परिवार में पहले से किसी सदस्य के नाम घरेलू LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए और अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
Q8. नया गैस कनेक्शन आवेदन करने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans. जिस कंपनी की वेबसाइट से आपने आवेदन किया है, वहां लॉगिन करके Application Status का विकल्प देखें। जरूरत पड़ने पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ गैस एजेंसी से भी संपर्क कर सकते हैं।
Q9. क्या एक ही घर में दो LPG गैस कनेक्शन लिए जा सकते हैं?
Ans. सामान्य घरेलू नियमों के अनुसार एक ही परिवार और साझा रसोई के लिए एक से अधिक घरेलू LPG कनेक्शन की अनुमति नहीं है। अलग परिवार और अलग रसोई के मामले में कंपनी के नियम लागू होंगे।
Q10. गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर कोई शुल्क लगता है?
Ans. सामान्य कनेक्शन में कंपनी के निर्धारित शुल्क लागू होते हैं। वहीं उज्ज्वला योजना में स्वयं ऑनलाइन आवेदन जमा करने पर शुल्क नहीं है। CSC के माध्यम से आवेदन करने पर ₹20 सेवा शुल्क लग सकता है।
LPG Gas Connection Online Apply 2026-27: निष्कर्ष
तो दोस्तों, अब आपको समझ में आ गया होगा कि LPG Gas Connection Online Apply 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करना है। अगर आपके घर में अभी तक गैस कनेक्शन नहीं है, तो आप अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार Indane, Bharat Gas या HP Gas में से किसी एक कंपनी का चयन कर सकते हैं।
अगर आप गरीब परिवार से आते हैं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो सामान्य कनेक्शन लेने से पहले उज्ज्वला योजना के लिए अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
सबसे जरूरी बात यह है कि आवेदन करते समय अपनी सही जानकारी दें और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर गैस कनेक्शन के नाम पर पैसे न दें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत गैस एजेंसी के माध्यम से ही आवेदन करें।
उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको नया गैस कनेक्शन लेने में मदद मिलेगी। अगर आपके परिवार या आसपास किसी व्यक्ति को नए गैस कनेक्शन की जरूरत है, तो उसके साथ भी यह जानकारी जरूर शेयर करें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️
