Voter ID Card Download 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपका वोटर आईडी कार्ड बन चुका है, लेकिन अभी तक आपको उसका फिजिकल कार्ड नहीं मिला है या आपका पुराना वोटर कार्ड कहीं खो गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको हम बताते चले की अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर या साइबर कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मतदाताओं के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसके माध्यम से आप अपना e-EPIC यानी डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद यह कार्ड आपके मोबाइल में PDF फाइल के रूप में सेव हो जाएगा। आप इसे जरूरत पड़ने पर कभी भी खोल सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन-सी वेबसाइट खोलनी होगी? क्या मोबाइल नंबर से भी वोटर आईडी डाउनलोड किया जा सकता है? अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है तो क्या करें? और अगर मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक नहीं है, तो डाउनलोड कैसे होगा? तो दोस्तों, इस लेख में हम आपको एकदम आसान भाषा में पूरी प्रक्रिया समझाने वाले हैं। आप इस लेख को अंत तक पढ़िए, क्योंकि यहां आपको मोबाइल से Voter ID Card Download करने के साथ-साथ उससे जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिलने वाली है।
Voter ID Card Download 2026 Overview
| Details | Information |
|---|---|
| Article Name | Voter ID Card Download 2026 |
| Card Name | Voter ID Card / EPIC |
| Digital Card | e-EPIC |
| Department | Election Commission of India |
| लाभार्थी | पंजीकृत मतदाता |
| Download Mode | Online |
| File Format | |
| Required Details | EPIC Number / Reference Number |
| Verification | Registered Mobile OTP |
| Official Portal | Voters’ Services Portal |
| Official Website | voters.eci.gov.in |
Voter ID Card क्या होता है?
दोस्तों सबसे पहले समझ लेते हैं कि वोटर आईडी कार्ड आखिर क्या होता है। आपको मियन बता दू की जब कोई भारतीय नागरिक निर्धारित उम्र और दूसरी जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाता है, तो उसे निर्वाचन आयोग की ओर से Elector Photo Identity Card यानी EPIC जारी किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो यही हमारा वोटर आईडी कार्ड होता है। इस कार्ड में मतदाता की पहचान से जुड़ी जानकारी होती है, जैसे नाम, फोटो और EPIC नंबर।
इसका मुख्य उद्देश्य मतदान के समय मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना है। हालांकि एक बात हमेशा याद रखें कि केवल वोटर कार्ड होना मतदान के लिए पर्याप्त नहीं है। आपका नाम संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची यानी Electoral Roll में होना भी जरूरी है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो आप निर्वाचन आयोग की सुविधा से अपना डिजिटल वोटर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं यदि आपको डाउनलोड करने नहीं आता हैं तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।
Read Also:
- India Post Bank e-KYC 2026: अब घर बैठे मोबाइल से करें KYC, जानें पूरा ऑनलाइन तरीका!
- Bihar Ration Card Download 2026: बिहार नया राशन कार्ड PDF डाउनलोड करें, ऑनलाइन ऐसे करें
- Aadhaar Card Download 2026: मोबाइल से 2 मिनट में डाउनलोड करें आधार कार्ड, घर बैठे जानें पूरा तरीका!
- Voter Card Mobile Number Link 2026: वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें? जानें ऑनलाइन तरीका

e-EPIC क्या है? क्या यह असली वोटर कार्ड की तरह काम करता है?
दोस्तों आपको बता दे की अब आपने कई जगह e-EPIC का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन बहुत से लोगों को अभी भी यह समझ नहीं आता कि e-EPIC और सामान्य वोटर कार्ड में क्या अंतर है। तो दोस्तों, e-EPIC आपके वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल रूप है। इसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इस डिजिटल कार्ड को अपने फोन में सुरक्षित रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपका फिजिकल वोटर कार्ड घर पर रह गया है या कहीं खो गया है, तो आपके पास उसकी डिजिटल कॉपी उपलब्ध रहेगी। e-EPIC की कुछ खास बातें:
- यह वोटर कार्ड का डिजिटल वर्जन होता है।
- इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
- मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में सुरक्षित रख सकते हैं।
- जरूरत पड़ने पर प्रिंट निकाल सकते हैं।
- इसे DigiLocker में भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
ध्यान दें कि e-EPIC डाउनलोड करना और नया वोटर कार्ड बनवाना दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं।
Voter ID Card Download 2026 करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
अगर आप अपने मोबाइल से Voter ID Card Download 2026 करना चाहते हैं, तो सबसे पहले कुछ जरूरी चीजें अपने पास रख लें जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बता दिया हैं।
1. मोबाइल फोन: आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए, जिससे आप निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खोल सकें।
2. इंटरनेट कनेक्शन: वेबसाइट पर लॉगिन करने और PDF डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी।
3. EPIC Number: यह आपके वोटर कार्ड पर लिखा हुआ एक विशेष पहचान नंबर होता है। इसे डालकर आप अपना कार्ड खोज सकते हैं।
4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: OTP के माध्यम से पहचान सत्यापित करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है।
5. Buddy या Cyber Cafe की जरूरत नहीं: आप चाहें तो खुद अपने मोबाइल से पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं। किसी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं है।
अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तो पहले निर्वाचन आयोग के वोटर सर्च पोर्टल पर अपना नाम खोज सकते हैं।
Voter ID Card Download 2026 Online Kaise Kare?
दोस्तों अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। अगर आप अपने मोबाइल से Voter ID Card Download 2026 करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप को ध्यान से फॉलो करें। मैं आपको बिल्कुल आसान तरीके से समझाता हूं, ताकि पहली बार आवेदन करने वाले व्यक्ति को भी परेशानी न हो।
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई दूसरा ब्राउजर खोलें। इसके बाद निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
Step 2: Login या Sign-Up करें
अब आपके सामने Election Commission of India का Voters’ Services Portal खुल जाएगा। यहां आपको Login/Sign-Up का विकल्प दिखाई देगा। अगर आपका पहले से अकाउंट बना हुआ है, तो अपनी जानकारी डालकर लॉगिन कर लें।
अगर अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर और मांगी गई जानकारी की मदद से नया अकाउंट बना लें।
Step 3: E-EPIC Download विकल्प चुनें
लॉगिन करने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध Services सेक्शन में जाएं। यहां आपको E-EPIC Download का विकल्प दिखाई देगा। अब इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
Step 4: अपना EPIC Number डालें
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना EPIC Number या उपलब्ध विकल्प के अनुसार Form Reference Number डालना होगा। इसके बाद अपना राज्य चुनें और मांगी गई जानकारी भरें।
Step 5: Search बटन पर क्लिक करें
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Search के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे सकती है। एक बार अपना नाम और दूसरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
Step 6: OTP Verification करें
अब आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जा सकता है। आपके मोबाइल पर आए OTP को निर्धारित जगह पर दर्ज करें और Verify के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 7: Download e-EPIC पर क्लिक करें
OTP सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद आपको Download e-EPIC का विकल्प दिखाई देगा। अब इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
Step 8: मोबाइल में PDF सेव करें
अब आपका डिजिटल वोटर आईडी कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा। आप इसे अपने मोबाइल के Download Folder में जाकर देख सकते हैं।
इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Voter ID Card Download 2026 की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ध्यान दें कि पोर्टल के इंटरफेस में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। इसलिए स्क्रीन पर दिखाई देने वाले निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ें।
EPIC Number नहीं है तो Voter ID Card कैसे डाउनलोड करें?
दोस्तों अब बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर उनका वोटर कार्ड कहीं खो गया है और उन्हें EPIC नंबर भी याद नहीं है, तो वे अपना डिजिटल वोटर कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे? तो इसका भी एक आसान तरीका है।
इसके लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in खोलें। अब यहां आपको वोटर लिस्ट में नाम खोजने के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। आप निम्न जानकारी की मदद से अपना नाम खोज सकते हैं:
- अपना पूरा नाम।
- पिता या पति का नाम।
- जन्मतिथि या उम्र।
- राज्य का नाम।
- जिला और विधानसभा क्षेत्र।
- उपलब्ध होने पर मोबाइल नंबर।
जानकारी भरने और कैप्चा पूरा करने के बाद Search पर क्लिक करें। अगर आपकी जानकारी मतदाता सूची में उपलब्ध है, तो आपका रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां से अपना EPIC Number नोट कर लें। इसके बाद दोबारा Voters’ Services Portal पर जाकर e-EPIC Download की प्रक्रिया पूरी करें।
इस तरह अगर आपका पुराना वोटर कार्ड खो गया है, तब भी आप उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने की कोशिश कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक नहीं है तो क्या करें?
दोस्तों आपको बता दे की कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति का वोटर कार्ड तो बना हुआ होता है, लेकिन उसमें दिया गया मोबाइल नंबर बंद हो चुका होता है या अब वह नंबर उसके पास नहीं होता। ऐसी स्थिति में OTP Verification के दौरान परेशानी आ सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो सबसे पहले Voters’ Services Portal पर उपलब्ध e-KYC या मोबाइल अपडेट से संबंधित विकल्प और निर्देश जांचें।
जरूरत पड़ने पर अपने विवरण में सुधार या अपडेट के लिए Form 8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। Form 8 का इस्तेमाल मतदाता सूची में विवरण सुधारने, निवास स्थान बदलने और EPIC के प्रतिस्थापन जैसी सेवाओं के लिए किया जाता है। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है, तो अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क कर सकते हैं। आप लोग ध्यान रखें कि OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
Voter ID Card Download 2026 नहीं हो रहा है तो क्या करें?
दोस्तों कई बार सभी जानकारी सही भरने के बाद भी वोटर कार्ड डाउनलोड नहीं होता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह जांचें कि आपका EPIC नंबर सही है या नहीं। इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखें:
1. वेबसाइट नहीं खुल रही है: अगर वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।
2. OTP नहीं आ रहा है: जांचें कि आपका मोबाइल नंबर सही और सक्रिय है या नहीं। कुछ देर इंतजार करके OTP दोबारा भेजने का विकल्प इस्तेमाल करें।
3. EPIC Number गलत बता रहा है: अपने वोटर कार्ड या वोटर सर्च पोर्टल से EPIC नंबर दोबारा जांचें।
4. रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है: पहले यह जांच लें कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।
5. PDF डाउनलोड नहीं हो रही है: मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन और पर्याप्त स्टोरेज की जांच करें। जरूरत पड़ने पर दूसरे ब्राउजर से कोशिश करें।
अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
Voter ID Card और e-EPIC में क्या अंतर है?
| Voter ID Card | e-EPIC |
|---|---|
| यह वोटर कार्ड का फिजिकल रूप है | यह वोटर कार्ड का डिजिटल रूप है |
| इसे प्रिंटेड कार्ड के रूप में रखा जाता है | इसे PDF में डाउनलोड किया जाता है |
| इसे साथ लेकर चलना पड़ सकता है | मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं |
| कार्ड खोने पर परेशानी हो सकती है | डिजिटल कॉपी दोबारा डाउनलोड की जा सकती है |
| भौतिक पहचान पत्र | इलेक्ट्रॉनिक पहचान पत्र |
Voter ID Card Download 2026 करने के बाद क्या करें?
दोस्तों, जब आपका डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड हो जाए, तो उसे ऐसे ही मोबाइल में छोड़ने के बजाय सुरक्षित रख लें। सबसे पहले PDF को अपने फोन के किसी सुरक्षित फोल्डर में सेव करें। इसके अलावा आप चाहें तो इसे DigiLocker में भी रख सकते हैं।
अगर आपको इसकी प्रिंट कॉपी चाहिए, तो PDF को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं। एक बात और, अपना वोटर कार्ड किसी अनजान व्यक्ति को WhatsApp या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजने से बचें। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी होती है।
Voter ID Card Download 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Particulars | Links |
|---|---|
| Official Website | Click Here |
| Mobile Banking | Click Here |
| Doorstep Banking | Click Here |
| Aadhaar Services | Click Here |
| WhatsApp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
Voter ID Card Download 2026 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. Voter ID Card Download 2026 कैसे करें?
Ans. आप भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर लॉगिन करें। इसके बाद E-EPIC Download विकल्प चुनकर अपना डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. क्या मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है?
Ans. जी हां, आप अपने स्मार्टफोन में ब्राउजर खोलकर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जा सकते हैं और घर बैठे अपना e-EPIC PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q3. Voter ID Card Download 2026 करने के लिए कौन-सी वेबसाइट है?
Ans. वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल वर्जन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ है।
Q4. e-EPIC क्या होता है?
Ans. e-EPIC वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल रूप है। इसे PDF फॉर्मेट में मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके सुरक्षित रखा जा सकता है।
Q5. क्या बिना EPIC नंबर के वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
Ans. अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तो पहले electoralsearch.eci.gov.in पर अपना नाम खोजें। वहां से EPIC नंबर मिलने के बाद e-EPIC डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Q6. क्या वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है?
Ans. ऑनलाइन डाउनलोड के दौरान मोबाइल नंबर पर OTP Verification की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की उपलब्धता जांच लें।
Q7. क्या e-EPIC को PDF में डाउनलोड कर सकते हैं?
Ans. हां, डिजिटल वोटर कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड होता है। आप इसे अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Q8. अगर मेरा वोटर कार्ड खो गया है तो क्या करूं?
Ans. अगर आपका वोटर कार्ड खो गया है, तो पहले वोटर सर्च पोर्टल पर अपना नाम और EPIC नंबर खोजें। इसके बाद आधिकारिक पोर्टल से e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं।
Q9. क्या डिजिटल वोटर कार्ड मतदान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?
Ans. e-EPIC निर्वाचन आयोग द्वारा जारी डिजिटल EPIC है। मतदान के लिए निर्धारित पहचान संबंधी नियमों का पालन करना होगा और आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है।
Q10.Voter ID Card Download 2026 नहीं होने पर कहां शिकायत करें?
Ans. अगर आपको वोटर कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने क्षेत्र के BLO से सहायता ले सकते हैं।
Voter ID Card Download 2026 – निष्कर्ष
तो दोस्तों, अब आपको समझ में आ गया होगा कि Voter ID Card Download 2026 कैसे करना है और अपने मोबाइल से डिजिटल वोटर कार्ड कैसे निकालना है।अगर आपका वोटर कार्ड पहले से बना हुआ है, तो आप निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर e-EPIC की PDF कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको EPIC नंबर, लॉगिन और जरूरी मोबाइल सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है।
अगर आपका वोटर कार्ड खो गया है और EPIC नंबर भी याद नहीं है, तो पहले वोटर सर्च पोर्टल पर अपना नाम खोजकर नंबर पता कर सकते हैं।
मेरी आपको यही सलाह है कि वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए हमेशा भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी या OTP शेयर न करें। अगर यह जानकारी आपके काम आई है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी घर बैठे अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️
