Aadhaar Card Address Change 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके आधार कार्ड में पुराना पता लिखा हुआ है और अब आप किसी दूसरी जगह रहने लगे हैं, तो आपके लिए अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी हो सकता है। कई बार घर बदलने, किराए पर रहने या किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होने के बाद आधार कार्ड में पुराना एड्रेस ही रहता है। ऐसे में बैंक, सरकारी योजना या किसी दूसरी जरूरी सेवा का लाभ लेते समय परेशानी हो सकती है।
लेकिन अब आपको आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए बार-बार आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI ऑनलइन सुविधा दी है, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे ही आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे कि Aadhaar Card Address Change 2026 क्या है, मोबाइल से पता कैसे बदलना है, कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, कितना शुल्क लगेगा और आवेदन करने के बाद नया पता कितने दिनों में अपडेट होगा। इसलिए इस लेख में दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
Aadhaar Card Address Change 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आर्टिकल का नाम | Aadhaar Card Address Change 2026 |
| कार्ड का नाम | आधार कार्ड |
| संबंधित संस्था | UIDAI |
| सेवा का नाम | Address Update |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन पोर्टल | myAadhaar Portal |
| शुल्क | ₹75 (अलग से एड्रेस अपडेट) |
| समय | जांच और सत्यापन के बाद अपडेट |
| जरूरी चीज | आधार से लिंक मोबाइल नंबर |
| ऑफलाइन विकल्प | नजदीकी आधार सेवा केंद्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | myaadhaar.uidai.gov.in |
इसे भी पढ़ें:-Voter ID Card Download 2026: घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें अपना वोटर कार्ड, जानें सबसे आसान तरीका!
इसे भी पढ़ें:-Aadhaar Card Download 2026: मोबाइल से 2 मिनट में डाउनलोड करें आधार कार्ड, घर बैठे जानें पूरा तरीका!
इसे भी पढ़ें:-Voter Card Mobile Number Link 2026: वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें? जानें ऑनलाइन तरीका
Aadhaar Card Address Change 2026 Latest Update
दोस्तों आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI की तरफ से एड्रेस अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। अगर आपके आधार कार्ड में पुराना पता दर्ज है, तो आप myAadhaar पोर्टल पर जाकर नए पते के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे या एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है।आप अपने मोबाइल से भी यह काम कर सकते हैं।
इस ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि लॉगिन और वेरिफिकेशन के दौरान उसी नंबर पर OTP भेजा जाता है। इसके अलावा नए पते के समर्थन में UIDAI की मान्य दस्तावेज सूची में शामिल एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होता है।
शुल्क को लेकर एक जरूरी बात: UIDAI की वर्तमान शुल्क जानकारी के अनुसार अलग से डेमोग्राफिक अपडेट, जिसमें पता बदलना भी शामिल है, के लिए ₹75 शुल्क है। वहीं केवल Proof of Address या Proof of Identity दस्तावेज जमा करने वाली Document Update सेवा अलग है। myAadhaar पोर्टल पर यह Document Update सुविधा 14 जून 2027 तक निःशुल्क दिखाई गई है। दोनों सेवाओं को एक जैसा न समझें।
आपको बता चले रिक्वेस्ट जमा होने के बाद UIDAI दस्तावेज और दी गई जानकारी की जांच करता है। रिक्वेस्ट सबमिट करने का मतलब यह नहीं है कि पता तुरंत बदल जाएगा। जांच पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद ही आधार में नया पता अपडेट होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर शुल्क और नियम जरूर चेक करें, क्योंकि UIDAI समय-समय पर अपनी सेवाओं में बदलाव कर सकता है।
Aadhaar Card Address Change 2026:आधार कार्ड में पता बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि अगर आप अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करना चाहते हैं, तो आपके पास नए पते का वैध प्रमाण होना चाहिए। इसे Proof of Address यानी POA कहा जाता है।
कुछ सामान्य दस्तावेज जिनमें आपका नाम और पता दर्ज होता है:
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक या मान्य बैंक स्टेटमेंट
- बिजली का बिल
- पानी का बिल
- गैस कनेक्शन का बिल
- सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
- पेंशनर कार्ड
- UIDAI की मान्य सूची में शामिल अन्य पते के प्रमाण
ध्यान दें: हर दस्तावेज हर स्थिति में स्वीकार होगा, ऐसा जरूरी नहीं है। दस्तावेज की वैधता, जारी करने वाली संस्था और UIDAI की मौजूदा सूची के अनुसार ही उसे स्वीकार किया जाता है। इसलिए आवेदन से पहले UIDAI की Accepted Documents List जरूर देख लें।

मोबाइल से Aadhaar Card Address Change कैसे करें?
दोस्तों अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की। अगर आप भी अपने आधार कार्ड में घर बैठे नया पता अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप को ध्यान से फॉलो करें।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome खोलें। इसके बाद UIDAI के आधिकारिक myAadhaar पोर्टल पर जाएं।वेबसाइट का पता है: https://myaadhaar.uidai.gov.in/ध्यान रखें कि किसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी आधार की जानकारी दर्ज न करें।
स्टेप 2: Login के विकल्प पर क्लिक करें
वेबसाइट खुलने के बाद आपको Login का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें। इसके बाद Login With OTP के विकल्प को चुनें।
स्टेप 3: OTP से वेरिफिकेशन करें
अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को निर्धारित बॉक्स में भरकर लॉगिन पूरा करें। अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या वह नंबर आपके पास उपलब्ध नहीं है, तो ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। ऐसी स्थिति में आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
स्टेप 4: Address Update सेवा चुनें
लॉगिन करने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध Address Update या Update Aadhaar Online सेवा को चुनें। अब आपके सामने पता अपडेट करने से संबंधित जानकारी दिखाई देगी। उसे ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
स्टेप 5: नया पता भरें
अब आपको अपने नए पते की जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसमें मकान नंबर, गली, मोहल्ला, गांव या शहर, जिला, राज्य और पिन कोड जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।पता भरते समय अपने एड्रेस प्रूफ में लिखी जानकारी से मिलान जरूर कर लें। छोटी सी गलती होने पर भी आपकी रिक्वेस्ट में परेशानी आ सकती है।
स्टेप 6: एड्रेस प्रूफ अपलोड करें
अब आपको नए पते का प्रमाण अपलोड करना होगा। इसके लिए अपने दस्तावेज की साफ फोटो या स्कैन कॉपी तैयार रखें। पोर्टल पर बताए गए फॉर्मेट और साइज के अनुसार दस्तावेज अपलोड करें। ध्यान रखें कि दस्तावेज में नाम और पता साफ दिखाई देना चाहिए।
स्टेप 7: जानकारी चेक करके शुल्क जमा करें
अगले चरण में आपके द्वारा भरी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। अगर सब कुछ सही है, तो पोर्टल पर दिखाए गए शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। अलग से एड्रेस अपडेट कराने के लिए वर्तमान शुल्क ₹75 है। भुगतान सफल होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
स्टेप 8: रसीद और SRN नंबर सुरक्षित रखें
आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक Service Request Number यानी SRN या संबंधित रिक्वेस्ट नंबर मिल सकता है। इसे कहीं सुरक्षित लिखकर रख लें या स्क्रीनशॉट ले लें। इसी की मदद से आप आगे अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
Aadhaar Address Update का Status कैसे चेक करें?
अगर आपने आधार कार्ड का पता बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि नया एड्रेस अपडेट हुआ या नहीं, तो दोस्तों इसके लिए आप नीचे दिए गए तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले myAadhaar की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अब Check Enrolment & Update Status या संबंधित अपडेट स्टेटस विकल्प पर जाएं।
- अपना SRN या मांगी गई रिक्वेस्ट की जानकारी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
- अब Submit या Check Status पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर आपका आवेदन स्वीकार हो गया है, तो आप नया e-Aadhaar डाउनलोड करके उसमें अपडेट हुआ पता देख सकते हैं।
Aadhaar Card Address Change 2026:आधार कार्ड का नया एड्रेस कितने दिनों में अपडेट होगा?
ऐसे बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आधार कार्ड में नया पता कितने दिनों में दिखाई देने लगेगा। दरअसल, UIDAI आवेदन मिलने के बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच करता है। इसलिए हर आवेदन में एक जैसा समय लगना जरूरी नहीं है।
आपको बता दे 7 से 12 दिनों का समय लगता है, लेकिन इसे पक्का समय नहीं मानना चाहिए। वास्तविक समय UIDAI की जांच और प्रक्रिया पर निर्भर करता है। अगर काफी समय बीतने के बाद भी आपका आवेदन पूरा नहीं हुआ है, तो myAadhaar पोर्टल पर स्टेटस चेक करें या UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें।
क्या मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर आधार का पता बदल सकते हैं?
दोस्तों यह सवाल भी काफी लोगों के मन में आता है। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आप सामान्य ऑनलाइन लॉगिन और OTP वेरिफिकेशन वाली प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत आधार अपडेट सेंटर जाना होगा। वहां जाकर आप अपना मोबाइल नंबर और पता अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं।
क्या बिना एड्रेस प्रूफ के आधार कार्ड का पता बदल सकता है?
दोस्तों आपको बता दे सामान्य ऑनलाइन एड्रेस अपडेट के लिए नए पते का वैध प्रमाण देना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो UIDAI की Head of Family यानी HoF आधारित एड्रेस अपडेट सुविधा के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस प्रक्रिया में परिवार के पात्र सदस्य के आधार और निर्धारित संबंध प्रमाण या अन्य आवश्यक सत्यापन की जरूरत हो सकती है। यह सुविधा UIDAI के नियमों और उपलब्ध विकल्पों के अनुसार ही इस्तेमाल की जा सकती है।
आधार कार्ड में पता बदलते समय इन बातों का ध्यान रखें
आवेदन करते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट करवा सकती हैं। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें।
- हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने पास रखें।
- साफ और मान्य एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
- दस्तावेज में दर्ज पते और आवेदन में भरे पते का मिलान करें।
- गलत या अधूरी जानकारी न भरें।
- भुगतान की रसीद और SRN सुरक्षित रखें।
- OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
- आवेदन रिजेक्ट होने पर कारण देखकर सही दस्तावेज के साथ दोबारा प्रक्रिया पूरी करें।
Aadhaar Card Address Change 2026 Important Link
| Aadhaar Login और Address Update | Click Here |
| UIDAI की मुख्य वेबसाइट | Click Here |
| स्टेटस चेक करें | Click Here |
| आधार अपडेट की जानकारी | Click Here |
| आधार सहायता नंबर | 1947 |
| व्हाट्सप्प चैनल | Click Here |
निष्कर्ष:-तो दोस्तों, इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से आधार कार्ड में नया पता अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए आपको myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, नया पता भरना होगा और मान्य एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन पूरा किया जा सकता है।
ध्यान रखें कि आवेदन सबमिट करने के बाद UIDAI आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। मंजूरी मिलने के बाद ही आधार कार्ड में नया पता दिखाई देगा। इसलिए आवेदन करते समय जल्दबाजी न करें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
Aadhaar Card Address Change 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. आधार कार्ड में घर बैठे पता कैसे बदलें?
उत्तर: आप myAadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और OTP से लॉगिन करके Address Update सेवा के माध्यम से नया पता अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
Q2. आधार कार्ड का एड्रेस ऑनलाइन बदलने के लिए कौन सा मोबाइल नंबर चाहिए?
उत्तर: आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी, क्योंकि ऑनलाइन लॉगिन और वेरिफिकेशन के लिए OTP आता है।
Q3. आधार कार्ड में पता बदलने का कितना शुल्क लगता है?
उत्तर: UIDAI की वर्तमान शुल्क सूची के अनुसार अलग से डेमोग्राफिक अपडेट कराने का शुल्क ₹75 है। आवेदन करते समय पोर्टल पर दिखने वाला शुल्क जरूर चेक करें।
Q4. आधार कार्ड में पता बदलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
उत्तर: राशन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, मान्य बैंक दस्तावेज, बिजली बिल और UIDAI की सूची में शामिल अन्य एड्रेस प्रूफ का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Q5. आधार कार्ड में नया पता अपडेट होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: इसमें दस्तावेजों की जांच और UIDAI की प्रक्रिया के अनुसार समय लगता है। 7 से 10 दिन केवल अनुमान है, इसकी गारंटी नहीं है।
Q6. क्या बिना आधार से लिंक मोबाइल नंबर के एड्रेस अपडेट कर सकते हैं?
उत्तर: सामान्य ऑनलाइन प्रक्रिया में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी है। मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होने पर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
Q7. क्या किराए के मकान में रहने वाले लोग आधार का पता बदल सकते हैं?
उत्तर: हां, किराए पर रहने वाले लोग भी मान्य एड्रेस प्रूफ या UIDAI के निर्धारित अन्य विकल्पों के आधार पर पता अपडेट करने की रिक्वेस्ट दे सकते हैं।
Q8. आधार एड्रेस अपडेट का स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: myAadhaar पोर्टल पर Check Enrolment & Update Status विकल्प के माध्यम से अपने SRN या संबंधित रिक्वेस्ट नंबर की मदद से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Q9. अगर आधार एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
उत्तर: सबसे पहले रिजेक्शन का कारण देखें। इसके बाद सही जानकारी और मान्य दस्तावेज के साथ दोबारा आवेदन करें।
Q10. आधार कार्ड में पता बदलने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर: आधार कार्ड का पता अपडेट करने के लिए UIDAI का आधिकारिक myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ है।

Aadhaar Card Address Change 2026 Aadhaar Card Address Change 2026 Aadhaar Card Address Change 2026

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️
