Aadhaar Card Me Mobile Number Change Kaise Kare: क्या आपके आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर लिंक है, जिसे आप अब इस्तेमाल नहीं करते हैं? या फिर आपने अपना सिम कार्ड बदल लिया है और अब चाहते हैं कि आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर जुड़ जाए? तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको बता दे की अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए हर बार आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप UIDAI के नए Aadhaar App के माध्यम से कुछ जरूरी शर्तें पूरी होने पर आप अपने मोबाइल से ही मोबाइल नंबर बदलने का अनुरोध कर सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया में आपको अपना आधार नंबर, नया मोबाइल नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद लेनी होगी। इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकती है। लेकिन ध्यान रहे, यह सुविधा सभी परिस्थितियों में उपलब्ध नहीं है। अगर आपके पास पुराना रजिस्टर्ड नंबर नहीं है या आधार में पहले से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा।
इसलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि घर बैठे Aadhaar Card Me Mobile Number Change Kaise Kare, कौन-सा ऐप डाउनलोड करना होगा, कितना पैसा लगेगा और अपडेट होने में कितना समय लगेगा, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Aadhaar Card Mobile Number Change 2026 Highlights
| Details | Information |
|---|---|
| Article Name | Aadhaar Card Mobile Number Change |
| Department | UIDAI |
| Document Name | Aadhaar Card |
| Update Service | Mobile Number Change |
| New Facility | Aadhaar Mobile App |
| Application Mode | Online Through App |
| Update Fee | ₹75 |
| Authentication | OTP & Face Authentication |
| Processing Time | Up to 30 Days |
| Old Mobile Number | परिस्थितियों के अनुसार OTP जरूरी |
| Official Website | uidai.gov.in |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना क्यों जरूरी है?
दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना इतना जरूरी क्यों है? तो आपको बताते चले की जब आप आधार से जुड़ी कोई ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है। इसी OTP की मदद से आपकी पहचान की पुष्टि होती है।
मान लीजिए कि आपने कई साल पहले आधार कार्ड बनवाया था और उस समय किसी दूसरे मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था। अब वह सिम बंद हो चुका है और आप नया नंबर चला रहे हैं। ऐसी स्थिति में जब आप आधार से जुड़ी कोई ऑनलाइन सेवा इस्तेमाल करेंगे, तो OTP पुराने नंबर पर जा सकता है।
इससे आपको परेशानी हो सकती है। आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने से आपको कई सुविधाओं का इस्तेमाल करने में आसानी होगी।
- आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- आधार ऑथेंटिकेशन के लिए OTP प्राप्त कर सकेंगे।
- सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी सेवाओं में आसानी होगी।
- आधार से संबंधित ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- जरूरत पड़ने पर आधार की अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ध्यान रखें कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने से बैंक खाते का मोबाइल नंबर अपने आप नहीं बदलता है। बैंक में अलग से नंबर अपडेट कराना पड़ सकता है।
- PAN Card Mobile Number Update 2026: पैन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका जानें
- Ration Card e-KYC Kaise Kare 2026: बिहार राशन कार्ड की KYC घर बैठे मोबाइल से करें, जानें पूरा तरीका
- Aadhaar Card Address Change 2026: घर बैठे मोबाइल से आधार कार्ड का पता बदलें, जानें ऑनलाइन तरीका और जरूरी दस्तावेज
- LPG Gas Connection Online Apply 2026-27: घर बैठे मोबाइल से नया गैस कनेक्शन कैसे लें? जानें आवेदन का पूरा तरीका
- Bihar Vridha Pension e-KYC 2026: घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी, जानें स्टेटस चेक और पूरी प्रक्रिया
Aadhaar Mobile Number Update करने में कितना पैसा लगेगा?
अब बात करते हैं कि आधार में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको कितनी फीस देनी होगी। आपको बता दे की UIDAI की निर्धारित फीस के अनुसार अलग से मोबाइल नंबर जैसे Demographic Details अपडेट कराने का शुल्क ₹75 है।
| Update Service | Charges |
|---|---|
| Mobile Number Update Separately | ₹75 |
| Address Update Through App | ₹75 |
| Demographic Update With Biometric Update | Free |
यह शुल्क समय के साथ बदल सकता है। इसलिए आवेदन करते समय ऐप या आधार केंद्र पर दिखाई गई निर्धारित फीस को ही अंतिम मानें।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change Karne Ke Liye Kya Chahiye?
दोस्तों आपको बता दे की अगर आप अपने मोबाइल से आधार कार्ड में नंबर बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले कुछ जरूरी चीजें अपने पास रख लें जो की मैंने आपको नीचे बताया हैं।
1. आधार नंबर: आपके पास अपना 12 अंकों का आधार नंबर होना चाहिए।
2. स्मार्टफोन: आपके मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए, ताकि आप आधिकारिक Aadhaar App का इस्तेमाल कर सकें।
3. नया मोबाइल नंबर: जिस नंबर को आधार से लिंक करना चाहते हैं, वह आपके पास चालू हालत में होना चाहिए।
4. OTP की सुविधा: नए मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP दर्ज करना होगा। कुछ परिस्थितियों में पुराने रजिस्टर्ड नंबर का OTP भी मांगा जा सकता है।
5. फेस ऑथेंटिकेशन: मोबाइल के कैमरे से आपकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इसके लिए अच्छी रोशनी वाली जगह पर बैठें।
6. ऑनलाइन पेमेंट: निर्धारित ₹75 शुल्क जमा करने के लिए UPI या उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change Kaise Kare Online?
दोस्तों अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से समझ लीजिए। आपको मैं बात दू की इस प्रक्रिया के लिए आपको UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App का इस्तेमाल करना होगा।
Step 1: सबसे पहले Aadhaar App डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store खोलें। अब सर्च बॉक्स में Aadhaar App लिखकर सर्च करें। इसके बाद UIDAI के आधिकारिक ऐप को पहचानकर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
Step 2: Aadhaar App में रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें
ऐप डाउनलोड होने के बाद इसे अपने मोबाइल में ओपन करें। अब अपनी पसंद की भाषा चुनें। इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और नियम एवं शर्तों को स्वीकार करें।
ऐप में बताए गए तरीके से SIM का चुनाव करें और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपना 6 अंकों का PIN सेट करें। इसके बाद आप ऐप में लॉगिन कर पाएंगे।
Step 3: Services के ऑप्शन पर क्लिक करें
अब जब आप Aadhaar App में लॉगिन कर लेंगे, तो आपके सामने ऐप की होम स्क्रीन खुल जाएगी।यहां आपको अलग-अलग सुविधाएं दिखाई देंगी।
आपको Services के विकल्प पर जाना है। इसके बाद यहां Mobile Number Update का विकल्प दिखाई देगा। अब मोबाइल नंबर बदलने के लिए इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
Step 4: Mobile Number Update का विकल्प चुनें
अब आपके सामने मोबाइल नंबर अपडेट करने से संबंधित जानकारी दिखाई देगी। यहां आपको बताया जा सकता है कि मोबाइल नंबर बदलने के लिए कौन-कौन से वेरिफिकेशन करने होंगे।
सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने के बाद Continue या Update Mobile Number के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 5: अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें
अब आपके सामने नया मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प आएगा। यहां वह मोबाइल नंबर लिखें जिसे आप अपने आधार कार्ड में लिंक करवाना चाहते हैं।
नंबर दर्ज करते समय एक बार अच्छी तरह जांच लें कि कहीं कोई अंक गलत तो नहीं हो गया है। इसके बाद आगे बढ़ने के लिए Continue पर क्लिक कर दें।
Step 6: OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
अब आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। आपको अपने फोन में आया OTP निर्धारित जगह पर दर्ज करना है और Verify पर क्लिक करना है। एक जरूरी बात समझ लीजिए। पुराने मोबाइल नंबर की OTP प्रक्रिया आपकी ऐप रजिस्ट्रेशन और आधार से जुड़े नंबर की स्थिति पर निर्भर करेगी।
अगर ऐप में वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल हो रहा है जो आधार में पहले से रजिस्टर्ड है, तो नए नंबर का OTP और फेस ऑथेंटिकेशन मांगा जा सकता है। लेकिन अगर ऐप में रजिस्टर किया गया नंबर आधार के पुराने नंबर से अलग है, तो पुराने और नए दोनों नंबरों का OTP मांगा जा सकता है।
Step 7: Face Authentication पूरा करें
OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको Face Authentication करना होगा। इसके लिए आपके मोबाइल का कैमरा चालू हो सकता है। अब अपने चेहरे को कैमरे के सामने रखें और ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। चेहरे पर मास्क, चश्मा या ऐसी कोई चीज न रखें जिससे पहचान करने में परेशानी हो। ऐप के निर्देश के अनुसार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
Step 8: ₹75 का ऑनलाइन पेमेंट करें
अब आपकी मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट लगभग पूरी हो चुकी होगी। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करने का विकल्प आएगा। आधार में मोबाइल नंबर अलग से अपडेट कराने के लिए वर्तमान निर्धारित शुल्क ₹75 है।
आप उपलब्ध पेमेंट विकल्पों के अनुसार UPI या दूसरे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। यहां ध्यान रखें कि ₹75 का भुगतान एक ही बार करना है। दोबारा पेमेंट करने की जरूरत नहीं है, जब तक कि ऐप की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश न मिले।
Step 9: Acknowledgement Slip डाउनलोड करें
पेमेंट सफल होने के बाद आपकी अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी। इसके बाद आपको स्क्रीन पर एक Acknowledgement या Request Receipt दिखाई दे सकती है।इसमें आपकी रिक्वेस्ट से संबंधित नंबर यानी SRN या संबंधित ट्रैकिंग विवरण दिया जाएगा।
इस रसीद को डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लें। इसी नंबर की मदद से आप आगे चलकर अपनी अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इस तरह आपका मोबाइल नंबर बदलने का अनुरोध पूरा हो जाएगा। अब आपको UIDAI की तरफ से रिक्वेस्ट प्रोसेस होने का इंतजार करना होगा।
अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो क्या करें?
दोस्तों यह सवाल बहुत सारे लोगों के मन में रहता है कि अगर पुराना मोबाइल नंबर ही बंद हो गया है, तो आधार में नया नंबर कैसे अपडेट होगा?तो आपको बता दें कि UIDAI के आधिकारिक FAQ के अनुसार अगर आपके पास पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तक पहुंच नहीं है, या आपने आधार बनवाते समय कोई मोबाइल नंबर रजिस्टर ही नहीं कराया था, तो आपको नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Enrolment and Update Centre जाना होगा।
वहां जाकर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए पुराना मोबाइल नंबर या उस पर OTP उपलब्ध होना जरूरी नहीं बताया गया है। केंद्र पर आपकी पहचान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापित की जाएगी। इसलिए आपको हम बतला दे की अगर आपका पुराना नंबर बंद है, तो किसी अनजान वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट करने का दावा देखकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change होने में कितना समय लगता है?
अब मान लीजिए कि आपने अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट जमा कर दी है, तो आपके मन में सवाल आएगा कि नया नंबर आधार में कब तक जुड़ जाएगा? तो मैं आपोको बता दू की UIDAI की जानकारी के अनुसार आधार अपडेट की लगभग 90 प्रतिशत रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाती हैं। मोबाइल नंबर या पता अपडेट होने में अधिकतम 30 दिनों तक का समय लग सकता है।
हालांकि आपको बतला दे कुछ मामलों में जांच या तकनीकी कारणों से समय अलग भी हो सकता है। इसलिए रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद अपनी Acknowledgement Slip और Request Number सुरक्षित रखें।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change Status Check Kaise Kare?
अगर आपने मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन कर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका नया नंबर अपडेट हुआ या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए तरीके से अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक Aadhaar App खोलें।
- अपने PIN की मदद से ऐप में लॉगिन करें।
- अब Track My Request के विकल्प पर जाएं।
- यहां अपनी मोबाइल नंबर अपडेट रिक्वेस्ट चुनें।
- मांगी गई जानकारी या Request Number दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर रिक्वेस्ट का मौजूदा स्टेटस दिखाई देगा।
आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Check Aadhaar Update Status सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अपडेट सफल हो चुका है, तो नया मोबाइल नंबर आधार रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change जरूरी सावधानियां
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
- हमेशा UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App ही डाउनलोड करें।
- अपना आधार नंबर और OTP किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं।
- फेस ऑथेंटिकेशन खुद अपने मोबाइल से करें।
- ऑनलाइन भुगतान करने से पहले राशि जरूर जांचें।
- पेमेंट होने के बाद रसीद डाउनलोड करना न भूलें।
- किसी एजेंट को मोबाइल नंबर अपडेट कराने के नाम पर अतिरिक्त पैसे न दें।
- पुराने मोबाइल नंबर तक पहुंच नहीं है, तो सीधे आधार केंद्र जाएं।
- आधार अपडेट होने तक अपना Request Number सुरक्षित रखें।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change: Important Links
| Download Aadhaar App (Android) | Click Here |
| Download Aadhaar App (iPhone) | Click Here |
| Aadhaar Update Status | Click Here |
| Locate Aadhaar Centre | Click Here |
| Official UIDAI Website | Click Here |
| Our Website Home Page | Click Here |
| WhatsApp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
Aadhaar Card Me Mobile Number Change: FAQs
Q1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर घर बैठे कैसे बदलें?
Ans. UIDAI के नए Aadhaar App की मदद से पात्र आधार धारक मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए OTP, फेस ऑथेंटिकेशन और निर्धारित फीस की जरूरत होती है।
Q2. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए कौन-सा ऐप डाउनलोड करें?
Ans. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करना होगा। इसे Google Play Store और Apple App Store से प्राप्त कर सकते हैं।
Q3. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए कितनी फीस लगती है?
Ans. मोबाइल नंबर अलग से अपडेट कराने का निर्धारित शुल्क ₹75 है। पेमेंट करने से पहले ऐप पर दिखाई गई फीस जरूर जांच लें।
Q4. क्या बिना पुराने मोबाइल नंबर के आधार कार्ड में नया नंबर जोड़ सकते हैं?
Ans. अगर पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तक पहुंच नहीं है, तो UIDAI के निर्देश के अनुसार आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर नया नंबर अपडेट करवाना होगा।
Q5. क्या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी है?
Ans. Aadhaar App के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया में फेस ऑथेंटिकेशन करना जरूरी है। ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
Q6. आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितने दिन लगते हैं?
Ans. UIDAI के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत अपडेट रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाती हैं। कुछ मामलों में अधिक समय भी लग सकता है।
Q7. क्या एक आधार कार्ड में दो मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं?
Ans. आधार में एक समय पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जाता है। नया नंबर अपडेट होने पर पुराना रजिस्टर्ड नंबर बदल जाता है।
Q8. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट हुआ या नहीं, कैसे पता करें?
Ans. आप Aadhaar App के Track My Request विकल्प या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट स्टेटस सुविधा से अपनी रिक्वेस्ट की स्थिति देख सकते हैं।
Q9. क्या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए कोई दस्तावेज देना पड़ता है?
Ans. ऐप के माध्यम से अपडेट करने पर निर्धारित OTP और फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आधार केंद्र पर अपडेट के लिए केंद्र द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
Q10. क्या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए पुराने नंबर पर OTP आता है?
Ans. यह आपकी ऐप रजिस्ट्रेशन की स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में केवल नए नंबर का OTP मांगा जाता है, जबकि दूसरे मामलों में पुराने और नए दोनों नंबरों का OTP जरूरी हो सकता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, अब आपको समझ में आ गया होगा कि Aadhaar Card Me Mobile Number Change Kaise Kare और इसके लिए नए Aadhaar App का इस्तेमाल कैसे करना है। अगर आपके पास पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तक पहुंच है और ऐप की जरूरी शर्तें पूरी होती हैं, तो आप अपने मोबाइल से ही नया नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए नया नंबर OTP से वेरिफाई करना होगा, फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा और निर्धारित ₹75 शुल्क जमा करना होगा।
वहीं अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है या आधार में पहले से कोई नंबर लिंक नहीं है, तो आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। मेरी सलाह है कि आवेदन करने से पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी जरूर देख लें। इससे आपको सही प्रक्रिया समझने और किसी भी तरह की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️