Sainik School Admission 2027

Sainik School Admission 2027: कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Published on: November 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Sainik School Admission 2027: नमस्तें दोस्तों! अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा अच्छी पढ़ाई के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना के साथ आगे बढ़े, तो आपके लिए सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने का एक अच्छा मौका आया है। जी हां, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए Sainik School Admission 2027 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस बार कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

आपको बता दे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू कर दी है। ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूल में करवाना चाहते हैं, वे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सामान्य अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक रखी गई है। इसके बाद ₹500 अतिरिक्त लेट फीस के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भरने का मौका भी दिया गया है।

अब सबसे जरूरी बात यह है कि कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए? कौन-कौन से बच्चे आवेदन कर सकते हैं? परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे? फॉर्म भरने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए और आवेदन कैसे करना है? तो चलिए, बिना किसी कठिन भाषा के एक-एक करके पूरी जानकारी समझते हैं, ताकि आप अपने बच्चे का फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें।

Sainik School Admission 2027 Overview

विवरणजानकारी
एडमिशन का नामसैनिक स्कूल एडमिशन 2027
प्रवेश परीक्षाAISSEE 2027
आयोजन संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
शैक्षणिक सत्र2027-28
प्रवेश कक्षाकक्षा 6वीं और 9वीं
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन करने वालेलड़के और लड़कियां
कक्षा 6वीं की आयु सीमा10 से 12 वर्ष
कक्षा 9वीं की आयु सीमा13 से 15 वर्ष
चयन प्रक्रियाप्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग
परीक्षा का माध्यमनिर्धारित भाषाओं में
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in/sainik-school-society

Sainik School Admission 2027 Latest Update

दोस्तों चलिए मैं आपको सबसे पहले Sainik School Admission 2027 से जुड़ी Latest Update के बारे में बता देता हूँ ताकि आपको आगे की जानकारी समझने में किसी भी पराक्र की दिक्कत ना आए आपको बता दे सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। NTA ने 3 नवंबर 2026 को AISSEE 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इस परीक्षा के माध्यम से देश के सैनिक स्कूलों और स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश दिया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सैनिक स्कूल में सीधे फॉर्म भरने से एडमिशन नहीं मिलता है। पहले विद्यार्थियों को AISSEE प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों, मेरिट लिस्ट, उपलब्ध सीटों, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।

अगर आपका बच्चा कक्षा 6वीं में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसकी उम्र 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए उम्र 13 से 15 वर्ष निर्धारित है। लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं, लेकिन लड़कियों के लिए संबंधित स्कूल में सीटों की उपलब्धता देखना जरूरी है। इसलिए अगर आपका बच्चा निर्धारित योग्यता पूरी करता है, तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन कर दें।

Read Also:

✅PM Mudra Loan Yojana 2026-27: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ₹50 हजार से ₹20 लाख तक लोन, घर बैठे ऐसे करें Apply

✅Bihar Pension Payment Status 2026: ₹1100 पेंशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक करें, जानें पैसा आया या नहीं

✅PM Shram Kalyan Yojana 2026-27: श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगे ₹25,000 तक, जानें किसे मिलेगी छात्रवृत्ति और कैसे करें आवेदन!

✅PMAY Urban Beneficiary List 2026: शहरी आवास योजना की नई लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे चेक करें, मोबाइल से देखें लिस्ट

✅CM Farmers Scholarship Scheme 2026-27: किसानों के बच्चों को हर साल मिलेंगे ₹60,000, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन!

Sainik School Admission 2027 महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू3 नवंबर 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
सामान्य फीस जमा करने की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
₹500 लेट फीस के साथ आवेदन3 से 6 दिसंबर 2026
लेट फीस के साथ भुगतान की अंतिम तिथि6 दिसंबर 2026
आवेदन में सुधार7 से 9 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी11 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड जारी25 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा31 जनवरी 2027
रिजल्टबाद में घोषित होगा

Sainik School Admission 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

अब सबसे पहले यह समझ लीजिए कि आपके बच्चे की उम्र और पढ़ाई इस एडमिशन के लिए सही है या नहीं। क्योंकि अगर उम्र निर्धारित सीमा से कम या ज्यादा है, तो आवेदन करने के बाद भी परेशानी हो सकती है।

1. कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए योग्यता

अगर आप अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूल की कक्षा 6वीं में करवाना चाहते हैं, तो उसकी उम्र 31 मार्च 2027 को कम से कम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। इसके अनुसार आपको मैं बता दू की आपके बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए। जन्म की दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं।

इस कक्षा में लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जिस सैनिक स्कूल में आप एडमिशन चाहते हैं, वहां लड़कियों के लिए सीट उपलब्ध है या नहीं, यह जरूर जांच लें।

2. कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए योग्यता

अब बात करते हैं कक्षा 9वीं की। अगर आपका बच्चा 9वीं कक्षा में एडमिशन लेना चाहता है, तो उसकी उम्र 31 मार्च 2027 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।

इसके अलावा विद्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं की परीक्षा पास करनी होगी। कक्षा 9वीं में भी लड़के और लड़कियां आवेदन कर सकते हैं, लेकिन लड़कियों का एडमिशन उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।

एक जरूरी बात आपको सभी लोगों की मैं बता दू की: उम्र में छूट या जन्मतिथि में बदलाव को लेकर अपनी तरफ से कोई अनुमान न लगाएं। NTA की आधिकारिक जन्मतिथि सीमा को ही मानें।

Sainik School Admission 2027 में कितनी फीस लगेगी?

अब माता-पिता के मन में यह सवाल जरूर होगा कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए कितनी फीस देनी होगी? तो AISSEE 2027 के लिए कैटेगरी के अनुसार परीक्षा शुल्क इस प्रकार है जो की मैंने आपको इस टेबल के माध्यम से बता दिया हैं आप ध्यान से देखें:

कैटेगरीआवेदन शुल्क
General₹850
Defence Personnel के बच्चे₹850
Ex-Servicemen के बच्चे₹850
OBC-NCL (Central List)₹850
SC₹700
ST₹700

यह फीस सामान्य आवेदन के लिए है। अगर आप 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच लेट फीस के साथ आवेदन करते हैं, तो ऊपर बताई गई फीस के अतिरिक्त ₹500 देने होंगे।

उदाहरण के लिए मैं आपको बताता चलू की , अगर कोई सामान्य वर्ग का विद्यार्थी लेट फीस के साथ आवेदन करता है, तो उसे ₹850 + ₹500 यानी कुल ₹1,350 परीक्षा शुल्क देना होगा। बैंक या पेमेंट गेटवे के अतिरिक्त चार्ज अलग हो सकते हैं। ध्यान रखें कि NTA के अनुसार जमा की गई परीक्षा फीस वापस नहीं की जाएगी।

Sainik School Entrance Exam 2027 का परीक्षा पैटर्न

अब बात करते हैं परीक्षा की। आखिर प्रवेश परीक्षा में कितने सवाल आएंगे और कुल कितने नंबर का पेपर होगा? आपको बताते चले की कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग है। इसलिए जिस कक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से टेबल के तहत बताया हैं।

Class 6th Entrance Exam Pattern

विषयप्रश्नकुल अंक
भाषा (Language)2550
गणित (Mathematics)50150
बुद्धिमत्ता (Intelligence)2550
सामान्य ज्ञान (GK)2550
कुल125300

कक्षा 6वीं की परीक्षा में कुल 125 सवाल पूछे जाएंगे और पूरा पेपर 300 अंकों का होगा। इसकी परीक्षा अवधि 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट होगी। जो की कक्षा 6वीं के विद्यार्थी हिंदी सहित नोटिफिकेशन में दी गई 13 भाषाओं में से अपनी पसंद का माध्यम चुन सकते हैं।

Class 9th Entrance Exam Pattern

विषयप्रश्नकुल अंक
गणित (Mathematics)50200
बुद्धिमत्ता (Intelligence)2550
अंग्रेजी (English)2550
सामान्य विज्ञान (General Science)2550
सामाजिक विज्ञान (Social Science)2550
कुल150400

कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और पेपर 400 अंकों का होगा। इसकी अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी। एक खास बात यह है कि कक्षा 9वीं का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा।

क्या गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, AISSEE 2027 की आधिकारिक परीक्षा योजना के अनुसार गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसलिए विद्यार्थी सभी सवालों को समझकर हल करने की कोशिश कर सकते हैं।

Sainik School Admission 2027 के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों, Sainik School Admission 2027 के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बहुत जरूरी है। अगर फॉर्म भरते समय कोई प्रमाण पत्र या फोटो उपलब्ध नहीं होगा, तो आपको बीच में परेशानी हो सकती है। इसलिए नीचे दी गई चीजें पहले से तैयार रखें:

  1. विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. विद्यार्थी के हस्ताक्षर।
  3. बाएं हाथ के अंगूठे का निशान।
  4. जन्म प्रमाण पत्र।
  5. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
  6. जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
  7. OBC-NCL प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
  8. डिफेंस कैटेगरी का सर्विस सर्टिफिकेट, यदि लागू हो।
  9. Ex-Servicemen के लिए PPO, यदि लागू हो।
  10. स्वीकृत नए सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित स्कूल प्रमाण पत्र, जहां लागू हो।

NTA के नोटिफिकेशन के अनुसार फोटो JPG फॉर्मेट में 10 KB से 200 KB तक और हस्ताक्षर तथा अंगूठे का निशान JPG फॉर्मेट में 10 KB से 50 KB तक होना चाहिए। निर्धारित प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। इसलिए फोटो या दस्तावेज अपलोड करने से पहले उनका साइज और फॉर्मेट जरूर जांच लें।

Sainik School Admission 2027 Online Apply कैसे करें?

अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। आपको बता दे की अगर आप अपने मोबाइल से घर बैठे सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को ध्यान से समझिए जो की मैंने आपको बहुत से आसन स्टेप में बाताया हैं बस आप ध्यान पूवर्क से फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Google Chrome खोलें।

Step 2: अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।

Step 3: वेबसाइट के होम पेज पर AISSEE 2027 Application Form का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

Step 4: अब New Registration के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।

Step 5: यहां विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरें।

Step 6: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Application Number और पासवर्ड मिलेगा। इसे सुरक्षित रख लें।

Step 7: अब दोबारा लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।

Step 8: फॉर्म में विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी, माता-पिता का विवरण, पता और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।

Step 9: अब जिस कक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसका चयन करें। इसके बाद स्कूल की पसंद, परीक्षा केंद्र और प्रश्नपत्र का माध्यम जैसी जानकारी भरें।

Step 10: निर्धारित फॉर्मेट में विद्यार्थी का फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।

Step 11: अब अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें। इसके लिए Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Step 12: फीस जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म का Preview खोलें और सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

Step 13: सब कुछ सही होने पर फॉर्म को अंतिम रूप से Submit कर दें।

Step 14: अंत में Confirmation Page डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें या मोबाइल में PDF सुरक्षित रख लें।

इस तरह आपका Sainik School Admission 2027 का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

एक बात हमेशा याद रखें, केवल फीस कट जाने से आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। सफल भुगतान के बाद Confirmation Page जरूर जनरेट होना चाहिए।

Sainik School Admission 2027 के बाद आगे क्या होगा?

दोस्तों बहुत से माता-पिता सोचते हैं कि फॉर्म भरने के बाद सीधे स्कूल में एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आवेदन पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आपको बता डी एकी सबसे पहले NTA की तरफ से परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होगा और फिर निर्धारित तारीख पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद परीक्षा के बाद परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। योग्य विद्यार्थियों को आगे e-Counselling प्रक्रिया में भाग लेना होगा। उसके बाद उपलब्ध सीट, मेरिट, मेडिकल फिटनेस और मूल दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए सिर्फ परीक्षा पास करने के बाद एडमिशन पक्का मानकर न चलें। काउंसलिंग और बाकी सभी जरूरी शर्तें पूरी करना भी आवश्यक है।

Sainik School Admission 2027 Direct Links Section

ParticularsLinks
Sainik School Admission 2027Apply Online
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Our Home PageClick Here
WhatsApp ChannelFollow Now
Telegram ChannelFollow Now

Sainik School Admission 2027 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Sainik School Admission 2027 का ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू हुआ है?

Ans. सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं।

Q2. Sainik School Admission 2027 की अंतिम तारीख क्या है?

Ans. बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक है। इसके बाद 6 दिसंबर तक ₹500 अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।

Q3. सैनिक स्कूल में किन कक्षाओं में एडमिशन मिलेगा?

Ans. AISSEE 2027 के माध्यम से कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Q4. कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans. कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी चाहिए।

Q5. कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए उम्र सीमा क्या है?

Ans. कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2027 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए।

Q6. क्या लड़कियां भी सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकती हैं?

Ans. हां, लड़कियां भी कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, कक्षा 9वीं सहित संबंधित स्कूलों में सीटों की उपलब्धता जरूर जांचनी चाहिए।

Q7. Sainik School Admission 2027 का आवेदन शुल्क कितना है?

Ans. सामान्य, OBC-NCL और डिफेंस कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 है। SC और ST विद्यार्थियों के लिए ₹700 शुल्क निर्धारित है।

Q8. Sainik School Entrance Exam 2027 कब आयोजित होगी?

Ans. AISSEE 2027 की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6वीं का पेपर 2:00 से 4:30 बजे तक और कक्षा 9वीं का पेपर 2:00 से 5:00 बजे तक होगा।

Q9. सैनिक स्कूल एडमिशन का ऑनलाइन फॉर्म कहां से भरें?

Ans. विद्यार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर AISSEE 2027 का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q10. क्या AISSEE 2027 की परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी?

Ans. नहीं, AISSEE 2027 की परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। इसलिए विद्यार्थी सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल करने का प्रयास कर सकते हैं।

Sainik School Admission 2027 निष्कर्ष

तो दोस्तों, अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं, तो AISSEE 2027 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस बार कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 है। इसलिए सबसे पहले बच्चे की उम्र और योग्यता जांच लें। उसके बाद जरूरी दस्तावेज तैयार करके NTA की वेबसाइट से आवेदन पूरा कर दें।

हमारी सलाह है कि आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार न करें। समय रहते फॉर्म भरें और बच्चे को प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दें। ऐसी ही एडमिशन, सरकारी नौकरी, स्कॉलरशिप और शिक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment