PM Shram Kalyan Yojana 2026-27

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27: श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगे ₹25,000 तक, जानें किसे मिलेगी छात्रवृत्ति और कैसे करें आवेदन!

Published on: November 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके माता-पिता मजदूरी करते हैं और आप उनकी मेहनत की कमाई से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं, तो आपके लिए श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली शिक्षा सहायता काफी काम की हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल, कॉलेज या आगे की पढ़ाई में परेशानी होने लगती है। किसी को स्कूल की फीस भरनी होती है, तो किसी को कॉलेज की फीस, किताबें और परीक्षा शुल्क का इंतजाम करना पड़ता है।

इसी तरह की परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें कुछ योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के स्तर के अनुसार ₹1,000 से लेकर ₹25,000 तक सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है।

इसलिए अगर आपके परिवार में कोई मजदूरी करता है और आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़िए। यहां हम आपको बताएंगे कि श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति किस योजना के तहत मिलती है, कितनी राशि मिल सकती है, PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है, कौन से दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन फॉर्म भरने का सही तरीका क्या है।

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 Quick Overview

विवरणजानकारी
लेख का नाम PM Shram Kalyan Yojana 2026-27
योजना का सामान्य विषयश्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता
शैक्षणिक सत्र2026-27
संबंधित मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
केंद्रीय योजना का नामFinancial Assistance for Education
लाभार्थीनिर्धारित श्रमिकों के बच्चे
सहायता राशि₹1,000 से ₹25,000 सालाना
अधिकतम सहायता₹25,000
सहायता का प्रकारछात्रवृत्ति / आर्थिक सहायता
आवेदन माध्यमऑनलाइन
केंद्रीय आवेदन पोर्टलNational Scholarship Portal

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 क्या है?

दोस्तों बहुत से मजदुर ऐसे हैं जिन्हें अभी तक यह नहीं मालूम हैं की PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 क्या है? तो चलिए मैं आप सभी लोगों को आज इसके बारे में विस्तार से बताने का काम करता हूँ आपको बता दे की देखिए, देश में बहुत सारे परिवार ऐसे हैं जिनकी रोजी-रोटी मजदूरी पर निर्भर करती है। माता-पिता दिनभर मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन स्कूल या कॉलेज का खर्च उठाना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत Labour Welfare Scheme के माध्यम से कुछ निर्धारित श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

केंद्र सरकार की इस विशेष सहायता में मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रमिक वर्ग शामिल हैं जो की मैंने आपको नीचे बुलट पॉइंट के माध्यम से बता दिया हैं:

  • बीड़ी बनाने वाले श्रमिक।
  • सिनेमा उद्योग के पात्र श्रमिक।
  • आयरन ओर, मैंगनीज और क्रोम अयस्क खदानों के श्रमिक।
  • लाइमस्टोन और डोलोमाइट खदानों के श्रमिक।
  • माइका खदानों के श्रमिक।

इस योजना का लाभ पात्र श्रमिकों के बच्चों को उनकी पढ़ाई के स्तर के अनुसार मिलता है। ध्यान रहे, यह योजना सामान्य रूप से हर ई-श्रम कार्ड या लेबर कार्ड धारक के लिए उपलब्ध नहीं है। निर्माण मजदूरों के बच्चों के लिए राज्य BOCW बोर्ड की अलग योजनाएं होती हैं।

Read Aslo:

श्रमिकों के बच्चों को कितने रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी?

दोस्तों अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल पर आते हैं। आखिर इस योजना के तहत बच्चों को कितनी आर्थिक सहायता मिल सकती है? तो दोस्तों, केंद्र सरकार की Labour Welfare Education Assistance में सहायता राशि पढ़ाई के स्तर के अनुसार निर्धारित की गई है। उपलब्ध आधिकारिक दरों के अनुसार सहायता का विवरण इस प्रकार है जो की मैंने आपको टेबल के तहत बता दिया हैं आप ध्यान से देखें:

कक्षा / कोर्ससालाना सहायता राशि
कक्षा 1 से 4₹1,000
कक्षा 5 से 8₹1,500
कक्षा 9 और 10₹2,000
कक्षा 11 और 12₹3,000
ITI / पॉलिटेक्निक / डिग्री श्रेणी₹6,000
प्रोफेशनल कोर्स जैसे BE, MBBS, MBA₹25,000

यह राशि प्रति विद्यार्थी प्रति वर्ष के हिसाब से निर्धारित है। हालांकि आवेदन करने वाले विद्यार्थी को संबंधित कोर्स और श्रमिक श्रेणी के नियमों को पूरा करना होगा।

उदाहरण के लिए मैं आपको बता दू की, अगर कोई पात्र विद्यार्थी इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसे निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई कर रहा है, तो उसे अधिकतम ₹25,000 सालाना सहायता मिल सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर विद्यार्थी को ₹25,000 ही मिलेंगे। राशि आपकी कक्षा और कोर्स के अनुसार तय होगी।

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 पात्रता क्या होनी चाहिए?

दोस्तों अगर आप इस PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको सबसे पहेल बता दे की इस योजना के लिए कुछ पात्रता भी रखीं गई हैं जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं।

1. माता या पिता पात्र श्रमिक होने चाहिए

आवेदक के माता-पिता में से कोई एक संबंधित बीड़ी, सिनेमा या निर्धारित खनन क्षेत्र का पात्र श्रमिक होना चाहिए।

2. पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या निर्धारित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।

3. पिछली कक्षा पास होना जरूरी

आवेदक को पिछली कक्षा की परीक्षा पास करनी होगी। आवेदन के समय संबंधित मार्कशीट मांगी जा सकती है।

4. निर्धारित श्रमिक श्रेणी का प्रमाण

माता-पिता के काम और श्रमिक पंजीकरण से संबंधित प्रमाण देना होगा। केवल सामान्य ई-श्रम कार्ड होने से इस केंद्रीय छात्रवृत्ति की पात्रता अपने आप नहीं मिलती।

5. सही शैक्षणिक जानकारी

विद्यार्थी को अपने स्कूल, कॉलेज, कोर्स और वर्तमान शैक्षणिक सत्र की सही जानकारी देनी होगी।

6. अन्य नियमों का पालन

योजना के संबंधित वर्ष के दिशा-निर्देशों में बताई गई अतिरिक्त शर्तों को भी पूरा करना जरूरी है।

अगर आपके माता-पिता भवन निर्माण का काम करते हैं, जैसे राजमिस्त्री, मजदूर, पेंटर या अन्य निर्माण कार्य, तो अपने राज्य के BOCW बोर्ड की छात्रवृत्ति योजना की पात्रता अलग से जांचें।

निर्माण मजदूरों के बच्चों को भी मिल सकती है छात्रवृत्ति

दोस्तों अब एक ऐसी जानकारी समझ लीजिए जिसे लेकर बहुत सारे लोग भ्रमित रहते हैं। आपको बताते चले की अगर आपके माता-पिता घर बनाने, सड़क निर्माण, पेंटिंग, राजमिस्त्री या दूसरे निर्माण कार्यों में मजदूरी करते हैं, तो उनके लिए राज्य भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड यानी BOCW Board की योजनाएं हो सकती हैं।इन योजनाओं में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा सहायता दी जाती है।

लेकिन हर राज्य में छात्रवृत्ति की राशि, कक्षा, बच्चों की संख्या, श्रमिक पंजीकरण की अवधि और आवेदन की प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसलिए मैं आपको बता दू की बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड या किसी दूसरे राज्य के विद्यार्थी अपने राज्य के श्रम विभाग या BOCW बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षा सहायता योजना की जानकारी देखें। आप याद रखिए, केंद्रीय योजना की ₹25,000 वाली दर को सभी निर्माण मजदूरों पर लागू मानना सही नहीं होगा।

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 जरूरी दस्तावेज

अगर आप किसी पात्र श्रमिक परिवार से आते हैं और PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कुछ दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर रहेगा। आवेदन के दौरान संबंधित योजना के अनुसार निम्नलिखित कागजात मांगे जा सकते हैं:

  1. विद्यार्थी का आधार कार्ड।
  2. माता या पिता का श्रमिक पहचान पत्र।
  3. श्रमिक पंजीकरण या पात्रता प्रमाण।
  4. पिछली कक्षा की मार्कशीट।
  5. वर्तमान सत्र का एडमिशन प्रमाण।
  6. स्कूल या कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  7. विद्यार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो।
  8. बैंक पासबुक की कॉपी।
  9. मोबाइल नंबर।
  10. ईमेल आईडी।
  11. फीस रसीद, जहां आवश्यक हो।
  12. अन्य संबंधित प्रमाण पत्र, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं।

सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए। फॉर्म भरते समय नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 Online Apply आवेदन कैसे करें?

अब बात करते हैं PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 ऑनलाइन आवेदन की। अगर आप बीड़ी, सिनेमा या निर्धारित खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए केंद्र सरकार की शिक्षा सहायता के पात्र हैं, तो इसका आवेदन National Scholarship Portal के माध्यम से किया जाता है।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें।

Step 2: National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

Step 3: विद्यार्थी के लिए उपलब्ध OTR और Registration विकल्प देखें।

Step 4: अगर आपका पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो पोर्टल के निर्देशों के अनुसार OTR प्रक्रिया पूरी करें।

Step 5: इसके बाद अपनी लॉगिन जानकारी से पोर्टल पर Login करें।

Step 6: उपलब्ध स्कॉलरशिप योजनाओं में Ministry of Labour & Employment को चुनें।

Step 7: अब Financial Assistance for Education to the Wards of Beedi/Cine/IOMC/LSDM Workers वाली पात्र योजना देखें।

Step 8: अपने शैक्षणिक स्तर के अनुसार Pre-Matric या Post-Matric योजना चुनें।

Step 9: आवेदन फॉर्म में विद्यार्थी का नाम, माता-पिता की जानकारी, स्कूल या कॉलेज का नाम और कोर्स का विवरण भरें।

Step 10: संबंधित श्रमिक पहचान और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Step 11: बैंक खाते और अन्य जानकारियों को ध्यान से जांचें।

Step 12: फॉर्म का Preview देखें और सभी जानकारी सही होने पर Submit करें।

Step 13: आवेदन जमा होने के बाद Application Number या Acknowledgement सुरक्षित रख लें।

अगर आप निर्माण श्रमिक के बच्चे हैं, तो NSP पर इस केंद्रीय योजना को चुनने के बजाय अपने राज्य के BOCW बोर्ड की शिक्षा सहायता योजना देखें। वहां आवेदन की प्रक्रिया अलग हो सकती है।

छात्रवृत्ति का पैसा कैसे मिलेगा?

दोस्तों अब आपके मन में सवाल होगा कि आवेदन स्वीकार होने के बाद पैसा कहां मिलेगा? तो आपको मैं बताता चलू की केंद्र सरकार की इस Labour Welfare Education Assistance में चयनित और सत्यापित विद्यार्थियों को DBT यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मतलब है कि पात्र विद्यार्थी के बैंक खाते में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहायता राशि भेजी जाती है।

इसलिए बैंक खाते की जानकारी बिल्कुल सही भरें। अगर बैंक खाता आधार से जुड़ा होना या DBT के लिए सक्रिय होना संबंधित निर्देशों में जरूरी बताया गया है, तो आवेदन से पहले इसकी जांच कर लें। और आपको बतला दे सिर्फ आवेदन जमा करने से पैसा मिलना तय नहीं होता। स्कूल या संस्थान और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदन तथा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।

PM Shram Kalyan Scholarship Application Status कैसे चेक करें?

अगर आपने पहले आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं, तो National Scholarship Portal पर लॉगिन करके उपलब्ध Application Status विकल्प देख सकते हैं। इसके लिए:

  1. NSP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. विद्यार्थी लॉगिन पर जाएं।
  3. अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  4. Dashboard में Application Status देखें।
  5. वहां उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन की स्थिति समझें।

अगर आवेदन में कोई गलती या कमी दिखाई देती है, तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे ठीक करें।

आवेदन करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें

दोस्तों, छात्रवृत्ति का फॉर्म भरते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कई बार छोटी-सी गलती की वजह से आवेदन सत्यापन में अटक जाता है।

  • माता-पिता की श्रमिक श्रेणी सही चुनें।
  • केवल पात्र होने पर ही आवेदन करें।
  • गलत श्रमिक कार्ड या फर्जी प्रमाण पत्र अपलोड न करें।
  • स्कूल और कॉलेज की सही जानकारी भरें।
  • बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दोबारा जांचें।
  • आवेदन जमा करने के बाद रसीद सुरक्षित रखें।
  • किसी अनजान व्यक्ति को छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर पैसे न दें।
  • आवेदन की तारीख और नियम आधिकारिक पोर्टल पर ही जांचें।

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 Quick Links

महत्वपूर्ण जानकारीलिंक
ऑनलाइन आवेदन (NSP)Click Here
Pre Matric ScholarshipClick Here
Post Matric ScholarshipClick Here
आवेदन की स्थितिClick Here
स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटसClick Here
श्रम एवं रोजगार मंत्रालयClick Here
ई-श्रम पोर्टलClick Here
Our Website Home PageClick Here
WhatsApp ChannelClick Here

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 Important FAQs

Q1. PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 क्या है?

Ans. यह श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करने वाली शिक्षा सहायता योजना है। इसके अंतर्गत पात्र बीड़ी, सिनेमा और निर्धारित खनन श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

Q2. PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 के तहत अधिकतम कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

Ans. इस योजना में पढ़ाई के स्तर के अनुसार ₹1,000 से ₹25,000 तक सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है। प्रोफेशनल कोर्स करने वाले पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम ₹25,000 दिए जा सकते हैं।

Q3. क्या सभी लेबर कार्ड धारकों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans. नहीं, इस केंद्रीय योजना का लाभ केवल निर्धारित श्रमिक श्रेणियों के पात्र बच्चों को मिलता है। सामान्य ई-श्रम कार्ड या निर्माण मजदूर कार्ड होने से इस योजना की पात्रता अपने आप नहीं मिलती।

Q4. PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 के लिए कौन-कौन से विद्यार्थी पात्र हैं?

Ans. पात्र श्रमिकों के बच्चे कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा और निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स तक की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित शैक्षणिक और श्रमिक संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

Q5. PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 का आवेदन कहां से करना होगा?

Ans. केंद्रीय Labour Welfare Education Assistance के लिए National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।

Q6. श्रमिक छात्रवृत्ति का पैसा किस तरह मिलता है?

Ans. आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित छात्रवृत्ति राशि DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।

Q7. क्या निर्माण मजदूरों के बच्चे भी ₹25,000 वाली छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं?

Ans. निर्माण मजदूरों के बच्चों के लिए राज्य के BOCW बोर्ड द्वारा अलग शिक्षा सहायता योजनाएं चलाई जाती हैं। उनकी छात्रवृत्ति राशि और पात्रता राज्य के नियमों के अनुसार तय होती है।

PM Shram Kalyan Yojana 2026-27 Conclusion

तो दोस्तों, अगर आपके माता-पिता मजदूरी करते हैं और आप अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, तो श्रमिकों के बच्चों के लिए उपलब्ध शिक्षा सहायता योजनाओं की जानकारी जरूर रखें। केंद्र सरकार की Labour Welfare Education Assistance के तहत पात्र बीड़ी, सिनेमा और निर्धारित खनन श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के स्तर के अनुसार ₹1,000 से ₹25,000 तक सालाना सहायता मिल सकती है। वहीं निर्माण मजदूरों के बच्चों के लिए राज्य BOCW बोर्ड की अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं हैं।

इसलिए सबसे पहले यह पता करें कि आपके माता-पिता किस श्रमिक श्रेणी में आते हैं। इसके बाद उसी के अनुसार सही योजना और आवेदन पोर्टल चुनें। ऐसी ही छात्रवृत्ति, सरकारी योजना और शिक्षा से जुड़ी सही जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment