PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Online Apply Kaise Kare

PM Mudra Loan Yojana 2026-27: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ₹50 हजार से ₹20 लाख तक लोन, घर बैठे ऐसे करें Apply

Published on: November 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Mudra Loan Yojana 2026-27: नमस्कार दोस्तों! अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण अभी तक अपना काम शुरू नहीं कर पाए हैं, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपके लिए काम की योजना हो सकती है। आपको बताते चले की इस योजना के तहत छोटे कारोबारियों और नए उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने या पहले से चल रहे कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन मिल सकता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना के तहत छोटे कारोबार के लिए ₹50,000 तक से लेकर जरूरत और पात्रता के अनुसार ₹20 लाख तक के लोन की व्यवस्था है। यानी अगर आप छोटी दुकान खोलना चाहते हैं, सिलाई सेंटर शुरू करना चाहते हैं, अपना ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं या कोई छोटा मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस बिजनेस करना चाहते हैं, तो इस योजना के बारे में जरूर जानना चाहिए।

लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। मुद्रा योजना में सरकार सीधे आपके खाते में मुफ्त पैसे नहीं भेजती है। यह एक बिजनेस लोन योजना है, जिसमें बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान आपकी पात्रता और बिजनेस प्लान देखकर लोन देते हैं। इस लोन को आपको ब्याज सहित वापस भी करना होता है। अब सवाल आता है कि PM Mudra Loan Yojana 2026-27 में आवेदन कैसे करना है? किन लोगों को लोन मिलेगा? कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे? कितना ब्याज देना होगा और मोबाइल से घर बैठे आवेदन कैसे कर सकते हैं? तो चलिए, बिना किसी परेशानी के पूरी जानकारी आसान भाषा में समझते हैं।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री मुद्रा योजना
English NamePradhan Mantri Mudra Yojana
शॉर्ट नामPMMY
शुरुआत8 अप्रैल 2015
संबंधित मंत्रालयवित्त मंत्रालय
लाभार्थीछोटे कारोबारी और उद्यमी
लोन की न्यूनतम सीमाकोई एक समान न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं
अधिकतम लोन₹20 लाख
लोन की कैटेगरीShishu, Kishor, Tarun, Tarun Plus
ब्याज दरसंबंधित बैंक के नियमों के अनुसार
गारंटीसामान्यतः कोलैटरल की जरूरत नहीं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और बैंक के माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइटmudra.org.in

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Latest Update

दोस्तों चलिए मैं आपको सबसे पहले PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Latest Update के बारे में विस्तार स एब्ता देता हूँ आपको बताते चले की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई सरकारी योजना है। इसकी शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे छोटे उद्यमियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना है, जिन्हें अपना कारोबार शुरू करने या बढ़ाने के लिए आसानी से लोन नहीं मिल पाता।

साथ ही मैं आपको यह भी बता दू की इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में चार प्रकार की लोन कैटेगरी रखी गई हैं। इनमें शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस शामिल हैं। शिशु कैटेगरी में ₹50,000 तक, किशोर में ₹50,000 से अधिक और ₹5 लाख तक, तरुण में ₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख तक तथा तरुण प्लस में ₹10 लाख से अधिक और ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Tarun Plus का लाभ सामान्य रूप से हर नए आवेदक को नहीं मिलता। इसके लिए पहले Tarun कैटेगरी का लोन लेकर उसे सफलतापूर्वक चुकाना जरूरी है। इस योजना के तहत लोन देने का काम बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, NBFC और माइक्रोफाइनेंस संस्थान जैसे वित्तीय संस्थान करते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से सही लोन कैटेगरी चुनना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:

✅Bihar Pension Payment Status 2026: ₹1100 पेंशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक करें, जानें पैसा आया या नहीं

✅PM Shram Kalyan Yojana 2026-27: श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगे ₹25,000 तक, जानें किसे मिलेगी छात्रवृत्ति और कैसे करें आवेदन!

✅PMAY Urban Beneficiary List 2026: शहरी आवास योजना की नई लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे चेक करें, मोबाइल से देखें लिस्ट

✅CM Farmers Scholarship Scheme 2026-27: किसानों के बच्चों को हर साल मिलेंगे ₹60,000, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन!

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 क्या है?

दोस्तों चलिए सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आखिर है क्या? देखिए, हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं। किसी को किराने की दुकान खोलनी है, किसी को सिलाई मशीन खरीदकर अपना काम शुरू करना है, तो कोई छोटी फैक्ट्री या सर्विस सेंटर खोलना चाहता है।लेकिन दिक्कत तब आती है जब बिजनेस शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में कई लोग साहूकारों से महंगे ब्याज पर पैसे लेते हैं या फिर अपना कारोबार शुरू करने का विचार ही छोड़ देते हैं।

आपको बता दे की इसी परेशानी को कम करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी। इस योजना के माध्यम से छोटे और सूक्ष्म कारोबारियों को बैंकिंग संस्थानों से बिजनेस लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य नए व्यवसाय शुरू करने और पहले से चल रहे छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करना है। और इसमें गैर-कृषि क्षेत्र के छोटे कारोबार के साथ डेयरी, पोल्ट्री और मधुमक्खी पालन जैसी कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी लोन मिल सकता है।

PM Mudra Loan Yojana में कितने प्रकार के लोन मिलते हैं?

दोस्तों, इस PM Mudra Loan Yojana 2026-27 की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कारोबार की जरूरत के हिसाब से चार अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। अब आपको कितना लोन चाहिए, उसी के अनुसार आप अपनी कैटेगरी समझ सकते हैं।

1. Shishu Loan – ₹50,000 तक

अगर आप पहली बार कोई छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं और आपको बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है, तो शिशु कैटेगरी आपके काम आ सकती है।इसके अंतर्गत ₹50,000 तक का लोन मिल सकता है। उदाहरण के लिए मैं आपको नीचे बुलट पॉइंट में बता दिया हैं:

  • छोटी किराना दुकान शुरू करना।
  • सिलाई मशीन खरीदना।
  • छोटी मरम्मत की दुकान खोलना।
  • घर से छोटा व्यवसाय शुरू करना।
  • छोटी सर्विस या रिपेयरिंग यूनिट शुरू करना।

2. Kishor Loan – ₹50,000 से ₹5 लाख तक

अगर आपका कारोबार पहले से चल रहा है या आप थोड़ा बड़े स्तर पर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो किशोर कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दे की इसमें ₹50,000 से अधिक और ₹5 लाख तक का लोन मिल सकता है।

इस राशि से आप अपनी दुकान का सामान बढ़ा सकते हैं, जरूरी मशीनें खरीद सकते हैं या कारोबार के लिए वर्किंग कैपिटल की व्यवस्था कर सकते हैं।

3. Tarun Loan – ₹5 लाख से ₹10 लाख तक

अगर आप अपना कारोबार बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं, तो तरुण कैटेगरी आपके लिए है।इसमें ₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है।

उदाहरण के तौर पर छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग बिजनेस, सर्विस सेंटर या अन्य योग्य कारोबार के लिए इस कैटेगरी में लोन लिया जा सकता है।

4. Tarun Plus Loan – ₹10 लाख से ₹20 लाख तक

अब बात करते हैं इस योजना की सबसे बड़ी लोन कैटेगरी की। मैं आपको बताता चलू की तरुण प्लस के तहत ₹10 लाख से अधिक और ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है।

लेकिन यहां एक जरूरी शर्त है। इस कैटेगरी का लाभ उन उद्यमियों को दिया जाता है जिन्होंने पहले Tarun कैटेगरी के तहत लोन लिया हो और उसे सफलतापूर्वक चुका दिया हो। इसलिए अगर आप पहली बार मुद्रा योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो सीधे ₹20 लाख का Tarun Plus लोन मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 के लिए पात्रता

अब सबसे जरूरी सवाल है कि आखिर इसPM Mudra Loan Yojana 2026-27 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है? तो चलिए, इसकी जरूरी योग्यताएं समझ लेते हैं।

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक के पास अपना बिजनेस शुरू करने या बढ़ाने की योजना होनी चाहिए।
  3. आवेदक का कारोबार आय पैदा करने वाली गतिविधि से जुड़ा होना चाहिए।
  4. छोटे दुकानदार, व्यापारी, सर्विस प्रोवाइडर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के संचालक आवेदन कर सकते हैं।
  5. डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन जैसी योग्य कृषि-संबंधित गतिविधियों के लिए भी लोन मिल सकता है।
  6. आवेदक की बैंक और वित्तीय संस्थान द्वारा निर्धारित शर्तें पूरी होनी चाहिए।
  7. आवेदक का पिछला लोन रिकॉर्ड और भुगतान व्यवहार भी जांचा जा सकता है।
  8. Tarun Plus के लिए पहले Tarun लोन का सफलतापूर्वक भुगतान करना जरूरी है।

एक बात और समझ लीजिए। सिर्फ पात्रता पूरी करने से लोन अपने आप मंजूर नहीं होता। बैंक आपके बिजनेस की जरूरत, कमाई की संभावना, दस्तावेज और भुगतान करने की क्षमता देखकर फैसला करता है।

PM Mudra Loan Yojana के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?

दोस्तों आपको बता दे की अगर आप इस PM Mudra Loan Yojana 2026-27 में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार कर लें। आमतौर पर बैंक या वित्तीय संस्थान आपसे निम्नलिखित कागजात मांग सकते हैं दस्तावेज का नाम आप नीचे देख सकते हैं:

  1. आधार कार्ड।
  2. पैन कार्ड।
  3. पहचान प्रमाण।
  4. निवास प्रमाण पत्र।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो।
  6. बैंक खाते की पासबुक या स्टेटमेंट।
  7. बिजनेस का पता प्रमाण।
  8. बिजनेस प्लान या प्रोजेक्ट रिपोर्ट।
  9. मशीनरी या सामान खरीदने का कोटेशन, जहां जरूरी हो।
  10. दुकान या व्यवसाय से संबंधित लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन, जहां लागू हो।
  11. पिछले कारोबार का रिकॉर्ड, यदि बिजनेस पहले से चल रहा है।
  12. आयकर रिटर्न या अन्य वित्तीय दस्तावेज, यदि बैंक मांगे।

ध्यान रखें कि हर बैंक में दस्तावेजों की सूची एक जैसी नहीं होती। आप जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं, वहां से अपनी कैटेगरी के अनुसार पूरी लिस्ट जरूर प्राप्त करें।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 में ब्याज कितना लगेगा?

दोस्तों अब हम जानेंगे की PM Mudra Loan Yojana 2026-27 में ब्याज कितना लगेगा? तो आपको बताते चले की इस योजना के लिए सभी बैंकों की एक समान फिक्स ब्याज दर नहीं है। और लोन पर ब्याज संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान की पॉलिसी, आवेदक की प्रोफाइल, लोन की राशि और अन्य शर्तों के अनुसार तय होता है।

इसलिए अगर कोई व्यक्ति आपको यह कहता है कि मुद्रा योजना में सभी लोगों को 5 प्रतिशत या 7 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिल रहा है, तो बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसी बातों पर भरोसा न करें। आवेदन करने से पहले बैंक से ये बातें जरूर पूछें:

  • सालाना ब्याज दर कितनी होगी?
  • लोन कितने समय में चुकाना होगा?
  • हर महीने कितनी EMI बनेगी?
  • कोई प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज है या नहीं?
  • समय से पहले लोन चुकाने पर क्या शर्तें लागू होंगी?

इससे आपको लोन की वास्तविक लागत समझने में आसानी होगी।

क्या PM Mudra Loan Yojana में बिना गारंटी लोन मिलता है?

जी हां, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसके तहत पात्र लोन सामान्यतः बिना किसी कोलैटरल यानी संपत्ति को अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में गिरवी रखे दिए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि छोटे कारोबारी को केवल लोन लेने के लिए अपनी जमीन या मकान गिरवी रखने की जरूरत सामान्यतः नहीं होती।

हालांकि आपको बता दे की इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बैंक बिना जांच के किसी को भी लोन दे देगा। बैंक आपकी पहचान, बिजनेस प्लान, भुगतान की क्षमता और अन्य जरूरी शर्तों की जांच करेगा।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Online Apply कैसे करें?

अब आते हैं सबसे जरूरी हिस्से पर। अगर आप अपने मोबाइल से घर बैठे PM Mudra Loan Yojana 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके को समझ लीजिए जो की मैंने आपको बहुत आसान स्टेप में बताया हूँ।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट ब्राउजर खोलें।

Step 2: अब JanSamarth की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansamarth.in/ पर जाएं।

Step 3: वेबसाइट पर उपलब्ध Loan सेक्शन में जाकर Business Activity Loan या संबंधित बिजनेस लोन विकल्प देखें।

Step 4: अब अपनी जरूरत के अनुसार योजना और लोन की जानकारी पढ़ें।

Step 5: इसके बाद Eligibility Check या उपलब्ध आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।

Step 6: अब मांगी गई जानकारी भरें। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी, व्यवसाय की जानकारी और लोन की जरूरत से संबंधित विवरण शामिल हो सकते हैं।

Step 7: अपनी अनुमानित बिजनेस लागत और कितनी राशि का लोन चाहिए, इसकी सही जानकारी दें।

Step 8: इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Step 9: आवेदन में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से जांच लें।

Step 10: अब उपलब्ध Submit विकल्प से आवेदन जमा करें।

Step 11: आवेदन के बाद आपको आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करने की जानकारी मिल सकती है।

Step 12: बैंक द्वारा दस्तावेजों और बिजनेस की जांच पूरी होने के बाद लोन मंजूर करने या अस्वीकार करने का फैसला लिया जाएगा।

ध्यान रखें कि JanSamarth पर उपलब्ध आवेदन सुविधा और बैंक की प्रक्रिया के अनुसार कुछ चरण अलग हो सकते हैं। आप सीधे अपने नजदीकी बैंक में जाकर भी मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Mudra Loan Yojana का लोन किन कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?

दोस्तों आपको बताते चले की इस PM Mudra Loan Yojana 2026-27 का पैसा किसी भी निजी खर्च के लिए नहीं दिया जाता। इसका इस्तेमाल पात्र व्यावसायिक गतिविधियों में होना चाहिए। उदाहरण के लिए आप नीचे देख सकते हैं:

  • किराना और जनरल स्टोर।
  • कपड़े की दुकान।
  • ब्यूटी पार्लर और सैलून।
  • सिलाई और कढ़ाई का काम।
  • मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर।
  • कंप्यूटर और प्रिंटिंग सेंटर।
  • छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट।
  • डेयरी और पोल्ट्री से जुड़ी योग्य गतिविधियां।
  • ट्रांसपोर्ट और सर्विस बिजनेस।
  • खाद्य प्रसंस्करण और छोटे व्यापार।

आप जिस काम के लिए लोन ले रहे हैं, उसका खर्च और कमाई की संभावना पहले से समझकर रखें।

PM Mudra Loan Yojana में आवेदन करने के बाद क्या होगा?

दोस्तों बहुत से लोग आवेदन जमा करने के बाद सोचते हैं कि अब तुरंत उनके खाते में पैसा आ जाएगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। मैं आपको बता दू की आवेदन जमा होने के बाद बैंक आपकी जानकारी की जांच करेगा। जरूरत पड़ने पर आपसे अतिरिक्त दस्तावेज या बिजनेस से संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है।

अगर बैंक को लगता है कि आपका बिजनेस प्लान सही है और आप लोन की किस्त चुकाने की क्षमता रखते हैं, तो आपका आवेदन मंजूर किया जा सकता है। लोन मंजूर होने के बाद बैंक आपको स्वीकृत राशि, ब्याज दर, EMI और भुगतान की अवधि की जानकारी देगा। सभी शर्तों को समझने के बाद ही लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करें।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 जरूरी सावधानियां

दोस्तों, आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से लोग मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर पैसे मांगते हैं। कोई कहता है कि पहले ₹1,000 जमा करो, तभी ₹5 लाख का लोन मिलेगा। तो ऐसी बातों से सावधान रहें। याद रखिए:

  • मुद्रा योजना का लोन मुफ्त पैसा नहीं है।
  • किसी एजेंट को लोन मंजूर कराने के नाम पर पैसे न दें।
  • OTP और बैंक का पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • फर्जी वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड न करें।
  • ब्याज दर और EMI की जानकारी पहले ही प्राप्त करें।
  • गलत बिजनेस जानकारी देकर आवेदन न करें।
  • लोन उतना ही लें, जितना आप अपने कारोबार से चुका सकें।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Important Links

PM Mudra Loan Yojana 2026-27Online Apply
Application StatusCheck Now
Official WebsiteVisit Now
Home PageClick Here
Our WhatsApp ChannelFollow Now
Our Telegram ChannelFollow Now

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. PM Mudra Loan Yojana 2026-27 क्या है?

Ans. यह केंद्र सरकार की एक बिजनेस लोन योजना है, जिसके माध्यम से छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए बैंक से लोन मिल सकता है।

Q2. PM Mudra Loan Yojana 2026-27 में अधिकतम कितना लोन मिलता है?

Ans. इस योजना के तहत Tarun Plus कैटेगरी में अधिकतम ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी है।

Q3. क्या नए बिजनेस के लिए मुद्रा लोन मिल सकता है?

Ans. जी हां, नया कारोबार शुरू करने वाले पात्र व्यक्ति भी मुद्रा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक आपके बिजनेस प्लान और भुगतान की क्षमता की जांच करेगा।

Q4. क्या मुद्रा योजना में ₹20 लाख का लोन हर किसी को मिल सकता है?

Ans. नहीं, ₹10 लाख से अधिक और ₹20 लाख तक का Tarun Plus लोन उन्हीं कारोबारियों के लिए है जिन्होंने पहले Tarun कैटेगरी का लोन सफलतापूर्वक चुकाया हो।

Q5. PM Mudra Loan Yojana 2026-27 में कितना ब्याज देना पड़ता है?

Ans. मुद्रा लोन की ब्याज दर बैंक या वित्तीय संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आवेदन से पहले संबंधित बैंक से ब्याज दर की जानकारी लें।

Q6. क्या मुद्रा योजना में बिना गारंटी के लोन मिलता है?

Ans. इस योजना के तहत पात्र लोन सामान्यतः बिना अतिरिक्त कोलैटरल के दिए जाते हैं। हालांकि बैंक की जांच और अन्य लोन शर्तें लागू होती हैं।

Q7. PM Mudra Loan के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

Ans. छोटे दुकानदार, व्यापारी, सर्विस प्रोवाइडर, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाने वाले और अन्य पात्र छोटे उद्यमी आवेदन कर सकते हैं।

Q8. मुद्रा लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

Ans. आमतौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, बैंक स्टेटमेंट, निवास प्रमाण और बिजनेस से जुड़े दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

Q9. PM Mudra Loan Yojana 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां से करें?

Ans. आप JanSamarth की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansamarth.in/ पर उपलब्ध संबंधित बिजनेस लोन आवेदन सुविधा देख सकते हैं। इसके अलावा बैंक शाखा में भी आवेदन किया जा सकता है।

Q10. क्या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में मिलने वाला पैसा वापस करना पड़ता है?

Ans. जी हां, यह एक बिजनेस लोन है, मुफ्त आर्थिक सहायता नहीं। इसमें मंजूर की गई राशि को बैंक की निर्धारित ब्याज दर और भुगतान अवधि के अनुसार वापस करना होता है।

PM Mudra Loan Yojana 2026-27 Final Words

तो दोस्तों, अगर आप अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपके लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकती है।

इस योजना में शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस चार कैटेगरी के तहत ₹50,000 तक से लेकर ₹20 लाख तक का बिजनेस लोन मिल सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि ₹20 लाख तक का लोन हर व्यक्ति को नहीं मिलता। Tarun Plus के लिए पहले Tarun लोन का सफलतापूर्वक भुगतान करना जरूरी है।

मेरी आपको यही सलाह रहेगी कि आवेदन करने से पहले अपने बिजनेस की पूरी योजना तैयार करें, जरूरी दस्तावेज जुटाएं और बैंक से ब्याज दर तथा EMI की जानकारी जरूर लें।अगर आप पात्र हैं और आपके पास एक अच्छा बिजनेस आइडिया है, तो JanSamarth पोर्टल या अपने नजदीकी बैंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इस तरह आप अपनी जरूरत के अनुसार मुद्रा योजना के बिजनेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment