PMAY Urban Beneficiary List 2026 Kaise Check Kare

PMAY Urban Beneficiary List 2026: शहरी आवास योजना की नई लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे चेक करें, मोबाइल से देखें लिस्ट

Published on: November 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PMAY Urban Beneficiary List 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी शहर में रहते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अपना पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए यह जानकारी बहुत काम की होने वाली है। क्योंकि अब आप घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार नगर निगम या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दे की कई लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन तो कर दिया है, लेकिन उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल हुआ है या नहीं। वहीं कुछ लोगों को यह भी नहीं मालूम कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है, जांच में है या अभी किसी कारण से लंबित पड़ा है।

ऐसे में अगर आप भी अपना नाम PMAY Urban Beneficiary List 2026 में देखना चाहते हैं, तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़िए। यहां हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे कि मोबाइल से लाभार्थी सूची कैसे देखें, नाम से सर्च कैसे करें, Assessment ID से आवेदन की स्थिति कैसे पता करें और अगर लिस्ट में नाम नहीं मिलता है तो आगे क्या करना चाहिए।

PMAY Urban Beneficiary List 2026 Overview

विवरणजानकारी
लेख का नाम PMAY Urban Beneficiary List 2026
योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना शहरी
English NamePradhan Mantri Awas Yojana Urban
नया चरणPMAY-U 2.0
संबंधित मंत्रालयMinistry of Housing and Urban Affairs
लाभार्थीपात्र शहरी परिवार
योजना का उद्देश्यपक्का मकान उपलब्ध कराने में सहायता
योजना के विकल्पBLC, AHP, ARH, ISS
आवेदन का माध्यमऑनलाइन एवं निर्धारित स्थानीय प्रक्रिया
लाभार्थी सूचीऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों से जानकारी
नाम चेक करने का तरीकाSearch By Name
आवेदन स्टेटसAssessment ID या अन्य निर्धारित विवरण
आधिकारिक वेबसाइटpmaymis.gov.in

PMAY Urban Beneficiary List 2026 क्या है?

दोस्तों हम सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि आखिर PMAY Urban Beneficiary List क्या होती है। जब कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत घर बनाने, खरीदने या योजना के दूसरे निर्धारित लाभ के लिए आवेदन करता है, तो उसके आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाती है।

इस जांच के दौरान यह देखा जाता है कि आवेदक योजना की पात्रता पूरी करता है या नहीं। संबंधित अधिकारी और स्थानीय निकाय आवेदन का सत्यापन करते हैं। इसके बाद पात्र आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वीकृति दी जाती है। जिन लोगों के आवेदन स्वीकृत होते हैं, उनकी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज की जाती है। इसी जानकारी के आधार पर लाभार्थी अपना नाम, आवेदन की स्थिति या Beneficiary ID से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

आसान भाषा में कहें तो यह ऐसी जानकारी है, जिसकी मदद से आपको पता चलता है कि आपका आवेदन किस स्थिति में है और आपका नाम लाभार्थी रिकॉर्ड में शामिल हुआ है या नहीं। ध्यान रखें कि आवेदन जमा करने के तुरंत बाद नाम स्वीकृत सूची में दिखाई देना जरूरी नहीं है। पहले आवेदन की जांच और संबंधित विभाग की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होती है।

Read Aslo:

PMAY Urban Beneficiary List 2026 में अपना नाम कौन चेक कर सकता है?

दोस्तों अब आपके मन में सवाल होगा कि इस सूची में कौन-कौन अपना नाम देख सकता है?तो इसका जवाब बहुत आसान है। जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवेदन किया है, वे अपने आवेदन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मुख्य रूप से इन लोगों के लिए यह जानकारी उपयोगी है:

  1. जिन लोगों ने PMAY Urban के अंतर्गत मकान के लिए आवेदन किया है।
  2. जिनका आवेदन नगर निगम या नगर पालिका में जमा हुआ है।
  3. जिन लोगों के पास Assessment ID उपलब्ध है।
  4. जिन आवेदकों के आवेदन की जांच चल रही है।
  5. जिन लोगों को आवेदन स्वीकृत होने की जानकारी चाहिए।
  6. जिन लाभार्थियों को अपने मकान की स्वीकृति से संबंधित रिकॉर्ड देखना है।

एक बात समझ लीजिए कि सिर्फ अपना नाम सर्च करने से अंतिम मंजूरी की पुष्टि नहीं होती। आवेदन का सही स्टेटस और संबंधित विभाग की स्वीकृति देखना भी जरूरी है।

PMAY Urban Beneficiary List 2026 चेक करने के लिए जरूरी जानकारी

ऑनलाइन नाम या आवेदन की स्थिति देखते समय कुछ जानकारी अपने पास रखें।

  • आवेदक का पूरा नाम।
  • पिता या पति का नाम।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • Assessment ID।
  • आवेदन की रसीद।
  • राज्य और शहर का नाम।
  • संबंधित नगर निगम या नगर पालिका का विवरण।

इनमें से कौन-सी जानकारी जरूरी होगी, यह आपके द्वारा चुने गए पोर्टल और विकल्प पर निर्भर करेगा।

PMAY Urban Beneficiary List 2026: पात्रता की जानकारी

दोस्तों आपको बता दे की अगर आप जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए कौन पात्र हो सकता है, तो इसके लिए योजना के नियमों को समझना जरूरी है। PMAY-U 2.0 के अंतर्गत EWS, LIG और MIG श्रेणियों के पात्र शहरी परिवारों को शामिल किया गया है।

1. शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार

आवेदक का संबंध योजना के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र से होना चाहिए।

2. परिवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए

योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार लाभार्थी परिवार के पास देश में कहीं भी अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

3. परिवार की सालाना आय

PMAY-U 2.0 में आय के आधार पर परिवारों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है।

  • EWS: सालाना पारिवारिक आय ₹3 लाख तक।
  • LIG: सालाना पारिवारिक आय ₹3 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक।
  • MIG: सालाना पारिवारिक आय ₹6 लाख से अधिक और ₹9 लाख तक।

हालांकि अलग-अलग घटकों के लिए पात्रता और अन्य शर्तें लागू होती हैं। इसलिए केवल आय के आधार पर लाभ मिलना तय नहीं है।

4. पहले आवास योजना का लाभ

परिवार ने पिछले निर्धारित वर्षों में किसी सरकारी आवास योजना के अंतर्गत मकान का लाभ लिया है या नहीं, इसकी भी जांच की जा सकती है।

5. विशेष वर्गों को प्राथमिकता

योजना में विधवा महिलाओं, अकेली महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य कमजोर वर्गों की आवास जरूरतों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

PMAY Urban Beneficiary List 2026 कैसे चेक करें? मोबाइल से पूरी प्रक्रिया

अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। अगर आप अपने मोबाइल से PMAY Urban Beneficiary List 2026 लाभार्थी जानकारी देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से फॉलो करें। आपको बता दें कि सरकारी पोर्टल पर नाम से लाभार्थी खोजने और आवेदन की स्थिति देखने के लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं।

तरीका 1: नाम से PMAY Urban Beneficiary List चेक करें

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई दूसरा ब्राउजर खोलें।

Step 2: अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं।

Step 3: वेबसाइट खुलने के बाद Search Beneficiary का विकल्प खोजें।

Step 4: अब इसके अंदर दिए गए Search By Name विकल्प पर क्लिक करें।

Step 5: इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरें। इसमें नाम और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने पड़ सकते हैं।

Step 6: जानकारी भरने के बाद Search या Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 7: अब आपके सामने उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार लाभार्थी से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है।

Step 8: दिखाई गई जानकारी में अपना नाम, Beneficiary ID और अन्य विवरण ध्यान से मिलान करें।

अगर आपका नाम दिखाई देता है, तो उसकी जानकारी सुरक्षित रख लें। आप चाहें तो स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

ध्यान दें कि सरकारी पोर्टल पर कभी-कभी सर्वर या तकनीकी समस्या के कारण जानकारी खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।

तरीका 2: Assessment ID से आवेदन का स्टेटस चेक करें

अगर आपके पास आवेदन करते समय मिली Assessment ID है, तो आप उससे भी अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए तरीके को अपनाएं।

Step 1: सबसे पहले PMAY Urban की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step 2: अब वेबसाइट पर Track Your Assessment Status का विकल्प चुनें।

Step 3: आपके सामने आवेदन की स्थिति देखने का पेज खुल जाएगा।

Step 4: यहां आपको दो तरीके मिल सकते हैं। ,By Name, Father’s Name & Mobile No , By Assessment ID

Step 5: अगर आपके पास Assessment ID है, तो उसे संबंधित बॉक्स में दर्ज करें।

Step 6: इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ें।

Step 7: अब Submit करने के बाद उपलब्ध आवेदन संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

अगर Assessment ID उपलब्ध नहीं है, तो नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर वाले विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरह आप बिना किसी सरकारी कार्यालय में जाए अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पता कर सकते हैं।

तरीका 3: PMAY-U 2.0 के नए पोर्टल पर जानकारी देखें

अगर आपने पुराने PMAY Urban की जगह नए PMAY-U 2.0 के अंतर्गत आवेदन किया है, तो आपको नए Unified Web Portal पर भी जानकारी देखनी चाहिए। इसके लिए:

  1. सबसे पहले pmay-urban.gov.in वेबसाइट खोलें।
  2. PMAY-U 2.0 से संबंधित विकल्प पर जाएं।
  3. आवेदन या लाभार्थी से जुड़ा उपलब्ध विकल्प चुनें।
  4. अपने आवेदन की जानकारी और आवश्यक विवरण देखें।
  5. अगर पोर्टल पर लॉगिन या Assessment ID मांगी जाती है, तो सही जानकारी दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर दिखाई देने वाली स्थिति को ध्यान से पढ़ें।

नए पोर्टल पर आवेदन, पात्रता और योजना के अलग-अलग घटकों से संबंधित जानकारी मिल सकती है।

PMAY Urban Beneficiary List 2026 में नाम नहीं आया तो क्या करें?

दोस्तों अब मान लीजिए कि आपने अपना नाम सर्च किया, लेकिन वहां आपका नाम दिखाई नहीं दे रहा है। तो ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बता दिया हैं आप इसे ध्यान से पढ़ें।

पहला कारण – आवेदन की जांच पूरी नहीं हुई है

हो सकता है कि आपने कुछ दिन पहले आवेदन किया हो और अभी आपके दस्तावेजों की जांच चल रही हो।

दूसरा कारण – आवेदन में गलती हो सकती है

अगर आवेदन करते समय नाम, मोबाइल नंबर या दूसरी जानकारी गलत भर दी गई है, तो रिकॉर्ड खोजने में परेशानी हो सकती है।

तीसरा कारण – आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ है

कभी-कभी आवेदक पात्रता पूरी नहीं करते या दस्तावेजों में कमी होने के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं होता।

चौथा कारण – रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ है

स्थानीय निकाय की तरफ से जानकारी पोर्टल पर अपडेट होने में समय लग सकता है।

ऐसी स्थिति में आप सबसे पहले अपने आवेदन की Assessment ID से स्टेटस चेक करें। अगर वहां भी जानकारी नहीं मिलती है, तो अपने नगर निगम, नगर पालिका या संबंधित शहरी स्थानीय निकाय के आवास विभाग से संपर्क करें। आपको बता दे की जरूरत पड़ने पर अपने आवेदन की रसीद और पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

PMAY Urban Beneficiary List 2026 महत्वपूर्ण लिंक

विवरणDirect Link
PMAY Urban Official Websiteयहां क्लिक करें
Beneficiary List / Search By Nameयहां क्लिक करें
आवेदन का स्टेटस चेक करेंयहां क्लिक करें
PMAY-U 2.0 Official Portalयहां क्लिक करें
Our Website Home Pageयहां क्लिक करें
WhatsApp Channelयहां क्लिक करें
Telegram Channelयहां क्लिक करें

PMAY Urban Beneficiary List 2026 FAQs

Q1. PMAY Urban Beneficiary List 2026 क्या है?

Ans. यह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्र लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी है। इसके माध्यम से आवेदक अपना नाम और आवेदन से संबंधित विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं।

Q2. PMAY Urban की नई लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?

Ans. सबसे पहले pmaymis.gov.in वेबसाइट खोलें। इसके बाद Search Beneficiary में जाकर Search By Name विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर अपना नाम खोजें।

Q3. क्या मोबाइल से PMAY Urban Beneficiary List देख सकते हैं?

Ans. जी हां, आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट और ब्राउजर की मदद से आधिकारिक पोर्टल खोलकर लाभार्थी की जानकारी चेक कर सकते हैं।

Q4. PMAY Urban का आवेदन स्टेटस कैसे पता करें?

Ans. आवेदन की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर Track Your Assessment Status विकल्प चुनें। यहां Assessment ID या नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी खोज सकते हैं।

Q5. PMAY Urban Beneficiary List 2026 में नाम नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

Ans. अगर आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो पहले आवेदन की स्थिति जांचें। इसके बाद संबंधित नगर निगम या नगर पालिका के आवास विभाग से संपर्क करके आवेदन की जानकारी प्राप्त करें।

Q6. PMAY Urban और PMAY-U 2.0 क्या अलग-अलग योजनाएं हैं?

Ans. PMAY-U 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का नया चरण है। इसे 1 सितंबर 2024 से लागू किया गया है और इसमें पात्र परिवारों को चार अलग-अलग घटकों के माध्यम से सहायता दी जाती है।

Q7. PMAY Urban Beneficiary List 2026 चेक करने के लिए कौन-सी जानकारी चाहिए?

Ans. नाम से खोजने के लिए आवेदक का नाम और पोर्टल पर मांगी गई दूसरी जानकारी चाहिए। आवेदन स्टेटस देखने के लिए Assessment ID या नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q8. क्या PMAY Urban में आवेदन करने वाले सभी लोगों को लाभ मिलता है?

Ans. नहीं, केवल आवेदन करने से योजना का लाभ मिलना तय नहीं होता है। संबंधित विभाग द्वारा पात्रता और दस्तावेजों की जांच के बाद ही आवेदन को स्वीकृति दी जाती है।

Q9. PMAY Urban Beneficiary List 2026 देखने के लिए कोई फीस देनी पड़ती है?

Ans. नहीं, सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध लाभार्थी खोजने और आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा के लिए किसी एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं है।

Q10. PMAY Urban Beneficiary List 2026 की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की आधिकारिक MIS वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ है। इसके अलावा PMAY-U 2.0 की जानकारी https://pmay-urban.gov.in/ पर मिल सकती है।

PMAY Urban Beneficiary List 2026 की अंतिम बातें

तो दोस्तों, अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत मकान के लिए आवेदन किया था और अब यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल हुआ है या नहीं, तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।आप अपने मोबाइल से PMAY Urban की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Search By Name के विकल्प से लाभार्थी की जानकारी खोज सकते हैं। वहीं अगर आपके पास Assessment ID है, तो Track Your Assessment Status के जरिए आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।

बस एक बात हमेशा याद रखें कि आवेदन करना और योजना का लाभ स्वीकृत होना दोनों अलग-अलग बातें हैं। इसलिए केवल नाम दिखाई देने पर ही भुगतान या मकान की मंजूरी मानकर न चलें। अपने आवेदन की वास्तविक स्थिति और संबंधित विभाग की स्वीकृति जरूर जांचें। अगर आपने अभी तक अपना स्टेटस नहीं देखा है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार जरूर चेक कर लें। और इस जानकारी को अपने परिवार या आसपास के उन लोगों तक भी पहुंचाएं, जिन्होंने शहरी आवास योजना के लिए आवेदन किया है।

Leave a Comment