Bihar Abhiyan Basera 2026

Bihar Abhiyan Basera 2026: जमीन के लिए ऐसे करें Online Apply, जानें 3 डिसमिल जमीन मिलने की पूरी प्रक्रिया

Published on: September 28, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Bihar Abhiyan Basera 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी बिहार में रहते हैं और आपके परिवार के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की होने वाली है आपको बता दे कि बिहार सरकार की अभियान बसेरा-2 योजना के तहत पात्र भूमिहीन और वास भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए वास भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है कहीं जगह पर पात्र उम्मीदवारों को जमीन का बंदोबस्त प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है।

और खास बात आपको मैं बताता चालू की जमीन के लिए आवेदन करने वालों को केवल पटना मैं जाकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने Bihar Bhumi Portal पर अभियान बसेरा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी है।

दीदी आपके पास भी जमीन नहीं है घर बनाने के लिए तो आज किस लेख में हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में समझाएंगे की Bihar Abhiyan Basera 2026 क्या है, 3 डिसमिल जमीन किसे मिल सकती है, कौन आवेदन कर सकता है, कौन-कौन से कागज लगेंगे, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, आवेदन के बाद क्या होगा और जमीन का प्रमाण-पत्र कब मिलेगा। इसलिए आप इस जानकारी को पूरा अंत तक पढ़े ताकि आपको आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या या गलती ना हो, तो चलिए शुरू करते हैं

Bihar Abhiyan Basera 2026 Quick Overview

नीचे दी गई जानकारी में आपको अभियान बसेरा-2 से जुड़ी जरूरी बातें एक नजर में समझ आ जाएंगी। इसमें योजना का उद्देश्य, जमीन की जानकारी, कौन आवेदन कर सकता है, ऑनलाइन आवेदन कहां से होगा और आवेदन के बाद क्या प्रक्रिया रहेगी—इन सभी बातों को आसान तरीके से बताया गया है।

जानकारीविवरण
योजना का नामBihar Abhiyan Basera 2026
योजना का उद्देश्यभूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराना
राज्यबिहार
संबंधित विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार
लाभार्थीपात्र भूमिहीन एवं वासभूमिहीन परिवार
जमीन की जानकारीपात्रता के अनुसार वासभूमि, कई मामलों में 3 डिसमिल
3 डिसमिल जमीनलगभग 1,306.8 वर्गफीट
आवेदन का तरीकाऑनलाइन आवेदन की सुविधा
आवेदन कहां से होगासंबंधित अंचल/राजस्व कार्यालय के माध्यम से प्रक्रिया
आवेदन के बाददस्तावेज और पात्रता की जांच
जमीन मिलने की प्रक्रियापात्र पाए जाने पर प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र
अधिकारिक वेबसाइटhttps://biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Abhiyan Basera 2026 Latest Update

दोस्तों सबसे पहले बात करते हैं अभियान बसेरा-2 की ताजा अपडेट की। तो चलिए आपको लेटेस्ट अपडेट के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताते हैं दोस्तों आपको बताता चले की 22 सितंबर 2026 से बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने वास भूमिहीन परिवारों के लिए अभियान बसेरा -2 के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है आपको बता दे कि इसके लिए बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर अभियान बसेरा हेतु आवेदन करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

इसका मतलब साफ है कि जिन पात्र परिवारों को अभी तक आवास बनाने के लिए वास भूमि नहीं मिली है वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों आपको बता दे कि इस योजना में पात्र उम्मीदवारों को आवास बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है कई मामलों में तीन डिसमिल जमीन दिया जाने की जानकारी सामने निकल कर आई है 3 डिसमिल जमीन लगभग 1,306.8 वर्गफीट के बराबर होती है। हालांकि आप यह जान ले की अलग-अलग स्थानीय परिस्थितियों में जमीन की उपलब्धता और बंदोबस्ती की प्रक्रिया प्रशासनिक नियमों के अनुसार होगी।

साथ ही मैं आपको बताता चलू की बिहार सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवेदन के लिए लाभार्थियों को पटना मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय के स्तर पर ही स्वीकार और आगे की प्रक्रिया की जा सकती है।

एक और जरूरी बात आपको हम बात दे कुछ जगहों पर 3 डिसमिल जमीन के नाम पर लोगों को पटना बुलाए जाने और भीड़ लगने की खबरें सामने आईं। प्रशासन ने ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। इसलिए किसी दलाल या बिचौलिए को पैसे देकर जमीन दिलाने का भरोसा न करें।

अभी आधिकारिक Bihar Bhumi Portal पर अभियान बसेरा के लिए आवेदन का विकल्प मौजूद है। इसलिए आवेदन करने से पहले केवल सरकारी पोर्टल और अपने संबंधित अंचल कार्यालय की जानकारी पर भरोसा करें।

Bihar Abhiyan Basera 2026

Bihar Abhiyan Basera 2026 क्या है?

दोस्तों अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की Bihar Abhiyan Basera 2026 क्या है? तो चलिए मैं आपको आसान भाषा में समझाता हूँ कि आखिर अभियान बसेरा है क्या? आप सभो परिवारों को मैं बात दू की अभियान बसेरा बिहार सरकार की ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए वासभूमि नहीं है।

यानी अगर किसी परिवार के पास रहने के लिए अपना घर बनाने लायक जमीन नहीं है और वह निर्धारित पात्रता में आता है, तो सरकार की प्रक्रिया के तहत उसे वासभूमि उपलब्ध कराया जायेगा।

और आपको बता दे की अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत बिहार राज्य के ३८ अलग-अलग जिलों में भूमिहीन परिवारों को जमीन के बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। और बहुत जल्द 2026 में राज्य स्तर पर हजारों परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का प्रमाण-पत्र दियें जायेंगे।

दोस्तों इसलिए इसे केवल “ऑनलाइन जमीन देने वाली योजना” समझना सही नहीं होगा। आपको बात दे ऑनलाइन आवेदन सिर्फ प्रक्रिया का एक हिस्सा है। अंतिम लाभ पात्रता, उपलब्ध जमीन और संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही तय होगा तो आप आवेदन में कोई भी गलती दस्तावेज ना दें इससे आवेदन प्रक्रिया आपका रद्द भी हो सकता हैं।

इसे भी पढ़ें: India Post GDS 1st Merit List 2026: पहली मेरिट लिस्ट कब आएगी? यहां देखें Result Date और PDF

3 डिसमिल जमीन का मतलब कितना होता है?

दोस्तों अब बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर 3 डिसमिल जमीन कितनी होती है? तो चलिए हम आपको आसन और बोल चाल के भाषा में बताते हैं की 3 डिसमिल जमीन का मतलब कितना होता है? आपको बताते चले की बिहार में जमीन की स्थानीय माप के हिसाब से 3 डिसमिल लगभग 1,306.8 वर्गफीट के बराबर होती है। यानी अगर किसी पात्र परिवार को तीन डिसमिल वासभूमि बंदोबस्त के रूप में मिलती है, तो यह घर बनाने के लिए उपयोग होने वाली आवासीय जमीन हो सकती है।

लेकिन आप सभी लोग ध्यान रखें—सिर्फ यह सुनकर कि “3 डिसमिल जमीन मिल रही है”, कोई भी व्यक्ति खुद से किसी सरकारी या निजी जमीन पर कब्जा न करे। जमीन का स्थान और अधिकार प्रशासन की प्रक्रिया के अनुसार तय होगा इसलिए आप लोग कोई भी गलत काम ना करें।

इसे भी पढ़ें: Kotak Kanya Scholarship 2026-27: बेटियों को हर साल ₹1.5 लाख, जानें Eligibility और Apply करने का तरीका

Bihar Abhiyan Basera 2026 Eligibility

दोस्तों अब सबसे जरूरी सवाल—कौन आवेदन कर सकता है? तो चलिए मैं आपको बताता हूँ की कौन से लोग इस योजना के लिए आवेदन सफलता पूर्वक कर सकतें हैं सामान्य तौर पर अभियान बसेरा का लाभ उन पात्र परिवारों के लिए है जो भूमिहीन और वासभूमिहीन हैं और जिन्हें घर बनाने के लिए जमीन की जरूरत है।

साथ ही आपको हम बात दे आवेदन करते समय परिवार की स्थिति की जानकारी देनी होती है। विभाग द्वारा मांगे गए दस्तावेजों के आधार पर यह देखा जा सकता है कि परिवार के पास पहले से वासयोग्य भूमि है या नहीं और उसे पहले किसी सरकारी योजना के तहत वासभूमि का लाभ मिला है या नहीं।

कुछ जगहों पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र भूमिहीन और गृहविहीन परिवार आवेदन कर सकते हैं और पात्रता के अनुसार उन्हें वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। इसलिए आपको बात दे केवल आर्थिक रूप से कमजोर होना पर्याप्त मान लेना सही नहीं है। आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर पात्रता की जांच की जा सकती है।

Bihar Abhiyan Basera 2026 – आवेदन के लिए क्या-क्या चाहिए?

अब बात करते हैं Bihar Abhiyan Basera के लिए जरूरी कागजात की। तो आपको बता दे की आवेदन करते समय परिवार से जुड़ी जानकारी और उपलब्ध दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा।मुख्य रूप से इन चीजों की जरूरत पड़ सकती है जो की मैंने आपको नीचे बताया हैं इसे ध्यान पूर्वक से पढ़ें —

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. पति या पत्नी का आधार कार्ड
  3. वयस्क परिवार के सदस्यों के आधार की प्रति
  4. मोबाइल नंबर
  5. जाति प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  6. राशन कार्ड
  7. मतदाता पहचान-पत्र या निवास संबंधी दस्तावेज
  8. परिवार के सदस्यों की जानकारी
  9. परिवार की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी
  10. निर्धारित प्रारूप में शपथपत्र

आप यह भी जान ले की विभाग से संबंधित जानकारी के अनुसार शपथपत्र में यह घोषणा करनी पड़ सकती है कि परिवार के पास वासयोग्य जमीन नहीं है और पहले किसी सरकारी योजना के तहत वासभूमि का लाभ नहीं लिया गया है। अगर परिवार सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उससे संबंधित जानकारी भी आवेदन में देनी होगी।

ध्यान रखें कि दस्तावेजों की अंतिम जरूरत आवेदन के समय पोर्टल/अंचल कार्यालय के निर्देश के अनुसार देखें।

Bihar Abhiyan Basera Online Apply कैसे करें?

दोस्तों अगर आप इस Bihar Abhiyan Basera 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह सभी स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा जो कि हमने आपको नीचे बताया है यह बिल्कुल ही आसान प्रक्रिया है इसी के माध्यम से घर बैठे सफलतापूर्वक अब आवेदन फॉर्म भर सकते हैं बिना कोई गलती के इसलिए ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Step 1: वेबसाइट खोलें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Bihar Bhumi की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step 2: अभियान बसेरा का विकल्प खोजें

वेबसाइट के होम पेज पर आपको “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” का विकल्प दिखाई दे सकता है। इसी विकल्प के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी है।

Step 3: मांगी गई जानकारी भरें

अब आवेदन फॉर्म में परिवार और आवेदक से जुड़ी मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें। उसके बाद नाम, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों की जानकारी और अन्य विवरण भरते समय खास ध्यान रखें।

Step 4: दस्तावेज लगाएं

जहां दस्तावेज मांगे जाएं, वहां निर्धारित तरीके से दस्तावेज उपलब्ध कराएं। गलत या किसी दूसरे व्यक्ति का दस्तावेज लगाने से आवेदन में समस्या हो सकती है।

Step 5: आवेदन जमा करें

सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अच्छी तरह जांचें और आवेदन जमा करें। अगर आवेदन संख्या या प्राप्ति रसीद मिलती है तो उसे सुरक्षित रखें।

Step : आगे की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मामला संबंधित अंचल स्तर पर जाएगा और पात्रता तथा उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।

विभाग की जानकारी के अनुसार आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय स्तर पर ही स्वीकार किया जा सकता है और आवेदन स्वीकार होने पर प्राप्ति रसीद देने की व्यवस्था है।

Bihar Abhiyan Basera 2026 Online Apply करने के बाद क्या होगा?

यह बात बहुत जरूरी है। आपको बता दे की बहुत से लोग सोचते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म भरते ही तीन डिसमिल जमीन उनके नाम हो जाएगी। ऐसा जरूरी नहीं है। ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित विभाग आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच कर सकता है।

देखा जा सकता है कि—

  • परिवार वास्तव में भूमिहीन है या नहीं।
  • परिवार के पास वासयोग्य जमीन है या नहीं।
  • पहले किसी सरकारी योजना से वासभूमि मिली है या नहीं।
  • परिवार की दी गई जानकारी सही है या नहीं।
  • संबंधित क्षेत्र में पात्रता के अनुसार जमीन उपलब्ध है या नहीं।

इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर पात्र लाभार्थियों की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

Bihar Abhiyan Basera 2026 क्या आवेदन के लिए पटना जाना पड़ेगा?

नहीं, केवल आवेदन करने के लिए पटना जाना जरूरी नहीं है। आपको बता दे की 22 सितंबर 2026से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गई है और आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय के स्तर पर किया जा सकता है। और आपको बात दे की विभाग ने यह भी कहा है कि लाभार्थियों को आवेदन के लिए राज्य मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है।

इसलिए अगर कोई व्यक्ति आपसे कहता है कि “3 डिसमिल जमीन के लिए पटना चलना पड़ेगा और मुझे पैसा दो, तभी आवेदन होगा”, तो पहले इसकी जानकारी अपने अंचल कार्यालय से जरूर जांच लें और किसी भी व्यक्ति को एक रुपया भी ना दें।

क्या सभी जाति के लोग आवेदन कर सकते हैं?

Bihar Abhiyan Basera 2026 का लाभ पात्र भूमिहीन और वासभूमिहीन परिवारों से जुड़ा है। आपको बता दे की स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी जानकारी में सभी जाति वर्गों के पात्र भूमिहीन एवं गृहविहीन परिवारों के आवेदन की बात कही गई है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को अपने-आप जमीन मिल जाएगी। मुख्य बात पात्रता है। इसलिए आवेदन करते समय अपनी वास्तविक स्थिति और सही दस्तावेज देना जरूरी है।

अगर परिवार सरकारी जमीन पर रह रहा है तो?

आपको बताते चेल की अगर कोई परिवार सरकारी जमीन पर रह रहा है, तो आवेदन में इसकी जानकारी छिपानी नहीं चाहिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मैं आपको बता दू की ऐसे परिवारों से सरकारी जमीन पर रहने से संबंधित जानकारी भी मांगी जा सकती है।

Bihar Abhiyan Basera 2026 दलाल से सावधान रहें

यह सबसे जरूरी सावधानी है। आपको बता देतें हैं की Bihar Abhiyan Basera 2026 के नाम पर अगर कोई व्यक्ति कहता है कि “पैसा दीजिए, हम आपको 3 डिसमिल जमीन पक्की दिला देंगे”, तो बिना जांच के पैसा न दें।

साथ ही आपको बात दे की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लाभार्थियों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने को कहा है। आवेदन के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से पटना बुलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी सामने आई है।

और आप सभी लोग आवेदन के लिए आधिकारिक Bihar Bhumi Portal और संबंधित अंचल कार्यालय की जानकारी पर ही भरोसा करें।

Bihar Abhiyan Basera 2026 आवेदन करते समय 5 गलतियां बिल्कुल न करें

पहली गलती: किसी दूसरे व्यक्ति का आधार या दस्तावेज लगाना।

दूसरी गलती: परिवार की जमीन से संबंधित जानकारी छिपाना।

तीसरी गलती: गलत मोबाइल नंबर देना।

चौथी गलती: आवेदन करने के बाद रसीद या आवेदन संख्या संभालकर न रखना।

पांचवीं गलती: किसी बिचौलिए को सिर्फ जमीन दिलाने के नाम पर पैसे दे देना।

आवेदन में हमेशा अपनी वास्तविक जानकारी दें।

Bihar Abhiyan Basera 2026 Important Links

Bihar Abhiyan Basera 2026Online Apply
Official WebsiteVisit Now
Home Page Visit Now
Our WhatsApp ChannelClick Here
Our Telegram ChannelClick Here

Bihar Abhiyan Basera 2026 Important FAQs

1. Bihar Abhiyan Basera 2026 क्या है?

अभियान बसेरा बिहार सरकार की पहल है, जिसके तहत पात्र भूमिहीन और वासभूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाती है।

2. अभियान बसेरा में कितनी जमीन मिलती है?

कई मामलों में पात्र परिवारों को 3 डिसमिल वासभूमि दिए जाने की जानकारी है। हालांकि वास्तविक आवंटन पात्रता, स्थानीय स्थिति और प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

3. 3 डिसमिल जमीन कितने वर्गफीट होती है?

3 डिसमिल लगभग 1,306.8 वर्गफीट के बराबर होती है।

4. क्या अभियान बसेरा के लिए Online Apply कर सकते हैं?

हां। सितंबर 2026 से Bihar Bhumi Portal पर अभियान बसेरा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

5. अभियान बसेरा का आवेदन कहां करें?

आवेदन के लिए बिहार सरकार के Bihar Bhumi Portal पर “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. क्या आवेदन करने के लिए पटना जाना पड़ेगा?

आवेदन के लिए पटना जाना जरूरी नहीं बताया गया है। संबंधित अंचल कार्यालय के स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

7. अभियान बसेरा में कौन आवेदन कर सकता है?

पात्र भूमिहीन और वासभूमिहीन परिवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम पात्रता संबंधित विभाग की जांच के आधार पर तय होगी।

8. आवेदन के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए?

आधार, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों की जानकारी, जाति प्रमाण-पत्र जहां लागू हो, राशन कार्ड/पहचान या निवास संबंधी दस्तावेज और निर्धारित शपथपत्र जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

9. Bihar Abhiyan Basera Result 2026 कब आएगा?

इस योजना में परीक्षा जैसा एक निश्चित राज्यव्यापी रिजल्ट डेट नहीं है। आवेदन के बाद अंचल स्तर पर पात्रता और दस्तावेजों की जांच के अनुसार आगे की प्रक्रिया होती है।

10. क्या अभियान बसेरा के नाम पर किसी को पैसा देना चाहिए?

सिर्फ आवेदन या जमीन दिलाने के नाम पर किसी दलाल या बिचौलिए को पैसा नहीं देना चाहिए। आधिकारिक पोर्टल और संबंधित अंचल कार्यालय से जानकारी लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।

Bihar Abhiyan Basera 2026 Conclusion

तो दोस्तों, अगर आपके परिवार के पास घर बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है, तो Bihar Abhiyan Basera 2026 की जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार की ओर से अभियान बसेरा-2 के तहत पात्र भूमिहीन और वासभूमिहीन परिवारों को आवास के लिए वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है और अब Bihar Bhumi Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

लेकिन ध्यान रखिए, केवल फॉर्म भरने से जमीन तुरंत आपके नाम नहीं हो जाती। आवेदन के बाद पात्रता, दस्तावेज और जमीन की उपलब्धता के आधार पर संबंधित स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई होती है।

अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो अपने दस्तावेज तैयार रखें, सही जानकारी भरें और आवेदन की रसीद जरूर संभालकर रखें।

और सबसे जरूरी बात—किसी दलाल को पैसे देकर जमीन दिलाने के झांसे में न आएं। आधिकारिक जानकारी के लिए Bihar Bhumi Portal और अपने संबंधित अंचल कार्यालय पर ही भरोसा करें।

Leave a Comment