Bima Sakhi Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप एक महिला हैं और चाहती हैं कि घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी कमाई का भी कोई रास्ता बने, तो आपके लिए LIC की बीमा सखी योजना एक अच्छा अवसर हो सकती है। आपको बता दे की इस योजना के बारे में आपने शायद सुना होगा कि इसमें महिलाओं को हर महीने ₹7,000 मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस योजना में आवेदन करने के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी है? कौन-कौन सी महिलाएं इसके लिए पात्र हैं? आवेदन करने के बाद नौकरी मिलती है या एजेंट के रूप में काम करना होता है? और सबसे जरूरी बात, ₹7,000 की राशि कितने समय तक मिलती है?
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी बातों को बिल्कुल आसान भाषा में समझाने वाले हैं। मान लीजिए कि आप घर पर रहती हैं, आपने दसवीं की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब चाहती हैं कि अपने समय के हिसाब से काम करके पैसे कमाएं, तो बीमा सखी योजना आपके लिए एक विकल्प बन सकती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को LIC के साथ बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर मिलता है। इसके साथ शुरुआती तीन वर्षों तक शर्तों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड और बीमा पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी मिलता है। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी जानना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
Bima Sakhi Yojana 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Bima Sakhi Yojana 2026 |
| संस्था | Life Insurance Corporation of India |
| योजना का प्रकार | Mahila Career Agent Scheme |
| लाभार्थी | भारत की पात्र महिलाएं |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 70 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| पहले साल स्टाइपेंड | ₹7,000 प्रति माह |
| दूसरे साल स्टाइपेंड | ₹6,000 प्रति माह |
| तीसरे साल स्टाइपेंड | ₹5,000 प्रति माह |
| अतिरिक्त कमाई | बीमा पॉलिसी पर कमीशन |
| स्टाइपेंड अवधि | अधिकतम 3 वर्ष |
| आवेदन माध्यम | LIC के आधिकारिक माध्यम से |
| आधिकारिक वेबसाइट | licindia.in |
Bima Sakhi Yojana 2026 – लेटेस्ट जानकारी
दोस्तों चलिए मैं आपको सबसे पहले Bima Sakhi Yojana 2026 लेटेस्ट जानकारी के बारे में आपको बताते हैं ताकि आपको कोई भी जानकारी समझने में दिक्कत न हो आपको बता दे बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC की एक महिला-केंद्रित योजना है। जो की इसकी शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें बीमा क्षेत्र में काम करने का अवसर देना है। इस योजना में चयनित महिलाओं को LIC की महिला करियर एजेंट (Mahila Career Agent) के रूप में काम करने का मौका मिलता है।
LIC के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार मैं आपको बताता चलू की इस योजना में पहले वर्ष ₹7,000 प्रति महीने, दूसरे वर्ष ₹6,000 प्रति महीने और तीसरे वर्ष ₹5,000 प्रति महीने का स्टाइपेंड निर्धारित है। हालांकि आपको बतला दे यह राशि बिना किसी शर्त के मिलने वाली पक्की सैलरी नहीं है। इसके लिए आपको निर्धारित काम और प्रदर्शन के नियमों को पूरा करना जरूरी होता है।
इसके बाद आपको हम बता दे इस Bima Sakhi Yojana 2026 में केवल स्टाइपेंड ही नहीं, बल्कि बेची गई बीमा पॉलिसियों पर अलग से कमीशन कमाने का भी अवसर मिलता है। आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास रखी गई है और आप अधिकारिक जानकारी इसका एबारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को आपको शुरू से लेकर अंत तक पढना होगा।
इसे भी पढ़ें:
- Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: घर बैठे मोबाइल से करें e-KYC, जानें पूरा तरीका
- Voter Card Mobile Number Link 2026: वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?
- ONGC Scholarship 2026-27: छात्रों को हर साल ₹48,000 मिलेंगे, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन!
- Sukanya Samriddhi Yojana 2026: बेटी के नाम ₹250 से खोलें खाता, मिल रहा 8.2% ब्याज; जानें पूरा तरीका
- Bihar Birth Certificate Online Apply 2026: घर बैठे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें आवेदन का आसान तरीका
- Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेगी ₹30,000 तक की स्कॉलरशिप, आवेदन की पूरी जानकारी
Bima Sakhi Yojana 2026 Kya Hai? बीमा सखी योजना क्या है?
दोस्तों बहुत से औरत को यह नहीं मालूम हैं की Bima Sakhi Yojana 2026 क्या हैं तो चलिए मैं आपको इसका एबारे में पूरी जानकारी विस्तार से सरल भाषा में बताता हूँ आपको बता दे की देखिए, बीमा सखी योजना LIC की एक ऐसी पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर दिया जाता है। इसमें चयनित महिला अपने क्षेत्र के लोगों को LIC की बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी देती है और उनकी जरूरत के अनुसार बीमा पॉलिसी लेने में सहायता करती है।
उदाहरण के लिएमैं आपको सभी औरत को बताता चलू की, आपके गांव या मोहल्ले में कोई परिवार है जो अपने बच्चों के भविष्य या परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा लेना चाहता है। ऐसे में बीमा सखी उस परिवार को LIC की उपलब्ध पॉलिसियों के बारे में समझा सकती है और पॉलिसी लेने की प्रक्रिया में मदद कर सकती है। इस काम के बदले आप महिला को निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड और पॉलिसी पर कमीशन मिलता है।
एक बात अच्छी मैं आपको बता दू की यह LIC में क्लर्क, चपरासी या सरकारी कर्मचारी जैसी नियमित नौकरी नहीं है। जो की बीमा सखी एक एजेंट के रूप में काम करती है। इसलिए इसे पक्की सरकारी नौकरी समझकर आवेदन नहीं करना चाहिए।
Bima Sakhi Yojana 2026 के फायदे
दोस्तों आपको बताते चले की इस Bima Sakhi Yojana 2026 में महिलाओं को कई तरह के अवसर मिलते हैं जो हमने आपको नीचे आसान सब्दों में बता दिया हैं आप इसे आवश्य पढ़ें।
- महिलाओं को LIC के साथ काम करने का अवसर मिलता है।
- कम से कम दसवीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- काम करने के समय में कुछ लचीलापन मिल सकता है।
- पहले तीन वर्षों तक शर्तों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलता है।
- बीमा पॉलिसियों पर अलग से कमीशन कमाने का अवसर मिलता है।
- महिलाओं को वित्तीय जानकारी और बीमा क्षेत्र का अनुभव प्राप्त होता है।
- आगे LIC में करियर बनाने के लिए भी अवसर मिल सकते हैं।
लेकिन ध्यान रखें कि कमाई आपके काम, प्रदर्शन और LIC के लागू नियमों पर निर्भर करेगी। इसे बिना मेहनत के पैसे मिलने वाली योजना नहीं समझना चाहिए।
Bima Sakhi Yojana 2026 में महिलाओं को कितने पैसे मिलेंगे?
दोस्तों अब हम जानेंगे की Bima Sakhi Yojana 2026 में महिलाओं को कितने पैसे मिलेंगे? तो आपको बताते चले की इस योजना की सबसे ज्यादा चर्चा ₹7,000 महीने मिलने को लेकर होती है। लेकिन यहां आपको तीनों वर्षों की राशि समझना जरूरी है। LIC की आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्टाइपेंड का विवरण इस प्रकार है जो की हम आपको नीचे इस टबाल में बता दिया हैं:
| अवधि | हर महीने मिलने वाला स्टाइपेंड |
|---|---|
| पहला वर्ष | ₹7,000 |
| दूसरा वर्ष | ₹6,000 |
| तीसरा वर्ष | ₹5,000 |
यानी आपको बता दे की पहले साल में पात्र महिला को हर महीने ₹7,000 तक का स्टाइपेंड निर्धारित है। दूसरे साल यह राशि ₹6,000 और तीसरे साल ₹5,000 होती है। लेकिन अब सवाल आता है कि क्या हर महिला को बिना कुछ किए ये पैसे मिल जाएंगे? नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
बीमा सखी को हर महीने निर्धारित संख्या में पॉलिसियां और फर्स्ट ईयर कमीशन से जुड़े प्रदर्शन के मानक पूरे करने होते हैं। पहले वर्ष के लिए LIC ने महीने के अनुसार अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
- पहले चार महीनों में हर महीने कम से कम एक जीवन और ₹2,000 का फर्स्ट ईयर कमीशन।
- अगले चार महीनों में हर महीने कम से कम दो जीवन और ₹4,000 का फर्स्ट ईयर कमीशन।
- अंतिम चार महीनों में हर महीने कम से कम तीन जीवन और ₹6,000 का फर्स्ट ईयर कमीशन।
इन नियमों के अनुसार पहले साल में कुल 24 जीवन और ₹48,000 का फर्स्ट ईयर कमीशन का मानक निर्धारित किया गया है। संबंधित महीने में कम से कम एक पॉलिसी पूरी करना भी जरूरी है। इसलिए आपको बता दू की आवेदन करने से पहले काम की शर्तों को समझ लेना चाहिए।
Bima Sakhi Yojana Eligibility 2026 – कौन महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
दोस्तों अब बात करते हैं की इस Bima Sakhi Yojana 2026 के लिए कौन महिलाएं आवेदन कर सकती हैं? तो अगर आप भी बीमा सखी बनने के बारे में सोच रही हैं, तो नीचे दी गई पात्रता को ध्यान से पढ़ लीजिए।
1. केवल महिलाओं के लिए योजना: इस योजना में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
2. आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। अधिकतम प्रवेश आयु 70 वर्ष है।
3. शैक्षणिक योग्यता: महिला का कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। इससे अधिक पढ़ाई करने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
4. भारतीय निवासी: आवेदन करने वाली महिला भारत की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
5. काम करने की क्षमता: महिला को LIC एजेंट के रूप में काम करने के लिए पर्याप्त समय और ध्यान देना होगा।
6. सरकारी कर्मचारी: केंद्र सरकार, राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में कार्यरत कर्मचारी इस योजना में बीमा सखी के रूप में नियुक्त नहीं हो सकते।
7. पहले से LIC एजेंट: जो महिलाएं पहले से LIC एजेंट हैं, वे इस योजना में आवेदन नहीं कर सकतीं।
8. पारिवारिक संबंधों से जुड़ी शर्त: LIC के नियमों के अनुसार मौजूदा या कुछ पात्र पूर्व LIC एजेंटों, कर्मचारियों और मेडिकल परीक्षकों के निर्धारित नजदीकी रिश्तेदारों पर भी प्रतिबंध लागू होता है।
Bima Sakhi Yojana 2026 Documents Required – जरूरी दस्तावेज
दोस्तों आप अब अगर आप इस Bima Sakhi Yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि फॉर्म भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज मांगे जा सकते हैं जो की वे पूरी दस्तावेज का नाम मैंने आपको नीचे पूरा बता दिया हैं।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाणपत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- निवास प्रमाण से संबंधित दस्तावेज।
- बैंक खाते की जानकारी।
- निर्धारित आवेदन फॉर्म।
- अन्य दस्तावेज, यदि LIC द्वारा मांगे जाएं।
ध्यान रखें कि सभी दस्तावेजों की जरूरत और उनका प्रारूप LIC की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार हो सकता है। फॉर्म में वही जानकारी भरें जो आपके दस्तावेजों में दर्ज है।
Bima Sakhi Yojana 2026 Online Apply – घर बैठे आवेदन कैसे करें?
दोस्तों अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। अगर आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की Bima Sakhi Yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको क्या करना होगा? देखिए आपको बतला दे, आवेदन करने के लिए सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां बीमा सखी योजना से संबंधित आधिकारिक पेज और आवेदन के निर्देश देखने होंगे जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बताया हैं बस आप इस सभी स्टेप को फॉलो किजीयें।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में LIC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2: वेबसाइट खुलने के बाद Bima Sakhi या Mahila Career Agent से संबंधित सेक्शन को खोजें।
स्टेप 3: अब योजना से जुड़ी पात्रता, नियम और आवेदन से संबंधित जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 4: यदि आधिकारिक आवेदन लिंक उपलब्ध है, तो उस पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
स्टेप 6: इसके बाद निर्धारित निर्देशों के अनुसार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें या जमा करने के लिए तैयार रखें।
स्टेप 7: फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी एक बार फिर जांच लें। कहीं नाम, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि गलत तो नहीं भर दी गई है।
स्टेप 8: आवेदन पूरा होने पर यदि सबमिट का विकल्प दिया गया है, तो उस पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
स्टेप 9: आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाली रसीद, आवेदन संख्या या रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रख लें।
स्टेप 10: इसके बाद LIC की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे की परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करें।
जरूरी जानकारी: घर बैठे ऑनलाइन जानकारी और उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन अंतिम नियुक्ति के लिए LIC की निर्धारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और शाखा कार्यालय में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसलिए केवल फॉर्म भरने से चयन पक्का नहीं होता।
Bima Sakhi Yojana Selection Process – चयन कैसे होगा?
दोस्तों अब हम जानेंगे की Bima Sakhi Yojana 2026 में चयन कैसे होगा? तो हम आपको बताते चले की कई महिलाओं को लगता है कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद सीधे ₹7,000 मिलने शुरू हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके लिए आपको LIC की निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है। सबसे पहले महिला उम्मीदवार को निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। इसके बाद IRDAI के नियमों के अनुसार निर्धारित प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा पास करनी होती है। फिर परीक्षा पास करने के बाद आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। इसके बाद LIC के संबंधित ब्रांच ऑफिस में ब्रांच इंचार्ज या अधिकृत अधिकारी द्वारा इंटरव्यू लिया जाता है।
इसका बाद इंटरव्यू में उम्मीदवार की उपयुक्तता और एजेंट के रूप में काम करने की क्षमता को देखा जाता है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद LIC के नियमों के अनुसार एजेंसी कोड आवंटित किया जाता है। यानी चयन की प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं जो की मैंने आपको आसन भाषा में बताया हैं आप इसे जरुर पढ़ें:
- आवेदन और पात्रता की जांच।
- निर्धारित प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा।
- जरूरी दस्तावेज जमा करना।
- LIC शाखा कार्यालय में इंटरव्यू।
- एजेंसी कोड आवंटन और नियुक्ति।
बीमा सखी बनने के बाद क्या काम करना होगा?
आप अब मान लीजिए आपका चयन हो जाता है, तो इसके बाद आपको क्या करना होगा? तो आपको बता डी एकी आपको LIC की बीमा पॉलिसियों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसके बाद अपने आसपास के लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से बीमा योजनाओं की जानकारी देनी होगी।
आपका काम केवल पॉलिसी बेचना नहीं होगा, बल्कि ग्राहकों को पॉलिसी की शर्तें, प्रीमियम, लाभ और जरूरी नियम सही तरीके से समझाना भी होगा। उदाहरण के लिए अभी आपको बताता चलू की, कोई व्यक्ति अपने परिवार के भविष्य के लिए बीमा लेना चाहता है, तो आप उसे उपलब्ध विकल्पों के बारे में बता सकती हैं।
ग्राहक की जरूरत और बजट के अनुसार सही जानकारी देना जरूरी होगा। इस काम में लोगों से बातचीत करना, नए ग्राहकों तक पहुंचना और पॉलिसी से संबंधित जानकारी देना शामिल हो सकता है।
क्या बीमा सखी को तीन साल बाद भी पैसे मिलेंगे?
दोस्तों यह सवाल भी बहुत जरूरी है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, इस योजना में स्टाइपेंड अधिकतम शुरुआती तीन वर्षों के लिए निर्धारित है। जो की यह तीन वर्ष पूरे होने के बाद बीमा सखी सामान्य LIC एजेंट के रूप में काम जारी रख सकती है। उस स्थिति में उसे LIC के लागू नियमों के अनुसार पॉलिसियों पर कमीशन और अन्य पात्र लाभ मिल सकते हैं।
इसका मतलब यह नहीं है कि तीन साल के बाद ₹5,000 का स्टाइपेंड हमेशा मिलता रहेगा। तीन साल की निर्धारित अवधि समाप्त होने पर स्टाइपेंड बंद हो जाता है। एक और महत्वपूर्ण अवसर यह है कि LIC की शर्तें पूरी करने वाली ग्रेजुएट बीमा सखियां एजेंसी के पांच वर्ष पूरे होने के बाद Apprentice Development Officer की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र हो सकती हैं। इसके लिए संबंधित भर्ती की सभी योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
Bima Sakhi Yojana 2026 – Important Points
आवेदन करने से पहले इन बातों को जरूर याद रखें:
- यह LIC की Mahila Career Agent योजना है।
- इसमें केवल पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है।
- स्टाइपेंड की अवधि तीन वर्ष है।
- पहले वर्ष ₹7,000, दूसरे वर्ष ₹6,000 और तीसरे वर्ष ₹5,000 निर्धारित हैं।
- स्टाइपेंड पाने के लिए प्रदर्शन से जुड़े नियम पूरे करने होते हैं।
- पॉलिसी बेचने पर अलग से कमीशन भी मिलता है।
- यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है।
- चयन के लिए निर्धारित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
- आवेदन करने से पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियम जरूर जांचें।
Bima Sakhi Yojana 2026 Quick Links
| Bima Sakhi Yojana 2026 | Click Here |
| Bima Sakhi Scheme Details | Click Here |
| LIC Official Website | Click Here |
| Whatsapp Channel | Click Here |
| Telegram Channel | Click Here |
Bima Sakhi Yojana 2026 – आपके महत्वपूर्ण सवाल-जवाब (FAQs)
Q1. Bima Sakhi Yojana 2026 क्या है?
उत्तर: यह LIC की महिला करियर एजेंट योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को LIC एजेंट के रूप में काम करने और शुरुआती तीन वर्षों तक शर्तों के अनुसार स्टाइपेंड पाने का अवसर मिलता है।
Q2. Bima Sakhi Yojana 2026 में हर महीने कितने रुपये मिलते हैं?
उत्तर: पहले साल ₹7,000, दूसरे साल ₹6,000 और तीसरे साल ₹5,000 प्रति महीने का स्टाइपेंड निर्धारित है। इसके लिए प्रदर्शन संबंधी शर्तें पूरी करनी होती हैं।
Q3. Bima Sakhi Yojana 2026 के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी है?
उत्तर: आवेदन करने वाली महिला का कम से कम दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है।
Q4.Bima Sakhi Yojana 2026 में कितनी उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: LIC के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन के समय न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम प्रवेश आयु 70 वर्ष है।
Q5. क्या बिहार की महिलाएं भी बीमा सखी योजना में आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हां, बिहार सहित भारत की पात्र स्थायी निवासी महिलाएं LIC की निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकती हैं।
Q6. क्या Bima Sakhi Yojana 2026 में घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन सुविधा और निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आगे की चयन प्रक्रिया में परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
Q7. क्या बीमा सखी को ₹7,000 हमेशा मिलेंगे?
उत्तर: नहीं, ₹7,000 पहले वर्ष का निर्धारित मासिक स्टाइपेंड है। दूसरे वर्ष ₹6,000 और तीसरे वर्ष ₹5,000 निर्धारित हैं। तीन साल के बाद स्टाइपेंड समाप्त हो जाता है।
Q8. क्या बीमा सखी को स्टाइपेंड के अलावा कमीशन भी मिलता है?
उत्तर: हां, LIC की शर्तों के अनुसार बेची गई बीमा पॉलिसियों पर स्टाइपेंड के अतिरिक्त कमीशन भी मिल सकता है।
Q9. क्या Bima Sakhi Yojana 2026 योजना सरकारी नौकरी है?
उत्तर: नहीं, यह LIC की महिला करियर एजेंट योजना है। इसमें चयनित महिला LIC एजेंट के रूप में काम करती है, उसे नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं माना जाता।
Q10. Bima Sakhi Yojana 2026 के लिए आवेदन कहां से करें?
उत्तर: आवेदन और पूरी जानकारी के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं और Bima Sakhi सेक्शन में दिए गए निर्देश देखें।
Bima Sakhi Yojana 2026 – Conclusion
तो दोस्तों, अगर आप भी चाहती हैं कि घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाएं और खुद की कमाई शुरू करें, तो LIC की बीमा सखी योजना आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है। इस योजना में पहले साल ₹7,000, दूसरे साल ₹6,000 और तीसरे साल ₹5,000 महीने का स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बीमा पॉलिसी बेचने पर कमीशन कमाने का अवसर भी मिलता है।
लेकिन एक बात जरूर याद रखिए, यहां सिर्फ फॉर्म भरने से पैसे मिलने शुरू नहीं होंगे। आपको LIC के नियमों के अनुसार परीक्षा, इंटरव्यू और काम से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और योजना की सभी शर्तें अच्छी तरह समझ लें।
उम्मीद है कि अब आपको बीमा सखी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी समझ में आ गई होगी। अगर यह जानकारी आपके काम आई है, तो इसे अपनी बहनों, माताओं और दूसरी जरूरतमंद महिलाओं के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस अवसर के बारे में जान सकें। ऐसी ही सरकारी योजनाओं और नई जानकारियों के लिए TheBharatHelp.Com पर आते रहें। धन्यवाद!

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️