SC ST OBC Scholarship 2026

SC ST OBC Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे ₹48,000, ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता और Last Date चेक करें

Published on: October 30, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

SC ST OBC Scholarship 2026: नमस्कार! अगर आप SC, ST या OBC वर्ग से आते हैं और अभी पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी यह जानकारी काफी काम की हो सकती है। सरकार की तरफ से अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि पैसों की कमी की वजह से किसी भी छात्र की पढ़ाई बीच में न छूटे। इसी के तहत Pre Matric, Post Matric और Higher Education Scholarship जैसी योजनाएं चलाई जाती हैं।

दोस्तों आपको बता दे SC ST OBC Scholarship 2026 के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और संबंधित योजना के नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति मिल सकती है। उपलब्ध जानकारी में ₹48,000 तक की राशि का जिक्र किया जा रहा है, लेकिन ध्यान रखें कि यह हर विद्यार्थी को मिलने वाली एक समान राशि नहीं है। छात्र को कितने पैसे मिलेंगे, यह उसकी कक्षा, कोर्स, परिवार की आय और चुनी गई योजना पर निर्भर करेगा।

दोस्तों यदि अगर आप भी इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज के इस लेख को आखिर जरूर तक पढ़िए। तो दोस्तों यहां हम आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, मिलने वाली राशि, जरूरी दस्तावेज और नवंबर 2026 से जुड़ी संभावित अपडेट के बारे में आसान भाषा में बताएंगे। ताकि आपको आवेदन करते समय कोई भी परेशानी का सामना करना ना पड़े।

SC ST OBC Scholarship 2026 Latest Update

दोस्तों SC ST OBC Scholarship 2026-27 को लेकर विद्यार्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि National Scholarship Portal (NSP) पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। यानी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए केवल किसी एक नई घोषणा का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने वर्ग और कोर्स के अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध योजना की जानकारी चेक करनी चाहिए। आपको बताते चले NSP पर कई छात्रवृत्ति योजनाओं की आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया चल रही है।

उदाहरण के लिए, OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर की PM YASASVI योजना के नए आवेदन 22 अक्टूबर से खुले हैं और इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। वहीं कुछ अन्य योजनाओं की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। अब नवंबर 2026 की बात करें तो जिन योजनाओं की आवेदन या सत्यापन प्रक्रिया नवंबर तक निर्धारित है, उनमें आगे की कार्रवाई इसी दौरान हो सकती है।

हालांकि SC, ST और OBC के सभी विद्यार्थियों के लिए नवंबर में एक साथ आवेदन शुरू होने या ₹48,000 जारी होने की कोई एक समान आधिकारिक तारीख घोषित नहीं है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह है कि वे नवंबर में अपने संबंधित पोर्टल पर नई सूचना, आवेदन की स्थिति और सत्यापन से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से चेक करते रहें। किसी भी योजना की अंतिम तारीख वही मानें, जो उसके आधिकारिक पोर्टल पर दी गई हो।

SC ST OBC Scholarship 2026 Overview

विवरण जानकारी
लेख का नाम SC ST OBC Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे ₹48,000, ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता और Last Date चेक करें
योजना का नामSC ST OBC Scholarship 2026
शैक्षणिक सत्र2026-27
लाभार्थीपात्र SC, ST और OBC विद्यार्थी
छात्रवृत्ति का प्रकारPre Matric, Post Matric और Higher Education
छात्रवृत्ति देने वाला विभागकेंद्र और राज्य सरकार
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन पोर्टलNational Scholarship Portal और राज्य के पोर्टल
छात्रवृत्ति राशि₹48,000 तक का संभावित लाभ, योजना के अनुसार
भुगतान का तरीकाDBT के माध्यम से, जहां लागू हो
जरूरी दस्तावेजजाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक विवरण आदि
आवेदन वर्ष2026-27

इसे भी पढ़ें:-Silai Machine Yojana 2026 Online Apply: घर बैठे ऐसे भरें आवेदन फॉर्म, ₹15,000 का लाभ मिलेगा, जानें पात्रता और दस्तावेज

इसे भी पढ़ें:- Uttar Matric Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन, Last Date, पात्रता और जरूरी दस्तावेज

इसे भी पढ़ें:- ONGC Scholarship 2026-27: छात्रों को हर साल ₹48,000 मिलेंगे, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन!

इसे भी पढ़ें:- Voter Card Mobile Number Link 2026: वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें? जानें ऑनलाइन तरीका

इसे भी पढ़ें:- PMJJBY 2026: हर साल ₹436 जमा करें और परिवार को दें ₹2 लाख की सुरक्षा, ऐसे करें आवेदन!

SC ST OBC Scholarship 2026 क्या है?

अब बहुत से विद्यार्थियों के मन में सवाल होगा कि आखिर SC ST OBC Scholarship क्या है और इसका फायदा किसे मिलता है? विद्यार्थी जी आपको बता देते हैं देखिए, सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं दी जाती हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी विद्यार्थी केवल आर्थिक परेशानी के कारण स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हो।

दोस्तों मान लीजिए कोई विद्यार्थी 9वीं या 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है, तो वह अपनी पात्रता के अनुसार Pre Matric Scholarship के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या दूसरे मान्यता प्राप्त कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थी Post Matric या Higher Education Scholarship के लिए पात्र हो सकते हैं।यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है। SC, ST और OBC के लिए सभी नियम एक जैसे नहीं होते। अलग-अलग विभाग और राज्य अपनी योजनाओं के हिसाब से पात्रता और छात्रवृत्ति की राशि तय करते हैं।

SC ST OBC Scholarship में ₹48,000 कैसे मिलेंगे?

दोस्तों अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में विद्यार्थियों को ₹48,000 मिलेंगे? इसका जवाब है कि कुछ छात्रवृत्ति योजनाओं में विद्यार्थी को उसकी पात्रता और योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार अच्छी आर्थिक सहायता मिल सकती है। लेकिन ₹48,000 को सभी SC, ST और OBC विद्यार्थियों के लिए फिक्स छात्रवृत्ति राशि समझना सही नहीं होगा।

उदाहरण के लिए, किसी योजना में विद्यार्थी को पढ़ाई के खर्च, हॉस्टल, किताबों या अन्य निर्धारित शैक्षणिक जरूरतों के लिए सहायता मिल सकती है। वहीं दूसरी योजना में सहायता की राशि अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके कोर्स और वर्ग के लिए कौन-सी योजना उपलब्ध है और उसमें कितनी राशि निर्धारित की गई है।

अगर किसी पोर्टल पर ₹48,000 की राशि दिखाई जाती है, तो उसकी आधिकारिक योजना गाइडलाइन जरूर पढ़ें। केवल सोशल मीडिया पर दिखाई गई राशि के आधार पर आवेदन या भुगतान की उम्मीद न रखें।

SC ST OBC Scholarship 2026 की Last Date कब है?

अब विद्यार्थियों के लिए सबसे जरूरी जानकारी है कि आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?इसका जवाब यह है कि सभी SC, ST और OBC छात्रवृत्ति योजनाओं की एक ही Last Date नहीं होती। हर योजना और राज्य के अनुसार अलग-अलग तारीख निर्धारित की जाती है। दोस्तों आपको बता दें 30 अक्टूबर 2026 तक NSP पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए PM YASASVI स्कूल योजना के नए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। वहीं कुछ अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं में विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

इसलिए यह मानकर न चलें कि सभी योजनाओं में नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।बिहार के विद्यार्थियों के लिए भी एक जरूरी अपडेट है। बिहार के SC/ST Post Matric Scholarship पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अवधि 15 जुलाई से 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। यानी इस पोर्टल पर दी गई तारीख के अनुसार आवेदन की सामान्य अवधि समाप्त हो चुकी है। इसलिए आप जिस राज्य और जिस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी अंतिम तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें।

SC ST OBC Scholarship 2026 के लिए पात्रता

दोस्तों अब बात करते हैं कि इस छात्रवृत्ति के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है। अगर आप नीचे दी गई सामान्य शर्तों को पूरा करते हैं, तो संबंधित योजना के लिए आवेदन करने की संभावना हो सकती है।

श्रेणी: विद्यार्थी SC, ST या OBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए और उसके पास वैध जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।

निवास: संबंधित राज्य की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को उस राज्य की निर्धारित निवास संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

पढ़ाई: विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।

परिवार की आय: परिवार की सालाना आय संबंधित छात्रवृत्ति योजना में निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: विद्यार्थी को पिछली कक्षा या परीक्षा में योजना के अनुसार जरूरी शैक्षणिक शर्तें पूरी करनी होंगी।

बैंक खाता: विद्यार्थी के पास बैंक खाता होना चाहिए। DBT वाली योजनाओं में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग की जरूरत भी हो सकती है।

अन्य शर्तें: एक ही उद्देश्य के लिए दूसरी छात्रवृत्ति लेने पर संबंधित योजना के नियम लागू होंगे। इसलिए आवेदन से पहले योजना की गाइडलाइन पढ़ना जरूरी है।

ध्यान रखें कि ऊपर बताई गई पात्रता सामान्य जानकारी है। अंतिम पात्रता संबंधित केंद्र या राज्य सरकार की योजना के नियमों से तय होगी।

SC ST OBC Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तोंअब अगर आप आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सभी जरूरी कागजात पहले से तैयार कर लीजिए। इससे ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपको परेशानी नहीं होगी।

आमतौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • वर्तमान शैक्षणिक सत्र का प्रवेश प्रमान
  • स्कूल या कॉलेज का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • OTR नंबर
  • संबंधित योजना के अनुसार अन्य जरूरी दस्तावेज

दोस्तों आप सभीएक जरूरी बात और समझ लीजिए। फॉर्म भरने से पहले अपने बैंक खाते की जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें। नाम, बैंक खाता नंबर और IFSC कोड में गलती होने पर भुगतान में परेशानी आ सकती है।

SC ST OBC Scholarship 2026

SC ST OBC Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?

दोस्तों अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की। आखिर इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? अगर आपके लिए संबंधित छात्रवृत्ति योजना का आवेदन खुला है, तो आप नीचे बताए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट खुलने के बाद Students वाले सेक्शन में जाएं और OTR Registration का विकल्प देखें।

स्टेप 3: अगर आपने पहले OTR नहीं बनाया है, तो अपनी जरूरी जानकारी देकर One Time Registration पूरा करें।

स्टेप 4: OTR नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 5: अब Apply For Scholarship या Schemes वाले सेक्शन में जाकर अपने वर्ग और पढ़ाई के अनुसार उपलब्ध छात्रवृत्ति योजना चुनें।

स्टेप 6: आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक से संबंधित जानकारी ध्यान से भरें।

स्टेप 7: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए।

स्टेप 8: फॉर्म को एक बार शुरू से आखिर तक चेक करें और फिर Submit कर दें।

स्टेप 9: आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंट या एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रख लें।

स्टेप 10: समय-समय पर पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें

ध्यान दें कि हर योजना का आवेदन NSP पर ही हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ राज्य अपनी अलग वेबसाइट से आवेदन लेते हैं। इसलिए अपनी योजना के आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन करें।

SC ST OBC Scholarship का पैसा कैसे मिलेगा?

अब मान लीजिए दोस्तों आपने अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिया। इसके बाद आपके मन में सवाल होगा कि पैसा बैंक खाते में कैसे आएगा? देखिए, आवेदन जमा करने के बाद सबसे पहले संबंधित स्कूल या कॉलेज की तरफ से दस्तावेजों और आवेदन की जांच की जा सकती है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा भी आवेदन का सत्यापन किया जाता है।

अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है और आप योजना की सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो संबंधित विभाग द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। जहां DBT की सुविधा लागू है, वहां छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। भुगतान में समय लग सकता है, इसलिए केवल फॉर्म जमा होने को पैसा स्वीकृत होने का प्रमाण न समझें।

SC ST OBC Scholarship 2026 का Status कैसे चेक करें?

दोस्तों अगर आपने आवेदन कर दिया है और अब आपलोग जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं, तो इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले scholarships.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • अपने OTR ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Application Status या संबंधित आवेदन विकल्प देखें।
  • अपने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आवेदन चुनें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • अगर कोई गलती या कमी बताई गई है, तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे ठीक करें।

भुगतान की जानकारी के लिए PFMS पोर्टल पर उपलब्ध Track Your Payment सुविधा भी देख सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार मत कीजिए। सबसे पहले यह पता कीजिए कि आपके वर्ग, कोर्स और परिवार की आय के हिसाब से कौन-सी योजना आपके लिए सही है।

दूसरी बात, किसी अनजान व्यक्ति को छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर पैसे न दें। आवेदन हमेशा सरकारी वेबसाइट या अधिकृत सहायता केंद्र के माध्यम से ही करें।

तीसरी बात, अपने आवेदन की रसीद और OTR नंबर सुरक्षित रखें। आगे चलकर स्टेटस चेक करने या किसी तरह की परेशानी होने पर ये जानकारी काम आएगी।

SC ST OBC Scholarship 2026 Important Link

Online Apply Click Now
Application Status Check Click Now
Official Website Click Now
Whatsapp Channel Follow Now
Telegram Channel Follow Now

निष्कर्ष:-तो दोस्तों, SC ST OBC Scholarship 2026-27 उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो अपनी पढ़ाई के खर्च को पूरा करने के लिए सरकारी आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं। इसके अंतर्गत Pre Matric, Post Matric और Higher Education से जुड़ी अलग-अलग योजनाएं उपलब्ध हैं।

दोस्तों आपको बता दे ₹48,000 तक की छात्रवृत्ति राशि का लाभ संबंधित योजना की पात्रता और नियमों पर निर्भर करेगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी योजना की राशि, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तारीख जरूर चेक कर लें।

SC ST OBC Scholarship 2026 अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब

Q1. SC ST OBC Scholarship 2026 क्या है?

यह केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं का समूह है, जिसके माध्यम से पात्र SC, ST और OBC विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q2. SC ST OBC Scholarship में कितने रुपये मिलेंगे?

कुछ योजनाओं में ₹48,000 तक की राशि का लाभ मिल सकता है, लेकिन यह सभी विद्यार्थियों के लिए निश्चित नहीं है। वास्तविक राशि योजना और पात्रता पर निर्भर करती है।

Q3. SC ST OBC Scholarship 2026 के आवेदन कब होंगे?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NSP पोर्टल 1 जून 2026 से खुला है। अलग-अलग योजनाओं की आवेदन तिथियां अलग हैं।

Q4. क्या नवंबर 2026 में आवेदन कर सकते हैं?

हां, कुछ योजनाओं में नवंबर तक आवेदन का मौका है। उदाहरण के लिए PM YASASVI की OBC, EBC और DNT स्कूल योजना की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। दूसरी योजनाओं की तारीख अलग हो सकती है।

Q5. इस छात्रवृत्ति के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

पात्रता पूरी करने वाले SC, ST और OBC वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जाति, आय, पढ़ाई और दूसरी शर्तें संबंधित योजना के अनुसार पूरी करनी होंगी।

Q6. SC ST OBC Scholarship के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट, बैंक पासबुक, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

Q7. SC ST OBC Scholarship का ऑनलाइन फॉर्म कहां भरें?

विद्यार्थी National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in पर उपलब्ध योजनाएं देख सकते हैं। कुछ योजनाओं के लिए राज्य का अलग पोर्टल भी होता है।

Q8. छात्रवृत्ति का पैसा किस खाते में आएगा?

जहां DBT की सुविधा लागू है, वहां स्वीकृत छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी के निर्धारित बैंक खाते में भेजी जाती है।

Q9. क्या 12वीं पास विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, 12वीं पास विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई और संबंधित योजना की पात्रता के अनुसार Post Matric या Higher Education Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q10. SC ST OBC Scholarship 2026 का स्टेटस कैसे चेक करें?

विद्यार्थी NSP की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं। भुगतान की जानकारी के लिए PFMS की Track Your Payment सुविधा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Leave a Comment