Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Online Apply Kaise Kare | Vylor Agritech Scholarship Form Kaise Kare

Vylor Agritech Scholarship 2026-27: कृषि छात्रों को मिलेंगे ₹35,000 तक, UG, PG और PhD वाले ऐसे करें आवेदन!

Published on: October 31, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Vylor Agritech Scholarship 2026-27: हेल्लो दोस्तों! अगर आप भी कृषि यानी Agriculture से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं और कॉलेज की फीस, किताबें, हॉस्टल और पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्चों को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि मैं आपको बताता चलू की Vylor Agritech Scholarship Program 2026-27 के तहत योग्य विद्यार्थियों को सालाना ₹25,000 से लेकर ₹35,000 तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

खास बात यह है कि इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पोस्ट ग्रेजुएशन और PhD की पढ़ाई करने वाले छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आप Agriculture या इससे जुड़े किसी दूसरे विषय में पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए काम की हो सकती है।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस स्कॉलरशिप का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा? क्या लड़के भी आवेदन कर सकते हैं? परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए? आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है? तो चलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको Vylor Agritech Scholarship 2026-27 की पूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में बताते हैं, ताकि आवेदन करते समय आपको किसी तरह की परेशानी न हो और आप अपना फॉर्म सही तरीके से जमा कर सकें।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Highlights

DetailsInformation
Scholarship NameVylor Agritech Scholarship 2026-27
Academic Session2026-27
Scholarship ProviderVylor
Application ModeOnline
BeneficiaryAgriculture Students
Course LevelUG, PG & PhD
UG Scholarship Amount₹25,000 Per Year
PG Scholarship Amount₹35,000 Per Year
PhD Scholarship Amount₹35,000 Per Year
Maximum Family Income₹6,00,000 Per Year
Scholarship LocationAll India
Female StudentsPreference Given
Last Date30 November 2026
Official Application PlatformBuddy4Study

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Latest News

मेरे दोस्तों आप सबसे पहले इस स्कॉलरशिप से जुड़ी ताजा जानकारी समझ लीजिए। आपको बताते चले की Vylor Agritech Scholarship Program FY 2026-27 के लिए योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य Agriculture और Allied Courses की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि पैसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस स्कॉलरशिप में विद्यार्थियों को उनके कोर्स के अनुसार अलग-अलग राशि दी जाएगी। अगर आप Undergraduate यानी UG कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, तो चयन होने पर आपको ₹25,000 सालाना मिलेंगे। वहीं Postgraduate यानी PG और PhD करने वाले विद्यार्थियों के लिए ₹35,000 प्रति वर्ष की सहायता निर्धारित की गई है।

इसके बाद आपको मैं बता दू की इसका लाभ भारत के अलग-अलग राज्यों के योग्य विद्यार्थी ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। जैसे विद्यार्थी का संबंधित Agriculture या Allied Course में नामांकन होना चाहिए, कॉलेज पात्र सरकारी संस्थान होना चाहिए और परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित बताई गई है। इसलिए अगर आप पात्रता पूरी करते हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर देना बेहतर रहेगा।

ध्यान रखें कि आवेदन करने से पहले Buddy4Study के आवेदन पेज पर अपने कोर्स, कॉलेज और वर्तमान आवेदन की स्थिति जरूर जांच लें और भी जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ें।

Read Also:

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Important Dates

EventsDates
Scholarship ProgramFY 2026-27
Online Application ModeOnline
Last Date to Apply30 November 2026
Scholarship SelectionAs Per Program Process
Scholarship DisbursementAs Per Program Instructions

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 क्या है?

दोस्तों अगर आपको पहली बार इस Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के बारे में जान रहे हैं तो चलिए मैं आपको इसकी पूरी जानकारी आपको सरल और आसान सब्दों में विस्तार से बताता हूँ ताकि आपको सभी जानकारी समझ में आ सकें आपको बताते चले की दरअसल, Vylor Agritech Scholarship Program एक शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम है। इसके माध्यम से Agriculture और इससे जुड़े विषयों की पढ़ाई करने वाले योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

कई बार ऐसा होता है कि विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे होते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण उन्हें कॉलेज की फीस, किताबें, हॉस्टल और रिसर्च से जुड़े खर्चों को संभालने में परेशानी होती है। इसी तरह की परेशानियों को कम करने के लिए यह स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इसका फायदा UG, PG और PhD स्तर पर पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थियों को मिल सकता है।

साथ ही मैं आपको बता दू की यह कोई सरकारी छात्रवृत्ति नहीं है, बल्कि Vylor की ओर से संचालित एक निजी स्कॉलरशिप पहल है। आवेदन की प्रक्रिया Buddy4Study प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है यदि आपको आवेदन फॉर्म नहीं भरने आता हैं तो घराएँ नहीं इस लेख में हम आपको वहीँ बताने आयें हैं की कैसे आप खुद से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलेंगे?

अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की, क्योंकि ज्यादातर विद्यार्थी यही जानना चाहते हैं कि इस Vylor Agritech Scholarship 2026-27 में आखिर कितनी राशि मिलेगी। तो यहां आपको बता दें कि स्कॉलरशिप की राशि आपके पढ़ाई के स्तर के हिसाब से तय की गई है जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बताने का काम किया हूँ।

1. Undergraduate (UG) Students

अगर आप Agriculture या किसी पात्र Allied Course में ग्रेजुएशन कर रहे हैं, तो चयनित होने पर आपको ₹25,000 की निश्चित वार्षिक स्कॉलरशिप मिलेगी।

2. Postgraduate (PG) Students

अगर आप M.Sc., M.Tech., MBA या किसी पात्र पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में Agriculture और Allied Stream से पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको ₹35,000 सालाना मिल सकते हैं।

3. PhD Students

जो विद्यार्थी Agriculture या संबंधित विषय में PhD कर रहे हैं, उनके लिए भी ₹35,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप निर्धारित है।

इस राशि का इस्तेमाल पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है। जैसे कॉलेज की फीस, हॉस्टल फीस, भोजन, यात्रा, किताबें, स्टेशनरी और रिसर्च वर्क आदि।

एक बात हमेशा याद रखें कि यह राशि हर आवेदन करने वाले विद्यार्थी को नहीं मिलेगी। पहले आवेदन की जांच और चयन प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुने गए विद्यार्थियों को ही स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Eligibility Criteria

दोस्तों अब अगर आप इस Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले इसकी पात्रता को अच्छी तरह समझ लीजिए। क्योंकि केवल Agriculture की पढ़ाई करने से ही आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं हो जाते हैं। इसके लिए कुछ शर्तें भी पूरी करनी होंगी वे शर्तें हमने आपको नीचे बताया हैं आप इसे आवश्य पढ़ें।

1. UG, PG या PhD में पढ़ाई जरूरी

आवेदक विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त पात्र Agriculture या Allied Course में UG, PG या PhD की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। कोर्स के किसी भी वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

2. कॉलेज सरकारी संस्थान होना चाहिए

इस स्कॉलरशिप के लिए सरकारी कॉलेजों और पात्र संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इनमें IITs, NITs, IISc, ICAR-Recognized Colleges और State Agricultural Universities जैसे संस्थान शामिल हैं।

ध्यान दें कि केवल किसी निजी कॉलेज में Agriculture की पढ़ाई करने से पात्रता अपने आप नहीं बनती। अपने संस्थान की पात्रता आवेदन पोर्टल पर जरूर जांचें।

3. परिवार की सालाना आय

आवेदक के परिवार या माता-पिता की सभी स्रोतों से सालाना आय ₹6,00,000 या इससे कम होनी चाहिए।

उदाहरण के लिए, अगर आपके परिवार की सालाना आय ₹5 लाख है और आप बाकी शर्तें भी पूरी करते हैं, तो आप आवेदन के लिए पात्र हो सकते हैं।

4. छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता

इस स्कॉलरशिप के चयन में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी छात्राओं का चयन पक्का है। आवेदन की जांच और चयन की प्रक्रिया लागू रहेगी।

5. Vylor और Buddy4Study कर्मचारियों के बच्चे

Vylor और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों अब बात करते हैं उन दस्तावेजों की, जिन्हें Vylor Agritech Scholarship 2026-27 आवेदन करते समय अपलोड करना पड़ सकता है। बेहतर रहेगा कि फॉर्म भरने से पहले ही इन सभी दस्तावेजों की साफ फोटो या स्कैन कॉपी अपने मोबाइल में तैयार रखें दस्तावेज का नाम मैंने आपको नीचे बुलट पॉइंट में बताया हैं।

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आधार कार्ड (Masked Aadhaar) या वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र।
  • वर्तमान शैक्षणिक सत्र का कॉलेज ID कार्ड या एडमिशन लेटर।
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट।
  • कॉलेज फीस की रसीद या फीस स्ट्रक्चर।
  • विद्यार्थी के नाम का बैंक पासबुक या कैंसिल चेक।
  • आवेदनकर्ता की ओर से दस्तावेजों की सत्यता का घोषणा पत्र।

ध्यान रहे कि बैंक खाते में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए। साथ ही अपलोड किए गए दस्तावेज साफ दिखाई देने चाहिए। अगर फोटो धुंधली है या जरूरी जानकारी पढ़ने में नहीं आ रही है, तो आवेदन की जांच में परेशानी हो सकती है।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Online Apply Kaise Kare?

अब आते हैं सबसे जरूरी प्रक्रिया पर। अगर आप इस Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए पात्र हैं और घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को ध्यान से समझिए।

Step 1: आधिकारिक आवेदन पेज खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome खोलें और Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Vylor Agritech Scholarship Program 2026-27 का आवेदन पेज खोलें।

Step 2: Apply Now पर क्लिक करें

आवेदन पेज खुलने के बाद अपनी पढ़ाई के अनुसार UG या PG/PhD वाला विकल्प चुनें। इसके बाद Apply Now या Start Application पर क्लिक करें।

Step 3: Buddy4Study पर Login करें

अगर आपका Buddy4Study पर पहले से अकाउंट है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या उपलब्ध लॉगिन विकल्प से Login कर लें।

अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले अपना अकाउंट बनाएं और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Step 4: आवेदन फॉर्म भरें

अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, शैक्षणिक जानकारी, कॉलेज का नाम, कोर्स और परिवार की आय से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।

यहां जल्दबाजी बिल्कुल न करें। जो जानकारी आपके दस्तावेजों में है, उसी के अनुसार फॉर्म भरें।

Step 5: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

अब मांगे गए सभी दस्तावेज एक-एक करके अपलोड करें। फोटो, पहचान पत्र, मार्कशीट, एडमिशन प्रूफ, फीस रसीद और बैंक डिटेल्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करना है।

Step 6: Preview करके जानकारी जांचें

दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को दोबारा चेक करें। अगर नाम, कॉलेज, कोर्स या बैंक डिटेल में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे ठीक कर लें।

Step 7: Submit पर क्लिक करें

जब आपको लगे कि सभी जानकारी सही है, तब Terms and Conditions स्वीकार करें और Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर दें।

आवेदन जमा होने के बाद उपलब्ध Application Acknowledgement या Reference Number को सुरक्षित रख लें। भविष्य में आवेदन की स्थिति जानने के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।

इस स्कॉलरशिप का पैसा किन कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं?

कई विद्यार्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि अगर उन्हें स्कॉलरशिप मिल जाती है, तो क्या इस पैसे का इस्तेमाल केवल कॉलेज की फीस जमा करने में ही करना होगा? तो ऐसा नहीं है। उपलब्ध कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार मैं आपको बता दू की, इस स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग कई तरह के शैक्षणिक खर्चों में किया जा सकता है।

जैसे:

  • कॉलेज और ट्यूशन फीस जमा करने में।
  • हॉस्टल फीस और भोजन के खर्च में।
  • पढ़ाई के लिए किताबें खरीदने में।
  • स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री में।
  • कॉलेज या पढ़ाई से संबंधित यात्रा में।
  • Agriculture से जुड़े रिसर्च वर्क में।
  • अन्य जरूरी शिक्षा संबंधी खर्चों में।

यानी अगर आप Agriculture की पढ़ाई कर रहे हैं और आपको कॉलेज के साथ-साथ रिसर्च या किताबों पर भी खर्च करना पड़ता है, तो यह आर्थिक सहायता आपके काम आ सकती है।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

देखिए, कई बार विद्यार्थी पात्र होने के बावजूद छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अपने आवेदन में परेशानी पैदा कर लेते हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय इन बातों का ध्यान रखें।

पहली बात, अपनी सालाना पारिवारिक आय गलत न भरें। दूसरी बात, कॉलेज और कोर्स का नाम सही-सही लिखें। तीसरी बात, किसी दूसरे व्यक्ति का बैंक अकाउंट देने के बजाय निर्धारित शर्तों के अनुसार अपने नाम की बैंक जानकारी दें।

इसके अलावा धुंधली फोटो, अधूरी मार्कशीट और गलत दस्तावेज अपलोड न करें। आवेदन जमा करने से पहले Preview जरूर देखें।

और सबसे जरूरी बात, अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 का इंतजार करके आखिरी दिन फॉर्म न भरें। अगर वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ गई या कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं हुआ, तो आपका आवेदन अधूरा रह सकता है।

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 Quick Links

UG ScholarshipOnline Apply
PG, PhD ScholarshipOnline Apply
Official WebsiteClick Here
Our Home PageClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 – 10 महत्वपूर्ण FAQs

Q1. Vylor Agritech Scholarship 2026-27 की अंतिम तारीख क्या है?

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी इस तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q2. Vylor Agritech Scholarship में कितने रुपये मिलेंगे?

इस स्कॉलरशिप के तहत UG विद्यार्थियों को ₹25,000 प्रति वर्ष और PG व PhD विद्यार्थियों को ₹35,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Q3. क्या लड़के भी Vylor Agritech Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उपलब्ध कार्यक्रम की मुख्य जानकारी के अनुसार योग्य लड़के और लड़कियां आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन प्रक्रिया में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करते समय संबंधित श्रेणी की शर्तें जरूर जांचें।

Q4. क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

इस स्कॉलरशिप में पात्र सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इसलिए निजी कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले अपने संस्थान की पात्रता जांचनी चाहिए।

Q5. Vylor Agritech Scholarship के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय ₹6 लाख या इससे कम होनी चाहिए। इससे अधिक आय वाले विद्यार्थी निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करेंगे।

Q6. क्या B.Sc Agriculture करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, अगर आप पात्र संस्थान में Agriculture या किसी मान्य Allied Course के अंतर्गत B.Sc Agriculture की पढ़ाई कर रहे हैं और बाकी शर्तें पूरी करते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।

Q7. क्या प्रथम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार UG, PG और PhD के किसी भी वर्ष में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संस्थान, कोर्स और आय संबंधी शर्तें पूरी होनी चाहिए।

Q8. Vylor Agritech Scholarship के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र, कॉलेज ID या एडमिशन लेटर, पिछली कक्षा की मार्कशीट, फीस रसीद, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक और जरूरी घोषणा पत्र की आवश्यकता हो सकती है।

Q9. क्या इस स्कॉलरशिप का पैसा हॉस्टल और किताबों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, भोजन, यात्रा, किताबें, स्टेशनरी, रिसर्च और अन्य शिक्षा संबंधी खर्चों के लिए किया जा सकता है।

Q10. Vylor Agritech Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इसके लिए Buddy4Study की वेबसाइट पर जाकर Vylor Agritech Scholarship का UG या PG/PhD आवेदन पेज खोलना होगा। फिर Login करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारी जांचने के बाद Submit कर दें।

Conclusion – Vylor Agritech Scholarship 2026-27

तो दोस्तों, अगर आप भी Agriculture या इससे जुड़े किसी कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक परेशानी की वजह से अपनी पढ़ाई के खर्चों को संभालने में दिक्कत हो रही है, तो Vylor Agritech Scholarship 2026-27 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। इस स्कॉलरशिप के तहत UG विद्यार्थियों को ₹25,000 और PG व PhD करने वाले विद्यार्थियों को ₹35,000 तक की सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है।

इसलिए अगर आप इसकी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो अपना आवेदन समय रहते जरूर कर दें। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। फॉर्म भरने से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और दी गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।

उम्मीद है कि इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपके परिवार, दोस्तों या कॉलेज में कोई ऐसा विद्यार्थी है जो Agriculture की पढ़ाई कर रहा है, तो उसके साथ भी यह जानकारी जरूर शेयर करें, ताकि वह भी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने का मौका न चूके।

Leave a Comment