India Post Bank e-KYC 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपका भी खाता India Post Payments Bank या डाकघर के बचत खाते में है, तो KYC से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए काफी काम की होने वाली है। आपको बता दे की कई बार बैंक खाते में KYC अपडेट नहीं होने की वजह से ग्राहकों को पैसे निकालने, जमा करने या दूसरी बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर India Post Bank की e-KYC मोबाइल से कैसे करें? क्या इसके लिए पोस्ट ऑफिस जाना जरूरी है या घर बैठे ही मोबाइल से KYC अपडेट की जा सकती है?
तो दोस्तों, अब आपको इन सवालों के जवाब जानने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको India Post Bank e-KYC 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में बताने वाले हैं। साथ ही यह भी समझेंगे कि IPPB और Post Office Savings Account की KYC प्रक्रिया में क्या अंतर है, मोबाइल बैंकिंग से कौन-सी सुविधाएं मिलती हैं, आधार कार्ड से पहचान सत्यापन कैसे होता है और अगर मोबाइल से KYC अपडेट नहीं हो रही है तो आपको क्या करना चाहिए।
इसलिए अगर आपका भी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता है, तो इस जानकारी को अंत तक जरूर पढ़िए तो चलिए शुरुआत से शुरू करते हैं।
India Post Bank e-KYC 2026 Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Article Name | India Post Bank e-KYC 2026 |
| Bank Name | India Post Payments Bank |
| Related Service | Aadhaar Based e-KYC |
| Account Type | IPPB Savings Account / Post Office Savings Account |
| KYC Mode | Online / Biometric / Doorstep Banking |
| Required Document | Aadhaar Card and other applicable documents |
| Registered Mobile | Required where OTP authentication is used |
| Official Website | ippbonline.bank.in |
| Customer Care | 155299 |
| Article Category | Banking Update |
India Post Bank e-KYC 2026 क्या है?
दोस्तों अब सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि आखिर India Post Bank e-KYC 2026 होती क्या है और बैंक अपने ग्राहकों से इसे क्यों करवाता है। देखिए, जब भी आप किसी बैंक में खाता खुलवाते हैं, तो बैंक को आपकी पहचान और पते की जानकारी की पुष्टि करनी होती है। इसी प्रक्रिया को KYC यानी Know Your Customer कहा जाता है। आपको मैं बता दू की पहले KYC करवाने के लिए लोगों को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता था। वहां आधार कार्ड, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करनी होती थी। लेकिन अब डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से कई जगह यह काम इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भी किया जा सकता है।
इसी डिजिटल प्रक्रिया को e-KYC कहा जाता है। इसमें आधार कार्ड और दूसरे मान्य तरीकों के माध्यम से ग्राहक की पहचान सत्यापित की जाती है। उदाहरण के लिए आपको बतला दे, अगर आपके खाते में KYC अपडेट करवाने की जरूरत है, तो बैंक की सुविधा के अनुसार आधार OTP, बायोमेट्रिक या अधिकृत बैंकिंग प्रतिनिधि की मदद से पहचान सत्यापन किया जा सकता है।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहकों को हर बार दस्तावेजों की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता यदि आप भी India Post Bank e-KYC 2026 घर बैठे करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि यहाँ हम आपको वे सभी स्टेप बातें जा रहे हैं।
इस भी पढ़ें:
- PM YASASVI Scholarship 2026-27
- Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027
- Vylor Agritech Scholarship 2026-27
- E Kalyan Scholarship 2026-27
India Post Bank e-KYC 2026 के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
दोस्तों आपको बता दे की अगर आप अपनी India Post Bank e-KYC 2026 अपडेट करवाना चाहते हैं, तो पहले कुछ जरूरी चीजें अपने पास रख लीजिए जो की मैंने आपको नीचे बताया हैं।
- खाताधारक का आधार कार्ड।
- बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, यदि OTP आधारित सत्यापन करना है।
- IPPB Account Number या Customer ID (जहां मांगा जाए)।
- जन्मतिथि और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी।
- PAN Card या वैकल्पिक दस्तावेज, यदि बैंक की ओर से मांगा जाए।
- बायोमेट्रिक सत्यापन की जरूरत होने पर अधिकृत कर्मचारी के सामने उपस्थित होना।
एक बात हमेशा याद रखें कि हर तरह की KYC के लिए सभी दस्तावेज जरूरी नहीं होते। आपकी KYC किस वजह से अपडेट हो रही है और बैंक कौन-सा तरीका उपलब्ध करा रहा है, उसी के अनुसार दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
India Post Bank e-KYC 2026 के फायदे
अब यह भी जान लेते हैं कि आखिरIndia Post Bank e-KYC 2026 करवाने से ग्राहकों को क्या फायदा मिलता है जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से बता दिया हैं।
पहला फायदा: डिजिटल तरीके से पहचान सत्यापन होने के कारण कई मामलों में कागजी दस्तावेजों की जरूरत कम हो जाती है।
दूसरा फायदा: बैंक की उपलब्ध सुविधा के अनुसार घर बैठे डोरस्टेप बैंकिंग का लाभ मिल सकता है।
तीसरा फायदा: खाते की KYC जानकारी अपडेट रहने से बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आने की संभावना कम होती है।
चौथा फायदा: आधार आधारित प्रमाणीकरण से ग्राहक की पहचान सत्यापित करना आसान हो सकता है।
पांचवां फायदा: मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बैलेंस चेक, स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।
छठा फायदा: बुजुर्ग और ऐसे ग्राहक जिन्हें बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने में परेशानी होती है, वे उपलब्ध डोरस्टेप सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
India Post Payments Bank की KYC मोबाइल से कैसे करें?
दोस्तों अब बात करते हैं उस प्रक्रिया की, जिसके बारे में सबसे ज्यादा लोग जानना चाहते हैं। अगर आपका खाता India Post Payments Bank यानी IPPB में है, तो सबसे पहले यह समझ लीजिए कि मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन और KYC अपडेट दो अलग-अलग काम हैं।
आपको मैं बता दू की IPPB का मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने के लिए मौजूदा ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाती है। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store खोलें।
Step 2: यहां India Post Payments Bank का आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप सर्च करें।
Step 3: ऐप को डाउनलोड करके अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लें।
Step 4: अब ऐप को खोलें और मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें।
Step 5: यहां आपसे Account Number, Customer ID यानी CIF और Date of Birth जैसी जानकारी मांगी जा सकती है।
Step 6: सभी जानकारी ध्यान से भरें और आगे बढ़ें।
Step 7: इसके बाद आपको सुरक्षा से जुड़े सवाल सेट करने और MPIN बनाने का विकल्प मिल सकता है।
Step 8: अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से प्रमाणीकरण पूरा करें।
इस तरह आपका IPPB मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन पूरा हो सकता है।
लेकिन यहां एक जरूरी बात समझिए। मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन सफल होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी बैंक KYC भी अपडेट हो गई है। KYC की स्थिति और अपडेट के लिए बैंक के उपलब्ध विकल्प के अनुसार अलग से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।
घर बैठे IPPB की KYC कैसे अपडेट करवाएं?
अब मान लीजिए कि आपके पास IPPB का खाता है और आप KYC अपडेट करवाने के लिए पोस्ट ऑफिस नहीं जाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में आप IPPB की Doorstep Banking Service का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत पोस्टमैन या Gramin Dak Sevak आपके घर आकर निर्धारित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं।
इसका तरीका कुछ इस प्रकार है:
- सबसे पहले IPPB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- वहां Doorstep Banking से संबंधित जानकारी देखें।
- ग्राहक सहायता नंबर 155299 पर कॉल करें।
- अपनी जरूरत बताएं और KYC या Account Update से संबंधित उपलब्ध सेवा की जानकारी लें।
- अगर आपके क्षेत्र और खाते के लिए यह सेवा उपलब्ध है, तो डोरस्टेप सर्विस का अनुरोध दर्ज करवाएं।
- निर्धारित तारीख और समय पर अधिकृत पोस्टमैन या GDS से मिलें।
- अपने जरूरी दस्तावेज और खाते से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं।
- निर्धारित पहचान सत्यापन पूरा करवाएं।
ध्यान रहे कि डोरस्टेप बैंकिंग के अंतर्गत हर प्रकार की KYC सेवा हर खाते के लिए उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए कॉल करते समय पहले यह जरूर पूछ लें कि आपके खाते की KYC घर पर अपडेट की जा सकती है या नहीं।
Post Office Savings Account की e-KYC कैसे होगी?
कई लोग India Post Bank और Post Office Savings Account को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों की बैंकिंग व्यवस्था अलग है। आपको बताते चले की अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस की बचत योजना जैसे Savings Account, RD या Sukanya Samriddhi Account में है, तो उसकी KYC प्रक्रिया डाक विभाग के नियमों के अनुसार पूरी होगी। जो की डाक विभाग ने Branch Post Offices में भी आधार आधारित e-KYC की सुविधा शुरू करने की दिशा में कदम उठाया है।
इसके लिए अधिकृत पोस्ट ऑफिस कर्मचारी DREAM एप्लिकेशन के माध्यम से ग्राहक का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में:
- ग्राहक की पहचान आधार के माध्यम से सत्यापित की जाती है।
- ग्राहक की सहमति के बाद आवश्यक जानकारी का सत्यापन होता है।
- मौजूदा CIF को आधार आधारित e-KYC CIF में बदला जा सकता है, यदि खाता और ग्राहक निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों।
- ग्राहक को अधिकृत पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के सामने बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना पड़ सकता है।
इसलिए अगर आपका खाता POSA या RD में है, तो केवल IPPB मोबाइल ऐप डाउनलोड करके KYC पूरी होने की उम्मीद न करें। अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से खाते के अनुसार उपलब्ध सुविधा की पुष्टि करें।
आधार कार्ड से e-KYC कैसे होती है?
अब एक और जरूरी सवाल समझ लेते हैं कि आधार कार्ड से e-KYC आखिर पूरी कैसे होती है?आधार आधारित e-KYC में आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए UIDAI की सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से दो तरीके हो सकते हैं।
1. OTP आधारित e-KYC
इस प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होता है। ग्राहक की सहमति और सफल प्रमाणीकरण के बाद संबंधित संस्था आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती है।
2. बायोमेट्रिक आधारित e-KYC
इसमें ग्राहक के फिंगरप्रिंट या उपलब्ध अधिकृत बायोमेट्रिक माध्यम से पहचान सत्यापित की जाती है। यह काम अधिकृत बैंकिंग प्रतिनिधि या पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के माध्यम से किया जा सकता है।
किस ग्राहक के लिए कौन-सा तरीका उपलब्ध होगा, यह संबंधित बैंक और सेवा के नियमों पर निर्भर करता है।
अगर मोबाइल से KYC नहीं हो रही है तो क्या करें?
दोस्तों आपको मैं बताता चलू की कई बार ऐसा होता है कि ग्राहक मोबाइल से KYC अपडेट करने की कोशिश करता है, लेकिन OTP नहीं आता या ऐप में कोई विकल्प दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले जांच करें कि आपके बैंक खाते में कौन-सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। अगर OTP नहीं आ रहा है, तो यह भी देख लें कि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है या नहीं।
अगर ऐप में KYC अपडेट का विकल्प नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके खाते के लिए यह प्रक्रिया मोबाइल ऐप से उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आप ये तरीके अपना सकते हैं जो मैंने आपको नीचे बताया हैं:
- IPPB के ग्राहक सहायता नंबर 155299 पर संपर्क करें।
- नजदीकी IPPB बैंकिंग आउटलेट पर जाएं।
- अधिकृत पोस्टमैन या GDS से डोरस्टेप सेवा के बारे में पूछें।
- Post Office Savings Account होने पर संबंधित पोस्ट ऑफिस में संपर्क करें।
- अपने खाते की KYC स्थिति और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करें।
India Post Bank e-KYC 2026 करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
दोस्तों, KYC अपडेट करवाना जरूरी हो सकता है, लेकिन इस दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
किसी अनजान व्यक्ति को अपना OTP, MPIN, ATM PIN या मोबाइल बैंकिंग पासवर्ड बिल्कुल न बताएं।
KYC अपडेट के नाम पर WhatsApp या SMS में आए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
अपना आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी केवल आधिकारिक और सुरक्षित माध्यम से ही साझा करें।
अगर कोई व्यक्ति फोन करके कहता है कि KYC अपडेट नहीं करने पर तुरंत आपका खाता बंद हो जाएगा और वह आपसे OTP मांगता है, तो सावधान हो जाएं।
बैंक का अधिकृत कर्मचारी भी आपसे आपका MPIN या ATM PIN नहीं मांगना चाहिए।
KYC से संबंधित किसी भी समस्या के लिए IPPB की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत बैंकिंग केंद्र का ही इस्तेमाल करें।
India Post Bank e-KYC 2026 Important Links
| Particulars | Links |
|---|---|
| Official Website | Click Here |
| Mobile Banking | Click Here |
| Doorstep Banking | Click Here |
| Aadhaar Services | Click Here |
| WhatsApp Channel | Follow Now |
| Telegram Channel | Follow Now |
India Post Bank e-KYC 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. India Post Bank e-KYC 2026 क्या है?
उत्तर: India Post Bank e-KYC एक डिजिटल पहचान सत्यापन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से बैंक या डाक विभाग निर्धारित नियमों के अनुसार आधार OTP, बायोमेट्रिक या दूसरे मान्य तरीकों से ग्राहक की पहचान की पुष्टि करता है।
Q2. क्या India Post Bank की KYC मोबाइल से कर सकते हैं?
उत्तर: कुछ डिजिटल सेवाएं मोबाइल से इस्तेमाल की जा सकती हैं, लेकिन हर खाते की पूरी KYC मोबाइल ऐप से अपडेट नहीं होती। यह खाते के प्रकार और उपलब्ध बैंकिंग सुविधा पर निर्भर करता है।
Q3. IPPB की KYC घर बैठे कैसे करवाएं?
उत्तर: आप IPPB की Doorstep Banking Service के बारे में 155299 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। आपके क्षेत्र और खाते के लिए सुविधा उपलब्ध होने पर अधिकृत प्रतिनिधि घर आ सकता है।
Q4. India Post Payments Bank का मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: अपने मोबाइल के Google Play Store या Apple App Store पर जाकर आधिकारिक IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Q5.India Post Bank e-KYC 2026 के लिए आधार कार्ड जरूरी है क्या?
उत्तर: आधार आधारित e-KYC के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। हालांकि बैंक के नियमों के अनुसार KYC के दूसरे मान्य तरीके और दस्तावेज भी उपलब्ध हो सकते हैं।
Q6. आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद है तो KYC कैसे होगी?
उत्तर: ऐसी स्थिति में आप OTP आधारित e-KYC पूरी नहीं कर पाएंगे। आप बैंक या पोस्ट ऑफिस से संपर्क करके बायोमेट्रिक या अन्य मान्य KYC विकल्प की जानकारी ले सकते हैं।
Q7. क्या Post Office Savings Account और IPPB की KYC एक ही है?
उत्तर: नहीं, दोनों अलग-अलग बैंकिंग व्यवस्थाएं हैं। IPPB की KYC प्रक्रिया बैंक के नियमों के अनुसार होती है, जबकि Post Office Savings Account की प्रक्रिया डाक विभाग के नियमों के अनुसार होती है।
Q8. India Post Bank e-KYC 2026 अपडेट करने के लिए कितना शुल्क लगता है?
उत्तर: IPPB में समय-समय पर KYC अपडेट के लिए बैंक द्वारा निर्धारित नियम लागू होते हैं। IPPB की प्रकाशित जानकारी के अनुसार periodic KYC update पर बैंक शुल्क नहीं लेता है। किसी अन्य सेवा का शुल्क अलग हो सकता है।
Q9.India Post Bank e-KYC 2026 अपडेट नहीं होने पर क्या बैंक खाता बंद हो जाएगा?
उत्तर: KYC अपडेट नहीं होने पर खाते पर कुछ बैंकिंग प्रतिबंध लग सकते हैं। हालांकि हर मामले में खाता तुरंत बंद नहीं होता। अपने खाते की वास्तविक स्थिति बैंक से जरूर पता करें।
Q10. India Post Bank e-KYC 2026 की जानकारी कहां से प्राप्त करें?
उत्तर: आप IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.bank.in या ग्राहक सहायता नंबर 155299 के माध्यम से KYC और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
India Post Bank e-KYC 2026 निष्कर्ष
तो दोस्तों, इस तरह आप समझ गए होंगे कि India Post Bank e-KYC 2026 की प्रक्रिया किस प्रकार पूरी की जा सकती है। अगर आपका खाता IPPB में है, तो मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं और KYC अपडेट के लिए डोरस्टेप बैंकिंग या अधिकृत बैंकिंग आउटलेट की सहायता ले सकते हैं। वहीं अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस की बचत योजना में है, तो उसकी e-KYC के लिए डाक विभाग की निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी।
इसलिए सबसे पहले अपने खाते का प्रकार पहचानें और उसके बाद ही सही KYC प्रक्रिया अपनाएं। इससे आपका समय भी बचेगा और गलत जानकारी के कारण परेशानी भी नहीं होगी। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें, ताकि वे भी घर बैठे उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️