Bihar Labour Card e KYC Online Kaise Kare

Bihar Labour Card e KYC Online: लेबर कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी

Published on: October 5, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Bihar Labour Card e KYC Online: नमस्कार दोस्तों! अगर आपके पास Bihar Labour Card यानी श्रमिक कार्ड है और आप अपने कार्ड से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट या आधार से सत्यापित करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। यह अक्सर देखा जाता है कि श्रमिक कार्ड बन जाने के बाद लोग यह मान लेते हैं कि अब आगे किसी तरह का अपडेट करने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपको मैं बात दू की ऐसा नहीं है। समय-समय पर श्रमिक से जुड़ी जानकारी, मोबाइल नंबर, पता, आधार जैसी जानकारी को सही रखना जरूरी होता हैं।

सबसे खास बात यह है कि आज कई सरकारी सेवाओं में आधार आधारित पहचान सत्यापन यानी e-KYC का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दे की बिहार सरकार के Aadhaar Authentication Framework में भी OTP और Biometric दोनों तरीकों से e-KYC की व्यवस्था बताई गई है। लेकिन यहां एक बात ध्यान रखिए—हर श्रमिक कार्ड के लिए एक जैसा e-KYC विकल्प या एक ही प्रक्रिया लागू हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए किसी भी अनजान वेबसाइट पर आधार नंबर या OTP डालने से पहले वेबसाइट की पहचान जरूर करें।

दोस्तों अब चलिए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि Bihar Labour Card e KYC Online को लेकर आपको क्या जानना चाहिए, किन चीजों की जरूरत पड़ सकती है, ऑनलाइन प्रक्रिया में क्या-क्या करना होता है और अगर आपका सत्यापन नहीं हो रहा है तो क्या करें सभी जानकारी आपको मैं बताऊंगा और आप चाहते हैं की बिना कोई ग़लती की Bihar Labour Card e KYC Online घर बैठे करना तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

Bihar Labour Card e KYC Online Highlights

जानकारीविवरण
योजना/सेवा का नामBihar Labour Card e KYC Online
संबंधित विभागश्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
e-KYC का उद्देश्यश्रमिक की पहचान का ऑनलाइन सत्यापन
सत्यापन का माध्यमAadhaar आधारित Authentication
OTP की सुविधाउपलब्ध होने पर मोबाइल OTP से सत्यापन
Biometric विकल्पजरूरत पड़ने पर उपलब्ध सुविधा के अनुसार
जरूरी दस्तावेजआधार कार्ड और श्रमिक कार्ड से जुड़ी जानकारी
मोबाइल नंबरआधार से लिंक मोबाइल रखना उपयोगी
ऑनलाइन प्रक्रियासरकारी पोर्टल के माध्यम से
Status Checkऑनलाइन आवेदन की स्थिति देख सकते हैं
e-KYC Resultपरीक्षा जैसा अलग Result जारी नहीं होता
सावधानीOTP और निजी जानकारी किसी से शेयर न करें
आधिकारिक वेबसाइट bocwboard.bihar.gov.in

Bihar Labour Card e KYC Online की बड़ी खबर

दोस्तों चलिए मैं आपको सबसे पहले Bihar Labour Card e KYC Online की बड़ी खबर के बारे में विस्तार पूर्वक से बताता हूँ आपको बात दे की अभी सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बिहार में श्रमिकों से जुड़ी सेवाएँ अलग-अलग सरकारी प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध हैं। इसका मतलब मैं आपको बताता चलू की कि अगर आपके पास बिहार का निर्माण श्रमिक/लेबर कार्ड है, तो कार्ड से संबंधित किसी भी अपडेट, आवेदन, नवीनीकरण या दूसरी सुविधा के लिए सही सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करना जरूरी है।

दूसरी तरफ आपको हम बता दे की अगर आपके पास e-Shram Card है, तो उसकी प्रक्रिया अलग है। जो की केंद्र सरकार के आधिकारिक e-Shram पोर्टल के अनुसार e-Shram असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस है और प्रत्येक पंजीकृत कामगार को 12 अंकों का UAN दिया जाता है। और आपको बता दे पोर्टल पर कामगार अपनी व्यक्तिगत जानकारी और occupation जैसी जानकारी अपडेट कर सकता है।

इसलिए मैं आपको बात दू की अगर आपके मोबाइल पर किसी ने यह मैसेज भेजा है कि “Bihar Labour Card e-KYC नहीं किया तो कार्ड बंद हो जाएगा” या “e-KYC करते ही हजारों रुपये मिलेंगे”, तो बिना सरकारी सूचना देखे उस पर भरोसा न करें। साथ ही मैं हम अआप्को बता दे e-Shram की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल पंजीकृत कामगारों को अपना प्रोफाइल और occupation अपडेट रखने की सलाह दी जा रही है। यानी आपको बता दे सबसे जरूरी काम है—अपनी जानकारी सही रखना और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही काम करना और भी अधिक जानकारी के लिए पूरा पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: PM Kisan eKYC 2026: ₹2000 की किस्त से पहले जरूर करें eKYC, मोबाइल से ऐसे चेक करें Status

Bihar Labour Card e KYC Online क्या है?

दोस्तों चलिए अब हम आपको यह बताते हैं की Bihar Labour Card e KYC Online क्या है? आसान भाषा में समझें तो e-KYC का मतलब है Electronic Know Your Customer यानी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से आपकी पहचान की पुष्टि करना। मैं आपको बता दू की जब किसी सरकारी सेवा में आपका आधार या दूसरी पहचान संबंधी जानकारी दर्ज होती है, तो उसे सरकारी रिकॉर्ड से मिलाकर यह जांच की जा सकती है कि व्यक्ति वही है या नहीं।

साथ ही बिहार के Aadhaar Authentication Framework के अनुसार हम आपको बताते चले की Aadhaar e-KYC में व्यक्ति की पहचान को आधार डेटाबेस में उपलब्ध जानकारी के आधार पर सत्यापित किया जाता है। इसमें OTP और Biometric, दोनों तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आपको बात दे की OTP वाले तरीके में आमतौर पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आता है। वहीं Biometric तरीके में फिंगरप्रिंट या आईरिस जैसी बायोमेट्रिक जानकारी के जरिए सत्यापन किया जाता है।

इसलिए मैं आपको बता दू की अगर आपके लेबर कार्ड से जुड़ी किसी सरकारी सेवा में Aadhaar authentication/e-KYC का विकल्प दिखाई देता है, तो उसी सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से सत्यापन करना चाहिए अगर आपको Bihar Labour Card e KYC Online नहीं करने आता हैं तो इस लेख में आपको सभी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएँगे और आप ये प्रक्रिया तब समझ पायेंगें हब आप इस लेख को शुरू से लेकर अन तक पढेंगे।

Bihar Labour Card e KYC Online के लिए क्या-क्या चाहिए?

दोस्तों आप बात करते हैं सबसे जरूरी चीजों की। जो कि Bihar Labour Card e KYC Online के लिए क्या-क्या चाहिए हमें तो मैं आपको बता दूं कि ऑनलाइन ई केवाईसी आधार आधारित सत्यापन के लिए आपके पास कुछ बुनियादी जानकारी तैयार रखना जरूरी होगा। सबसे पहले आप अपना आधार कार्ड अपने पास रखें उसके बाद आधार में आपका नाम, जन्मतिथि या दूसरी जानकारी गलत है तो सत्यापन के दौरान परेशानी आ सकती है।

इसके बाद मैं आपको बता दूं कि आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बहुत ही महत्वपूर्ण है खासकर तब जब सत्यापन ओटीपी के जरिए किया जा रहा हो। इसके अलावा अपना लेबर कार्ड/ श्रमिक पंजीकरण नंबर, मोबाइल नंबर, और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जरूरत पड़ने पर तैयार रखें। आवेदन के समय आपको यह सभी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है और पड़ेगी।

दोस्तों साथ ही मैं आपको बता दूं कि अगर ऑनलाइन OTP से सत्यापन नहीं हो पा रहा है, तो कुछ मामलों में CSC या संबंधित सरकारी सेवा केंद्र पर biometric authentication की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए आपको बता दे e-Shram की आधिकारिक जानकारी भी बताती है कि Aadhaar-linked mobile उपलब्ध न होने पर CSC/SSK के माध्यम से biometric authentication कराया जा सकता है। आगे हम किस प्रकार से इस लेख में ओटीपी के जरिए केवाईसी को सत्यापन करेंगे वह सभी जानकारी के लिए इसलिए को अच्छी तरह से पढ़िए ताकि आपको हर जानकारी आसान भाषा में समझ पाएं।

इसे भी पढ़ें: Bihar Abhiyan Basera 2026: जमीन के लिए ऐसे करें Online Apply, जानें 3 डिसमिल जमीन मिलने की पूरी प्रक्रिया

Bihar Labour Card e KYC Online कैसे करें?

दोस्तों बहुत से लोगों का सवाल यही रहता है कि Bihar Labour Card e KYC Online कैसे करें? तो चलिए मैं आपको विस्तार से इसकी पूरी जानकारी आपको बताता हूं ताकि आप घर बैठे हैं ई केवाईसी कैसे कर सकते हैं बस आप इसे स्टेप को फॉलो कीजिएगा ध्यान पूर्वक से पढ़कर।

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार सरकार के संबंधित आधिकारिक श्रम विभाग/ServicePlus पोर्टल को खोलें। बिहार के ServicePlus पोर्टल पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध हैं।

स्टेप 2 – इसके बाद अपने श्रमिक कार्ड से संबंधित उपलब्ध सेवा को खोजें।

स्टेप 3 – अगर पोर्टल आपसे Login मांगता है, तो अपने पंजीकृत User ID और Password से Login करें। बिहार ServicePlus की जानकारी के अनुसार श्रम विभाग की उपलब्ध सेवाओं के लिए User ID और Password से Login करने का निर्देश दिया गया है।

स्टेप 4 – Login करने के बाद अगर आपके खाते में Aadhaar Authentication, e-KYC, Update Profile या संबंधित Verification का विकल्प दिखाई देता है, तो उसे चुनें।

स्टेप 5 – अब जो जानकारी मांगी जाए, उसे ध्यान से भरें। अगर Aadhaar authentication का विकल्प है तो अपना Aadhaar नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें। इसके बाद यदि OTP वाला विकल्प उपलब्ध है तो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जा सकता है। मोबाइल पर आए OTP को सही जगह दर्ज करके Verification पूरा करें।

स्टेप 6 – इसके बाद स्क्रीन पर यदि आपकी जानकारी दिखाई देती है तो उसे ध्यान से मिलाएं। नाम, मोबाइल नंबर, पता और दूसरी जानकारी गलत दिखाई दे तो बिना जांचे Final Submit न करें। अगर सबकुछ सही है तो आगे बढ़कर Submit/Verify विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7 – सफल सत्यापन के बाद स्क्रीन पर Success/Verified जैसा संदेश आ सकता है। यदि आवेदन या अपडेट की रसीद मिलती है तो उसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लें।

स्टेप 8 – ध्यान रखें कि हर उपयोगकर्ता के खाते में एक जैसा बटन या स्क्रीन दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है। सरकारी पोर्टल में समय के साथ इंटरफेस और प्रक्रिया बदल सकती है।

अगर OTP नहीं आ रहा है तो क्या करें?

दोस्तों अब जानेंगे की अगर OTP नहीं आ रहा है तो क्या करें? तो मैं आपको बताता चलू की कई श्रमिकों की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि Aadhaar OTP मोबाइल पर नहीं आता। तो हम आपको बता दे की सबसे पहले यह देखिए कि आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर आपका नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो OTP आधारित Aadhaar e-KYC पूरा नहीं हो सकता। ऐसे मामले में संबंधित सेवा की अनुमति होने पर CSC/सेवा केंद्र के माध्यम से biometric authentication करा सकतें हैं।

इसके अलावा मैं आपको बता दू की नेटवर्क कमजोर होने पर भी OTP आने में समय लग सकता है। लऔर गातार कई बार OTP मांगने के बजाय कुछ समय रुककर दोबारा प्रयास करें। अगर OTP आने के बावजूद Verification नहीं हो रहा है, तो नाम या दूसरी जानकारी में mismatch भी कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसी साइबर कैफे वाले को तुरंत पैसे देने के बजाय पहले यह पता करें कि समस्या वास्तव में क्या है।

Bihar Labour Card e KYC Online के बाद क्या होगा?

यह सवाल भी बहुत लोग पूछते हैं कि e-KYC पूरा करने के बाद क्या होगा? तो चल;इए मैं आपको सन सब्दो में विस्तार से बता देता हूँ आपको बता दे की इसका सीधा जवाब है—e-KYC अपने आप में कोई अलग से पैसा देने वाली योजना नहीं है। इस e-KYC का मुख्य उद्देश्य आपकी पहचान/जानकारी का इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन करना होता है जो की यह सरकार के द्वारा करवाया जाता हैं।

अगर किसी सरकारी योजना का लाभ आपके श्रमिक कार्ड से जुड़ा है, तो उस योजना की अपनी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और स्वीकृति की शर्तें हो सकती हैं। इसलिए आपको बात दे यह दावा करना सही नहीं होगा कि केवल e-KYC पूरा करते ही हर श्रमिक के खाते में पैसा आ जाएगा। इसी तरह e-Shram पोर्टल की आधिकारिक जानकारी के अनुसार उसका उद्देश्य असंगठित कामगारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच दिलाने के लिए एकीकृत डेटाबेस उपलब्ध कराना है।

Bihar Labour Card का Status कैसे देखें?

दोस्तों अब बात करते हैं Bihar Labour Card का Status कैसे देखें? तो चलिए मैं आपको बताता हूँ आपको बात दे की अगर आपने कोई ऑनलाइन अपडेट, आवेदन या सेवा का अनुरोध किया है, तो उसका Status देखने के लिए संबंधित सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करें।

साथ ही मैं आपको बता दू की बिहार ServicePlus पोर्टल पर Track Application Status की सुविधा उपलब्ध है। पोर्टल के अनुसार आवेदन की स्थिति SMS और Email के जरिए भी भेजी जा सकती है, अगर आवेदन करते समय सही मोबाइल नंबर और ईमेल दिया गया हो।

इसलिए आवेदन करने के बाद मिलने वाली Application Reference Number या Acknowledgement को संभालकर रखें। यही नंबर बाद में स्थिति देखने में काम आ सकता है।

e-KYC और Labour Card Renewal में क्या अंतर है?

यह अंतर भी बहुत महत्वपूर्ण है। दोस्स्तों आपको बात दे की e-KYC का मतलब आपकी पहचान/जानकारी का इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन है। जबकि Renewal का मतलब श्रमिक पंजीकरण/कार्ड की वैधता या संबंधित रिकॉर्ड को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नवीनीकृत करना है। दोनों को एक समझना गलत होगा।

अगर आपके श्रमिक कार्ड की Renewal प्रक्रिया चल रही है, तो सिर्फ e-KYC पूरा कर देने से Renewal अपने आप हो गया, ऐसा जरूरी नहीं है। इसी तरह अगर किसी योजना के लिए अलग से आवेदन करना है तो केवल e-KYC करने से योजना का आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। इसलिए मैं आपको बता दू की काम करने से पहले पोर्टल पर दिखाई जा रही सेवा का नाम जरूर पढ़ें।

Bihar Labour Card e KYC Online किन लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए?

सबसे पहले बुजुर्ग श्रमिकों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कई बार साइबर कैफे या अनजान व्यक्ति “KYC के नाम पर” OTP मांग सकते हैं। मैं आपको बात दू की OTP किसी के साथ शेयर न करें।

अगर कोई व्यक्ति फोन करके कहता है कि “आपका Labour Card बंद हो जाएगा, तुरंत OTP बताइए”, तो सावधान हो जाएं।

सरकारी सेवा के नाम पर किसी अनजान WhatsApp लिंक पर Aadhaar नंबर, OTP, बैंक PIN या ATM की जानकारी नहीं देनी चाहिए। और आपको बता दे e-KYC करते समय यह भी देखिए कि वेबसाइट का पता सही सरकारी वेबसाइट का ही हो।

आधिकारिक e-Shram पोर्टल खुद कामगारों को अपनी जानकारी अपडेट रखने की सलाह देता है और सहायता के लिए 14434/18008896811 हेल्पडेस्क नंबर उपलब्ध कराता है।

Bihar Labour Card e KYC Online की 5 सबसे जरूरी बातें

  1. e-KYC पहचान सत्यापन की प्रक्रिया है।
  2. Aadhaar आधारित OTP e-KYC के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल जरूरी हो सकता है।
  3. OTP नहीं आने पर संबंधित सुविधा उपलब्ध होने की स्थिति में CSC/सेवा केंद्र से biometric verification कराया जा सकता है।
  4. e-KYC को Labour Card Renewal या किसी योजना के भुगतान के बराबर न समझें।
  5. Aadhaar OTP और बैंक की गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।

Bihar Labour Card e KYC Online: Quick Links

e KYC OnlineClick Here
Check Online StatusClick Here
Official WebsiteClick Here
Our Home PageClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Bihar Labour Card e KYC Online – FAQ

1. Bihar Labour Card e KYC Online क्या है?

यह आधार या उपलब्ध पहचान प्रणाली के जरिए श्रमिक की पहचान और संबंधित जानकारी का इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन करने की प्रक्रिया है।

2. क्या Labour Card और e-Shram Card एक ही है?

नहीं। बिहार श्रम विभाग का Labour Card और केंद्र सरकार का e-Shram Card अलग व्यवस्थाएँ हैं। e-Shram का अपना राष्ट्रीय पोर्टल और UAN सिस्टम है।

3. क्या e-KYC मोबाइल से किया जा सकता है?

अगर संबंधित सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन Aadhaar authentication/e-KYC की सुविधा उपलब्ध है, तो मोबाइल या कंप्यूटर से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। OTP आधारित प्रक्रिया में आधार से जुड़ा मोबाइल जरूरी हो सकता है।

4. Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?

OTP आधारित सत्यापन में परेशानी हो सकती है। उपलब्ध सरकारी सुविधा के अनुसार CSC/State Seva Kendra जैसे केंद्र पर biometric authentication का विकल्प लिया जा सकता है।

5. क्या Bihar Labour Card e KYC Online करने के लिए पैसे लगते हैं?

सरकारी e-Shram registration के लिए कोई शुल्क नहीं है। लेकिन बिहार Labour Card की किसी अलग सेवा में शुल्क लागू है या नहीं, यह संबंधित सेवा के आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचें।

6. e-KYC करने के बाद क्या पैसा मिलेगा?

सिर्फ e-KYC पूरा करने से किसी भुगतान की गारंटी नहीं होती। किसी भी श्रमिक योजना का लाभ उसकी पात्रता, आवेदन और विभागीय स्वीकृति पर निर्भर करता है।

7. e-KYC का Result कब आएगा?

e-KYC का सामान्य परीक्षा-जैसा Result Date नहीं होता। Authentication के दौरान या संबंधित आवेदन के Status में इसकी स्थिति पता चल सकती है।

8. Labour Card का Status कैसे चेक करें?

अगर आपने बिहार ServicePlus के माध्यम से कोई आवेदन किया है, तो वहां उपलब्ध Track Application Status सुविधा से स्थिति देखी जा सकती है।

9. क्या e-Shram Card की जानकारी अपडेट की जा सकती है?

हां। आधिकारिक e-Shram जानकारी के अनुसार पंजीकृत कामगार अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, पता, occupation और दूसरी उपलब्ध जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

10. e-KYC करते समय सबसे बड़ी सावधानी क्या रखें?

किसी अनजान व्यक्ति को Aadhaar OTP, बैंक OTP, ATM PIN या अन्य गोपनीय जानकारी न दें। हमेशा आधिकारिक सरकारी पोर्टल से ही प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी “तुरंत पैसा मिलेगा” वाले दावे को आधिकारिक सूचना से जांचें।

Bihar Labour Card e KYC Online: निष्कर्ष

तो दोस्तों, अगर आपके पास बिहार का Labour Card है और आप e-KYC या Aadhaar verification से जुड़ा कोई अपडेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह पता करें कि आपका कार्ड बिहार श्रम विभाग का श्रमिक कार्ड है या केंद्र सरकार का e-Shram Card।क्योंकि दोनों की वेबसाइट और प्रक्रिया अलग हो सकती है। बिहार सरकार के ServicePlus पोर्टल पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की सेवाएँ उपलब्ध हैं, जबकि e-Shram केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का पोर्टल है।

अगर आपके सामने आधिकारिक पोर्टल पर Aadhaar e-KYC का विकल्प दिखाई देता है, तो अपनी जानकारी ध्यान से भरकर OTP या उपलब्ध authentication method से सत्यापन पूरा करें। और सबसे जरूरी बात—सिर्फ e-KYC के नाम पर मिलने वाले किसी भी मैसेज या वीडियो के आधार पर यह न मानें कि आपको निश्चित रूप से पैसा मिलेगा। किसी योजना का लाभ उसकी अलग पात्रता और स्वीकृति पर निर्भर करता है।

Leave a Comment