Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27: नमस्कार दोस्तों! मैं आपको बताता चलू की बिहार बोर्ड से इंटर पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अगर आपने बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और अब आगे कॉलेज में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप NSP CSS Scholarship 2026-27 के बारे में जरूर जान लीजिए। इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य विद्यार्थियों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि पैसों की कमी की वजह से उनकी पढ़ाई बीच में न रुके।
आपको बता दे की इस योजना में ग्रेजुएशन यानी स्नातक के पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 प्रति वर्ष और पोस्ट ग्रेजुएशन यानी स्नातकोत्तर के लिए ₹20,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप दी जाती है। यानी अगर आपका चयन हो जाता है, तो पढ़ाई के दौरान आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिहार बोर्ड के कौन-कौन से विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं? क्या सिर्फ 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं या कॉलेज में पढ़ने वाले पुराने विद्यार्थी भी फॉर्म भर सकते हैं? कितने प्रतिशत अंक चाहिए? परिवार की सालाना आमदनी कितनी होनी चाहिए? आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और मोबाइल से NSP पोर्टल पर फॉर्म कैसे भरना होगा?
तो इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में आसान भाषा में मिलने वाला है। इसलिए अगर आप बिहार बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो इस जानकारी को अंत तक जरूर पढ़िए।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Quick Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का नाम | Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 |
| Scholarship Name | Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS) |
| सत्र | 2026-27 |
| बोर्ड का नाम | Bihar School Examination Board |
| विभाग | Ministry of Education |
| आवेदन पोर्टल | National Scholarship Portal |
| स्कॉलरशिप का प्रकार | Merit-cum-Means |
| UG स्कॉलरशिप | ₹12,000 प्रति वर्ष |
| PG स्कॉलरशिप | ₹20,000 प्रति वर्ष |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| आवेदन शुरू | 1 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30 नवंबर 2026 (दिए गए अपडेट के अनुसार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | scholarships.gov.in |
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Good News
दोस्तों आपको मैं सबसे पहले Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Good News के बारे में बता देता हूँ आपको बता दे की बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए NSP CSS Scholarship 2026-27 यानी Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students के अंतर्गत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है। यह योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 जून 2026 से हुई है और आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 बताई गई है। यह तारीख सभी योजनाओं के लिए बढ़ाई गई समय-सीमा के रूप में दी गई है। हालांकि विद्यार्थियों को अपने NSP आवेदन पेज पर CSSS की वास्तविक अंतिम तारीख जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि छात्र आवेदन, संस्थान सत्यापन और नोडल अधिकारी सत्यापन की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आप पात्र हैं, तो अंतिम दिन का इंतजार मत कीजिए। पहले अपना One Time Registration यानी OTR पूरा करें और उसके बाद स्कॉलरशिप का आवेदन भरें।
इसे भी पढ़ें👇
- Ujjivan Transgender Scholarship 2026-27: ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹40,000, जानें कौन कर सकता है आवेदन!
- SML Saarthi Scholarship 2026-27: बेटियों को मिलेंगे ₹10,000 की स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन!
- Vylor Agritech Scholarship 2026-27: कृषि छात्रों को मिलेंगे ₹35,000 तक, UG, PG और PhD वाले ऐसे करें आवेदन!
- LIC Bima Sakhi Yojana e KYC Kaise Kare: घर बैठे मोबाइल से करें e-KYC, हर महीने ₹7,000 पाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट!
- PM YASASVI Scholarship 2026-27: छात्रों को मिलेंगे ₹1.25 लाख तक! 9वीं से 12वीं वालों के लिए बड़ी खबर
- PM Internship Scheme 2026: युवाओं को हर महीने ₹9,000, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा मौका!
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Important Dates
| Events | Dates |
|---|---|
| Online Application Starts | 01 June 2026 |
| Online Application Last Date | 30 November 2026 |
| Institute Verification | Check NSP Portal |
| District/State Verification | Check NSP Portal |
| Scholarship Payment | As Per Official Schedule |

Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 क्या है?
दोस्तों अब आप सबसे पहले यह समझिए कि Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 आखिर है क्या? दरअसल मैं आपको बता दू की, इसका पूरा नाम Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students है। हिंदी में इसे कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना कहा जाता है। और आपको बतला दे इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना है, जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कॉलेज की पढ़ाई का खर्च उठाने में परेशानी महसूस करते हैं।
मान लीजिए आपने बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। इसके बाद आपने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया है। अगर आप योजना की मेरिट, आय और दूसरी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें सिर्फ बिहार के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी यह एक अच्छा अवसर है।
ध्यान रहे, यह सामान्य तौर पर हर इंटर पास विद्यार्थी को मिलने वाली स्कॉलरशिप नहीं है। इसके लिए निर्धारित मेरिट लिस्ट और पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलेंगे?
दोस्तों अब हम जानेंगे की Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलेंगे? तो आपको हम बताते चले की इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत विद्यार्थियों को कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है।विवरण के अनुसार राशि इस प्रकार है जो की मैंने आपको इस टेबल के माध्यम से बताया हैं:
| कोर्स का नाम | वार्षिक स्कॉलरशिप |
|---|---|
| स्नातक (UG), पहले 3 वर्ष | ₹12,000 प्रति वर्ष |
| स्नातकोत्तर (PG) | ₹20,000 प्रति वर्ष |
ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों को कितनी राशि मिलेगी?
आपको बतला दे अगर आप BA, BSc या BCom जैसे सामान्य ग्रेजुएशन कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं और इस योजना के लिए चयनित हो जाते हैं, तो पहले तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष ₹12,000 की स्कॉलरशिप मिल सकती है।इस हिसाब से तीन वर्षों में कुल सहायता ₹36,000 हो सकती है, बशर्ते आप हर वर्ष नवीनीकरण की शर्तें पूरी करें।
पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों को कितने रुपये मिलेंगे?
तो मैं अआप्अको बता दू की गर आप ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन यानी MA, MSc या MCom जैसे कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, तो निर्धारित शर्तों के अनुसार ₹20,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप मिल सकती है।
यह राशि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़े खर्चों में मदद करने के उद्देश्य से दी जाती है। ध्यान रखें कि यह राशि अपने आप सभी विद्यार्थियों को नहीं मिलती। चयन और रिन्यूअल की शर्तें पूरी करनी होती हैं।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
दोस्तों अब सबसे जरूरी बात समझ लेते हैं। आखिर इस Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा? इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं जो की मैं आपको बहुत ही आसान भाषा में बताया हूँ।
1. बिहार बोर्ड से 12वीं पास विद्यार्थी
अगर आपने बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा पास की है और आगे उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया है, तो आप योजना की बाकी शर्तें पूरी होने पर आवेदन कर सकते हैं।
2. 12वीं में अच्छे अंक होने चाहिए
इस योजना में संबंधित बोर्ड के सफल विद्यार्थियों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। सामान्य पात्रता के अनुसार विद्यार्थी को अपने संबंधित बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के निर्धारित 80वें पर्सेंटाइल से ऊपर होना चाहिए।
इसका मतलब यह नहीं है कि हर साल एक ही प्रतिशत अंक पर चयन होगा। कटऑफ आपके बोर्ड, स्ट्रीम और संबंधित वर्ष के परिणाम के अनुसार अलग हो सकती है।
3. मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन जरूरी
विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित डिग्री कोर्स में एडमिशन होना चाहिए। डिस्टेंस और डिप्लोमा कोर्स के लिए योजना की पात्रता अलग हो सकती है।
4. परिवार की सालाना आमदनी
इस योजना के लिए परिवार की कुल सालाना आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत करना पड़ सकता है।
5. दूसरी स्कॉलरशिप का लाभ
एक ही समय में किसी दूसरी छात्रवृत्ति या फीस प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने पर CSSS की पात्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नियम जरूर पढ़ें।
6. रेगुलर पढ़ाई जरूरी
विद्यार्थी को संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए। कोर्स छोड़ने या पढ़ाई में निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करने पर स्कॉलरशिप प्रभावित हो सकती है।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 का फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपने जरूरी कागजात तैयार कर लीजिए। आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों और जानकारियों की जरूरत पड़ सकती है:
- आधार कार्ड।
- NSP One Time Registration (OTR) नंबर।
- बिहार बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट।
- कॉलेज या विश्वविद्यालय का एडमिशन प्रमाण।
- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का बोनाफाइड प्रमाण पत्र, जहां मांगा जाए।
- परिवार की सालाना आय का प्रमाण पत्र।
- विद्यार्थी का बैंक खाता विवरण।
- बैंक पासबुक की जानकारी।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि पोर्टल पर मांगा जाए।
- पिछली कक्षा या पिछले वर्ष की मार्कशीट, रिन्यूअल के लिए।
एक बात का खास ध्यान रखें। बैंक खाते की जानकारी और आधार से संबंधित विवरण सही होना चाहिए। गलत बैंक डिटेल भरने पर भुगतान में परेशानी हो सकती है।
NSP OTR Registration 2026 कैसे करें?
दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि आवेदन से पहले OTR क्यों जरूरी है? तो आपको बता दें कि NSP पर One Time Registration यानी OTR एक बार बनाया जाता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी की पहचान और आवेदन से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर दर्ज होती है। जो की आपको OTR बनाने के लिए सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खोलें। इसके बाद Students के सेक्शन में जाकर One Time Registration का विकल्प चुनें।
अब मांगी गई जानकारी भरें और निर्धारित पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। सफल प्रक्रिया के बाद आपको OTR नंबर प्राप्त होगा। इस OTR नंबर को संभालकर रखें, क्योंकि आगे स्कॉलरशिप आवेदन और संबंधित कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?
अब आते हैं सबसे जरूरी हिस्से पर। अगर आप अपने मोबाइल से घर बैठे इस Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से समझ लीजिए जो हमने आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में बताया हैं ।
Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Chrome Browser खोलें।
Step 2: अब National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर जाएं।
Step 3: वेबसाइट खुलने के बाद Students वाले सेक्शन में जाएं।
Step 4: अगर आपका OTR पहले से बना हुआ है, तो उसे इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉगिन करें। अगर OTR नहीं बना है, तो पहले One Time Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 5: लॉगिन करने के बाद Fresh Application के विकल्प को चुनें।
Step 6: अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और परिवार की आय से संबंधित विवरण भरें।
Step 7: इसके बाद अपनी 12वीं की परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। बिहार बोर्ड, परीक्षा वर्ष, रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से भरें।
Step 8: अब जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में आप पढ़ाई कर रहे हैं, उसकी जानकारी भरें।
Step 9: इसके बाद स्कॉलरशिप की सूची में Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students यानी CSSS का विकल्प उपलब्ध होने पर उसे चुनें।
Step 10: अब मांगे गए दस्तावेज और बैंक से संबंधित जानकारी भरें।
Step 11: पूरा आवेदन एक बार ध्यान से जांच लें। नाम, जन्मतिथि, मार्कशीट, कॉलेज और बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
Step 12: सभी जानकारी सही होने के बाद Final Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 13: आवेदन जमा होने के बाद उसका Application Number या Acknowledgement सुरक्षित रख लें।
इस तरह आप घर बैठे NSP CSS Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि केवल फॉर्म जमा कर देने से स्कॉलरशिप मिलना तय नहीं होता। आपके आवेदन का संस्थान और संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन भी किया जाता है।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Fresh और Renewal में क्या अंतर है?
दोस्तों आपको बता दे की बहुत से विद्यार्थियों को यह समझने में परेशानी होती है कि Fresh Application और Renewal Application में क्या अंतर होता है। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
Fresh Application: अगर आप पहली बार इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं और योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो आपको Fresh Application करना होगा।
Renewal Application: अगर पिछले साल आपको CSSS स्कॉलरशिप मिली थी और आप अभी भी उसी योजना के तहत आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको हर साल Renewal करना होगा।
रिन्यूअल के लिए पिछली परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना और नियमित रूप से अगली कक्षा में पढ़ाई जारी रखना जरूरी होता है। आमतौर पर नवीनीकरण के लिए पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक और 75% उपस्थिति की शर्त लागू होती है। हालांकि अंतिम नियम संबंधित वर्ष के आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार देखना चाहिए।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 का पैसा कैसे मिलेगा?
अब बात करते हैं कि आवेदन करने के बाद Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 का पैसा आपके खाते में कैसे आएगा। तो मैं आपको बताता चलू की सबसे पहले आपका आवेदन संबंधित कॉलेज या संस्थान के पास सत्यापन के लिए जाएगा। संस्थान द्वारा जानकारी की जांच की जाएगी। इसके बाद संबंधित नोडल अधिकारी और विभागीय स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
जब आपका आवेदन सभी जरूरी स्तरों पर सही पाया जाता है और भुगतान स्वीकृत होता है, तब निर्धारित सरकारी भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से स्कॉलरशिप की राशि बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए आवेदन करने के बाद NSP पोर्टल पर अपना Application Status समय-समय पर चेक करते रहें।
NSP CSS Scholarship Application Status कैसे चेक करें?
अगर आपने स्कॉलरशिप का फॉर्म भर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन कहां तक पहुंचा है, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। सबसे पहले NSP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद Application Status या संबंधित Student Login विकल्प पर जाएं।
अब अपना OTR या आवेदन से संबंधित मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको आवेदन की स्थिति दिखाई दे सकती है। यहां आप देख सकते हैं कि आपका आवेदन संस्थान स्तर पर लंबित है, सत्यापित हो चुका है या किसी सुधार की जरूरत है।
अगर आवेदन में कोई गलती दिखाई देती है, तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सुधार या संबंधित संस्थान से संपर्क करें।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 आवेदन करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें
दोस्तों, स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय छोटी-सी गलती भी आपके आवेदन को रोक सकती है। इसलिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
- आवेदन हमेशा NSP की आधिकारिक वेबसाइट से करें।
- OTR नंबर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।
- अपनी मार्कशीट के अनुसार ही शैक्षणिक जानकारी भरें।
- कॉलेज और कोर्स का सही विवरण दर्ज करें।
- परिवार की वास्तविक सालाना आय बताएं।
- बैंक खाते की जानकारी दोबारा जांचें।
- आवेदन जमा करने के बाद रसीद सुरक्षित रखें।
- कॉलेज में अपने आवेदन के सत्यापन की जानकारी लेते रहें।
- किसी अनजान व्यक्ति को स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर पैसे न दें।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 Important Links
| Important Link | Direct Link |
|---|---|
| Scholarship Apply Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Our Home Page | Click Here |
| WhatsApp Channel | Click Here |
| Telegram Channel | Click Here |
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 क्या है?
Ans. यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की Central Sector Scheme of Scholarship है। इसके तहत योग्य विद्यार्थियों को कॉलेज और विश्वविद्यालय की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
Q2. Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलते हैं?
Ans. ग्रेजुएशन के पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 प्रति वर्ष और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए ₹20,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप निर्धारित है।
Q3. क्या बिहार बोर्ड से 12वीं पास सभी विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
Ans. नहीं, केवल इंटर पास होना काफी नहीं है। विद्यार्थियों को संबंधित बोर्ड और स्ट्रीम के सफल उम्मीदवारों के 80वें पर्सेंटाइल से ऊपर होना तथा अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है।
Q4. Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 के लिए परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?
Ans. इस योजना के लिए विद्यार्थी के माता-पिता या परिवार की कुल सालाना आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Q5. क्या ग्रेजुएशन के विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans. हां, मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित ग्रेजुएशन कोर्स करने वाले योग्य विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q6. क्या डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
Ans. नहीं, इस योजना के अंतर्गत सामान्यतः नियमित डिग्री कोर्स करने वाले विद्यार्थी पात्र हैं। डिस्टेंस, कॉरेस्पोंडेंस और डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थी पात्र नहीं हैं।
Q7. Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 का फॉर्म भरने के लिए OTR नंबर जरूरी है?
Ans. हां, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने के लिए One Time Registration यानी 14 अंकों का OTR नंबर जरूरी है।
Q8. CSSS Scholarship का पैसा किस बैंक खाते में आता है?
Ans. चयनित विद्यार्थी की स्कॉलरशिप राशि आधार से जुड़े उसके अपने बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
Q9. Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 में Renewal कैसे करें?
Ans. जिन विद्यार्थियों को पहले से इस योजना का लाभ मिल रहा है, उन्हें NSP पर Renewal Login करके आवेदन करना होता है। इसके लिए पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक और 75% उपस्थिति की शर्त पूरी करनी होती है।
Q10Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 का आवेदन और भुगतान स्टेटस कहां चेक करें?
Ans. आवेदन का स्टेटस National Scholarship Portal पर Student Login करके देखा जा सकता है। भुगतान की जानकारी PFMS के Know Your Payment विकल्प से भी चेक की जा सकती है।
Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27 निष्कर्ष
तो दोस्तों, बिहार बोर्ड से इंटर पास करने के बाद अगर आप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, तो NSP CSS Scholarship 2026-27 की जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है।इस योजना के अंतर्गत योग्य ग्रेजुएशन विद्यार्थियों को पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 प्रति वर्ष और पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाती है।
लेकिन ध्यान रखिए, केवल बिहार बोर्ड से 12वीं पास होना ही काफी नहीं है। इसके लिए मेरिट, परिवार की आय, कॉलेज में एडमिशन और अन्य जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। अगर आप पात्र हैं, तो अपना OTR बनाकर NSP पोर्टल पर आवेदन करें और फॉर्म जमा करने के बाद कॉलेज से उसका सत्यापन जरूर करवाएं।
इस जानकारी को अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें, जो बिहार बोर्ड से पढ़ाई करने के बाद कॉलेज में एडमिशन ले चुके हैं और स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️
