Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Ke Liye Online Apply Kaise Kare | Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Ke liye Aawedan Form Kaise Bhare | Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Official Apply Link

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: UG और PG छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप, जानें Eligibility और Apply करने का तरीका

The Bharat Help. Com Logo VS Point HD Neon Design
Published on: September 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: दोस्तों, अगर आप कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई का खर्च मैनेज करने में घरवालों को परेशानी होती है, तो आपके लिए Reliance Foundation Scholarship 2026-27 काफी काम की खबर है। आपको हम बताते चले की इस स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई करने वाले योग्य छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि पैसों की वजह से उनकी पढ़ाई बीच में न रुके।इस बार UG यानी Undergraduate के 5,000 छात्रों और PG यानी Postgraduate के 100 छात्रों को स्कॉलरशिप देने का मौका है। UG छात्रों को उनकी डिग्री के दौरान ₹2 लाख तक

जबकि PG छात्रों को पूरे कोर्स के दौरान ₹6 लाख तक की मदद मिल सकती है। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर Reliance Foundation Scholarship 2026-27 लिए कौन आवेदन कर सकता है? कितने नंबर चाहिए? परिवार की आय कितनी होनी चाहिए? कौन-से डॉक्यूमेंट लगेंगे और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना होगा? तो आज के इस आर्टिकल में हम इन सभी सवालों का जवाब बिल्कुल आसान भाषा में जानेंगे।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Highlight

विवरणमुख्य जानकारी
स्कॉलरशिप का नामReliance Foundation Scholarship 2026-27
स्कॉलरशिप के प्रकारUndergraduate (UG) और Postgraduate (PG)
UG स्कॉलरशिप5,000 छात्रों के लिए
PG स्कॉलरशिप100 छात्रों के लिए
UG में आर्थिक सहायता₹2 लाख तक
PG में आर्थिक सहायता₹6 लाख तक
UG के लिएप्रथम वर्ष के नियमित फुल-टाइम UG विद्यार्थी
PG के लिएप्रथम वर्ष के नियमित फुल-टाइम PG विद्यार्थी
UG चयन प्रक्रियामेरिट-कम-मीन्स के आधार पर
PG चयन प्रक्रियाशैक्षणिक योग्यता और एप्टीट्यूड के आधार पर
आवेदन शुल्ककोई आवेदन शुल्क नहीं
अतिरिक्त लाभमेंटरशिप, लीडरशिप डेवलपमेंट, नेटवर्किंग और एक्सपर्ट से बातचीत
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलReliance Foundation Scholarship Portal

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Breaking News

दोस्तों, सबसे पहले आपको ब्रेकिंग न्यूज़ बता देते हैं। आपको बताते चले की Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इस बार UG और PG दोनों तरह के छात्रों को स्कॉलरशिप पाने का मौका दिया जा रहा है। अगर आप UG यानी ग्रेजुएशन के पहले साल में पढ़ रहे हैं, तो आपके लिए 5,000 Scholarship उपलब्ध हैं। वहीं PG यानी पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 100 छात्रों का चयन किया जाएगा।

अब बात करें पैसों की तो UG छात्रों को पूरी डिग्री के दौरान ₹2 लाख तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है। वहीं PG छात्रों के लिए यह राशि ₹6 लाख तक हो सकती है। साथ ही आपको बता दे की आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 बताई गई है। इसलिए अगर आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं तो आखिरी दिन का इंतजार बिल्कुल मत कीजिए।

एक और अच्छी बात यह है कि स्कॉलरशिप मिलने के साथ छात्रों को सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि मेंटोरशिप, लीडरशिप डेवलपमेंट और नेटवर्किंग जैसे अवसर भी मिल सकते हैं। यानी अगर आप कॉलेज के पहले साल में हैं और अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता चाहते हैं, तो इस मौके को जरूर देखना चाहिए।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Important Dates

नीचे दी गई तारीखें Reliance Foundation की 2026-27 स्कॉलरशिप की आधिकारिक घोषणा के अनुसार है आपको बता दे की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और UG व PG दोनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
स्कॉलरशिप आवेदन शुरू14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि5 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिकोई शुल्क नहीं
एप्टीट्यूड टेस्टआवेदन के दौरान निर्धारित स्लॉट के अनुसार
रिजल्ट/शॉर्टलिस्ट की तिथिबाद में घोषित की जाएगी
स्कॉलरशिप वितरणचयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद

Reliance Foundation UG Scholarship 2026-27 क्या है?

दोस्तों अब पहले Reliance Foundation UG Scholarship 2026-27 को आसान भाषा में समझ लेते हैं। आपको बताते चले की अगर आपने 12वीं पास कर ली है और अभी ग्रेजुएशन के पहले साल में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बारे में सोच सकते हैं। इस योजना में UG के 5,000 छात्रों को चुना जाएगा। यहां सिर्फ यह नहीं देखा जाता कि आपके 12वीं में कितने नंबर हैं, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाता है।

यानी अगर पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा है और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए मददगार हो सकती है। चयनित छात्रों को उनकी डिग्री की अवधि में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है और एक बात यदि आप सभी को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने नहीं आता हैं तो इस लेख में हम आपको सभी स्टेप ध्यान से बता देंगे इसलिए पूरा पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: Kotak Kanya Scholarship 2026-27: बेटियों को हर साल ₹1.5 लाख, जानें Eligibility और Apply करने का तरीका

UG Scholarship के लिए Eligibility क्या है?

अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की—आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं? आसान भाषा में समझें तो UG Scholarship के लिए मुख्य रूप से ये बातें जरूरी हैं—

  • आप भारत के रहने वाले नागरिक होने चाहिए।
  • आपने 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
  • आप Academic Year 2026-27 में UG के First Year में पढ़ रहे हों।
  • आपका कॉलेज और कोर्स मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • आपका कोर्स Regular और Full-Time होना चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय ₹15 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • ₹2.5 लाख से कम परिवार की आय वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

यहां एक बात बिल्कुल ध्यान रखिए—अगर आप अभी Second Year या Third Year में पढ़ रहे हैं तो UG Scholarship के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसी तरह केवल ऑनलाइन या Distance Mode से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी eligibility लागू नहीं होती।

Reliance Foundation PG Scholarship 2026-27 क्या है?

अब अगर आप Graduation कर चुके हैं और PG यानी Post Graduation के पहले साल में एडमिशन ले चुके हैं, तो आपके लिए PG Scholarship का विकल्प है। आपको बतादे की इस बार PG Scholarship के तहत सिर्फ 100 छात्रों को चुना जाएगा। इसलिए यहां competition थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

इस Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के तहत चयनित छात्रों को पूरे कोर्स के दौरान ₹6 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। और PG Scholarship खास तौर पर कुछ चुनिंदा क्षेत्रों जैसे Engineering, Technology, Energy और Life Sciences से जुड़े कोर्स करने वाले छात्रों के लिए है।

यहां selection में आपकी पढ़ाई के नंबर, aptitude और दूसरे जरूरी मानकों को देखा जा सकता है।

PG Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

अगर आप PG Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले ये बातें देख लें—

  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
  • Academic Year 2026-27 में PG के First Year में एडमिशन होना चाहिए।
  • आपका कोर्स Regular और Full-Time होना चाहिए।
  • आपका संस्थान और कोर्स निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए।
  • आपका PG programme eligible field में होना चाहिए।
  • चयन के दौरान Academic Performance और Aptitude को भी देखा जा सकता है।

और हां, अगर आप PG के दूसरे साल में हैं तो इस scholarship के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

Reliance Foundation UG Scholarship 2026-27 में कितने पैसे मिलेंगे?

अब दोस्तों, यही वह चीज है जिसे लेकर सबसे ज्यादा सवाल पूछा जाता है।

1. UG छात्रों के लिए

अगर आपका चयन UG Scholarship में होता है तो आपको पूरी डिग्री की अवधि में ₹2 लाख तक की मदद मिल सकती है।

2. PG छात्रों के लिए

PG में चयन होने पर पूरे कोर्स की अवधि में ₹6 लाख तक की scholarship मिल सकती है। लेकिन यहां एक बात ध्यान रखें—₹2 लाख और ₹6 लाख अधिकतम राशि है।

इसका मतलब यह नहीं है कि हर चयनित छात्र को अनिवार्य रूप से इतनी ही पूरी राशि मिलेगी।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Selection Process

दोस्तों आपको बात दे की, केवल फॉर्म भर देने से Reliance Foundation Scholarship 2026-27 पक्की नहीं हो जाती। इसके बाद selection process होता है। जो हम आपको विस्तार से बता दे रहे हैं आपको बता दे की UG में selection के दौरान आपकी Merit और परिवार की आर्थिक स्थिति दोनों को ध्यान में रखा जाता है। इसके अलावा aptitude assessment भी selection process का हिस्सा हो सकता है।

उसके बाद आपको बता दे PG में academic performance के साथ aptitude और दूसरे निर्धारित criteria को देखा जाता है। इसलिए form भरते समय कोई गलत जानकारी देने की कोशिश न करें और भी अधिक जानकारी जानने के लिए इस लेख को शुरू से लेकर लास्ट टाक जरुर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: SBI Scholarship Yojna 2026 Online Apply शुरू: 9वीं से लेकर PG छात्रों तक मिलेगा ₹5 लाख तक की आर्थिक सहायता का लाभ

Reliance Foundation Scholarship के लिए कौन-कौन से Documents लगेंगे?

दोस्तों आपको बता दे की अगर आप Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप आवेदन करने से पहले ये सभी दस्तावेज को तैयार रखें क्योंकि आपसे जरूरत के अनुसार ये दस्तावेज मांगे जा सकते हैं—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • Graduation की मार्कशीट, PG छात्रों के लिए
  • कॉलेज एडमिशन/Enrollment की जानकारी
  • कॉलेज ID
  • परिवार की आय से संबंधित प्रमाण
  • पहचान से संबंधित जानकारी
  • फोटो
  • बैंक खाते से संबंधित जानकारी
  • PG छात्रों के लिए GATE Score, जहां लागू हो

ध्यान रखें कि फाइनल डॉक्यूमेंट लिस्ट आवेदन करते समय आधिकारिक पोर्टल पर ही चेक करें।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Apply कैसे करें?

अब दोस्तों, अगर आप eligibility पूरी करते हैं तो Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, यह भी समझ लेते हैं जो की हमने आपको नीचे बता दिया हैं।

Step 1 – Official Scholarship Portal खोलें

सबसे पहले Reliance Foundation Scholarship के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

Step 2 – Registration करें

अगर आपने पहले आवेदन नहीं किया है तो New Applicant या Registration वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3 – जरूरी जानकारी भरें

अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और दूसरी मांगी गई जानकारी भरें।

Step 4 – Scholarship Category चुनें

अगर आप Graduation के First Year में हैं तो UG और Post Graduation के First Year में हैं तो PG Scholarship के लिए आवेदन करें।

Step 5 – Education Details भरें

अब 10वीं, 12वीं, Graduation, कॉलेज और कोर्स से संबंधित जानकारी भरनी होगी।

Step 6 – Income Details भरें

परिवार की सालाना आय की जानकारी बिल्कुल सही भरें।

Step 7 – Documents Upload करें

जो भी दस्तावेज मांगे जाएं, उन्हें सही तरीके से अपलोड करें।

Step 8 – Form Check करें

यह सबसे जरूरी स्टेप है। Submit करने से पहले पूरा फॉर्म एक बार आराम से पढ़ लें। नाम, नंबर, मार्क्स और कॉलेज की जानकारी में गलती नहीं होनी चाहिए।

Step 9 – Final Submit करें

सब कुछ सही होने के बाद फॉर्म को Final Submit कर दें।

Step 10 – Application Details संभालकर रखें

फॉर्म जमा होने के बाद Application Number या Reference Number का Screenshot जरूर ले लें।

Reliance Foundation Scholarship Result क्या है?

अब आसान भाषा में समझिए कि scholarship result होता क्या है। जब आप scholarship के लिए आवेदन करते हैं तो आपकी eligibility और application की जांच की जाती है। इसके बाद selection process पूरा होने पर यह बताया जाता है कि आपका scholarship के लिए चयन हुआ है या नहीं

अगर आपका चयन हो जाता है तो आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इसलिए आवेदन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल जरूर चेक करते रहें। और सबसे जरूरी बात—अगर कोई व्यक्ति scholarship दिलाने के नाम पर आपसे पैसे मांगता है तो सावधान रहें। आवेदन से पहले किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

Reliance Foundation Scholarship Result 2026-27 कब आएगा?

अब सबसे बड़ा सवाल—Reliance Foundation Scholarship 2026-27 का Result कब आएगा? फिलहाल आपको बात दे की 2026-27 के रिजल्ट की कोई पक्की तारीख बताना सही नहीं होगा। पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद applications की जांच होगी और eligible candidates को selection process से गुजरना होगा। और UG और PG दोनों के लिए selection का तरीका अलग-अलग है। इसलिए आवेदन खत्म होने के तुरंत बाद result आना जरूरी नहीं है।

आपको अपना registered Mobile Number और Email ID लगातार चेक करते रहना चाहिए। अगर selection से जुड़ा कोई update आता है तो उसकी जानकारी वहीं मिल सकती है। पिछले साल यानी 2025-26 में scholarship result दिसंबर में जारी किया गया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस बार भी बिल्कुल उसी तारीख को result आएगा।

इसलिए अभी किसी YouTube वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट में बताई गई अनुमानित तारीख को पक्का न मानें। 2026-27 का Final Result तभी मान्य होगा जब Reliance Foundation की तरफ से इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

दोस्तों, scholarship का form भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल मत करना। इन गलतियों से बचें—

  • नाम गलत न भरें।
  • 10वीं या 12वीं के अंक गलत न डालें।
  • Income की गलत जानकारी न दें।
  • गलत document upload न करें।
  • दूसरे व्यक्ति के नाम से आवेदन न करें।
  • OTP किसी के साथ शेयर न करें।
  • Final Submit करने से पहले पूरा form जरूर check करें।
  • Application Number का Screenshot जरूर रखें।

और सबसे जरूरी बात—किसी एजेंट को पैसे देकर scholarship दिलवाने के चक्कर में न पड़ें।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 Important Links

Reliance Foundation Scholarship 2026-27Apply Now
Official WebsiteVisit Now
Home Page Visit Now
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 FAQs

1. Reliance Foundation Scholarship 2026-27 क्या है?

यह मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने वाली स्कॉलरशिप है। इसमें UG और PG दोनों स्तर के विद्यार्थियों के लिए अवसर दिया जाता है।

2. इस Reliance Foundation Scholarship 2026-27 में कितने छात्रों का चयन होगा?

UG के लिए 5,000 और PG के लिए 100 विद्यार्थियों, यानी कुल 5,100 छात्रों का चयन किया जाएगा।

3. Reliance Foundation Scholarship 2026-27 में कितनी राशि मिलेगी?

UG विद्यार्थियों को ₹2 लाख तक और PG विद्यार्थियों को ₹6 लाख तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।

4. UG Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

UG के लिए विद्यार्थी का 12वीं पास होना, कम से कम 60% अंक होना और प्रथम वर्ष के नियमित फुल-टाइम डिग्री कोर्स में पढ़ना जरूरी है। परिवार की आय से जुड़ी पात्रता भी लागू होती है।

5. क्या दूसरे वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए है। दूसरे या उससे ऊपर के वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र नहीं हैं।

6. क्या आवेदन करने के लिए कोई फीस लगेगी?

नहीं, आवेदन प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है।

7. क्या Online या Distance Course वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, पात्रता के अनुसार नियमित Full-Time Degree Course में पढ़ना जरूरी है। Online, Distance या गैर-नियमित कोर्स वाले विद्यार्थी पात्र नहीं माने जाते।

8. Reliance Foundation Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कहां से करें?

आवेदन Reliance Foundation के आधिकारिक Scholarship Portal से ऑनलाइन किया जा सकता है।

9. चयन होने के बाद क्या-क्या लाभ मिलेंगे?

आर्थिक सहायता के साथ विद्यार्थियों को Mentorship, Leadership Development, Networking और Industry Experts से बातचीत जैसे अवसर भी मिल सकते हैं।

10. फर्जी स्कॉलरशिप से कैसे बचें?

किसी व्यक्ति या एजेंसी को स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर पैसे न दें। Reliance Foundation ने साफ कहा है कि वह स्कॉलरशिप देने के लिए किसी तरह का पैसा जमा नहीं करवाती।

Reliance Foundation Scholarship 2026-27 निष्कर्ष

तो दोस्तों, अगर आप UG या PG के First Year में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के खर्च को लेकर आर्थिक मदद चाहते हैं, तो Reliance Foundation Scholarship 2026-27 आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इस बार UG के 5,000 छात्रों और PG के 100 छात्रों को scholarship देने का मौका है। UG में ₹2 लाख तक और PG में ₹6 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।

लेकिन form भरने से पहले अपनी eligibility जरूर चेक कर लें। खासकर आपका course, year of study, marks और family income criteria पूरा होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है, इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

और दोस्तों, scholarship से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर पहले उसे official source से जरूर verify करें। इससे आप गलत जानकारी और फर्जी scholarship के चक्कर में पड़ने से बच जाएंगे।

Saijd Ansari

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है। मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके। The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें। आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment