UPSSSC PET Online Form 2026: आवेदन शुरू, OTR के साथ ऐसे भरें फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया

The Bharat Help. Com Logo VS Point HD Neon Design
Published on: August 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPSSSC PET Online Form 2026: नमस्कार दोस्तों! यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार की आने वाली ग्रुप ‘C’ भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। आप सभी उम्मीदवार को बता दे की अभी-अभी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब जो भी अभ्यर्थी भविष्य में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली लेखपाल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर सहित अन्य ग्रुप ‘C’ की भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए PET 2026 पास करना आवश्यक होगा।

आपको बतेत चले की इस लेख में आपको UPSSSC PET Online Form 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी। आवेदन की तिथि, OTR Registration, पात्रता, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आगे की भर्ती प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। यदि आप पहली बार PET परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगा इसलिए लास्ट तक पढ़ें।

UPSSSC PET Online Form 2026 Overview

विवरण जानकारी
लेख का नामUPSSSC PET Online Form 2026
परीक्षा का नामप्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026
आयोजित करने वाली संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा उद्देश्यग्रुप ‘C’ भर्तियों के लिए पात्रता
आवेदन शुरू तिथि 03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 01 सितंबर 2026
आवेदन शुल्कसभी वर्गों के लिए निर्धारित शुल्क
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
चयन प्रक्रियाPET स्कोर के आधार पर आगामी भर्ती
आवेदन मोड ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC PET Online Form 2026 Good Notification

दोस्तों चलिए आपको बताते हैं कि इस फार्म के लिए क्या अच्छा नोटिफिकेशन जारी किया गया है आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2026 के लिए 01 अगस्त 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और आपको हम बता दे आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 03 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन एवं आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो आयोग ने 08 सितंबर 2026 तक सुधार (Correction) का अवसर भी दिया है।

दोस्तों साथ है मैं आपको बताता चालू की इस बार आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) को अनिवार्य रखा गया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले से OTR नहीं कराया है, उन्हें सबसे पहले OTR पूरा करना होगा, तभी PET 2026 का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें इसी तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

PET केवल एक पात्रता परीक्षा है। इसका उद्देश्य विभिन्न ग्रुप ‘C’ पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग करना है। PET का स्कोर आने वाली अनेक भर्तियों में उपयोग किया जाएगा। इसलिए जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए PET 2026 में शामिल होना अत्यंत महत्वपूर्ण है गर आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भरने आता हैं तो यह यह लेख आपके लिए हैं आज हम आपको बताएँगे कैसे फॉर्म भरना हैं।

इसे भी पढ़ें…

UPSSSC PET Online Form 2026 Official Important Dates

बड़ी खबर उम्मीदवारों के लिए! UPSSSC PET 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। आवेदन से लेकर करेक्शन तक सभी महत्वपूर्ण तारीखें जानें, ताकि कोई भी जरूरी मौका हाथ से न छूटे जो हमने आपको नीचे टेबल के माध्यम से बताया हैं।

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक अधिसूचना जारी01 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि01 सितंबर 2026
आवेदन सुधार (Correction)08 सितंबर 2026

UPSSSC PET Online Form 2026 क्या है?

दोस्तों अब आप यह सोच रहे होंगे की UPSSSC PET 2026 क्या है? तो चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं आपको बताते चले की UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी आयोग द्वारा भविष्य में निकाली जाने वाली विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र बनते हैं। PET का उद्देश्य सभी उम्मीदवारों की प्रारंभिक योग्यता का मूल्यांकन करना है, जिससे आगे की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा सके। PET में प्राप्त अंकों के आधार पर आयोग अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करता है। इसलिए यह परीक्षा उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

UPSSSC PET Online Form 2026 Information

दोस्तों चलिए अब हम जानते हैं कि इस फॉर्म को भरने में हमें क्या-क्या जानकारी की जरूरत पड़ने वाला है यह सभी जानकारी हम आपको बता देते हैं ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की आपको दिक्कत ना होगी इसलिए लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ते रहेगा आपको बता दे की UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के पास सबसे पहले One Time Registration (OTR) होना आवश्यक है। उसके बाद OTR के माध्यम से अभ्यर्थी की मूल जानकारी आयोग के डेटाबेस में सुरक्षित रहती है और भविष्य की भर्तियों में बार-बार वही जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होती।

साथ ही आपके जानकारी के लिए बताते चले की आवेदन के समय उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार संबंधी विवरण (यदि लागू हो), फोटो और हस्ताक्षर सही प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की गलत जानकारी भविष्य में आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच अवश्य कर लें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य की भर्ती प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

UPSSSC PET 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

दोस्तों आपको बता दे की UPSSSC PET परीक्षा एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश में आने वाली विभिन्न ग्रुप-C सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता प्राप्त होती है।

चयन प्रक्रिया सामान्यतः निम्न चरणों में पूरी की जाती है जो की नीचे आपको विस्तार पूर्वक से बताया हैं—

1. PET Written Exam

सबसे पहले उम्मीदवारों को PET 2026 की लिखित परीक्षा देनी होगी।

2. PET Score Card

परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।

3. मुख्य भर्ती परीक्षा

PET में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

4. दस्तावेज सत्यापन

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

5. अंतिम चयन

सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

UPSSSC PET 2026 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

UPSSSC PET परीक्षा में उम्मीदवारों से विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

विषयप्रश्न
भारतीय इतिहासप्रश्न शामिल होंगे
भारतीय संविधानप्रश्न शामिल होंगे
भूगोलप्रश्न शामिल होंगे
भारतीय अर्थव्यवस्थाप्रश्न शामिल होंगे
सामान्य विज्ञानप्रश्न शामिल होंगे
हिंदी भाषाप्रश्न शामिल होंगे
अंग्रेजी भाषाप्रश्न शामिल होंगे
करंट अफेयर्सप्रश्न शामिल होंगे
सामान्य जागरूकताप्रश्न शामिल होंगे

परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर सभी प्रश्न हल करने होते हैं।

UPSSSC PET Online Form 2026 Eligibility

दोस्तों अगर आप इस फॉर्म को आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप यह सभी पात्रता जान ले जो कि आयोग के द्वारा जारी किया गया है वे सभी पात्रता हमने आपको नीचे बुलेट प्वाइंट के माध्यम से निम्नलिखित में विस्तार से बताया है ताकि आपको समझने में किसी भी परेशानी की दिक्कत ना हो तो इसे अवश्य पढ़ें।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदन से पहले OTR Registration पूरा होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की बीच होनी चाहिए
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए।
  • आयोग द्वारा निर्धारित अन्य सभी नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।

UPSSSC PET Online Form 2026 Application Fee

दोस्तों, अगर आप UPSSSC PET 2026 Online Form भरने की तैयारी कर रहे हैं तो आवेदन शुल्क की जानकारी जानना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा PET परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं।

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्कऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्ककुल भुगतान राशि
सामान्य वर्ग (General/Unreserved)₹160/-₹25/-₹185/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹160/-₹25/-₹185/-
अनुसूचित जाति (SC)₹70/-₹25/-₹95/-
अनुसूचित जनजाति (ST)₹70/-₹25/-₹95/-
दिव्यांगजन (PwD/Divyang)₹0/- (निःशुल्क)₹25/-₹25/-

आवेदन शुल्क जमा किए बिना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले शुल्क भुगतान करना आवश्यक है।

UPSSSC PET Online Form 2026 Required Documents

दोस्तों अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको बता दे की UPSSSC PET 2026 का ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है—

1. आधार कार्ड

उम्मीदवार की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र आवश्यक होगा।

2. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन से संबंधित सभी अपडेट जैसे OTP, आवेदन स्थिति और महत्वपूर्ण सूचना के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी है।

3. पासपोर्ट साइज फोटो

हाल ही में खींची गई स्पष्ट फोटो आवेदन फॉर्म में अपलोड करनी होगी।

4. हस्ताक्षर (Signature)

उम्मीदवार को अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

5. शैक्षणिक प्रमाण पत्र

आवश्यकतानुसार हाई स्कूल, इंटर या अन्य योग्यता से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

6. जाति प्रमाण पत्र

यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो वैध जाति प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।

7. निवास प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश से संबंधित आरक्षण लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के लिए निवास प्रमाण पत्र जरूरी हो सकता है।

8. OTR Registration Number

इस बार आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) नंबर सबसे महत्वपूर्ण होगा।

UPSSSC PET Online Form 2026 OTR Registration Process (OTR कैसे करें?)

दोस्तों, इस बार UPSSSC PET 2026 आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR यानी One Time Registration पूरा करना होगा। UPSSSC ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए OTR सिस्टम शुरू किया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार को बार-बार अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी और OTR करने के लिए मेरे द्वारा बताएं गएँ सभी स्टेप को फोलो करें।

Step 1: सबसे पहले आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध OTR Registration विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: अब आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

Step 4: इसके बाद आप OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर और ईमेल को सत्यापित करें।

Step 5: अब व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, पता आदि भरें।

Step 6: उसके बाद आपसे जो भी दस्तावेज माँगा जायेगा उसे उपलोड करें।

Step 7: सभी जानकारी जांचने के बाद OTR Registration पूरा करें।

OTR पूरा होने के बाद उम्मीदवार को एक OTR Number प्राप्त होगा, जिसका उपयोग PET 2026 आवेदन में किया जाएगा।

UPSSSC PET Online Form 2026 Online Apply Process

अब बात करते हैं कि उम्मीदवार UPSSSC PET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए अप मेरे दवात बताये गएँ सभी प्रक्रिया को फॉलो कीजिये इसी स्टेप के माध्यम से आप अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

Step 1: ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2: अधिकारिक वेबसाइट पर जान के बाद होम पेज पर PET 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: उसके बाद आप आवेदन करने के लिए अपना OTR Number और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

Step 4: अब आपके समें आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और अन्य विवरण भरना होगा।

Step 5: इसके बाद निर्धारित आकार और फॉर्मेट में फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।

Step 6: उसके बाद आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Step 7: अब Final Submit करके आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Step 8: भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट या PDF सेव करके रखें।

UPSSSC PET Online Form 2026 Important Instructions

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए—

  • आवेदन करने से पहले OTR पूरा करना अनिवार्य है।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हमेशा सक्रिय रखें।
  • आवेदन में गलत जानकारी भरने से बचें।
  • फोटो और हस्ताक्षर सही आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद फाइनल प्रिंट जरूर निकालें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • समय-समय पर UPSSSC की वेबसाइट चेक करते रहें।

UPSSSC PET Online Form 2026 Important Links

UPSSSC PET Online Form 2026Online Apply
Official Notification Download PDF
UPSSSC Official WebsiteVisit Now
Home Page Visit Now
Our WhatsApp ChannelFollow Now
Our Telegram ChannelFollow Now

UPSSSC PET Online Form 2026 (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. UPSSSC PET Online Form 2026 का फॉर्म कब से शुरू होगा?

उत्तर: UPSSSC PET 2026 का ऑनलाइन आवेदन 03 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा।

Q2. UPSSSC PET Online Form 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार 01 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. UPSSSC PET Online Form 2026 के लिए OTR जरूरी है क्या?

उत्तर: हां, इस बार PET 2026 आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए OTR (One Time Registration) करना आवश्यक है।

Q4. UPSSSC PET Online Form 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार PET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q5. UPSSSC PET 2026 आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सामान्य और OBC वर्ग के लिए कुल शुल्क ₹185, SC/ST के लिए ₹95 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹25 निर्धारित है।

Final Word UPSSSC PET Online Form 2026

UPSSSC PET 2026 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश की विभिन्न ग्रुप-C भर्तियों में शामिल होने का अवसर मिलता है। इस बार आवेदन प्रक्रिया में OTR Registration को अनिवार्य किया गया है, इसलिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना OTR पूरा करना होगा। “तो दोस्तों, UPSSSC PET 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिल गई है। ऐसी ही सरकारी नौकरी और शिक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए मेरे वेबसाइट पर विजिट करते हैं।

UPSSSC PET Online Form 2026

Saijd Ansari

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है। मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके। The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें। आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!

Leave a Comment