Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27: छात्रों को मिलेंगे ₹30,000 ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता, दस्तावेज और Last Date

Published on: November 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Apply Online: अगर आप भी पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए किसी अच्छी स्कॉलरशिप की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 एक अच्छा मौका हो सकता है। इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य विद्यार्थियों को ₹30,000 तक की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी गई है।

दोस्तों इसलिए अगर आप इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए। इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Dr. Rajendra Prasad Scholarship क्या है, इसमें कौन आवेदन कर सकता है, ₹30,000 की राशि किसे मिलेगी, आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है। साथ ही चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखों के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे। आपसे निवेदन है इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Overview

विवरण जानकारी
लेख का नाम Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27
स्कॉलरशिप का नाम Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program
शैक्षणिक सत्र 2026-27
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन की स्थिति Active
स्कॉलरशिप राशि ₹30,000
आवेदन शुरू होने की स्थिति शुरू हो चुका है
आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026
पुरानी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026
कौन आवेदन कर सकता है? भारत के विद्यार्थी (निर्धारित पात्रता के अनुसार)
श्रेणी Scholarship
आधिकारिक आवेदन वेबसाइट Buddy4Study Portal

इसे भी पढ़ें:- Bihar Pension Payment Status 2026: ₹1100 पेंशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक करें, जानें पैसा आया या नहीं

इसे भी पढ़ें:- Bihar Board Scholarship Payment Status 2026: मैट्रिक-इंटर का पैसा आया या नहीं? मोबाइल से अभी चेक करें

इसे भी पढ़ें:- Post Matric Scholarship 2026-27 Online Apply: Eligibility, Amount, Documents & Last डेट

इसे भी पढ़ें:- Bihar Board NSP CSS Scholarship 2026-27: बिहार बोर्ड के छात्रों को हर साल मिलेगी ₹20,000 तक स्कॉलरशिप, जानें आवेदन का तरीका!

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Latest Update

अब इस स्कॉलरशिप को लेकर सबसे जरूरी अपडेट समझ लीजिए। Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 के लिए Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 रखी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दिया गया है। यानी जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का एक और मौका है।

इस स्कॉलरशिप में 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म रखे गए हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी कक्षा के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।एक और जरूरी बात समझिए। यह स्कॉलरशिप Buddy4Study का कार्यक्रम है, कोई सरकारी छात्रवृत्ति योजना नहीं है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मदद देना है।

आपको बता दे दस्तावेजों की जांच, अंतिम चयन और राशि भेजने की निश्चित तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी उपलब्ध नहीं है। इसलिए दिसंबर 2026 में वेरिफिकेशन और जनवरी-फरवरी 2027 में पैसा मिलने की तारीखों को फिलहाल संभावित जानकारी ही समझें। इन्हें पक्की सरकारी घोषणा न मानें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 क्या है?

दोस्तों, सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर यह स्कॉलरशिप किसके लिए शुरू की गई है। Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program एक ऐसी छात्रवृत्ति है, जिसका उद्देश्य उन होनहार विद्यार्थियों की आर्थिक मदद करना है, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और जो आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।इस कार्यक्रम की शुरुआत ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सम्मान में की है। इसमें 10वीं और 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

मान लीजिए आपने 10वीं पास कर ली है और अब 11वीं या किसी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं। इसी तरह अगर आपने 12वीं पास की है और अब कॉलेज या किसी दूसरे उच्च शिक्षा कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, यह कोई हर महीने मिलने वाली छात्रवृत्ति नहीं है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को एक बार अधिकतम ₹30,000 तक की सहायता दी जाती है।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Important Date

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू शुरू हो चुका है
पुरानी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026
नई अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026
दस्तावेजों का वेरिफिकेशन आधिकारिक तारीख घोषित नहीं
फाइनल चयन आधिकारिक तारीख घोषित नहीं
स्कॉलरशिप राशि का भुगतान आधिकारिक तारीख घोषित नहीं

ध्यान दें: दिसंबर 2026 में वेरिफिकेशन, दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 में फाइनल चयन और जनवरी-फरवरी 2027 में भुगतान की तारीखें संभावित हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि होने तक इन्हें निश्चित न मानें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Eligibility 2026-27 (Edibility) कौन आवेदन कर सकता है?

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि इस स्कॉलरशिप का फॉर्म कौन-कौन भर सकता है? क्योंकि केवल आवेदन कर देने से किसी को छात्रवृत्ति नहीं मिलती। इसके लिए कुछ जरूरी योग्यताएं रखी गई हैं।

1. 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए

  • विद्यार्थी ने वर्ष 2026 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की हो।
  • पिछली कक्षा में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
  • विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रख रहा हो।
  • परिवार की सालाना आय सभी स्रोतों से ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

2. 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए

  • विद्यार्थी ने वर्ष 2025 या 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की हो।
  • पिछली कक्षा में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
  • विद्यार्थी आगे किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा कोर्स में पढ़ाई कर रहा हो।
  • माता-पिता या अभिभावक की सालाना आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

3. पूरे भारत के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं

इस स्कॉलरशिप के लिए किसी एक राज्य के विद्यार्थियों को ही सीमित नहीं किया गया है। भारत के अलग-अलग राज्यों के योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

किन विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी

?इस कार्यक्रम में कुछ विशेष वर्गों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है:-

  • सरकारी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थी।
  • दिव्यांग विद्यार्थी (PwD)।
  • उत्तर-पूर्वी राज्यों के विद्यार्थी।
  • आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) के विद्यार्थी।

ध्यान दें कि प्राथमिकता मिलने का मतलब यह नहीं है कि बाकी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते। निजी स्कूल से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी निर्धारित योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Amount: कितने रुपये मिलेंगे?

अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण चीज की, यानी स्कॉलरशिप में मिलने वाली राशि कितनी है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम ₹30,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लेकिन यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि सभी विद्यार्थियों को जरूरी नहीं कि पूरे ₹30,000 ही मिलें। छात्रवृत्ति की वास्तविक राशि विद्यार्थी के फीस स्ट्रक्चर और शैक्षणिक खर्च के आधार पर तय की जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए किया जा सकता है, जैसे:-

  • कॉलेज या स्कूल की ट्यूशन फीस।
  • किताबें और पढ़ाई की सामग्री।
  • हॉस्टल और रहने का खर्च।
  • अन्य जरूरी शैक्षणिक खर्च।

उदाहरण के लिए, अगर किसी विद्यार्थी की पढ़ाई से जुड़ी फीस और अन्य योग्य खर्च कम हैं, तो उसे अधिकतम राशि से कम सहायता मिल सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी फीस की रसीद और फीस स्ट्रक्चर तैयार रखें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship Documents Required: कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?

दोस्तों अब अगर आप इस स्कॉलरशिप का ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो उससे पहले जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लीजिए। कई बार विद्यार्थी फॉर्म भरना शुरू कर देते हैं, लेकिन दस्तावेज तैयार नहीं होने के कारण आवेदन अधूरा रह जाता है। आमतौर पर इस आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:

  1. आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण।
  2. 10वीं या 12वीं की मार्कशीट।
  3. वर्तमान शैक्षणिक संस्थान में एडमिशन का प्रमाण।
  4. परिवार की सालाना आय का प्रमाण पत्र।
  5. स्कूल या कॉलेज की फीस रसीद।6. फीस स्ट्रक्चर।
  6. बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक।8. पासपोर्ट साइज फोटो।
  7. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
  8. दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने पर संबंधित प्रमाण पत्र।

जरूरी सलाह: सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी साफ और पढ़ने योग्य रखें। दस्तावेजों की अंतिम सूची आवेदन फॉर्म में दिखाई गई आवश्यकताओं के अनुसार ही पूरी करें। किसी दस्तावेज की जरूरत न होने पर उसे जबरदस्ती अपलोड न करें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27

DR. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब मान लीजिए आपने सभी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं और आप इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरना चाहते हैं, यानी कि ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीके से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step 2: वेबसाइट खुलने के बाद Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program 2026-27 सर्च करें।

Step 3: अब आपके सामने स्कॉलरशिप के दो अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे। एक 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए और दूसरा 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए।

Step 4: आपने जिस कक्षा से संबंधित परीक्षा पास की है, उसी के अनुसार Apply Now पर क्लिक करें।

Step 5: इसके बाद Buddy4Study अकाउंट से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं बना है, तो नया अकाउंट बना सकते हैं।

Step 6: अब Start Application पर क्लिक करें और अपनी पात्रता से संबंधित जानकारी भरें।

Step 7: इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।

Step 8: अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।

Step 9: फॉर्म में भरी गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह चेक कर लें।

Step 10: सब कुछ सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर दें।

दोस्तों आपको बता दें आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका कन्फर्मेशन या आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें। भविष्य में आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Selection Process: चयन कैसे होगा?

अब कई विद्यार्थियों के मन में सवाल होगा कि फॉर्म भरने के बाद स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी और किस आधार पर चयन किया जाएगा? आपको बता दे सबसे पहले आवेदन में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जा सकती है। इसमें विद्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक आय और अन्य पात्रता शर्तों को देखा जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम के निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

सरकारी स्कूल से पढ़ने वाले विद्यार्थियों, दिव्यांग विद्यार्थियों और कुछ विशेष क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है। हालांकि, इंटरव्यू होगा या नहीं, अंतिम मेरिट लिस्ट किस तारीख को आएगी और स्कॉलरशिप की राशि किस दिन खाते में भेजी जाएगी, इसकी पक्की जानकारी अभी आधिकारिक कार्यक्रम पेज पर स्पष्ट नहीं है।इसलिए विद्यार्थियों को किसी भी अनौपचारिक तारीख पर भरोसा करने के बजाय Buddy4Study के पोर्टल पर अपडेट देखते रहना चाहिए।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Important Link

विवरण (Details)लिंक (Link)
Apply Online Click Here
Official Website Click Here
Whatsapp Channel Click Here
Telegram Channel Click Here

निष्कर्ष:- तो दोस्तों, इस लेख में हमने आपको Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है। अगर आपने 10वीं या 12वीं पास की है, आपके कम से कम 65% अंक हैं और आपके परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से अधिक नहीं है, तो आप इस छात्रवृत्ति के लिए अपनी पात्रता जरूर चेक करें। इसमें योग्य विद्यार्थियों को अधिकतम ₹30,000 तक की एकमुश्त आर्थिक सहायता मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है, इसलिए आखिरी समय का इंतजार न करें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 क्या है?

उत्तर: यह Buddy4Study की ओर से शुरू किया गया छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। इसके तहत 10वीं और 12वीं पास योग्य विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए अधिकतम ₹30,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q2. Dr. Rajendra Prasad Scholarship की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की बढ़ाई गई अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। विद्यार्थियों को इससे पहले अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

Q3. इस स्कॉलरशिप में कितने रुपये मिलेंगे?

उत्तर: चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम ₹30,000 तक की एकमुश्त स्कॉलरशिप मिलेगी। वास्तविक राशि फीस स्ट्रक्चर के आधार पर तय होगी।

Q4. क्या 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हां, जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है और बाकी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

Q5. क्या 12वीं पास विद्यार्थी भी फॉर्म भर सकते हैं?

उत्तर: हां, वर्ष 2025 या 2026 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Q6. आवेदन करने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

उत्तर: विद्यार्थी के पिछली कक्षा में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

Q7. परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावक की कुल सालाना आय सभी स्रोतों से ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q8. क्या बिहार के विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: बिल्कुल! यह कार्यक्रम पूरे भारत के विद्यार्थियों के लिए है। बिहार सहित सभी राज्यों के योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

Q9. क्या यह सरकारी स्कॉलरशिप है?

उत्तर: नहीं, यह केंद्र या राज्य सरकार की योजना नहीं है। इसे Buddy4Study ने शुरू किया है। इसलिए इसे सरकारी छात्रवृत्ति समझने की गलती न करें।

Q10. Dr. Rajendra Prasad Scholarship का पैसा कब मिलेगा?

उत्तर: स्कॉलरशिप की राशि भेजने की निश्चित तारीख अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है। चयन और भुगतान से संबंधित अपडेट के लिए Buddy4Study पोर्टल चेक करते रहें।

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27

Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27

Leave a Comment