AIIMS Fellowship Programme 2027: नमस्कार दोस्तों! अगर आपने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब अपने पसंदीदा मेडिकल क्षेत्र में कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए AIIMS की तरफ से एक अच्छा अवसर आया है। आपको मैं बताता चलू की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने Fellowship Programme January 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस प्रोग्राम के तहत मेडिकल प्रोफेशनल्स को अलग-अलग विशेषज्ञताओं में आगे की ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार AIIMS ने कुल 34 स्पेशलाइजेशन में 93 फेलोशिप सीटें उपलब्ध कराई हैं। इनमें 54 सीटें Open Category और 39 सीटें Sponsored Category के लिए रखी गई हैं। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर इस फेलोशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है? क्या MBBS करने वाले उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं? क्या MD/MS की डिग्री जरूरी है? आवेदन शुल्क कितना लगेगा और चयन लिखित परीक्षा से होगा या इंटरव्यू से? तो इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में आसान भाषा में मिलने वाला है। इसलिए अगर आप AIIMS Fellowship Programme 2027 में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस जानकारी को अंत तक जरूर पढ़िए।
AIIMS Fellowship Programme 2027 Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Article Name | AIIMS Fellowship Programme 2027 |
| Institute Name | AIIMS, New Delhi |
| Programme Name | Fellowship Programme |
| Academic Session | January 2027 |
| Total Specialisations | 34 |
| Total Seats | 93 |
| Open Category Seats | 54 |
| Sponsored Category Seats | 39 |
| Application Mode | Online |
| Registration Start Date | 28 October 2026 |
| Last Date to Apply | 11 November 2026 |
| Last Date Time | 5:00 PM |
| Entrance Exam Date | 05 December 2026 |
| Exam Mode | Computer Based Test |
| Official Website | aiimsexams.ac.in |
AIIMS Fellowship Programme 2027 Latest Update
दोस्तों चलिए मैं आपको सबसे पहले AIIMS Fellowship Programme 2027 Latest Update के बारे में बताता चलता हूँ आपको बता दे की AIIMS नई दिल्ली की ओर से जनवरी 2027 सत्र के लिए Fellowship Programme का प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल प्रोफेशनल्स को उनके संबंधित विषयों में एडवांस ट्रेनिंग, क्लिनिकल अनुभव और विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर देना है।
साथ ही मैं आपको बता दू की इस बार कुल 34 अलग-अलग फेलोशिप प्रोग्राम में 93 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 54 सीटें Open Category और 39 सीटें Sponsored Category की हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के हिसाब से संबंधित फेलोशिप का चयन करना होगा।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह कोई सामान्य ग्रेजुएशन एडमिशन या 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती नहीं है। इसके लिए संबंधित मेडिकल योग्यता और कुछ प्रोग्राम में पोस्टग्रेजुएशन के बाद निर्धारित अनुभव होना जरूरी है। जो की ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें।
Read Also:
✅ONGC Scholarship 2026-27: छात्रों को हर साल ₹48,000 मिलेंगे, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन!
AIIMS Fellowship Programme 2027 Important Dates
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से आवेदन और परीक्षा से संबंधित जरूरी तारीखें देख सकते हैं।
| Events | Dates |
|---|---|
| Prospectus Released | 28 October 2026 |
| Online Registration Starts | 28 October 2026 |
| Last Date to Apply | 11 November 2026 |
| Last Date Time | 5:00 PM |
| Application Status | 23 November 2026 |
| Sponsored Certificate Submission | 28 November 2026 |
| Admit Card/Exam Centre Finalisation | 30 November 2026 |
| Entrance Examination | 05 December 2026 |
| Stage I Result | 14 December 2026 |
| Departmental Assessment | 22–23 December 2026 |
| Final Result | 29 December 2026 |
| Last Date of Admission | 28 February 2027 |
दोस्तों बहुत से लोग को यह नहीं मालूम है की AIIMS Fellowship Programme 2027 क्या है? तो चलिए मैं आज के इस लेख में इसके बारे में सरल और आसान भाषा में विस्तार से बता देता हूँ आपको बता दे की मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कई डॉक्टर ऐसे होते हैं जो किसी खास बीमारी, इलाज या सर्जरी के क्षेत्र में और ज्यादा विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें सामान्य मेडिकल डिग्री के अलावा एडवांस ट्रेनिंग और व्यावहारिक अनुभव की जरूरत पड़ती है। इसी तरह की ट्रेनिंग का अवसर AIIMS Fellowship Programme के माध्यम से दिया जाता है।
इसके बाद आपको बताता चलू की इस कार्यक्रम में अलग-अलग मेडिकल और सर्जिकल विभागों से संबंधित फेलोशिप उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें उम्मीदवारों को अपने चुने हुए विषय के अनुसार क्लिनिकल ट्रेनिंग, विभागीय गतिविधियों, रिसर्च और विशेष चिकित्सा प्रक्रियाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है। उदाहरण के लिए मैं आपको अभी बता दू , अगर किसी डॉक्टर की रुचि Hepatology, Pain Medicine, Neurosurgery, Spine Surgery या Renal Transplant Surgery जैसे क्षेत्रों में है, तो वह संबंधित फेलोशिप की योग्यता पूरी करने पर आवेदन कर सकता है।
इसका उद्देश्य सिर्फ एक प्रमाणपत्र देना नहीं है, बल्कि संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवार की जानकारी और व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाना भी है यदि आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो इस एल्ख को पूरा पढने क्योंकि हम आपको सभी जानकारी बताने जा रहें हैं ।
AIIMS Fellowship Programme 2027 में कितनी सीटें हैं?
दोस्तों अब बात करते हैं सीटों की, क्योंकि आवेदन करने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि कितने उम्मीदवारों को मौका मिलने वाला है। जो की मैं आपको बता दू की AIIMS के जनवरी 2027 सत्र में कुल 93 फेलोशिप सीटें निर्धारित की गई हैं। ये सीटें 34 अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में बांटी गई हैं।
| Category | Number of Seats |
|---|---|
| Open Category | 54 |
| Sponsored Category | 39 |
| Total Seats | 93 |
यहां Open और Sponsored Category को समझना जरूरी है जो की मैंने आपको नीचे विस्तार से सरल सब्दों में बता दिया हैं आप इसे ध्यान से पढ़ें।
Open Category: इस श्रेणी में निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार AIIMS से निर्धारित मानदेय भी मिलता है।
Sponsored Category: इस श्रेणी में उम्मीदवार को अपने संबंधित सरकारी विभाग, संस्थान या पात्र नियोक्ता के माध्यम से प्रायोजित किया जाना होता है। इसके लिए निर्धारित Sponsorship Certificate देना जरूरी है।
दोनों श्रेणियों की सीटें अलग-अलग होती हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी पात्रता के अनुसार ही कैटेगरी चुनें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 कौन कर सकता है आवेदन?
दोस्तों अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल आता है कि इस AIIMS Fellowship Programme 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है? तो आपको बता दें कि इस प्रोग्राम में हर स्पेशलाइजेशन के लिए एक जैसी योग्यता नहीं है। उम्मीदवार को जिस विषय में फेलोशिप करनी है, उसी के अनुसार योग्यता और अनुभव की शर्त पूरी करनी होगी जो की सभी शर्तें हमने आपको नीचे बताया हैं।
1. MD/MS या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार
कई फेलोशिप के लिए संबंधित विषय में MD/MS या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष पोस्टग्रेजुएट डिग्री जरूरी है।
इसके साथ कुछ प्रोग्राम में पोस्टग्रेजुएशन पूरा करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान में Senior Resident या समकक्ष पद पर तीन साल का शिक्षण अनुभव भी मांगा गया है।
2. DM/M.Ch. डिग्री वाले उम्मीदवार
कुछ विशेष फेलोशिप के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में DM या M.Ch. की डिग्री होनी चाहिए। यह योग्यता उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने मेडिकल क्षेत्र में सुपर-स्पेशियलिटी की पढ़ाई पूरी की है।
3. Clinical Research से जुड़े उम्मीदवार
Clinical Research Methodology और Evidence-Based Medicine से संबंधित कुछ फेलोशिप के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
इनमें कुछ प्रोग्राम के लिए MBBS/BDS या B.Sc. Nursing के साथ निर्धारित पोस्टग्रेजुएट योग्यता और रिसर्च पब्लिकेशन की शर्त हो सकती है। कुछ सीटें AIIMS के पात्र फैकल्टी सदस्यों के लिए भी निर्धारित हैं।
4. निर्धारित अनुभव पूरा होना चाहिए
अगर आपके चुने हुए फेलोशिप प्रोग्राम में कार्य अनुभव मांगा गया है, तो उसे निर्धारित तारीख तक पूरा करना जरूरी है। जनवरी 2027 सत्र के लिए निर्धारित योग्यता और अनुभव 31 जनवरी 2027 तक पूरा होना चाहिए।
5. आयु सीमा
इस फेलोशिप कार्यक्रम में सामान्य तौर पर अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। हालांकि AIIMS नई दिल्ली के फैकल्टी सदस्य यदि Sponsored Category में आवेदन करते हैं, तो उनके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख पर 50 वर्ष से कम आयु की शर्त लागू है।
ध्यान रखें: केवल MD/MS या DM/M.Ch. की डिग्री होना हर फेलोशिप के लिए पर्याप्त नहीं है। अपनी पसंद के कोर्स की अलग-अलग योग्यता प्रॉस्पेक्टस में जरूर देखें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 में कौन-कौन से स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं?
इस बार AIIMS के फेलोशिप प्रोग्राम में कई मेडिकल और सर्जिकल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें कुछ प्रमुख स्पेशलाइजेशन के नाम इस प्रकार हैं:
- Pain Medicine
- Paediatric Cardiac Anaesthesia
- Hepatology
- Advanced Gastrointestinal Endoscopy
- Pancreatology
- Inflammatory Bowel Disease
- Blood and Marrow Transplantation
- Neuro-critical Care
- Stroke
- Aortic Surgery
- Skull Base Surgery
- Spine Surgery
- Paediatric Neurosurgery
- Joint Replacement
- Musculoskeletal Oncology
- Renal Transplant Surgery
- Uro-Oncology
- Clinical Research Methodology and Evidence-Based Medicine
इसके अलावा भी कई अन्य विशेषज्ञता वाले प्रोग्राम शामिल हैं। यह केवल प्रमुख विषयों की सूची है। सभी 34 स्पेशलाइजेशन, उनकी सीटें और संबंधित योग्यता जानने के लिए AIIMS का आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस जरूर डाउनलोड करें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 Application Fee
अब बात करते हैं आवेदन शुल्क की। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी जो की मैंने आपको इस टेबल के माध्यम स एब्ता दिया हैं।
| Category | Application Fee |
|---|---|
| General | ₹2,000 |
| OBC | ₹2,000 |
| SC | ₹1,600 |
| ST | ₹1,600 |
| EWS | ₹1,600 |
| OPH Candidates | शुल्क से छूट |
इसके अलावा लागू बैंक या ट्रांजैक्शन चार्ज अलग से लग सकते हैं। आपको बता दे की आवेदन शुल्क Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से जमा किया जा सकता है। एक जरूरी बात यह भी है कि आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले अपनी कैटेगरी और आवेदन की जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 जरूरी दस्तावेज
दोस्तों आपको बताते चले की AIIMS Fellowship Programme 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए फॉर्म भरने से पहले इन्हें तैयार रखना बेहतर रहेगा जो की मैंने आपको सभी दस्तावेज का नाम नीचे विस्तार से बता दिया हूँ।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर।
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान।
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र।
- MBBS/BDS या संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्र।
- MD/MS या DM/M.Ch. की डिग्री, जहां लागू हो।
- शैक्षणिक मार्कशीट।
- Senior Resident या अन्य निर्धारित अनुभव प्रमाणपत्र।
- Tenure Completion Certificate, जहां लागू हो।
- जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
- EWS प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
- PwBD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
- Sponsored Category के लिए Sponsorship Certificate।
- NOC, जहां लागू हो।
सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करने होंगे। फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को लेकर प्रॉस्पेक्टस में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 Selection Process
अब सवाल आता है कि AIIMS में फेलोशिप के लिए चयन कैसे होगा? तो आपको बता दें कि इस प्रोग्राम में चयन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
Stage 1 – Computer Based Test (CBT)
सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा देनी होगी। मैं बता दू की इस परीक्षा में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा और कुल 60 अंक निर्धारित हैं।
| Exam Details | Information |
|---|---|
| Exam Mode | Online CBT |
| Total Questions | 60 |
| Total Marks | 60 |
| Exam Duration | 60 Minutes |
| Question Type | MCQ |
| Correct Answer | +1 Mark |
| Wrong Answer | -1/3 Mark |
इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। Stage 2 में जाने के लिए पहले चरण में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
Stage 2 – Departmental Assessment
जो उम्मीदवार पहले चरण में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें सीटों और चयन नियमों के अनुसार दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में कुल 40 अंक निर्धारित हैं जो की आप इस टेबल में देख सकते हैं।
| Assessment | Marks |
|---|---|
| Clinical/Laboratory Scenario | 20 |
| Spotting Assessment | 10 |
| Viva | 10 |
| Total | 40 |
इसमें उम्मीदवार की विषय से जुड़ी जानकारी, व्यावहारिक समझ और संबंधित मेडिकल क्षेत्र में उसकी क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों में प्राप्त अंकों को मिलाकर किया जाएगा। प्रवेश के लिए कुल मिलाकर 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना जरूरी है।
AIIMS Fellowship Programme 2027 Online Apply कैसे करें?
दोस्तों आपको बता दे की अगर आप इस AIIMS Fellowship Programme 2027 के लिए योग्य हैं और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को ध्यान से समझ लीजिए। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट के होमपेज पर Fellowship Programme January 2027 से संबंधित नोटिस खोजें।
Step 3: अब उस नोटिस पर क्लिक करके आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करें।
Step 4: प्रॉस्पेक्टस में अपने चुने हुए स्पेशलाइजेशन की शैक्षणिक योग्यता और सीटों की जानकारी जांचें।
Step 5: इसके बाद Online Registration के लिंक पर क्लिक करें।
Step 6: अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Step 7: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
Step 8: अब अपनी शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल डिग्री और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
Step 9: जिस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आप पात्र हैं, उसका चयन करें और Open या Sponsored Category में से सही विकल्प चुनें।
Step 10: अब फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
Step 11: अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
Step 12: फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार फिर ध्यान से जांच लें।
Step 13: अब Final Submit के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
Step 14: आवेदन पूरा होने के बाद Registration Slip डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें।
इस तरह आप घर बैठे AIIMS Fellowship Programme January 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि गलत जानकारी, अधूरे दस्तावेज या निर्धारित योग्यता पूरी नहीं होने की स्थिति में आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
AIIMS Fellowship Programme 2027 में चयनित होने पर क्या मिलेगा?
दोस्तों कई उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि फेलोशिप में चयन होने के बाद उन्हें क्या लाभ मिलेगा। तो सबसे पहले समझिए कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संबंधित मेडिकल विषय में एडवांस ट्रेनिंग और अनुभव देना है। इसके बाद आपको बता दे की Open Category में चयनित और पात्र फेलो को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार Senior Resident के तीसरे वर्ष के वेतन के बराबर, दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट सहित निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
वहीं Sponsored Category के उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान AIIMS की तरफ से यह मानदेय नहीं दिया जाएगा। उनका भुगतान संबंधित Sponsoring Authority द्वारा किया जाएगा। विदेशी उम्मीदवारों के लिए भी AIIMS से मानदेय का प्रावधान नहीं है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में विशेष प्रशिक्षण, क्लिनिकल अनुभव, अकादमिक गतिविधियों और रिसर्च से जुड़ने का अवसर मिलता है। फेलोशिप की अवधि चुने गए प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए अवधि और अन्य नियमों के लिए संबंधित कोर्स का प्रॉस्पेक्टस जरूर पढ़ें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
दोस्तों, AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आवेदन करते समय छोटी-सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
- आवेदन से पहले अपनी स्पेशलाइजेशन की योग्यता जरूर जांचें।
- गलत शैक्षणिक जानकारी न भरें।
- अनुभव प्रमाणपत्र सही और मान्य संस्थान से होना चाहिए।
- Sponsored Category चुनने वाले उम्मीदवार Sponsorship Certificate तैयार रखें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद पेमेंट स्टेटस जांच लें।
- फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है।
- आवेदन पूरा होने के बाद Registration Slip डाउनलोड करना न भूलें।
AIIMS Fellowship Programme 2027 Important Links
| AIIMS Fellowship Programme 2027 | Online Apply |
| Official Notification | Download |
| Official Website | Visit Now |
| Our Home Page | Visit Now |
| Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Our Telegram Channel | Follow Now |
AIIMS Fellowship Programme 2027 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. AIIMS Fellowship Programme January 2027 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?
Ans. इस फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है। योग्य उम्मीदवार AIIMS के आधिकारिक पोर्टल से फॉर्म भर सकते हैं।
Q2. AIIMS Fellowship Programme 2027 में कुल कितनी सीटें हैं?
Ans. इस बार कुल 93 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 54 Open Category और 39 Sponsored Category की सीटें शामिल हैं।
Q3. AIIMS Fellowship Programme 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
Ans. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
Q4. क्या MBBS पास उम्मीदवार AIIMS Fellowship के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans. यह चुने गए फेलोशिप प्रोग्राम पर निर्भर करता है। अधिकतर प्रोग्राम में MD/MS या DM/M.Ch. जैसी उच्च मेडिकल योग्यता मांगी गई है, जबकि कुछ Clinical Research प्रोग्राम के नियम अलग हैं।
Q5. AIIMS Fellowship Programme 2027 के लिए कितनी आवेदन फीस लगेगी?
Ans. General और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹2,000 तथा SC, ST और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹1,600 आवेदन शुल्क निर्धारित है। OPH उम्मीदवारों को शुल्क से छूट है।
Q6. AIIMS Fellowship Programme 2027 की प्रवेश परीक्षा कब होगी?
Ans. जनवरी 2027 सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी।
Q7. AIIMS Fellowship Programme 2027 में चयन किस आधार पर किया जाएगा?
Ans. उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले 60 अंकों की CBT परीक्षा होगी और उसके बाद योग्य उम्मीदवारों का 40 अंकों का Departmental Assessment लिया जाएगा।
Q8. AIIMS Fellowship Programme में कितने साल की ट्रेनिंग होगी?
Ans. फेलोशिप की अवधि संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आवेदन करने से पहले चुने हुए प्रोग्राम का आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस देखना जरूरी है।
Q9. क्या Sponsored Category के उम्मीदवारों को AIIMS से वेतन मिलेगा?
Ans. नहीं, Sponsored Category के उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान AIIMS की तरफ से मानदेय नहीं दिया जाएगा। उनका भुगतान संबंधित Sponsoring Authority करेगी।
Q10. AIIMS Fellowship Programme 2027 का ऑनलाइन फॉर्म कहां से भरें?
Ans. उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाकर Fellowship Programme January 2027 के रजिस्ट्रेशन लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Fellowship Programme 2027 निष्कर्ष
तो दोस्तों, AIIMS Fellowship Programme January 2027 उन मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एक अच्छा अवसर है जो अपने संबंधित विषय में एडवांस ट्रेनिंग लेना चाहते हैं और अपने अनुभव को और बेहतर बनाना चाहते हैं।इस बार AIIMS की तरफ से 34 स्पेशलाइजेशन में कुल 93 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 54 Open और 39 Sponsored Category की सीटें शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
अगर आपके पास संबंधित मेडिकल डिग्री और जरूरी अनुभव है, तो सबसे पहले अपनी पसंद के फेलोशिप प्रोग्राम की योग्यता जांचें और उसके बाद आवेदन करें। आखिरी बात, जल्दबाजी में कोई भी गलत जानकारी न भरें। AIIMS का पूरा प्रॉस्पेक्टस पढ़कर ही फॉर्म सबमिट करें। ऐसी ही मेडिकल एडमिशन, फेलोशिप और सरकारी अपडेट की जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर विजिट करते रहें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️