Top 7 Scholarships 2026-27: अगर आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण फीस, किताबों और दूसरे शैक्षणिक खर्चों को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपके लिए कुछ अच्छी स्कॉलरशिप के विकल्प मौजूद हैं। आपको बताते सरकार और कई निजी संस्थाएं ऐसे विद्यार्थियों की मदद करती हैं, जो पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर चिंता करते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको 2026-27 की ऐसी 7 स्कॉलरशिप के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें विद्यार्थियों को ₹12,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। इनमें NMMSS Scholarship, PM YASASVI Scholarship, Kotak Kanya Scholarship, Tata Capital Pankh Scholarship, SDEF India Scholarship, Dr. Rajendra Prasad Scholarship और ONGC Merit Scholarship शामिल हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि इन स्कॉलरशिप में अलग-अलग कक्षा और कोर्स के विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। कोई स्कॉलरशिप सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए है, तो कोई लड़कियों, कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए है। तो चलिए, बिना देर किए एक-एक करके इन सभी सात स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी समझते हैं, ताकि आप जान सकें कि आपके लिए कौन-सी स्कॉलरशिप सही रहेगी और आवेदन कैसे करना है।
Top 7 Scholarships 2026-27 Latest Update
दोस्तों आपको बताते चले की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के पास स्कॉलरशिप पाने के कई अच्छे विकल्प हैं। इनमें सबसे पहले NMMSS Scholarship आती है, जिसमें योग्य विद्यार्थियों को हर साल ₹12,000 दिए जाते हैं। इसकी आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इसके अलावा PM YASASVI Scholarship के अंतर्गत कक्षा 9वीं और 10वीं के पात्र विद्यार्थियों को सालाना ₹75,000 तक तथा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ₹1,25,000 तक की सहायता मिल सकती है। इसकी आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 बताई गई है।
वहीं Kotak Kanya Scholarship में चयनित छात्राओं को ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक मिल सकते हैं। SDEF India Scholarship में ₹50,000 प्रति वर्ष तक की सहायता का विकल्प है। ONGC Merit Scholarship में चयनित विद्यार्थियों को ₹48,000 सालाना दिए जाते हैं। दूसरी तरफ Tata Capital Pankh और Dr. Rajendra Prasad Scholarship की अक्टूबर वाली आवेदन अवधि समाप्त हो चुकी है। इसलिए इन दोनों के लिए नया फॉर्म भरने से पहले पोर्टल पर आवेदन दोबारा खुलने की जानकारी जरूर देख लें।
Top 7 Scholarships 2026-27 Overview
| Scholarship Name | Scholarship Amount |
|---|---|
| NMMSS Scholarship | ₹12,000 प्रति वर्ष |
| PM YASASVI Scholarship | ₹75,000 से ₹1,25,000 प्रति वर्ष |
| Kotak Kanya Scholarship | ₹1,50,000 प्रति वर्ष तक |
| Tata Capital Pankh Scholarship | ₹10,000 से ₹18,000 तक |
| SDEF India Scholarship | ₹50,000 प्रति वर्ष तक |
| Dr. Rajendra Prasad Scholarship | ₹30,000 तक |
| ONGC Merit Scholarship | ₹48,000 प्रति वर्ष |
ध्यान रखें कि ऊपर बताई गई राशि अधिकतम सहायता या निर्धारित स्कॉलरशिप राशि है। हर विद्यार्थी को समान रकम मिलना जरूरी नहीं है। चयन और भुगतान संबंधित स्कॉलरशिप के नियमों के अनुसार होगा।
1. NMMSS Scholarship 2026-27
सबसे पहले बात करते हैं NMMSS Scholarship की। इसका पूरा नाम National Means-cum-Merit Scholarship Scheme है। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे विद्यार्थियों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना में हर साल एक लाख नई छात्रवृत्तियां कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक निर्धारित नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति जारी रखने का अवसर मिलता है।
कितने रुपये मिलेंगे? आपको बत दे की इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थी को ₹12,000 प्रति वर्ष यानी ₹1,000 प्रति महीने के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती है।
कौन आवेदन कर सकता है?
- विद्यार्थी को कक्षा 8वीं पास करके कक्षा 9वीं में प्रवेश लेना चाहिए।
- कक्षा 7वीं में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
- SC/ST विद्यार्थियों को अंकों में 5% की छूट मिलती है।
- माता-पिता की सालाना आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- विद्यार्थी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में पढ़ता हो।
- चयन के लिए राज्य या केंद्रशासित प्रदेश द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है।
आवेदन कैसे करें?
इसके लिए विद्यार्थी को National Scholarship Portal पर One Time Registration (OTR) करना होगा। इसके बाद NMMSS योजना चुनकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ध्यान रहे, नई छात्रवृत्ति के लिए राज्य की चयन परीक्षा में सफल होना भी जरूरी है।
अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026।
आवेदन लिंक: Click Here
2. PM YASASVI Scholarship 2026-27
अब दूसरी स्कॉलरशिप है PM YASASVI Scholarship। यह योजना OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। आपको मैं बता दू की अगर आप इन वर्गों से आते हैं और कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस योजना की पात्रता जरूर जांचें। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है।
कितने रुपये मिलेंगे?
इस योजना में कक्षा के अनुसार आर्थिक सहायता निर्धारित है।
- कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ₹75,000 प्रति वर्ष तक।
- कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ₹1,25,000 प्रति वर्ष तक।
यह राशि निर्धारित शैक्षणिक खर्चों और योजना के नियमों के अनुसार दी जाती है।
कौन आवेदन कर सकता है?
- विद्यार्थी OBC, EBC या DNT वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहा हो।
- परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- संबंधित योजना के लिए आवश्यक जाति, आय और शैक्षणिक दस्तावेज होने चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले National Scholarship Portal खोलें। यहां OTR पूरा करने के बाद PM YASASVI की संबंधित स्कॉलरशिप योजना खोजें। अपनी कक्षा और श्रेणी के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2026।
आवेदन लिंक: Click Here
3. Kotak Kanya Scholarship 2026-27
अब बात करते हैं Kotak Kanya Scholarship की। यह स्कॉलरशिप खास तौर पर उन होनहार छात्राओं के लिए है, जिन्होंने 12वीं पास कर ली है और अब किसी अच्छे कॉलेज या संस्थान में प्रोफेशनल ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहती हैं। आपको बताते चले की कई बार ऐसा होता है कि किसी लड़की के 12वीं में अच्छे नंबर आते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाती। ऐसी छात्राओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से यह स्कॉलरशिप चलाई जा रही है।
कितने रुपये मिलेंगे?
इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक की सहायता मिल सकती है। यह सहायता कोर्स पूरा होने तक निर्धारित शर्तों के अनुसार दी जा सकती है।
कौन आवेदन कर सकती है?
- केवल योग्य छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
- 12वीं की परीक्षा में कम से कम 75% अंक होने चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया होना चाहिए।
- इंजीनियरिंग, MBBS, इंटीग्रेटेड LLB, डिजाइन, आर्किटेक्चर और अन्य निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स शामिल हो सकते हैं।
- चयनित संस्थान और कोर्स को स्कॉलरशिप के नियमों के अनुसार होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
Kotak Kanya Scholarship के लिए Buddy4Study वेबसाइट पर जाना होगा। वहां स्कॉलरशिप का नाम सर्च करके Apply Now पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।
अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026।
आवेदन लिंक: Click Here
4. Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27
चौथी स्कॉलरशिप है Tata Capital Pankh Scholarship। यह उन विद्यार्थियों के लिए है, जो 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI की पढ़ाई कर रहे हैं। आपको बतला दे की इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा के खर्च में मदद देना है। खास बात यह है कि इसमें स्कूल और कॉलेज दोनों स्तरों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सहायता निर्धारित है।
कितने रुपये मिलेंगे?
इसमें पढ़ाई के स्तर और प्राप्त अंकों के अनुसार सहायता मिलती है।
- कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए ₹10,000 से ₹15,000 तक।
- ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और ITI विद्यार्थियों के लिए ₹12,000 से ₹18,000 तक।
यह राशि निर्धारित कोर्स फीस के प्रतिशत या अधिकतम सीमा के अनुसार मिलेगी, जो भी लागू नियमों के मुताबिक कम हो।
कौन आवेदन कर सकता है?
- विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- कक्षा 11वीं या 12वीं अथवा ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI में पढ़ाई कर रहा हो।
- पिछली कक्षा या सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में पढ़ाई होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
इस स्कॉलरशिप का आवेदन Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होता है।
अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026।
आवेदन लिंक: Click Here
5. SDEF India Scholarship 2026-27
पांचवीं स्कॉलरशिप है SDEF India Scholarship, जिसे Swami Dayanand Education Foundation द्वारा संचालित किया जाता है। यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लिया है। अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि आसानी से कॉलेज का खर्च उठा सके, तो इस स्कॉलरशिप की जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है।
कितने रुपये मिलेंगे?
इस स्कॉलरशिप में चयनित विद्यार्थियों को ₹50,000 प्रति शैक्षणिक वर्ष तक की सहायता मिल सकती है। निर्धारित शर्तें पूरी करने पर चार साल में कुल ₹2 लाख तक की सहायता का अवसर है।
कौन आवेदन कर सकता है?
- विद्यार्थी 2026-27 में प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्स के प्रथम वर्ष में होना चाहिए।
- 12वीं में कम से कम 80% अंक होने चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- B.Tech, B.E., MBBS, BDS और B.Arch जैसे निर्धारित कोर्स में प्रवेश होना चाहिए।
- कोर्स के अनुसार जरूरी प्रवेश परीक्षा की शर्त भी पूरी करनी होगी।
- 12वीं के बाद ड्रॉप या गैप ईयर लेने वाले विद्यार्थी पात्र नहीं हैं।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले SDEF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद India Scholarship 2026-27 का विकल्प खोलें। Fresh Applicant के रूप में आवेदन शुरू करें। अपनी शैक्षणिक और पारिवारिक जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेजों के साथ SDEF Scholar Pledge अपलोड करें।
अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2026।
आवेदन लिंक: Click Here
6. Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27
अब छठी स्कॉलरशिप है Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program। यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने 10वीं या 12वीं पास की है और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे होनहार विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देना है, जिनके परिवार की आमदनी सीमित है।
कितने रुपये मिलेंगे?
इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को ₹30,000 तक की एकमुश्त सहायता मिल सकती है। वास्तविक राशि शैक्षणिक फीस और निर्धारित नियमों पर निर्भर करेगी।
कौन आवेदन कर सकता है?
- 2026 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थी।
- 2025 या 2026 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी।
- पिछली कक्षा में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- विद्यार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
सरकारी स्कूल से पढ़े विद्यार्थियों, दिव्यांग विद्यार्थियों और कुछ विशेष क्षेत्रों के विद्यार्थियों को चयन में प्राथमिकता मिल सकती है।
आवेदन कैसे करें?
Buddy4Study की वेबसाइट पर Dr. Rajendra Prasad Scholarship Program खोजें। इसके बाद आवेदन पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अपनी पढ़ाई, अंक और आय से संबंधित जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन की स्थिति: उपलब्ध 2026-27 लिस्टिंग में अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 थी। यह तारीख निकल चुकी है। नए आवेदन या तारीख बढ़ने की जानकारी के लिए आधिकारिक लिस्टिंग देखें।
आवेदन लिंक: Click Here
7. ONGC Merit Scholarship 2026-27
अब आखिरी और सातवीं स्कॉलरशिप की बात करते हैं, जिसका नाम ONGC Merit Scholarship 2026-27 है। यह स्कॉलरशिप Oil and Natural Gas Corporation Foundation की ओर से योग्य विद्यार्थियों को दी जाती है। खास बात यह है कि इसमें इंजीनियरिंग, MBBS, MBA और Geology या Geophysics में मास्टर्स करने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सहायता देने का प्रावधान है।
इसका उद्देश्य SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता देना है।
कितने रुपये मिलेंगे?
ONGC Merit Scholarship में चयनित विद्यार्थी को ₹48,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति मिल सकती है। इस योजना में कुल 2,000 छात्रवृत्तियां दिए जाने का प्रावधान बताया गया है। इनमें 50% छात्रवृत्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
कौन आवेदन कर सकता है?
- विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- SC, ST, OBC या आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- इंजीनियरिंग या MBBS के प्रथम वर्ष में अथवा MBA, Geology या Geophysics के मास्टर्स प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा हो।
- इंजीनियरिंग और MBBS के लिए 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- MBA और संबंधित मास्टर्स कोर्स के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- उम्र 1 अगस्त 2026 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- SC/ST के लिए परिवार की सालाना आय ₹4.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- OBC और सामान्य वर्ग के लिए परिवार की सालाना आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
- विद्यार्थी किसी दूसरी स्कॉलरशिप या आर्थिक सहायता का लाभ नहीं ले रहा हो।
आवेदन कैसे करें?
ONGC Merit Scholarship के लिए Buddy4Study पर उपलब्ध आवेदन पेज खोलें। वहां Apply Now पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें। इसके बाद शैक्षणिक जानकारी, श्रेणी और परिवार की आय का विवरण भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन सबमिट कर दें।
अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2026।
आवेदन लिंक: Click Here
Top 7 Scholarships 2026-27 जरूरी दस्तावेज
अब आपने सातों स्कॉलरशिप के बारे में जान लिया है। लेकिन आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात भी तैयार रखना बहुत जरूरी है। आपको बता दे की अलग-अलग स्कॉलरशिप में दस्तावेजों की सूची अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर नीचे दिए गए कागजात मांगे जा सकते हैं।
- आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- पिछली कक्षा की मार्कशीट।
- वर्तमान स्कूल या कॉलेज का एडमिशन प्रमाण।
- स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड।
- परिवार का आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो।
- बैंक पासबुक या कैंसिल चेक।
- फीस रसीद।
- प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड, जहां जरूरी हो।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
ध्यान दें कि हर स्कॉलरशिप में सभी दस्तावेज जरूरी नहीं होंगे। फॉर्म भरते समय संबंधित पोर्टल की दस्तावेज सूची को ही अंतिम मानें।
Top 7 Scholarships 2026-27 Online Apply आवेदन कैसे करें?
अब सबसे जरूरी सवाल कि इन स्कॉलरशिप के लिए मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? देखिए, आवेदन करने का तरीका बहुत मुश्किल नहीं है। बस आपको संबंधित स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे बताए गए तरीके को अपनाना होगा।
Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Chrome या कोई दूसरा ब्राउजर खोलें।
Step 2: अब जिस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Step 3: स्कॉलरशिप का नाम और 2026-27 का आवेदन पेज खोजें।
Step 4: Apply Now या Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 5: अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, नहीं तो नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Step 6: अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, पढ़ाई और परिवार की आमदनी से संबंधित जानकारी भरें।
Step 7: मांगे गए दस्तावेजों को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
Step 8: फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को दोबारा चेक करें।
Step 9: अब Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
Step 10: आवेदन सफल होने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रख लें।
इस तरह आप अपने मोबाइल से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, जिस स्कॉलरशिप की आवेदन अवधि समाप्त हो चुकी है, उसका फॉर्म तभी भरें जब पोर्टल पर दोबारा आवेदन स्वीकार किए जा रहे हों।
आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
दोस्तों, स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करें और उसके बाद ही आवेदन करें।किसी भी वेबसाइट पर दिखाई गई राशि को पक्का भुगतान न समझें। स्कॉलरशिप का पैसा तभी मिलता है, जब आवेदन स्वीकार हो, दस्तावेजों का सत्यापन हो और चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाए।
अपना बैंक खाता सही रखें और नाम, जन्मतिथि तथा मार्कशीट में दी गई जानकारी का मिलान कर लें। आवेदन के लिए किसी अनजान व्यक्ति को पैसे देने की जरूरत नहीं है। सरकारी और निजी स्कॉलरशिप के नाम पर फर्जी लिंक से भी सावधान रहें। एक और जरूरी बात, कुछ स्कॉलरशिप में दूसरी आर्थिक सहायता लेने पर रोक होती है। इसलिए एक से अधिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले उनकी शर्तें पढ़ लें और किसी भी जानकारी को छिपाएं नहीं।
Top 7 Scholarships 2026-27 Important Links
| Top 7 Scholarships 2026-27 | Online Apply |
| Our Home Page | Visit Now |
| Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Our Telegram Channel | Follow Now |
Top 7 Scholarships 2026-27 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Top 7 Scholarships 2026-27 में विद्यार्थियों को कितने रुपये मिल सकते हैं?
Ans. इन सात स्कॉलरशिप में विद्यार्थियों को योजना के अनुसार ₹12,000 से लेकर ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
Q2. NMMSS Scholarship 2026-27 में कितनी राशि मिलती है?
Ans. NMMSS योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं से 12वीं तक निर्धारित शर्तों के अनुसार जारी रह सकती है।
Q3. PM YASASVI Scholarship किन विद्यार्थियों के लिए है?
Ans. यह स्कॉलरशिप OBC, EBC और DNT वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए है, जो कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई कर रहे हैं।
Q4. Kotak Kanya Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलेंगे?
Ans. इस स्कॉलरशिप में चयनित छात्राओं को प्रोफेशनल ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
Q5. क्या 12वीं पास विद्यार्थी भी इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans. हां, 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए Kotak Kanya, SDEF, ONGC और अन्य स्कॉलरशिप के विकल्प हैं। हालांकि, प्रत्येक योजना की अलग-अलग पात्रता पूरी करनी होगी।
Q6. SDEF India Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलते हैं?
Ans. SDEF India Scholarship के तहत चयनित विद्यार्थियों को ₹50,000 प्रति शैक्षणिक वर्ष तक की सहायता मिल सकती है। निर्धारित शर्तों पर चार वर्षों में कुल ₹2 लाख तक मिल सकते हैं।
Q7. ONGC Merit Scholarship 2026-27 की राशि कितनी है?
Ans. ONGC Merit Scholarship के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को ₹48,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।
Q8. क्या इन सभी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा?
Ans. हां, इन स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। कुछ के लिए National Scholarship Portal और कुछ के लिए Buddy4Study या संबंधित संस्था की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
Q9. Tata Capital Pankh Scholarship 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया अभी चालू है?
Ans. उपलब्ध 2026-27 की आवेदन जानकारी के अनुसार अक्टूबर में इसकी अंतिम तारीख थी। इसलिए नया आवेदन करने से पहले पोर्टल पर दोबारा आवेदन खुलने की जानकारी चेक करें।
Q10. स्कॉलरशिप का पैसा विद्यार्थियों को कैसे मिलता है?
Ans. चयनित विद्यार्थियों को संबंधित स्कॉलरशिप के नियमों के अनुसार बैंक खाते या संस्थान के खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है। भुगतान का तरीका योजना के अनुसार अलग हो सकता है।
निष्कर्ष: Top 7 Scholarships 2026-27
तो दोस्तों, आज हमने आपको 2026-27 की सात ऐसी स्कॉलरशिप के बारे में बताया, जिनके माध्यम से योग्य विद्यार्थियों को ₹12,000 से लेकर ₹1.5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।इनमें NMMSS और PM YASASVI जैसी सरकारी योजनाएं हैं, तो Kotak Kanya, Tata Capital Pankh, SDEF, Dr. Rajendra Prasad और ONGC जैसी स्कॉलरशिप भी शामिल हैं।
मेरी सलाह है कि आप सबसे पहले अपनी कक्षा, कोर्स, पारिवारिक आय और अंकों के आधार पर सही स्कॉलरशिप चुनें। उसके बाद संबंधित पोर्टल पर जाकर आवेदन की अंतिम तारीख जरूर जांचें। खासकर NMMSS के लिए 15 नवंबर, Kotak Kanya के लिए 15 नवंबर और PM YASASVI, SDEF तथा ONGC के लिए 30 नवंबर 2026 की तारीख को ध्यान में रखें। Tata Capital Pankh और Dr. Rajendra Prasad की आवेदन अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए इनके नए नोटिफिकेशन का इंतजार करें।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और उन विद्यार्थियों के साथ जरूर शेयर करें जिन्हें पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। ऐसी ही नई स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए TheBharatHelp.Com पर विजिट करते रहें।

मैं Sajid Ansari, The Bharat Help का संस्थापक, लेखक एवं कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य छात्रों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों तक Latest Sarkari Jobs, Government Schemes, Admit Card, Results, Answer Key, Admission, Scholarship तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट्स को तेज़, सटीक और भरोसेमंद तरीके से पहुँचाना है।
मुझे इस क्षेत्र में 4+ वर्षों का अनुभव है। मैं प्रत्येक जानकारी को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर सत्यापित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँच सके।
The Bharat Help के माध्यम से मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर लेख सरल भाषा, स्पष्ट जानकारी और उपयोगी मार्गदर्शन के साथ तैयार किया जाए, जिससे पाठकों को किसी भी सरकारी भर्ती, योजना, परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ में आए और वे सही समय पर सही निर्णय ले सकें।
आपका विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम आगे भी आपके लिए विश्वसनीय, अपडेटेड और उपयोगी जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे। धन्यवाद!❤️